CBSE Class 9  >  Class 9 Notes  >  Hindi (Sparsh and Sanchayan)  >  NCERT Solutions: गिल्लू

NCERT Solutions: गिल्लू

NCERT Solutions: गिल्लू

बोध प्रश्न 

प्रश्न 1: सोनजूही में लगी पीली कली को देख लेखिका के मन में कौन से विचार उमड़ने लगे? 
उत्तर: 
सोनजूही में लगी पीली कली को देखकर लेखिका के मन में छोटे से जीव गिलहरी की याद आ गई, जिसे वह गिल्लू कहती थीं। सोनजुही की पीली कली मनमोहक होती है और गिल्लू उसकी लताओं में छिपकर बैठ जाता था और लेखिका के पास आते ही कूद कर कंधे पर बैठ जाता था।


प्रश्न 2: पाठ के आधार पर कौए को एक साथ समादरित और अनादरित प्राणी क्यों कहा गया है? 
उत्तर: 
कौए को समादरित इसलिए कहा गया है क्योंकि हिंदू संस्कृति में ऐसी मान्यता है कि पितृपक्ष में हमारे पूर्वज हमसे कुछ पाने के लिए कौए के रूप में हमारे सामने आते हैं। इसके अलावा कौए हमारे अतिथियों के आगमन की सूचना भी देते हैं। दूसरी ओर  कौए को अनादरित इसलिए कहा गया है क्योंकि इसकी आवाज़ (कर्कश  काँव-काँव ) बहुत कड़वी होती है।

प्रश्न 3: गिलहरी के घायल बच्चे का उपचार किस प्रकार किया गया? 
उत्तर: 
लेखिका गिलहरी के घायल बच्चे को उठाकर अपने कमरे में ले आई उसका घाव रुई से पोंछा उस पर पेंसिलिन दवा लगाई फिर उसके मुँह में दूध डालने की कोशिश की परन्तु उसका मुँह खुल नहीं सका। कई घंटे के उपचार के बाद उसने एक बूँद पानी पिया। तीन दिन के बाद उसने आँखे खोली और धीरे-धीरे स्वस्थ हुआ।

प्रश्न 4: लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए गिल्लू क्या करता था?
उत्तर: 
लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए गिल्लू उनके पैरों के पास आकर खेलता फिर सर्र से पर्दे पर चढ़ जाता फिर उसी तेज़ी से उतरता। वह इसी तरह भाग दौड़ करता रहता जब तक लेखिका उसे पकड़ने के लिए उठ न जाती।

प्रश्न 5: गिल्लू को मुक्त करने की आवश्यकता क्यों समझी गई और उसके लिए लेखिका ने क्या उपाय किया?
उत्तर: 
बाहर की गिलहरियाँ खिड़की के जाली के पास बैठ कर चिक् चिक् करती। उन्हें देखकर गिल्लू उनके पास आकर बैठ जाता उसको इस तरह बाहर निहारते हुए देखकर लेखिका ने इसे मुक्त करना आवश्यक समझा। लेखिका ने खिड़की की जाली का एक कोना खोल दिया जिससे गिल्लू बाहर आ जा सके।

प्रश्न 6: गिल्लू किन अर्थों में परिचारिका की भूमिका निभा रहा था?
उत्तर: 
लेखिका एक मोटर दुर्घटना में आहत हो गई थी। अस्वस्थता की दशा में उन्हें कुछ समय बिस्तर पर रहना पड़ा था। लेखिका की ऐसी हालत देख गिल्लू परिचारिका की तरह उसके सिरहाने तकिए पर बैठा रहता और अपने नन्हें-नन्हें पंजों से उसके (लेखिका के) सिर और बालों को इस तरह सहलाता मानो वह कोई परिचारिका हो।


प्रश्न 7: गिल्लू की किन चेष्टाओं से यह आभास मिलने लगा था कि अब उसका अंत समय समीप है?
उत्तर: 
गिल्लू की निम्नलिखित चेष्टाओं से महादेवी को लगा कि अब उसका अंत समीप है-

  • उसने दिनभर कुछ भी नहीं खाया।
  •  वह रात को अपना झूला छोड़कर महादेवी के बिस्तर पर आ गया और उनकी उँगली पकड़कर हाथ से चिपक गया।

प्रश्न 8: 'प्रभात की प्रथम किरण के स्पर्श के साथ ही वह किसी और जीवन में जागने के लिए सो गया' - का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: 
इस कथन का आशय यह है कि सुबह होते होते गिल्लू की मृत्यु हो गई और वह हमेशा के लिए सो गया ताकि वह कहीं और जन्म लेकर नए जीवन को पा सके।

प्रश्न 9: सोनजुही की लता के नीचे बनी गिल्लू की समाधि से लेखिका के मन में किस विश्वास का जन्म होता है?
उत्तर: 
सोनजुही की लता के नीचे गिल्लू की समाधि बनी थी। इससे लेखिका के मन में यह विश्वास मजबूत हुआ कि एक-न-एक दिन यह गिल्लू इसी सोनजुही की बेल पर पीले चटक फूल के रूप में जन्म ले लेगा।

The document NCERT Solutions: गिल्लू is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan).
All you need of Class 9 at this link: Class 9

FAQs on NCERT Solutions: गिल्लू

1. Who is Gillu and what happens to this squirrel in the chapter?
Ans. Gillu is a small flying squirrel that the narrator rescues after finding him injured near her home. She nurses him back to health, and he becomes her beloved pet, living freely in her room and developing a deep emotional bond with her before eventually returning to the forest to live with his own kind.
2. Why did the author decide to let Gillu go back to the forest instead of keeping him as a pet?
Ans. The author realised that keeping Gillu caged would be cruel and unnatural for a wild creature. Though emotionally attached, she understood that Gillu belonged in his natural habitat with his family. This act of selfless love-prioritising his freedom and happiness over her own desires-forms the emotional core of the गिल्लू narrative.
3. What are the main character traits of Gillu that make him special in the story?
Ans. Gillu displays remarkable intelligence, affection, and adaptability. He recognises the narrator's voice, responds to her calls, plays with her belongings, and shows gratitude for her care. His curious nature and gentle temperament reveal how wild animals can develop trust and emotional connections with humans who treat them with kindness and respect.
4. How does the relationship between the narrator and Gillu develop throughout the chapter?
Ans. The bond evolves from rescue to companionship to sacrifice. Initially, Gillu is fearful and injured; the narrator nurses him patiently. Over time, he becomes comfortable, playful, and deeply attached. However, when he reunites with his squirrel family, the narrator faces the painful choice of letting him go, demonstrating unconditional love that prioritises his wellbeing.
5. What is the central theme or message that गिल्लू conveys to Class 9 students?
Ans. The story teaches that true love involves sacrifice and selflessness. It emphasises compassion towards animals, respect for nature, and the importance of freedom. The narrator's decision to release Gillu illustrates that genuine affection means wanting happiness for others, even when it causes personal pain-a valuable life lesson for CBSE Class 9 Hindi students.
Explore Courses for Class 9 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
study material, Viva Questions, Summary, Exam, shortcuts and tricks, practice quizzes, NCERT Solutions: गिल्लू, past year papers, Free, Previous Year Questions with Solutions, NCERT Solutions: गिल्लू, NCERT Solutions: गिल्लू, Important questions, Objective type Questions, MCQs, video lectures, ppt, mock tests for examination, pdf , Semester Notes, Sample Paper, Extra Questions;