CBSE Class 5  >  Class 5 Notes  >  NCERT Textbooks & Solutions  >  NCERT Solutions: Khilonewala

NCERT Solutions: Khilonewala

कविता और तुम

1. तुम्हे किसी-न-किसी बात पर रूठने के मौके तो मिलते ही होंगे-
(क) अक्सर तुम किस तरह के बातों पर रूठती हो?
उत्तर: 
जब मम्मी-पापा मुझे डाँटते हैं या मेरा भाई मुझे टी.वी. नहीं देखने देता है।

(ख) माँ के अलावा घर में और कौन - कौन है जो तुम्हे मानते हैं?
उत्तर: माँ के अलावा घर में मेरे पिताजी और दादा जी हैं। दादाजी मुझे बहुत प्यार-दुलार देते हैं।

2. हम ऐसे कई त्योहार मनाते हैं जो बुराई पर अच्छाई की जीत पर बल देते हैं। ऐसे त्योहारों के बारे में और उनसे जुड़ी कहानियों के बारे में पता करके कक्षा में सुनाओ।
उत्तर: 
ऐसे त्योहारों में दशहरा मुख्य है। इस दिन राम ने रावण का वध करके बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल की। उस दिन से हर साल यह त्योहार बड़े धूमधाम से पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है।
कविता और तुम

3. तुमने रामलीला के जरिए या फिर किसी कहानी के जरिए रामचंद्र के बारे में जाना-समझा होगा| तुम्हे उनकी कोन-सी बातें अच्छी लगीं?
उत्तर:
अपने माता-पिता के प्रति उनकी आज्ञाकारिता मुझे सबसे अच्छी लगी। इसके अतिरिक्त और भी कई गुण उनमें थे जो मुझे बहुत अच्छे लगते हैं, जैसे-उनका उच्च आदर्श, उनका त्याग, उनका धैर्य, उनकी कर्तव्यपरायणता आदि।

4. नीच दिए गए भाव कविता की जिन पंक्तियों में आए हैं, उन्हें छांटो-
(क) खिलौने वाला साड़ी नहीं बेचता है|
उत्तर: 
कभी खिलौने वाला भी माँ
क्या साड़ीले आता है।

(ख) खिलौने वाला बच्चों को खिलौने लेने के लिए आवाजें लगा रहा है|
उत्तर: नए खिलौने ले लो भैया
जोर-जोर वह रहा पुकार।

(ग) मुझे कौन - सा खिलौना लेना चाहिए - उसमें माँ की सलाह चाहिए|
उत्तर:
कौन खिलौना लेता हूँ मैं
तुम भी मन में करो विचार।

(घ) माँ के बिना कौन - मनाएगा और कौन गोद में बिठाएगा?
उत्तर: तो कौन मना लेगा
कौन प्यार से बिठा गोद में
मनचाही चीजें देगा।

5. मूंगफली ले लो मूंगफली!
गरम करारी टाइम पास मूंगफली!'
तुमने फेरीवालों को ऐसी आवाजें लगाते ज़रूर सुना होगा। तुम्हारे गली-मोहल्ले में ऐसे कौन-से फेरीवाले आते हैं और किस ढंग से आवाज़ लगाते हैं? उनका अभिनय करके दिखाओ। वे क्या बोलते हैं, उसका भी एक संग्रह तैयार करो।

उत्तर: गली-मोहल्ले में सब्जी वाले, कबाड़ी वाले आदि आते हैं| वे निम्नलिखित आवाजें लगाते हैं-

  • कबाड़ीवाला: कबाड़ी... कबाड़ीवाला, रद्दी पेपर वाला।
  • सब्जीवाला: दस का सवा किलो आलू ले लो, हरे-भरे मटर ले लो, प्याज ले लो...।
  • फलवाला: इलाहाबाद का बढ़िया-मीठा अमरूद ले लो, सेब, संतरा, चिकू... ले लो।

खेल-खिलौने

1. (क) तुम यहाँ लिखे खिलौनों में से किसे लेना पसंद करोगी। क्योँ?
खेल-खिलौनेउत्तर: मैं इन खिलौनों में से हवाई जहाज़ लेना पसंद करूंगी। क्योंकि मुझे नीले आसमान में हवाई जहाज़ उड़ता हुआ भुत अच्चा लगता है।

(ख) तुम अपने साथियों के साथ कौन-कौन से खेल खेलती हो?
उत्तर: हम अपने साथियों के साथ क्रिकेट, फुटबाल, कैरम, लूडो, चैस, आदि खेल खेलते हैं।

2. खिलौने वाला शब्द संज्ञा में 'वाला' जोड़ने से बना है| नीचे लिखे वाक्यों में रेखांकित हिस्सों को ध्यान से देखों संज्ञा, क्रिया आदि पहचानों|

  • पानवाल की दुकान आज बंद है|
  • मेरी दिल्लीवाली मौसी बस कन्डक्टर है|
  • महमूद पाँच बजे वाली बस से आएगा|
  • नंदू को बोलने वाली गुड़िया चाहिए|
  • दाढ़ीवाला आदमी कहाँ है?
  • इस समान को ऊपर वाल कमरे में रख दो|
  • मै रत वाली गाड़ी से जम्मू जाऊँगी|

उत्तर: 

  • पान - संज्ञा
  • दिल्ली - संज्ञा
  • पाँच - विशेषण
  • बोलना - क्रिया
  • दाढ़ी - संज्ञा
  • ऊपर - क्रिया-विशेषण
  • रात - संज्ञा

तुम्हारी रामलीला

क्या तुमने रामलीला देखी है? रामलीला की किसी एक लघु-कहानी को चुनकर कक्षा में अपनी रामलीला प्रस्तुत करो।
उत्तर: 
हाँ, हमने रामलीला देखी है।
रामलीला एक नाटक होता है जिसमें भगवान राम की कहानी दिखाई जाती है। इसमें राम, सीता, लक्ष्मण और रावण जैसे पात्र होते हैं, और उनकी जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं को दिखाया जाता है। यह नाटक दशहरे के समय पर बहुत प्रसिद्ध होता है, और इसे देखने में बहुत मजा आता है।

तुम्हारी रामलीला

कविता में कथा

इस कविता में तीन नाम-
राम, कौशल्या और तड़का आए हैं।

(क) ये तीनो नाम किस प्रसिद्ध कथा के पात्र हैं?
उत्तर: 
राम, कौशल्या और ताड़का-ये तीनों नाम रामायण की प्रसिद्ध कथा के पात्र हैं।

(ख) यहीं रहूँगा कौशल्या मैं तुमको यहीं बनाऊँगा। इन पंक्तियों का कथा से क्या संबंध है?
उत्तर:
बालक स्वयं को राम और अपनी माँ को कौशल्या के रूप में देखता है। लेकिन वह राम की तरह वन जाने को तैयार नहीं है बल्कि माँ कौशल्या के पास घर में रहना चाहता है।

(ग) इस कथा के कुछ संदर्भो की बात कविता में हुई है। अपने आस - पास पूछकर इनका पता लगाओ।

  • तपसी यज्ञ करेंगे, असुरों को मैं मार भगाऊगा।
  • तुम कह दोगी वन जाने को हँसते -हँसते जाऊगा।

उत्तर: 

  • वन में तपस्या करने वाले ऋषि-मुनियों को राक्षस परेशान करते थे। उनकी शांति भंग करते थे।
  • राम ने उन राक्षसों का वध किया जिसके बाद से वे फिर से शाँतिपूर्वक तपस्या करने लगे। राम ने अपने माता-पिता के आदेश पर एक आज्ञाकारी पुत्र की भाँति 14 वर्ष के लिए वन जाना स्वीकार कर लिया।
The document NCERT Solutions: Khilonewala is a part of the Class 5 Course NCERT Textbooks & Solutions for Class 5.
All you need of Class 5 at this link: Class 5

FAQs on NCERT Solutions: Khilonewala

1. कविता "खिलौने वाला" में किस प्रकार की कहानियाँ हैं ?
Ans. कविता "खिलौने वाला" में बच्चों के खेल और खिलौनों की कहानियाँ हैं, जो उनकी कल्पना और खुशियों को दर्शाती हैं। इसमें खिलौनों के माध्यम से बच्चों की मासूमियत और उनके सपनों का चित्रण किया गया है।
2. "खिलौने वाला" कविता का मुख्य संदेश क्या है ?
Ans. "खिलौने वाला" कविता का मुख्य संदेश यह है कि खेल और खिलौने बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह बच्चों की सोच, कल्पना और खुशी को बढ़ावा देते हैं।
3. कविता में किस प्रकार के खिलौनों का उल्लेख किया गया है ?
Ans. कविता में विभिन्न प्रकार के खिलौनों का उल्लेख किया गया है, जैसे गुड़िया, गाड़ी, गेंद, और अन्य रंग-बिरंगे खिलौने जो बच्चों के खेलने के लिए होते हैं।
4. बच्चों के लिए खिलौनों का क्या महत्व है, जैसा कि कविता में बताया गया है ?
Ans. कविता में बताया गया है कि खिलौने बच्चों के लिए केवल खेलने का साधन नहीं हैं, बल्कि यह उनके मानसिक विकास, सोचने की क्षमता और सामाजिक कौशल को भी विकसित करने में मदद करते हैं।
5. "खिलौने वाला" कविता का क्या सांस्कृतिक महत्व है ?
Ans. "खिलौने वाला" कविता का सांस्कृतिक महत्व इस बात में है कि यह भारतीय संस्कृति में बच्चों की खेल-कूद और उनके लिए बनाए गए खिलौनों के महत्व को उजागर करती है, जो परंपरा और आधुनिकता का संगम है।
Explore Courses for Class 5 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
practice quizzes, Sample Paper, pdf , past year papers, Free, Exam, MCQs, ppt, Extra Questions, NCERT Solutions: Khilonewala, Viva Questions, Objective type Questions, Previous Year Questions with Solutions, study material, mock tests for examination, Semester Notes, NCERT Solutions: Khilonewala, shortcuts and tricks, video lectures, Summary, NCERT Solutions: Khilonewala, Important questions;