CBSE Class 9  >  Class 9 Notes  >  Hindi (Sparsh and Sanchayan)  >  NCERT Solutions: मेरा छोटा-सा निजी पुस्तकालय

NCERT Solutions: मेरा छोटा-सा निजी पुस्तकालय

बोध-प्रश्न 

प्रश्न 1: लेखक का ऑपरेशन करने से सर्जन क्यों हिचक रहे थे? 
उत्तर: लेखक को तीन-तीन जबरदस्त हार्ट अटैक हुए थे, उनकी नब्ज़ और साँस भी बंद हो गई थी। डॉक्टरों ने तो उन्हें मृत घोषित कर दिया था पर डॉक्टर बोर्जेस के द्वारा दिए गए 900 वॉल्ट के शॉक से वह रिवाइव तो हो गए पर 60% हार्ट सदा के लिए नष्ट हो गया और शेष चालीस प्रतिशत पर तीन अवरोधों के साथ कोई भी डॉक्टर ऑपरेशन करने से हिचक रहे थे।

प्रश्न 2: 'किताबों वाले कमरे' में रहने के पीछे लेखक के मन में क्या भावना थी? 
उत्तर: लेखक को बचपन से ही किताबें पढ़ने और इकट्ठा करने का बड़ा शौक था। उन्होंने अपने घर के एक कमरे को छोटा-सा निजी पुस्तकालय बना लिया था। इस पुस्तकालय में बहुत सारे लेखकों की अलग-अलग तरह की किताबें थी। जैसे पुरानी कहानियों में राजा के प्राण तोते में होते थे, वैसे ही लेखक के प्राण इन किताबों में बसे थे। इसी कारण लेखक ने बेडरूम में न जाकर 'किताबों वाले कमरे' में रहने का निर्णय लिया।

प्रश्न 3: लेखक के घर कौन-कौन-सी पत्रिकाएँ आती थीं? 
उत्तर: लेखक के घर आर्यमित्र साप्ताहिक, वेदोदम, सरस्वती, गृहणी, बालसखा और चमचम (बाल पत्रिकाएँ) आती थीं।

प्रश्न 4: लेखक को किताबें पढ़ने और सहेजने का शौक कैसे लगा?
उत्तर: लेखक के पिता नियमित रूप से पत्र-पत्रिकाएँ मँगाते थे। लेखक के लिए खासतौर पर दो बाल पत्रिकाएँ बालसखा और चमचम आती थीं। इनमें राजकुमारों, दानवों, परियों आदि की कहानियाँ और रेखाचित्र होते थे। इससे लेखक को पत्रिकाएँ पढ़ने का शौक लग गया। पाँचवीं कक्षा में प्रथम आने पर उन्हें अंग्रेज़ी की दो किताबें पुरस्कार में मिलीं, जिन्होंने उन्हें नई दुनिया से परिचित कराया। पिताजी की प्रेरणा से उन्होंने किताबें इकट्ठी करना शुरू कर दिया।

प्रश्न 5: माँ लेखक की स्कूली पढ़ाई को लेकर क्यों चिंतित रहती थी?
उत्तर: लेखक स्कूल की किताबों को छोड़कर अन्य पत्रिकाओं को पढ़ने में अधिक रुचि लेने लगे थे। स्कूल की किताबें पढ़ने में उनका मन कम लगता था, जिससे माँ चिंतित हो गईं। उन्हें लगा कि कहीं लेखक साधु बनकर घर छोड़कर न चले जाएँ।

प्रश्न 6: स्कूल से इनाम में मिली अंग्रेज़ी की दोनों पुस्तकों ने किस प्रकार लेखक के लिए नयी दुनिया के द्वार खोल दिए?
उत्तर: पाँचवीं कक्षा में प्रथम आने पर लेखक को अंग्रेज़ी की दो किताबें इनाम में मिलीं। पहली किताब में दो बच्चे घोंसले की खोज में थे और विभिन्न पक्षियों के बारे में जानकारी प्राप्त करते थे । दूसरी किताब, 'ट्रस्टी द रग', पानी के जहाजों के बारे में थी। एक ओर था पंछियों से भरा आसमान और दूसरी ओर गहरा सागर। इन दोनों किताबों ने लेखक के लिए एक नयी दुनिया के द्वार खोल दिए।

प्रश्न 7: 'आज से यह खाना तुम्हारी अपनी किताबों का। यह तुम्हारी लाइब्रेरी है' - पिता के इस कथन से लेखक को क्या प्रेरणा मिली?
उत्तर: लेखक को जब स्कूल से इनाम में दो अंग्रेजी की किताबें मिलीं, तो उनके पिता ने अलमारी का एक खाना खाली करके वे किताबें वहाँ रख दीं और कहा कि आज से यह तुम्हारी अपनी लाइब्रेरी है। लेखक को पहले से ही किताबें और पत्रिकाएँ पढ़ने में बहुत रूचि थी। पिता के इस कथन से उन्हें किताबें जमा करने की प्रेरणा मिली, जिसके कारण भविष्य में लेखक अपने एक कमरे में एक अच्छा-सा पुस्तकालय बनाने में सफ़ल हुए।

प्रश्न 8: लेखक द्वारा पहली पुस्तक खरीदने की घटना का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
उत्तर: लेखक के पिता की मृत्यु के बाद आर्थिक तंगी के कारण अपने शौक की किताबें खरीदना असंभव था। एक ट्रस्ट से योग्य परंतु असहाय छात्रों को पाठ्यपुस्तक खरीदने के पैसे मिलते थे। इससे लेखक सेकंड-हैंड किताबें खरीदते थे। इंटरमीडिएट पास करके, जब लेखक ने किताबें बेचकर बी.ए. की सेकंड-हैंड बुकशॉप से किताबें खरीदी तो दो रूपए बच गए। उन दिनों 'देवदास' फिल्म लगी थी, जिसका गाना "दुःख के दिन बीतत नाही" लेखक अक्सर गुनगुनाते रहते थे, तो एक दिन उनकी माँ ने उन्हें समझाया कि दुख के दिन बीत जाएँगे। लेखक ने जब अपनी माँ को बताया कि यह एक फिल्म का गाना है, तो माँ ने फिल्में नापसंद होते हुए भी लेखक को 'देवदास' देखने की अनुमति दे दी। जब लेखक फिल्म देखने जा रहे थे तो पास ही एक दुकान पर 'देवदास' पुस्तक रखी थी।  फिल्म देखने की जगह लेखक ने दस आने में वह पुस्तक खरीद ली और बचे हुए पैसे माँ को दे दिए। इस प्रकार, लेखक ने अपनी पहली पुस्तक खरीदी।

प्रश्न 9: 'इन कृतियों के बीच अपने को कितना भरा-भरा महसूस करता हूँ' - का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: 
लेखक अपनी बीमारी के समय अपने निजी पुस्तकालय में ही रह रहे थे। वहाँ उनके द्वारा सहेजी हज़ारों किताबें थीं। आज उनके पास हिंदी और अंग्रेजी की अलग-अलग विषयों पर ढेरों किताबें थीं। उन्हें देखकर लेखक को अपनी पुरानी यादें याद आतीं कि कितनी मेहनत से उन्होंने एक-एक किताब संजोयी थी। इन सब किताबों और इतने अलग-अलग विषयों और लेखकों के बीच वह खुद को अकेला न पाते, अपितु भरा-भरा महसूस करते।

The document NCERT Solutions: मेरा छोटा-सा निजी पुस्तकालय is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan).
All you need of Class 9 at this link: Class 9

FAQs on NCERT Solutions: मेरा छोटा-सा निजी पुस्तकालय

1. What is the main theme of "मेरा छोटा-सा निजी पुस्तकालय" and why does the author value his personal library?
Ans. The essay celebrates the author's personal collection of books as a source of knowledge, companionship, and solace. The protagonist treasures his modest library not for monetary value but for the intellectual and emotional enrichment books provide. This intimate relationship with reading reflects how literature becomes a refuge and shapes one's perspective on life, making even a small collection deeply meaningful and irreplaceable.
2. How does the author describe his relationship with books in "मेरा छोटा-सा निजी पुस्तकालय" NCERT solutions?
Ans. The author portrays books as trusted companions rather than mere objects. His affection for his personal collection demonstrates how reading transforms loneliness into companionship and curiosity into wisdom. This emotional bond reveals the author's belief that a library-regardless of size-becomes a portal to infinite worlds, offering comfort, guidance, and intellectual stimulation that money cannot purchase.
3. What role does nostalgia play in "मेरा छोटा-सा निजी पुस्तकालय"?
Ans. Nostalgia permeates the essay as the author reflects on cherished books from different life stages. Each volume carries memories of when it was acquired and how it influenced his thinking. This sentimental connection deepens the essay's exploration of how personal libraries document intellectual growth and emotional journeys, transforming a collection into an autobiographical narrative of the reader's evolution.
4. Which literary devices and writing techniques make "मेरा छोटा-सा निजी पुस्तकालय" effective for Class 9 students?
Ans. The essay employs vivid imagery, metaphor, and personification to animate the author's relationship with books. Descriptive language captures the tactile experience of reading-the feel of pages, the smell of old paper. Introspective tone and reflective passages guide readers through philosophical observations, making abstract concepts like knowledge and companionship concrete and relatable.
5. What is the significance of the author's decision to maintain a small, curated personal library rather than collecting indiscriminately?
Ans. The author's selective approach emphasises quality over quantity, suggesting that meaningful engagement with fewer books surpasses mindless accumulation. This deliberate curation reflects intentionality in reading and personal growth. The essay advocates for mindful consumption of literature, where each book is read, understood, and treasured, rather than merely displayed-a principle valuable for Class 9 learners developing reading habits and critical thinking.
Explore Courses for Class 9 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
study material, shortcuts and tricks, NCERT Solutions: मेरा छोटा-सा निजी पुस्तकालय, NCERT Solutions: मेरा छोटा-सा निजी पुस्तकालय, Previous Year Questions with Solutions, Viva Questions, practice quizzes, MCQs, Extra Questions, Free, past year papers, Exam, ppt, Summary, Important questions, mock tests for examination, Objective type Questions, Semester Notes, Sample Paper, NCERT Solutions: मेरा छोटा-सा निजी पुस्तकालय, video lectures, pdf ;