CBSE Class 10  >  Class 10 Notes  >  Hindi   >  NCERT Solutions: संगतकार

NCERT Solutions: संगतकार

प्रश्न अभ्यास

प्रश्न 1: संगतकार के माध्यम से कवि किस प्रकार के व्यक्तियों की ओर संकेत करना चाह रहा है ?
उत्तर: संगतकार के माध्यम से कवि किसी भी कार्य अथवा कला में लगे सहायक कर्मचारियों और कलाकारों की ओर संकेत कर रहा है। जैसे संगतकार मुख्य गायक के साथ मिलकर उसके सुरों में अपने सुरों को मिलाकर उसके गायन में नई जान फूँकता है और उसका सारा श्रेय मुख्य गायक को ही प्राप्त होता है।

प्रश्न 2: संगतकार जैसे व्यक्ति संगीत के अलावा और किन-किन क्षेत्रों में दिखाई देते हैं ?
उत्तर: संगतकार जैसे व्यक्ति निम्नलिखित क्षेत्रों में मिलते हैं; जैसे -
1. सिनेमा के क्षेत्र में - फिल्म में अनेकों सह कलाकार, डुप्लीकेट, सह नर्तक व स्टंटमैन होते हैं।
2. भवन निर्माण क्षेत्र में -मज़दूर जो भवन का निर्माण करते हैं।

प्रश्न 3: संगतकार किन-किन रूपों में मुख्य गायक-गायिकाओं की मदद करते हैं?
 उत्तर:

1. गायन के समय यदि गायक-गायिका का स्वर भारी हो तो संगतकार अपनी आवाज़ से उसमें मधुरता भर देता है।
2. जब गायन करते समय मुख्य गायक-गायिका अंतरे की जटिलता के कारण तानों में खो जाता है तो वह उसके स्थाई स्वरुप को सँभालते हुए गायन करता रहता है।
3. जब गायन करते समय मुख्य गायक-गायिका अपनी लय को लाँघकर भटक जाते हैं तो संगतकार उस भटकाव को सँभालता है।
4. तारसप्तक के गायन के समय गायक-गायिका का स्तर धीमा होने लगता है तो वह उसकी गायन में अपने स्तर को मिलाकर उसकी गति को सुर का साथ देता है।

प्रश्न 4: भाव स्पष्ट कीजिए -
 और उसकी आवाज़ में जो एक हिचक साफ़ सुनाई देती है
 या अपने स्वर को ऊँचा न उठाने की जो कोशिश है उसे विफलता नहीं
 उसकी मनुष्यता समझा जाना चाहिए।

उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियाँ 'मंगलेश डबराल' द्वारा रचित "संगतकार" कविता से ली गई है। इसमें कवि द्वारा गायन में मुख्य गायक का साथ देने वाले संगतकार की भूमिका के महत्व को दर्शाया गया है। कवि कहता है कि संगतकार जब मुख्य गायक के पीछे-पीछे गाता है वह अपनी आवाज़ को मुख्य गायक की आवाज़ से अधिक ऊँचें स्वर में नहीं जाने देते ताकि मुख्य गायक की महत्ता कम न हो जाए। यही हिचक (संकोच) उसके गायन में झलक जाती है। वह कितना भी उत्तम हो परन्तु स्वयं को मुख्य गायक से कम ही रखता है। लेखक आगे कहता है कि यह उसकी असफलता का प्रमाण नहीं अपितु उसकी मनुष्यता का प्रमाण है कि वह शक्ति और प्रतिभा के रहते हुए स्वयं को ऊँचा नहीं उठाता,बल्कि अपने गुरु और स्वामी को महत्व देने की कोशिश करता है।

प्रश्न 5: किसी भी क्षेत्र में प्रसिद्धि पाने वाले लोगों को अनेक लोग तरह-तरह से अपना योगदान देते हैं। कोई एक उदाहरण देकर इस कथन पर अपने विचार लिखिए।
उत्तर: किसी भी क्षेत्र में प्रसिद्धि पाने वाले लोगों को अनेक लोग तरह-तरह से योगदान देते हैं। जैसे प्रसिद्ध गायक-गायिका जब प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं तो उसमें एक संगीत निर्देशक, गीतकार, तकनीकी साउंड डालने वाले, वाद्य यंत्र बजाने वाले, संगतकार, निर्माता का महत्वपूर्ण हाथ होता है जब तक इन सब लोगों का सहयोग प्राप्त न हो तो एक गायक-गायिका अपनी प्रतिभा का  प्रदर्शन नहीं कर सकते और इन्हीं सब के सहयोग द्वारा वह सफलता के शिखर तक पहुँच पाते हैं।

प्रश्न 6: कभी-कभी तारसप्तक की ऊँचाई पर पहुँचकर मुख्य गायक का स्वर बिखरता नज़र आता है उस समय संगतकार उसे बिखरने से बचा लेता है। इस कथन के आलोक में संगतकार की विशेष भूमिका को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: तारसप्तक में गायन करते समय मुख्य गायक का स्वर बहुत ऊँचाई तक पहुँच जाता है। जिसके कारण स्वर के टूटने का आभास होने लगता है और इसी कारण वह अपने कंठ से ध्वनि का विस्तार करने में कमज़ोर हो जाता है। तब संगतकार उसके पीछे मुख्य धुन को दोहराता चलता है वह अपनी आवाज़ से उसके बिखराव को सँभाल लेता है।

प्रश्न 7: सफलता के चरम शिखर पर पहुँचने के दौरान यदि व्यक्ति लड़खड़ाते हैं तब उसे सहयोगी किस तरह सँभालते हैं?
उत्तर:  सफलता पर पहुँच कर यदि व्यक्ति लड़खड़ाने लग जाता है तो इसके सहयोगी अपने सुझावों द्वारा उसके कदमों को नई दिशा देते हैं, अपने मनोबल द्वारा इसके मनोबल को सँभालते हैं तथा उसका मार्गदर्शन करते हैं। उसकी खोई आत्मशक्ति को एकत्र कर और फिर से उठने की हिम्मत देते हैं वह उसकी प्रेरणा स्रोत बन उसके जीवन में नया संबल बनते हैं।

रचना और अभिव्यक्ति

प्रश्न 8: कल्पना कीजिए कि आपको किसी संगीत या नृत्य समारोह का कार्यक्रम प्रस्तुत करना है लेकिन आपके सहयोगी कलाकार किसी कारणवश नहीं पहुँच पाए
(क) ऐसे में अपनी स्थिति का वर्णन कीजिए।
(ख) ऐसी परिस्थिति का आप कैसे सामना करेंगे?
उत्तर: 
(क) संगीत या नृत्य के कार्यक्रम में सहयोगी कलाकारों के न पहुँच पाने से मैं परेशान हो जाऊँगा। उनके न पहुँचने के कारणों का पता करूंगा। यथासंभव उन्हें बुलाने का प्रयास करूंगा। यदि वे नहीं आ सकेंगे तो मैं आयोजक को सारी बातें बताकर उनसे कहूँगा कि अपने स्तर से अन्य सहयोगी कलाकारों की व्यवस्था कराने का कष्ट करें ताकि मैं प्रस्तुति दे सकें।
(ख) ऐसी स्थिति का सामना करने के लिए मैं आयोजकों एवं श्रोताओं के सामने सारी बात साफ़-साफ़ स्पष्ट कर दूंगा। और रिकार्डेड गीतों पर नृत्य प्रस्तुत करके बाँधे रखने का प्रयास करूंगा।

प्रश्न 9: आपके विद्यालय में मनाए जाने वाले सांस्कृतिक समारोह में मंच के पीछे काम करने वाले सहयोगियों की भूमिका पर एक अनुच्छेद लिखिए।
उत्तर: 
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सफलता में सहायक लोगों की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण होती है। इनके सहयोग के बिना कार्यक्रम की सफलता की कल्पना करना भी बेमानी है। ये सहायक लोग ही कार्यक्रम के लिए आवश्यक वस्तुओं को एकत्र करते हैं, साज-सज्जा में विशेष योगदान देते हैं। वे अतिथियों के बैठने की व्यवस्था सँभालते हैं। मंच पर प्रकाश का उचित प्रबंध करते हैं। परदे के पीछे कुछ लोग रिकॉर्डिंग समय पर बजाकर कलाकारों की मदद करते हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करते हैं।

प्रश्न 10: किसी भी क्षेत्र में संगतकार की पंक्ति वाले लोग प्रतिभावान होते हुए भी मुख्य यो शीर्ष स्थान पर क्यों नहीं पहुँच पाते होंगे?
उत्तर: 
किसी भी क्षेत्र में संगतकार की पंक्ति वाले लोग प्रतिभावान होते हुए भी मुख्य या शीर्ष स्थान पर इसलिए नहीं पहुँच पाते है, क्योंकि

  • प्रतिभावान होकर भी वे मुख्य कलाकार से अलग होकर प्रस्तुति देने का हौंसला नहीं कर पाते हैं।
  • उन्हें शीर्ष स्थान पर पहुँचने तथा वहाँ बने रहने में संदेह रहता है।
  • आर्थिक समस्याएँ उनके मार्ग में बाधक बनती हैं।
  • उनमें से कुछ लोग स्वयं को भाग्य के हवाले कर देते हैं कि किस्मत में होगा तो शीर्ष स्थान हासिल कर लेंगे।
  • ऐसे लोगों को उचित अवसर एवं सहयोग नहीं मिल पाता है।
The document NCERT Solutions: संगतकार is a part of the Class 10 Course Hindi Class 10.
All you need of Class 10 at this link: Class 10

FAQs on NCERT Solutions: संगतकार

1. संगतकार पाठ का मुख्य विषय क्या है?
Ans. संगतकार पाठ में लेखक ने संगतता, संबंधों और उनकी महत्ता के बारे में चर्चा की है। यह पाठ हमें यह सिखाता है कि कैसे हमारे जीवन में संगतता हमारे आत्मिक विकास और समाज में सकारात्मक प्रभाव डालती है।
2. संगतकार पाठ में लेखक ने किन प्रमुख पात्रों का उल्लेख किया है?
Ans. संगतकार पाठ में लेखक ने विभिन्न पात्रों का उल्लेख किया है, जो जीवन में एक-दूसरे के साथ संबंधों को दर्शाते हैं। इनमें मित्रता, परिवार और सामाजिक संबंधों के उदाहरण शामिल हैं, जो संगतता के महत्व को स्पष्ट करते हैं।
3. संगतकार पाठ से हमें कौन-कौन से नैतिक मूल्य सीखने को मिलते हैं?
Ans. संगतकार पाठ से हमें कई नैतिक मूल्य सीखने को मिलते हैं, जैसे कि एक-दूसरे की मदद करना, संबंधों में विश्वास बनाए रखना, और समाज में सकारात्मकता फैलाना। ये मूल्य हमारे जीवन को और अधिक सार्थक बनाते हैं।
4. संगतकार पाठ का भाषा और शैली क्या है?
Ans. संगतकार पाठ की भाषा सरल और स्पष्ट है, जिससे पाठकों को समझने में आसानी होती है। लेखक ने अपनी बातों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए विभिन्न शैलीगत तत्वों का उपयोग किया है, जिससे पाठ और भी आकर्षक बन जाता है।
5. संगतकार पाठ के लेखक कौन हैं और उनका उद्देश्य क्या है?
Ans. संगतकार पाठ के लेखक प्रसिद्ध साहित्यकार हैं, जिनका उद्देश्य पाठकों को संगतता और संबंधों के महत्व को समझाना है। वे चाहते हैं कि लोग अपने जीवन में सकारात्मक संबंध बनाएं और एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ें।
Explore Courses for Class 10 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Extra Questions, NCERT Solutions: संगतकार, Semester Notes, Viva Questions, practice quizzes, Summary, Objective type Questions, past year papers, Sample Paper, NCERT Solutions: संगतकार, study material, ppt, shortcuts and tricks, NCERT Solutions: संगतकार, Important questions, Free, video lectures, MCQs, Exam, Previous Year Questions with Solutions, mock tests for examination, pdf ;