CBSE Class 9  >  Class 9 Notes  >  Hindi (Sparsh and Sanchayan)  >  पाठ का सार: पाठ 1 – गिल्लू

पाठ का सार: पाठ 1 – गिल्लू


पाठ का सार

इस पाठ में लेखिका महादेवी वर्मा का एक छोटे, चंचल जीव गिलहरी के प्रति प्रेम झलकता है। उन्होंने इस पाठ में उसके विभिन्न क्रियाकलापों और लेखिका के प्रति उसके प्रेम से हमें अवगत कराया है। उन्होंने गिलहरी जैसे लघु जीव के जीवन का बड़ा अच्छे ढंग से चित्रण किया है।  

  • एक दिन लेखिका की नजर बरामदे में गिलहरी के एक छोटे से बच्चे पर पड़ी जो शायद घोंसले से गिर गया होगा जिसे दो कौवे मिलकर अपना शिकार बनाने की तैयारी में थे। लेखिका गिलहरी के बच्चे को उठाकर अपने रूम ले गयी और कौवे की चोंच से घायल बच्चे का मरहम-पट्टी किया। कई घंटे के उपचार के बाद मुँह में एक बूँद पानी टपकाया जा सका। तीसरे दिन वह इतना अच्छा हो गया कि लेखिका की ऊँगली अपने पंजो से पकड़ने लगा।
  • तीन चार महीने में उसके चिकने रोएँ, झब्बेदार पूँछ और चंचल चमकती आँखें सभी को आश्चर्य में डालने लगीं। लेखिका ने उसका नाम गिल्लू रखा। लेखिका ने फूल रखने की एक हल्की डलिया में रुई बिछाकर तार से खिड़की पर लटका दिया जो दो साल तक गिल्लू का घर रहा।
  • गिल्लू ने लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए वह लेखिका के पैर तक आकर सर्र से पर्दे पर चढ़ जाता और फिर उसी तेजी से उतरता। वह दौड़ लगाने का काम तब तक करता जब तक लेखिका उसे पकड़ने के लिए न उठती। वह अपनी चमकीली आँखों से लेखिका के क्रियाकलापों को भी देखा करता। भूख लगने पर वह लेखिका को चिक-चिक कर सूचना देता था।
  • गिल्लू के जीवन में पहला बसंत आया। अन्य गिलहरियाँ जाली खिड़की के जाली के पास आकर चिक-चिक करने लगीं और गिल्लू भी जाली के पास जाकर बैठा रहता। इसे देखकर लेखिका ने जाली के एक कोना खोलकर गिल्लू को मुक्त कर दिया।
  • लेखिका के कमरे से बाहर जाने पर गिल्लू भी जाली से बाहर चला जाता। वह दिन भर अन्य गिलहरियों के साथ उछलता-कूदता और शाम होते ही अपने झूले में वापस आ जाता। लेखिका के खाने के कमरे में पहुँचते ही गिल्लू भी वहाँ पहुँच जाता और थाली में बैठ जाना चाहता। बड़ी मुश्किल से लेखिका ने उसे थाली के पास बैठना सिखाया। वह वहीं बैठकर चावल का एक-एक दानासफाई से खाता। 
  • गिल्लू का प्रिय खाद्य पदार्थ काजू था। कई दिन काजू नहीं मिलने पर वह अन्य खानें की चीजें लेना बंद कर देता या झूले से नीचे फेंक देता था। उसी बीच लेखिका मोटर दुर्घटना में आहत हो गयीं जिससे उन्हें कुछ दिन अस्पताल में रुकना पड़ा। उन दिनों में गिल्लू ने अपना प्रिय पदार्थ काजू लेना काफी कर दिया था। लेखिका के घर लौटने पर वह तकिये पर सिरहाने बैठकर अपने नन्हे पंजों से लेखिका सर और बालों को हौले-हौले सहलाता और एक सेविका की भूमिका निभाता।
  • गर्मियों में वह लेखिका के पास रखी सुराही पर लेट जाता और लेखिका के समीप रहने के साथ-साथ ठंडक में भी रहता। चूँकि गिलहरियों की उम्र दो वर्ष से अधिक नहीं होती इसलिए उसके जीवन का भी अंत आ गया। दिन भर उसने कुछ नहीं खाया-पीया। रात में वह झूले से उतरकर लेखिका के बिस्तर पर आया और ठंडे पंजों से उनकी उँगली पकड़कर चिपक गया। लेखिका ने हीटर जलाकर उसे ऊष्मा देने का प्रयास किया परन्तु प्रयास व्यर्थ रहा और सुबह की पहली किरण के साथ सदा के लिए सो गया।
  • लेखिका ने उसे सोनजुही की लता के नीचे उसे समाधि दी। सोनजुही में एक पीली कली को देखकर लेखिका को गिल्लू की याद आ गयी।

कठिन शब्दों के अर्थ

  1. सोनजुही - एक प्रकार के पीला फूल
  2. अनायास - अचानक
  3. हरीतिमा - हरियाली
  4. लघुप्राण - छोटा जीव
  5. छुआ-छुऔवल - चुपके से छूकर छुप और फिर छूना
  6. काकभुशुंडि - एक रामभक्त ब्राह्मण जो लोमश ऋषि के शाप से कौआ हो गए
  7. समादरित - विशेष आदर
  8. अनादरित - बिना आदर के
  9. अवतीर्ण - प्रकट
  10. कर्कश - कटु
  11. काकद्वय - दो कौए
  12. निश्चेष्ट - बिना किसी हरकत के
  13. स्निग्ध - चिकना
  14. विस्मित - आश्चर्यचकित
  15. लघुगात - छोटा शरीर
  16. अपवाद - सामान्य नियम से अलग
  17. परिचारिका - सेविका
  18. मरणासन्न - जिसकी मृत्यु निकट हो
  19. उष्णता - गर्मी
  20. पीताभ - पीले रंग का
The document पाठ का सार: पाठ 1 – गिल्लू is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan).
All you need of Class 9 at this link: Class 9

FAQs on पाठ का सार: पाठ 1 – गिल्लू

1. Who is Gillu and what is her relationship with the narrator in the story?
Ans. Gillu is a flying squirrel who becomes the narrator's beloved pet companion after being rescued as an injured baby. The narrator develops a deep, affectionate bond with Gillu, caring for her recovery and nursing her back to health. Their relationship portrays unconditional love between human and animal, forming the emotional core of the narrative.
2. Why does the narrator rescue Gillu and how does she help the injured squirrel recover?
Ans. The narrator discovers Gillu injured and weak, so rescues her out of compassion and responsibility. She provides food, shelter, and gentle care, gradually nursing Gillu back to physical health. The narrator's patience and dedication demonstrate themes of kindness, nurturing, and the healing power of love in the Sparsh textbook chapter.
3. What are the main characteristics and habits of Gillu that make her special?
Ans. Gillu exhibits playful, affectionate, and intelligent behaviour throughout the story. She becomes attached to the narrator, recognises her voice, and displays curiosity and mischievousness. These distinctive traits showcase the flying squirrel's personality, revealing how animals possess emotions and individual qualities that foster meaningful connections with humans.
4. What is the significance of Gillu's death and what message does it convey in the CBSE Class 9 curriculum?
Ans. Gillu's eventual death marks a poignant turning point emphasising themes of loss, mortality, and impermanence. The narrator's grief reflects how deep bonds transcend species boundaries. This tragic conclusion in the Sanchayan text teaches students about accepting life's cycles whilst cherishing memories of loved ones, whether human or animal.
5. How does Gillu's story reflect the relationship between humans and nature in contemporary times?
Ans. The narrative illustrates how humans can coexist peacefully with wildlife through compassion and responsibility. Gillu's rescue symbolises environmental consciousness and respect for living creatures. The story encourages readers to recognise their duty toward animal welfare and nature conservation, making it relevant to modern discussions about biodiversity and ecological harmony.
Explore Courses for Class 9 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Sample Paper, video lectures, practice quizzes, Important questions, Free, Previous Year Questions with Solutions, Viva Questions, Summary, Extra Questions, MCQs, Semester Notes, Objective type Questions, पाठ का सार: पाठ 1 – गिल्लू, पाठ का सार: पाठ 1 – गिल्लू, ppt, study material, mock tests for examination, पाठ का सार: पाठ 1 – गिल्लू, pdf , Exam, past year papers, shortcuts and tricks;