CBSE Class 5  >  Class 5 Notes  >  NCERT Textbooks & Solutions  >  NCERT Solutions: Swami Ki Dadi

NCERT Solutions: Swami Ki Dadi

NCERT Solutions class-5 Hindi पाठ-13- स्वामी की दादी

 

रिमझिम पाठ- 13. स्वामी की दादी

 

कहानी से
 प्रश्न 1. "सच? राजम बड़ा बहादुर लड़का है|" स्वामी को क्यों लगा की दादी ने यह बात उसे खुश करने के लिए कही?
 उत्तर-
दादी ने यह बात उसे खुश करने के लिए कही लेकिन स्वामी को ऐसा इसलिए लगा क्योंकि दादी राजम को अच्छी तरह नहीं जानती थी|

 

प्रश्न 2. मैडल से चूड़ियाँ बनवा लेने पर दादी ने बुआ को महामूर्ख क्यों माना?
 उत्तर- 
मैडल से चूड़ियाँ लेने पर दादी ने बुआ को महामुर्ख इसलिए माना क्योंकि वह मैडल स्वामी के दादा जी को एम.ए. करने पर मिला था| वह उनकी सफलता की निशानी था| लेकीन बुआ ने उसे तुड़वाकर चूड़ियाँ बनवा ली थी|

 

प्रश्न 3. पाठ के आधार पर दादी या स्वामी के स्वभाव, आदतों आदि के बारे में तुम्हे क्या पता चलता है? किसी एक के बारे में दस-बारह वाक्य लिखो|
 उत्तर-
स्वामी एक छोटा-सा बच्चा है| वह अपनी दादी के साथ रहकर बहुत खुश है| और दादी से बहुत प्यार करता है| वह अपने दोस्त की बातें अपनी दादी को बढा-चढ़ा कर कर बताता है| लेकिन बाद में उसकी बातों पर ध्यान नहीं देती इसलिए उसे गुस्सा आता है| उसे पुरानी बातें सुनना अच्छा लगता है| वह दादी को अपनी बातें ध्यान से सुनने के लिए कहता है| लेकिन स्वयं उनकी बात ध्यान से नहीं सुनता|

 

तुम्हारी समझ से
 प्रश्न 1. स्वामी ने राजम को ' ऊंची चीज ' माना | क्या तुम स्वामी के राय से सहमत हो ? अपने उत्तर के कारण लिखो|
 उत्तर - 
हां, हम भी स्वामी की राय से सहमत हैं| क्योंकि राजम के पास पुलिस की वर्दी थी| उसके पिता पुलिस के अधीक्षक थे| राजम पढ़ने-लिखने में बहुत होशियार था और उसने शेर को भी मारा था|

 

प्रश्न 2. स्वामी का अपनी दादी के साथ कैसा रिश्ता था ? तीन - चार वाक्य में लिखो|
 उत्तर - 
स्वामी का अपनी दादी के साथ प्यार-भरा रिश्ता था| स्वामी अपनी दादी की गोद में स्वयं को सुरक्षित महसूस करता था| साथ ही अपनी दादी के साथ बहुत खुश रहता था|

 

कहानी हो तुम
 प्रश्न 1. ( क ) " स्वामीनाथन के दादा रौबदार सब - मजिस्ट्रेट थे|"
 किसी व्यक्ति को किन बातों से पता चलता है?
 उत्तर - 
किसी व्यक्ति का रौब उसके पद, उसके व्यक्तित्व और अन्य लोगों में उसके आदर-सम्मान से पता चलता है|

( ख ) क्या तुम्हारे आस - पास कोई रौबदार व्यक्ति है ? शब्दों के जरिए उसका खाका खींचो|
 उत्तर - 
हमारे घर के पास एक रौबदार अंकल है| वह पुलिस में है| उनकी मूंछे बड़ी-बड़ी है उनका शरीर भी काफी मजबूत है| उनकी आवाज बहुत बुलंद है और वह सदा खुश रहते हैं सभी लोग अंकल का सम्मान करते हैं|

 

प्रश्न 2. " स्वामीनाथन दादी के पास ...... बहुत प्रसन्न और सुरक्षित महसूस कर रहा था |" तुम कब से दूर असुरक्षित महसूस करते हो?
 उत्तर- 
जब हम अकेले हों या अपने माता-पिता से दूर हों, उस समय हम असुरक्षित महसूस करते हैं|

 

प्रश्न 3. तुम इन हालात में कैसा महसूस करती हो-
 (क) दोस्त के घर में
 (ख) जब तुम पहली बार किसी के घर जाती हो
 (ग) रेलगाड़ी या बस में किसी सफ़र पर
 (घ) जब तुम मुख्याध्यापक के कमरे में जाती हो
 उत्तर - 
(क) दोस्ते के घर में हम बहुत ख़ुशी महसूस करते हैं|
(ख) जब हम पहली बार किसी के घर जाते हैं, तो हम थोडा-सा अजीब महसूस करते हैं|
(ग) रेलगाड़ी या बस में सफ़र करते समय हम बहुत ही खुश होते हैं|
(घ) जब हम मुख्याध्यापक के कमरे में जाते हैं, तो हम थोड़ा-बहुत दर जरूर लगता है|

 

पता करो
 प्रश्न 1. सब-मजिस्ट्रेट कौन होता है? क्या वह पुलिस विभाग में होता है?
 उत्तर-
सब मजिस्ट्रेट एक जज होता है| वह पुलिस विभाग में नहीं होता है|

 

प्रश्न 2. तुम्हारा घर या स्कूल किस थाने में आता है? थाने में कौन-कौन से पद होते हैं? उन व्यक्तियों के नाम भी पता करो जो इन पदों पर हैं| नीचे दी गई तालिका में इकट्ठा की गई जानकारी को दर्ज करो|

NCERT Solutions: Swami Ki Dadi

उत्तर- हमारा घर थाना रोहिणी में आता हैं| ठाणे में एस.एच.ओ., इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, हवलदार, सिपाही आदि पद होते हैं|

NCERT Solutions: Swami Ki Dadi

 

दादी का बक्सा
 "उसका (दादी) सामान था- पाँच दरियाँ, तीन चादरें,......... लकड़ी का एक छोटा बक्सा जिसमें तांम्बे के सिक्के, इलायची, लौंग, और सुपारी पड़े थे|"
 प्रश्न 1. दादी अपने बक्से में इलायची, लौंग और सुपारी क्यों रखती होंगी?
 उत्तर-
दादी अपने बक्से में इलायची, लौंग और सुपारी खाने के लिए रखती होंगी|

 

प्रश्न 2. क्या तुम्हारे घर में इसका इस्तेमाल होता है किन किन तरह से होता है|
 उत्तर - 
हमारे घर में इसका इस्तेमाल होता है| इसका इस्तेमाल चाय में तथा अलग-अलग पकवान बनाने में होता है|

 

प्रश्न 3. तांबे के सिक्के बनाने के लिए किस किस धातु का इस्तेमाल होता है?
 उत्तर - 
तांबे के सिक्के बनाने के लिए तांबे तथा लोहे का इस्तेमाल होता है|

 

प्रश्न 4. सिक्के कौन कौन सी धातु के बने होते हैं
 उत्तर - 
सिक्के तांबे, सोने, चांदी, लोहे, पीतल, गिल्ट आदि धातुओं द्वारा बने हो सकते हैं|

 

शब्दों की बात
 नीचे पहले स्तंभ के रेखांकित विशेषणों के शब्दों का वाक्य में प्रयोग करो | तुम एक से अधिक वाक्यों का सहारा भी ले सकती हो|
 उलजुलूल कल्पना , चेतावनी,
 रुखा स्वर मिठास
 खूंखार डाकू समर्थन
 उत्तर - 
(क) तुम उलजुलूल मत बोलो, इसलिए मैंने पहले ही चेतावनी दी थी|
(ख) आज रुखा भोजन कर लो| कल तुम्हे मिठास से भरपूर भोजन मिलेगा|
(ग) मलखान सिंह एक खूंखार डाकू है मैं तुम्हारी इस बात का समर्थन करता हूं|

 

नीचे कहानी से कुछ वाक्यों के अंश दिए गए हैं | इनमें जिन शब्दों के नीचे खींची है , उनका लिंग पहचानो और लिखो|
 पुलिस की वर्दी
 काफी बड़ा दफ्तर
 तांबे के सिक्के
 अपने सारे सामान
 दसवां हिस्सा
 उस जैसे महामूर्ख
 उत्तर - वर्दी 
- स्त्रीलिंग, दफ़्तर - पुल्लिंग, सिक्का - पुल्लिंग, हिस्सा­ - पुल्लिंग, महामूर्ख - पुल्लिंग|

The document NCERT Solutions: Swami Ki Dadi is a part of the Class 5 Course NCERT Textbooks & Solutions for Class 5.
All you need of Class 5 at this link: Class 5

FAQs on NCERT Solutions: Swami Ki Dadi

1. Who is Swami's Dadi?
Ans. Swami's Dadi is his grandmother.
2. What is the significance of Swami's Dadi in the story?
Ans. Swami's Dadi is an important character in the story as she is the one who motivates Swami to study hard and become successful in life. She is the one who tells Swami stories and teaches him important life lessons.
3. What are some of the life lessons that Swami's Dadi teaches him?
Ans. Swami's Dadi teaches him the importance of hard work, honesty, and kindness. She also tells him stories about great people who have achieved success in life through their hard work and dedication.
4. Why does Swami not like going to school at first?
Ans. Swami does not like going to school at first because he finds it boring and difficult. He also feels that he is not good at studies and cannot score good marks.
5. How does Swami's attitude towards studies change over time?
Ans. Swami's attitude towards studies changes over time as he starts getting good grades and realizes the importance of education. He becomes more interested in studies and starts working hard to achieve success in life.
Explore Courses for Class 5 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
pdf , Important questions, past year papers, NCERT Solutions: Swami Ki Dadi, video lectures, Sample Paper, Summary, NCERT Solutions: Swami Ki Dadi, mock tests for examination, Semester Notes, Viva Questions, Free, practice quizzes, Extra Questions, Previous Year Questions with Solutions, study material, Exam, MCQs, shortcuts and tricks, NCERT Solutions: Swami Ki Dadi, ppt, Objective type Questions;