CBSE Class 9  >  Class 9 Notes  >  Hindi (Sparsh and Sanchayan)  >  NCERT Solutions: स्मृति

NCERT Solutions: स्मृति

बोध-प्रश्न  

प्रश्न 1: भाई के बुलाने पर घर लौटते समय लेखक के मन में किस बात का डर था? 
उत्तर: 
भाई के बुलाने पर घर लौटते समय लेखक के मन में पिटाई का डर था।

प्रश्न 2: मक्खनपुर पढ़ने जाने वाली बच्चों की टोली रास्ते में पड़ने वाले कुएँ में ढेला क्यों फेंकती थी? 
उत्तर: 
लेखक के गाँव से मक्खनपुर जाने वाली राह में लगभग 36 फीट गहरा एक कच्चा कुआँ था। उसमें एक साँप न जाने कैसे गिर गया था। मक्खनपुर पढ़ने जाने वाले बच्चे उस कुएँ में इसलिए ढेले फेंकते थे ताकि साँप क्रोधित होकर फुफकारे और वे उसकी फुफकार सुन सकें।

प्रश्न 3: 'साँप ने फुसकार मारी या नहीं, ढेला उसे लगा या नहीं, यह बात अब तक स्मरण नहीं' - यह कथन लेखक की किस मनोदशा को स्पष्ट करता है? 
उत्तर: 
यह कथन लेखक की घबराई हुई और परेशान मनोदशा को दर्शाता है। जैसे ही लेखक ने टोपी उतारकर कुएँ में ढेला फेंका, उसकी ज़रूरी चिट्ठियाँ कुएँ में गिर गईं। उन्हें गिरता देखकर वह स्तब्ध रह गया और उसका ध्यान पूरी तरह चिट्ठियों पर चला गया। इसलिए उसे यह याद ही नहीं रहा कि साँप को ढेला लगा या नहीं और उसने फुफकारा या नहीं।

बोध-प्रश्न  
प्रश्न 4: किन कारणों से लेखक ने चिट्ठियों को कुएँ से निकालने का निर्णय लिया? 
उत्तर: लेखक द्वारा चिट्ठियों को कुएँ से निकालने के निम्नलिखित कारण हैं:

  • लेखक को झूठ बोलना नहीं आता था।
  • चिट्ठियों को डाकखाने में डालना लेखक अपनी जिम्मेदारी समझता था।
  • लेखक को अपने भाई से रुई की तरह पिटाई होने का भय था।
  • वह साँप को मारना बाएँ हाथ का काम समझता था, जिससे चिट्ठियाँ उठाना उसे आसान लग रहा था।

प्रश्न 5: साँप का ध्यान बँटाने के लिए लेखक ने क्या-क्या युक्तियाँ अपनाईं?
उत्तर: 
साँप का ध्यान बँटाने के लिए लेखक ने निम्नलिखित युक्तियाँ अपनाईं:

  • उसने डंडे से साँप को दबाने का ख्याल मन से निकाल दिया।
  • उसने साँप का फन पीछे होते ही, अपना डंडा चिट्ठियों की ओर किया और लिफाफे उठाने की कोशिश की।
  • डंडा लेखक की ओर से खींचे जाने पर साँप का आसन बदल गया और लेखक ने तुरंत लिफाफे और पोस्टकार्ड चुने लिया और उसे अपनी धोती के छोर में बांध लिया।


प्रश्न 6: कुएँ में उतरकर चिट्ठियों को निकालने संबंधी साहसिक वर्णन को अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर: 
जब चिट्ठियाँ कुएँ में गिर गईं, तो लेखक डरने की बजाय साहसी फैसला करता है। वह अपनी और अपने भाई की पाँच धोती लेकर उन्हें जोड़ता है और एक डंडा बाँधकर कुएँ में लटकाता है। धोती का एक सिरा भाई को पकड़ा देता है और खुद उस सहारे कुएँ में उतर जाता है। नीचे साँप फन फैलाकर बैठा होता है। लेखक दीवार की मिट्टी गिराकर साँप का ध्यान भटकाता है। जब वह चिट्ठियाँ डंडे से सरकाता है, तो साँप हमला करता है और डंडे पर ज़हर छोड़ देता है। फिर भी लेखक डरता नहीं। चिट्ठियाँ उठाता है और भाई को ऊपर भेज देता है। फिर वह फिर से साँप का ध्यान भटकाकर डंडा खींच लेता है और हिम्मत दिखाते हुए धीरे-धीरे सरककर कुएँ से बाहर निकल आता है।


प्रश्न 7: इस पाठ को पढ़ने के बाद किन-किन बाल-सुलभ शरारतों के विषय में पता चलता है?
उत्तर: इस पाठ को पढ़ने के बाद बच्चों की कई बाल-सुलभ शरारतों का पता चलता है, जैसे:

  • मौसम अच्छा होते ही खेतों में जाकर फल तोड़ना और खाना।
  • स्कूल जाते समय रास्ते में शरारतें करना।
  • रास्ते में कुएँ, तालाब या पानी से भरे स्थानों में पत्थर फेंकना और पानी में उछलना।
  • जानवरों को तंग करते हुए रास्ते पर चलना।
  • स्वयं को सबसे बहादुर समझना आदि।

प्रश्न 8: 'मनुष्य का अनुमान और भावी योजनाएँ कभी-कभी कितनी मिथ्या और उल्टी निकलती हैं' -का आशय स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर: कभी-कभी इंसान सोचता है कि वह किसी मुश्किल काम को आसानी से कर लेगा। वह पहले से योजना बनाता है, लेकिन असली स्थिति सामने आने पर उसकी योजना गलत साबित हो जाती है। इस कहानी में लेखक ने सोचा था कि वह कुएँ में उतरकर डंडे से साँप को मार देगा और चिट्ठियाँ निकाल लेगा। लेकिन जब वह कुएँ में गया, तो उसे समझ आया कि वहाँ तो डंडा चलाना ही मुश्किल है और साँप पहले से फन फैलाकर तैयार बैठा है। तब लेखक को अपनी योजना बेकार और उलटी लगी। अत: कल्पना और वास्तविकता में हमेशा अंतर होता है।

प्रश्न 9: 'फल तो किसी दूसरी शक्ति पर निर्भर है' - पाठ के संदर्भ में इस पंक्ति का आश्य स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर: 
लेखक जब कुएँ में उतरा तो वह यह सोचकर उतरा था कि या तो वह चिट्ठियाँ उठाने में सफल होगा या साँप द्वारा काट लिया जाएगा। फल की चिंता किए बिना वह कुएँ में उतर गया और अपने दृढ़ विश्वास से सफल रहा। अत: मनुष्य को कर्म करना चाहिए। फल देने वाला ईश्वर होता है। मनचाहा फल मिले या नहीं यह देने वाले की इच्छा पर निर्भर करता है। लेकिन यह भी कहा जाता है, जो दृढ़ विश्वास व निश्चय रखते हैं, ईश्वर उनका साथ देता है।

The document NCERT Solutions: स्मृति is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan).
All you need of Class 9 at this link: Class 9

FAQs on NCERT Solutions: स्मृति

1. स्मृति क्या है और यह मनुष्य के जीवन में क्यों महत्वपूर्ण है ?
Ans. स्मृति हमारे अनुभवों, ज्ञान और सूचनाओं को संचित करने की प्रक्रिया है। यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमें अपने अतीत से सीखने, निर्णय लेने और जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने में मदद करती है। बिना स्मृति के, हम अपनी पहचान और सामाजिक संबंधों को बनाए रखने में असमर्थ होंगे।
2. स्मृति के प्रकार कौन-कौन से होते हैं ?
Ans. स्मृति के मुख्य प्रकारों में संवेगात्मक स्मृति, दीर्घकालिक स्मृति, और अल्पकालिक स्मृति शामिल होते हैं। संवेगात्मक स्मृति वह होती है जिससे हम भावनाओं और अनुभवों को याद रखते हैं, दीर्घकालिक स्मृति वह होती है जिसमें जानकारी लम्बे समय तक संग्रहीत होती है, और अल्पकालिक स्मृति में सीमित समय के लिए जानकारी याद रखी जाती है।
3. स्मृति के विकास में क्या कारक योगदान करते हैं ?
Ans. स्मृति के विकास में कई कारक योगदान करते हैं, जैसे कि अनुभव, सीखने की प्रक्रिया, मानसिक स्वास्थ्य, और सामाजिक इंटरैक्शन। सकारात्मक अनुभव और उचित सीखने की तकनीकें स्मृति को मजबूत करने में मदद करती हैं, जबकि तनाव और नकारात्मक अनुभव स्मृति को कमजोर कर सकते हैं।
4. स्मृति को बेहतर बनाने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं ?
Ans. स्मृति को बेहतर बनाने के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, और ध्यान या मेडिटेशन का अभ्यास करना सहायक होता है। इसके अलावा, जानकारी को व्यवस्थित करने और नियमित रूप से पुनरावलोकन करने से भी स्मृति में सुधार हो सकता है।
5. क्या स्मृति में गिरावट उम्र के साथ होती है ?
Ans. हाँ, सामान्यतः उम्र के साथ स्मृति में गिरावट देखने को मिलती है। हालांकि, यह व्यक्ति विशेष पर निर्भर करता है। नियमित मानसिक व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इस गिरावट को कम किया जा सकता है। कुछ लोग अपनी स्मृति को उम्र बढ़ने के बावजूद भी बनाए रख सकते हैं।
Explore Courses for Class 9 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Sample Paper, Exam, video lectures, Viva Questions, practice quizzes, shortcuts and tricks, ppt, NCERT Solutions: स्मृति, mock tests for examination, NCERT Solutions: स्मृति, MCQs, Free, Objective type Questions, Semester Notes, Important questions, Extra Questions, Previous Year Questions with Solutions, Summary, past year papers, pdf , NCERT Solutions: स्मृति, study material;