CBSE Class 10  >  Class 10 Notes  >  Hindi   >  NCERT Solutions: कारतूस

NCERT Solutions: कारतूस

प्रश्न अभ्यास 


मौखिक 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए -
प्रश्न 1: कर्नल कालिंज का खेमा जंगल में क्यों लगा हुआ था?
उत्तर: कर्नल कालिंज ने वज़ीर अली को गिरफ़्तार करने के लिए जंगल में खेमा लगाये हुए था।

प्रश्न 2: वज़ीर अली से सिपाही क्यों तंग आ चुके थे?
उत्तर:  सिपाही वज़ीर अली से तंग आ चुके थे। क्योंकि हफ़्ते से डेरा डालने और उसे ढूँढ़ने के बाबजूद भी वज़ीर अली पकड़ा नहीं जा रहा था। वे जंगल में रहते-रहते परेशान हो चुके थे।

प्रश्न 3: कर्नल ने सवार पर नज़र रखने के लिए क्यों कहा?
उत्तर: कर्नल ने लेफ्टीनेंट को सवार पर नज़र रखने के लिए इसलिए कहा, ताकि वह यह देख सके कि सवार किस दिशा की तरफ जा रहा है और उसकी गतिविधियों की जाँच हो सके।

प्रश्न 4: सवार ने क्यों कहा कि वज़ीर अली की गिरफ़्तारी बहुत मुश्किल है?
उत्तर: सवार ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि सवार स्वयं वज़ीर अली था। वह एक जाँबाज़ सिपाही था जिसे अंग्रेज़ अधिकारी साधारण सवार समझ रहे थे। कर्नल के साथ पूरी फौज़ थी फिर भी सवार ने ऐसा कहा क्योंकि उसे कर्नल के खेमे में कोई भी पहचान नहीं पाया था।

लिखित

(क) निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए -

प्रश्न 1: वज़ीर अली के अफ़साने सुनकर कर्नल को रॉबिनहुड की याद क्यों आ जाती थी?
उत्तर: वज़ीर अली रॉबिनहुड की तरह साहसी, हिम्मतवाला और बहादुर था। वह भी रॉबिनहुड की तरह किसी को भी चकमा देकर भाग जाता था। वह अंग्रेज़ी सरकार की पकड़ में नहीं आ रहा था। कम्पनी के वकील को उसने मार डाला था। उसकी बहादुरी के अफ़साने सुनकर ही कर्नल को रॉबिनहुड की याद आती थी।

प्रश्न 2: सआदत अली कौन था? उसने वज़ीर अली की पैदाइश को अपनी मौत क्यों समझा?
उत्तर:  सआदत अली वज़ीर अली का चाचा और नवाब आसिफउदौला का भाई था। आसिफउदौला को जब तक संतान न थी तब तक सआदत अली के अवध का नवाब बनने की पूरी संभावना थी लेकिन वज़ीर अली के पैदा होते ही उसका सपना टूट गया उसे अपनी नवाबी खतरे में लगने लगी। अतः उसने वज़ीर अली की पैदाइश को अपनी मौत समझा।

प्रश्न 3: सआदत अली को अवध के तख्त पर बिठाने के पीछे कर्नल का क्या मकसद था?
उत्तर: सआदत अली को अवध के तख्त पर बिठाने के पीछे कर्नल का विशेष मकसद था। दोस्त होने के कारण उसे उसपर पूर्ण विश्वास था कि स्वयं तो वह ऐशो-आराम का जीवन बिताएगा ही, साथ ही उन्हें भी अर्थात् कर्नल को भी दौलत तथा संपत्ति देकर मालामाल कर देगा और उनकी जरूरतों के अनुसार हर तरह की मदद करेगा।

प्रश्न 4: कंपनी के वकील का कत्ल करने के बाद वज़ीर अली ने अपनी हिफ़ाज़त कैसे की?
उत्तर: वज़ीर अली को उसके पद से हटाने के बाद अंग्रेज़ों ने उसे बनारस भेज दिया और तीन लाख रुपया सालाना वज़ीफा तय कर दिया। कुछ महीने बाद गवर्नर जनरल ने वज़ीर अली को कलकत्ता बुलाया। वज़ीर अली इस बुलावे से चिढ़कर कंपनी के वकील के पास गया जो बनारस में ही रहता था। वकील ने वजीर अली की शिकायत की कोई परवाह नहीं की, उल्टा उसे बुरा-भला सुना दिया। वज़ीर अली को गुस्सा आ गया और उसने खंजर निकालकर वकील का कत्ल कर दिया। इसके बाद वज़ीर अली अपने सैनिकों के साथ आज़मगढ़ की ओर भाग गया। वहाँ के बादशाह ने उन लोगों को अपनी हिफाज़त में घाघरा तक पहुँचा दिया। तब से वह जंगलों में छिपकर अपनी शक्ति बढ़ाने लगा।

प्रश्न 5: सवार के जाने के बाद कर्नल क्यों हक्का-बक्का रह गया?
उत्तर: सवार के जाने के बाद कर्नल हक्का-बक्का इसलिए रह गया, क्योंकि जिस वज़ीर अली को पकड़ने के लिए वह जंगल में लावलश्कर के साथ लंबे समय से डेरा डाले हुए था, वही वज़ीर अली ऐसा वेश बदलकर आया कि कर्नल को उसके किसी भी हाव-भाव से नहीं पता चला कि वह वज़ीर अली है। इसके अतिरिक्त उसने बड़ी ही होशियारी से अपना परिचय देकर कर्नल से कारतूस लेकर उसकी जान भी बख्श दी और देखते-ही-देखते घोड़े पर सवार होकर चला गया। कर्नल केवल घोड़ों की टापों का शोर ही सुनता रह गया।

(ख) निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए -

प्रश्न 1: लेफ़्टीनेंट को ऐसा क्यों लगा कि कंपनी के खिलाफ़ सारे हिंदुस्तान में एक लहर दौड़ गई है?
उत्तर:  देश में अलग-अलग अनेक स्थानों पर राजा एवं नवाब कंपनी का विरोध कर रहे थे। जब लेफ़्टीनेंट ने देखा कि वज़ीर अली, टीपू सुल्तान तथा बंगाल के नवाब शमसुद्दौला ने बाहरी देशों जैसे अफ़गानिस्तान के बादशाह शाहे-ज़मा को हिंदुस्तान पर हमला करने की दावत दे दी है, तो उसे ऐसा लगा कि कंपनी के खिलाफ़ सारे हिंदुस्तान में एक लहर दौड़ गई है अर्थात् हिंदुस्तान में चारों ओर से कंपनी के खिलाफ युद्ध की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं।

प्रश्न 2: वज़ीर अली ने कंपनी के वकील का कत्ल क्यों किया?
उत्तर: वज़ीर अली को अंग्रेज़ों ने रहने के लिए बनारस भिजवा दिया था और उसे तीन लाख रुपया सलाना वजीफा देना तय किया था। कुछ महीने बाद गवर्नर जनरल ने वज़ीर अली को कलकत्ता बुलवाया। वज़ीर अली वहाँ जाना नहीं चाहता था। कंपनी का वकील भी बनारस में रहता था। इसलिए वह गवर्नर की शिकायत लेकर कंपनी के वकील के पास गया। शिकायत पर ध्यान न देकर वकील ने वज़ीर अली को भला-बुरा सुना दिया। इससे वज़ीर अली के स्वाभिमान को गहरा धक्का लगा। दूसरा वज़ीर अली कंपनी सरकार से नफ़रत करता था। इन दोनों कारणों के जुड़ जाने से वज़ीर अली ने वकील का कत्ल कर दिया।

प्रश्न 3: सवार ने कर्नल से कारतूस कैसे हासिल किए?
उत्तर: सवार, जो कि स्वयं वज़ीर अली था, ने कर्नल से अपनी जाँबाजी और सूझ-बूझ से उसके खेमे में घुसकर, उसकी अपनी जान बख्शकर, कारतूस हासिल किए अर्थात् कर्नल और उसकी फ़ौज से बिना डरे वज़ीर अली ने कर्नल को उसकी औकात दिखाने के लिए उसी से कारतूस हासिल कर लिए।

प्रश्न 4: वज़ीर अली एक जाँबाज़ सिपाही था, कैसे? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: वज़ीर अली सचमुच एक जाँबाज सिपाही था। वह बहुत हिम्मती और साहसी था। उसे अपना लक्ष्य पाने के लिए जान की बाजी लगानी आती थी। जब उससे अवध की नवाबी ले ली गई तो उसने अंग्रेज़ों के विरुद्ध संघर्ष करना शुरू कर दिया। उसने गवर्नर जनरल के सामने पेश होने को अपना अपमान माना और पेश होने से साफ मना कर दिया। गुस्से में आकर उसने कंपनी के वकील की हत्या कर डाली। यह हत्या शेर की माँद में जाकर शेर को ललकारने जैसी थी। इसके बाद वह आज़मगढ़ और गोरखपुर के जंगलों में भटकता रहा। वहाँ भी निडर होकर अंग्रेज़ों के कैंप में घुस गया था। उसे अपनी जान की भी परवाह नहीं थी। उसके जाँबाज़ सिपाही होने का परिचय उस घटना से मिलता है जब वह अंग्रेज़ों के कैंप में घुसकर कारतूस लेने में सफल हो जाता है तथा कर्नल उसे देखता रह जाता है। इन घटनाओं से पता चलता है कि वह सचमुच जाँबाज़ आदमी था।

(ग) निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए -

प्रश्न 1: मुट्ठीभर आदमी और इतना दमखम।
उत्तर: इसका आशय है कि वज़ीर अली के पास मुट्ठी भर आदमी थे, अर्थात् बहुत कम आदमियों की सहायता या साथ था, फिर भी इतनी शक्ति और दृढ़ता का परिचय देना कमाल की बात थी। सालों से जंगल में रहने पर भी स्वयं कर्नल, उनकी सेना का बड़ा समूह; जो बहु-संख्या में युद्ध-सामग्री से लैस था, मिलकर भी उसे पकड़ नहीं पाए थे। उसकी अदम्य शक्ति और दृढ़ता को जीत नहीं पाए थे। वह हर काम इतनी सावधानी तथा होशियारी से करता था कि मुट्ठी भर आदमियों ने ही कर्नल के इतने बड़े सेना समूह की नाक में दम कर दिया था।

प्रश्न 2: गर्द तो ऐसे उड़ रही है जैसे कि पूरा एक काफ़िला चला आ रहा हो मगर मुझे तो एक ही सवार नज़र आता है।
उत्तर: यह कथन अंग्रेज़ों की फौज़ के लेफ़्टीनेंट का है। वज़ीर अली अकेला ही पूरे काफ़िले के समान था। वह तूफान की तरह शक्तिशाली और गतिशील था। उसके घोड़े की टापों से उड़ने वाली धूल ऐसा आभास देती थी मानो पूरी फौज़ चली आ रही है। इस वाक्य से आने वाले सवार के व्यक्तित्व की महानता की झलक मिलती है जो अकेले होते हुए भी अकेला नहीं दिखता। यह सवार वज़ीर अली था जिसका पता किसी को न चला।

भाषा अध्यन

प्रश्न 1: निम्नलिखित शब्दों का एक-एक पर्याय लिखिए -
खिलाफ़, पाक, उम्मीद, हासिल, कामयाब, वजीफ़ा, नफ़रत, हमला, इंतेज़ार, मुमकिन।
उत्तर:
भाषा अध्यन

 
प्रश्न 2: निम्नलिखित मुहावरों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए -
आँखों में धूल झोंकना, कूट-कूट कर भरना, काम तमाम कर देना, जान बख्श देना, हक्का बक्का रह जाना।
उत्तर:

  • आँखों में धूल झोंकना: चोर ने पुलिस के आँखों में धूल झोंककर चोरी कर ली।
  • कूट-कूट कर भरना: झाँसी की रानी में देशभक्ति कूट-कूट कर भरी थी।
  • काम तमाम कर देना: बिल्ली ने चूहे का काम तमाम कर दिया।
  • जान बख्श देना: देश के दुशमनों की जान नहीं बख्शनी चाहिए।
  • हक्का-बक्का रह जाना: अचानक चाचाजी को सामने देखकर सब हक्के-बक्के रह गए।

प्रश्न 3: कारक वाक्य में संज्ञा या सर्वनाम का क्रिया के साथ संबंध बताता है। निम्नलिखित वाक्यों में कारकों को रेखांकित कर उनके नाम लिखिए -
(क) जंगल की ज़िंदगी बड़ी खतरनाक होती है।
 (ख) कंपनी के खिलाफ़ सारे हिंदुस्तान में एक लहर दौड़ गई।
 (ग) वज़ीर को उसके पद से हटा दिया गया।
 (घ) फ़ौज के लिए कारतूस की आवश्यकता थी।
 (ङ) सिपाही घोड़े पर सवार था।

उत्तर: (क) जंगल की ज़िंदगी बड़ी खतरनाक होती है।
संबंध कारक
(ख) कंपनी के खिलाफ़ सारे हिन्दुस्तान में एक लहर दौड़ गई।
संबंध कारक, अधिकरण कारक
(ग) वज़ीर को उसके पद से हटा दिया गया।
कर्म कारक, अपादान कारक
(घ) फ़ौज के लिए कारतूस की आवश्यकता थी।
सम्प्रदान कारक, संबंध कारक
(ङ) सिपाही घोड़े पर सवार था।
अधिकरण कारक

प्रश्न 4: नीचे दिए गए वाक्यों में 'ने' लगाकर उन्हें दुबारा लिखिए -
(क) घोड़ा पानी पी रहा था।
 (ख) बच्चे दशहरे का मेला देखने गए।
 (ग) रॉबिनहुड गरीबों की मदद करता था।
 (घ) देशभर के लोग उसकी प्रशंसा कर रहे थे।

उत्तर:
(क) घोड़े ने पानी पिया।
(ख) बच्चों ने दशहरे का मेला देखा।
(ग) रॉबिनहुड ने गरीबों की मदद की।
(घ) देशभर के लोगों ने उसकी प्रशंसा की।

प्रश्न 5: निम्नलिखित वाक्यों में उचित विराम-चिह्न लगाइए -
(क) कर्नल ने कहा सिपाहियों इस पर नज़र रखो ये किस तरफ़ जा रहा है
 (ख) सवार ने पूछा आपने इस मकाम पर क्यों खेमा डाला है इतने लावलश्कर की क्या ज़रूरत है
 (ग) खेमे के अंदर दो व्यक्ति बैठे बाते कर रहे थे चाँदनी छिटकी हुई थी और बाहर सिपाही पहरा दे रहे थे एक व्यक्ति कह रहा था दुशमन कभी भी हमला कर सकता है

उत्तर:
(क) कर्नल ने कहा, "सिपाहियों इस पर नज़र रखो ये किस तरफ़ जा रहा है?"
(ख) सवार ने पूछा, "आपने इस मकाम पर क्यों खेमा डाला है? इतने लावलशकर की क्या ज़रूरत है?"
(ग) खेमे के अंदर दो व्यक्ति बैठे बातें कर रहे थे। चाँदनी छिटकी हुई थी और बाहर सिपाही पहरा दे रहे थे। एक व्यक्ति कह रहा था, "दुश्मन कभी भी हमला कर सकता है।"

परियोजना

प्रश्न 1: 'एकांकी' और 'नाटक' में क्या अंतर है? कुछ नाटकों और एकांकियों की सूची तैयार कीजिए।
उत्तर:
'एकांकी' नाम से ही स्पष्ट है- एक + अंकी, अर्थात् एक अंक वाली। ऐसा छोटा-सा नाटक जिसमें एक अंक हो तथा जिसमें जीवन की किसी समस्या या घटना का चित्रण हो, उसे एकांकी कहते हैं। इसके मंचन के लिए कम पात्रों, कम समय तथा कम साज-सज्जा की आवश्यकता होती है। नाटक एक दृश्य-श्रव्य रचना होती है। इसमें पाँच या उससे अधिक अंक होते हैं।
नाटक में एक मुख्य कहानी तथा उससे जुड़ी अन्य कहानियाँ भी हो सकती हैं। यह एक बड़ी रचना होती है जिसमें जीवन के विभिन्न पहलुओं का चित्रण अनेक दृश्यों और अंकों में किया जाता है। इसके मंचन के लिए अनेक पात्रों, अधिक समय तथा ढेर सारी साज-सज्जा की आवश्यकता होती है।

The document NCERT Solutions: कारतूस is a part of the Class 10 Course Hindi Class 10.
All you need of Class 10 at this link: Class 10

FAQs on NCERT Solutions: कारतूस

1. "कारतूस" की कहानी का मुख्य विषय क्या है ?
Ans."कारतूस" की कहानी का मुख्य विषय युद्ध के प्रभाव और मनुष्य की संवेदनाओं को दर्शाना है। इसमें एक सैनिक की मानसिकता, उसकी भावनाएँ और युद्ध की विभीषिका को चित्रित किया गया है।
2. "कारतूस" कहानी के प्रमुख पात्र कौन-कौन हैं ?
Ans. "कारतूस" कहानी के प्रमुख पात्रों में एक सैनिक, उसकी प्रेमिका और एक सहायक व्यक्ति शामिल हैं। ये पात्र कहानी के माध्यम से युद्ध की कठिनाइयों और व्यक्तिगत संघर्षों को दर्शाते हैं।
3. "कारतूस" में युद्ध का चित्रण कैसे किया गया है ?
Ans. "कारतूस" में युद्ध का चित्रण अत्यंत भावुक और यथार्थवादी ढंग से किया गया है। लेखक ने युद्ध की कठिनाइयों, सैनिकों की मानसिकता और उनके परिवारों पर पड़ने वाले प्रभाव को प्रभावी रूप से दर्शाया है।
4. "कारतूस" कहानी से हमें क्या शिक्षा मिलती है ?
Ans. "कारतूस" कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि युद्ध केवल विनाश लाता है और इससे मानवता को बहुत दुख भोगना पड़ता है। यह हमें शांति और सहानुभूति के महत्व को समझने में मदद करती है।
5. "कारतूस" की कहानी में भावनाओं का क्या महत्व है ?
Ans. "कारतूस" की कहानी में भावनाएँ कहानी के मुख्य तत्व हैं। ये भावनाएँ पात्रों के अनुभवों को गहराई से दर्शाती हैं और पाठकों को उन समस्याओं से जुड़ने में मदद करती हैं जो युद्ध के परिणामस्वरूप उत्पन्न होती हैं।
Explore Courses for Class 10 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Semester Notes, MCQs, Sample Paper, ppt, pdf , Viva Questions, NCERT Solutions: कारतूस, Summary, Important questions, NCERT Solutions: कारतूस, NCERT Solutions: कारतूस, Extra Questions, Exam, study material, Free, mock tests for examination, video lectures, shortcuts and tricks, practice quizzes, past year papers, Previous Year Questions with Solutions, Objective type Questions;