Class 6 Exam  >  Class 6 Notes  >  Hindi (Vasant) Class 6  >  NCERT Solutions: वह चिड़ियाँ जो

वह चिड़ियाँ जो NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6 PDF Download

कविता से

प्रश्न 1. कविता पढ़कर तुम्हारे मन में चिड़िया का जो चित्र उभरता है उस चित्र को कागज़ पर बनाओ।
उत्तर: कविता पढ़कर हमारे मन में निम्नलिखित चित्र उभरते हैं-

  • वह नीले पंखोंवाली सुंदर चिड़िया है।
  • चिड़िया मधुर स्वर में जंगल में गाती है।
  • वह बहती नदी का पानी पीती है।
  • चिड़िया का आकार छोटा है।
  • उसे आज़ादी बहुत पसंद है।


प्रश्न 2. तुम्हें कविता को कोई और शीर्षक देना हो तो क्या शीर्षक देना चाहोगे? उपयुक्त शीर्षक सोच कर लिखो।
उत्तर: ‘नन्ही चिड़िया’, ‘सुंदर चिड़िया’ या ‘परिश्रमी चिड़िया’

वह चिड़ियाँ जो NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6

प्रश्न 3. इस कविता के आधार पर बताओ कि चिड़िया को किन-किन चीज़ों से प्यार है?
उत्तर: चिड़िया जिन चीज़ों से प्यार करती है वो इस प्रकार हैं-
(1) चिड़िया को खेतों में लगे जौ-बाजरे की फलियों (अन्न) से प्यार है।
(2) उसे जंगल में मिले एकान्त, जहाँ वह खुली हवा में गाना गा सकती है, से प्यार है।
(3) उसे नदी से प्यार है जिसका ठंडा और मीठा पानी वह पीती है।
यह चीज़ें उसे आज़ादी का एहसास दिलाती हैं। इसलिए वह इन सबसे प्यार करती है।


प्रश्न 4. आशय स्पष्ट करो 
(क) रस उँडेलकर गा लेती है। 
(ख) चढ़ी नदी का दिल टटोलकर जल का मोती ले जाती है।
उत्तर: (क) इस पंक्ति का आशय यह है की चिड़िया बूढ़े बन के लिए बंधन मुक्त होकर और खुश होकर गाने लगती है। उसके गाने में इतना मीठा पन है जब वह गाती है तो ऐसा लगता है जैसे उसने वातावरण में मीठा रस घोल दिया है।
(ख) इस पंक्ति का आशया है की चिड़िया बहुत ही फुर्तीली और साहसी है जो बहते पानी से अपने प्यास ही नहीं बुझाती बल्कि नदी का दिल टटोलकर  उसके जल से के बीच से  मोती को भी ढूंढ लेती है।
इन पंक्तियों में चिड़िया की कार्य-कुशलता को दर्शाया गया है।


अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1. कवि ने नीली चिड़िया का नाम नहीं बताया है। वह कौन सी चिड़िया रही होगी? इस प्रश्न का उत्तर जानने के लिए पक्षी-विज्ञानी सालिम अली की पुस्तक ‘भारतीय पक्षी’ देखो। इनमें ऐसे पक्षी भी शामिल हैं जो जाड़े में एशिया के उत्तरी भाग और अन्य ठंडे देशों से भारत आते हैं। उनकी पुस्तक को देखकर तुम अनुमान लगा सकते हो कि इस कविता में वर्णित नीली चिड़िया शायद इनमें से कोई एक रही होगी-

  • नीलकंठ
  • छोटा किलकिला
  • कबूतर
  • बड़ा पतरिंगा

उत्तर: इस कविता में वर्णित नीली चिड़िया शायद नीलकंठ रही होगी, क्योंकि उसके शरीर के ज्यादातर भाग का रंग नीला आकार छोटा तथा आवाज़ मीठी होती है।


प्रश्न 2. नीचे कुछ पक्षियों के नाम दिए गए हैं। उनमें यदि कोई पक्षी एक से अधिक रंग का है तो लिखो, कि उसके किस हिस्से का रंग कैसा है। जैसे तोते की चोंच लाल है, शरीर हरा है।

  • मैना
  • कौआ
  • बैतखे
  • कबूतर

उत्तर: 

  • मैना: मैना के पंख भूरे व सफ़ेद रंग के होते हैं। उनकी टाँगें हलकी लाल होती हैं।
  • कौआ: कौआ का पूरा शरीर काला होता है।
  • बतख: बतख सफ़ेद रंग का होता है। इसके पैर हल्के गुलाबी रंग के होते हैं।
  • कबूतर: कबूतर का रंग स्लेटी सफ़ेद होता है। गरदन कुछ-कुछ नीले रंग की होती है। इसकी टाँगे लाल होती हैं।


प्रश्न 3. कविता का हर बंध ‘वह चिड़िया जो-‘ से शुरू होता है और मुझे बहुत प्यार है’ पर खत्म होता है। तुम भी इन पंक्तियों का प्रयोग करते हुए अपनी कल्पना से कविता में कुछ नए बंध जोड़ो।
उत्तर: वह चिड़िया जो
चींची करके
सबका मन बहलाती है।
नील गगन की सीमा पाने
पंख पसारे उड़ जाती है।

अपना घर बनाने के लिए।
घास के तिनके लाती है।
वह परिश्रमी चिड़िया सबको
परिश्रम का पाठ सिखाती है।


प्रश्न 4. तुम भी ऐसी कल्पना कर सकते हो कि ‘वह फूल का पौधा जो-पीली पंखुड़ियों वाला-महक रहा है, मैं हूँ। उसकी विशेषताएँ मुझ में हैं …। फूल के बदले वह कोई दूसरी चीज़ भी हो सकती है जिसकी विशेषताओं को गिनाते हुए तुम उसी चीज़ से अपनी समानता बता सकते हो … ऐसी कल्पना के आधार पर कुछ पंक्तियाँ लिखो।
उत्तर: वह फूल का पौधा जो:
हवा में झूलता
आंगन में खड़ा मुस्कुरा रहा है
खुशबू अपनी फैला रहा है
पीली पंखुड़ियों वाला पौधा मैं हूं
मुझे हवा से बहुत प्यार है।
वह फूल का पौधा जो-
खिलता - मुरझाता
पर खुशबू से नाता सदा निभाता है
मुरझाने पर भी सुगंध ही
पीली पंखुड़ियों वाला वह पौधा मैं हूं
मुझे महक से बहुत प्यार है।

 

भाषा की बात

प्रश्न 1. 
पंखों वाली चिड़िया
ऊपर वाली दराज
नीले पंखों वाली चिड़िया
सबसे ऊपर वाली दराज
यहाँ रेखांकित शब्द विशेषण का काम कर रहे हैं। अगले पृष्ठ पर’ वाला/वाली’ जोड़कर बनने वाले कुछ और विशेषण दिए गए हैं। ऊपर दिए गए उदाहरणों की तरह इनके आगे एक-एक विशेषण और जोड़ो –
_______________ मोरों वाला बाग
उत्तर: रंग-बिरंगे
_______________ पेडों वाला घर
उत्तर: हरे-भरे
_______________ फूलों वाली क्यारी
उत्तर: लाल
_______________ खादी वाला कुर्ता
उत्तर: सफ़ेद
_______________ रोने वाला बच्चा
उत्तर: ज्यादा
_______________ मूँछों वाला आदमी
उत्तर: बड़ी


प्रश्न 2. " वह चिड़िया …….. जुंडी के दाने रुचि से…….. खा लेती है।
वह चिड़िया …….. रस उँडेल कर गा लेती है।" 
कविता की इन पंक्तियों में मोटे छापे वाले शब्दों को ध्यान से पढ़ो। पहले वाक्य में ‘रुचि से’ खाने के ढंग की और दूसरे वाक्य में ‘रस उँडेल कर’ गाने के ढंग की विशेषता बता रहे हैं। अत: ये दोनों क्रिया-विशेषण हैं। नीचे दिए वाक्यों कार्य के ढंग या रीति से संबंधित क्रिया-विशेषण छाँटो – 
(क) सोनाली जल्दी-जल्दी मुँह में लड्डू ठूँसने लगी।
उत्तर: जल्दी-जल्दी

(ख) गेंद लुढ़कती हुई झाड़ियों में चली गई।
उत्तर: लुढ़कती हुई

(ग) भूकंप के बाद जनजीवन धीरे- धीरे सामान्य होने लगा।
उत्तर: धीरे- धीरे

(घ) कोई सफ़ेद-सी चीज धप्प से आँगन में गिरी।
उत्तर: धप्प

(ड) टॉमी फुर्ती से चोर पर झपटा।
उत्तर: फुर्ती से

(च) तेजिंदर सहमकर कोने में बैठ गया।
उत्तर: सहमकर

(छ) आज अचानक ठंड बढ़ गई है।
उत्तर: अचानक

The document वह चिड़ियाँ जो NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6 is a part of the Class 6 Course Hindi (Vasant) Class 6.
All you need of Class 6 at this link: Class 6
28 videos|163 docs|43 tests

Top Courses for Class 6

FAQs on वह चिड़ियाँ जो NCERT Solutions - Hindi (Vasant) Class 6

1. "वह चिड़िया जो" कविता के लेखक कौन हैं?
Ans. "वह चिड़िया जो" कविता के लेखक गुलजार हैं।
2. "वह चिड़िया जो" कविता का मुख्य भाव क्या है?
Ans. "वह चिड़िया जो" कविता का मुख्य भाव स्वतंत्रता, सपने और कल्पना का है, जिसमें चिड़िया के माध्यम से जीवन की ऊँचाइयों को छूने की बात कही गई है।
3. इस कविता में चिड़िया का प्रतीकात्मक अर्थ क्या है?
Ans. इस कविता में चिड़िया का प्रतीकात्मक अर्थ स्वतंत्रता और आशा का है, जो हमें अपने सपनों की ओर उड़ान भरने की प्रेरणा देती है।
4. "वह चिड़िया जो" कविता में चित्रण की गई प्रकृति के बारे में क्या बताया गया है?
Ans. कविता में प्रकृति का चित्रण बहुत सुंदरता से किया गया है, जिसमें चिड़िया की उड़ान, खुला आसमान और वृक्षों का वर्णन शामिल है, जो एक सुखद और स्वतंत्र वातावरण का आभास देते हैं।
5. "वह चिड़िया जो" कविता का संदेश क्या है?
Ans. "वह चिड़िया जो" कविता का संदेश है कि हमें अपने सपनों को पूरा करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए और कभी भी हार नहीं माननी चाहिए।
28 videos|163 docs|43 tests
Download as PDF
Explore Courses for Class 6 exam

Top Courses for Class 6

Signup for Free!
Signup to see your scores go up within 7 days! Learn & Practice with 1000+ FREE Notes, Videos & Tests.
10M+ students study on EduRev
Related Searches

study material

,

Semester Notes

,

shortcuts and tricks

,

practice quizzes

,

ppt

,

Extra Questions

,

Free

,

वह चिड़ियाँ जो NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6

,

video lectures

,

past year papers

,

Sample Paper

,

Viva Questions

,

MCQs

,

Summary

,

Important questions

,

वह चिड़ियाँ जो NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6

,

pdf

,

Objective type Questions

,

वह चिड़ियाँ जो NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6

,

mock tests for examination

,

Exam

,

Previous Year Questions with Solutions

;