CBSE Class 10  >  Class 10 Notes  >  Hindi   >  पाठ का सार: नेताजी का चश्मा

पाठ का सार: नेताजी का चश्मा

पाठ का संक्षिप्त परिचय

'नेताजी का चश्मा' कहानी केप्टन चश्मेवाले के माध्यम से देश के करोड़ों नागरिकों के योगदान को रेखांकित करती है, जो इस देश के निर्माण में अपने-अपने तरीके से योगदान देते हैं। कहानी के अनुसार बड़े ही नहीं, बच्चे भी इसमें शामिल हैं। देश बनता है उसमें रहने वाले सभी नागरिकों, नदियों, पहाड़ों, पेड़-पौधों, वनस्पतियों, पशु-पक्षियों से और इन सबसे प्रेम करने तथा इनकी सुख-समृद्धि के लिए प्रयास करने की भावना का नाम देशभक्ति है।

पाठ का सार

  • हालदार साहब को हर पन्द्रहवें दिन कम्पनी के काम से एक छोटे कस्बे से गुजरना पड़ता था। उस कस्बे में एक लड़कों का स्कूल, एक लड़कियों का स्कूल, एक सीमेंट का कारखाना, दो ओपन सिनेमा घर तथा एक नगरपालिका थी।
  • नगरपालिका थी तो कुछ ना कुछ करती रहती थी, कभी सड़के पक्की करवाने का काम तो कभी शौचालय तो कभी कवि सम्मेलन करवा दिया।
  • एक बार नगरपालिका के एक उत्साही अधिकारी ने मुख्य बाज़ार के चैराहे पर सुभाषचन्द्र बोस की संगमरमर की प्रतिमा लगवा दी। चूँकि बजट ज्यादा नही था इसलिए मूर्ति बनाने का काम कस्बे के इकलौते हाई स्कूल के शिक्षक को सौंपा गया।
  • मूर्ति सुन्दर बनी थी बस एक चीज़ की कमी थी, नेताजी की आँख पर चश्मा नहीं था। एक सचमुच के चश्मे का चौड़ा काला फ्रेम मूर्ति को पहना दिया गया। जब हालदार साहब आये तो उन्होंने सोचा वाह भई! यह आईडिया ठीक है। मूर्ति पत्थर की पर चश्मा रियल।
  • दूसरी बार जब हालदार साहब आये तो उन्हें मूर्ति पर तार का फ्रेम वाले गोल चश्मा लगा था। तीसरी बार फिर उन्होंने नया चश्मा पाया। इस बार वे पान वाले से पूछ बैठे कि नेताजी का चश्मा हरदम बदल कैसे जाता है।
  • पानवाले ने बताया की यह काम कैप्टन चश्मेवाला करता है। हालदार साहब को समझते देर न लगी की बिना चश्मे वाली मूर्ति कैप्टन को ख़राब लगती होगी इसलिए अपने उपलब्ध फ्रेम में से एक को वह नेताजी के मूर्ति पर फिट कर देता होगा।
  • जब कोई ग्राहक वैसे ही फ्रेम की मांग करता जैसा मूर्ति पर लगा है तो वह उसे मूर्ति से उतारकर ग्राहक को दे देता और मूर्ति पर नया फ्रेम लगा देता चूँकि मूर्ति बनाने वाला मास्टर चश्मा भूल गया।
  • हालदार साहब ने पान वाले जानना चाहा कि कैप्टन चश्मेवाला नेताजी का साथी है या आजाद हिन्द फ़ौज का कोई भूतपूर्व सिपाही? पान वाले बोला कि वह लंगड़ा क्या फ़ौज में जाएगा, वह पागल है इसलिए ऐसा करता है।
  • हालदार साहब को एक देशभक्त का मजाक बनते देखना अच्छा नही लगा। कैप्टन को देखकर उन्हें आश्चर्य हुआ चूँकि वह एक बूढ़ा मरियल- लंगड़ा सा आदमी था जिसके सिर पर गांधी टोपी तथा चश्मा था, उसके एक हाथ में एक छोटी-सी संदूकची और दूसरे में एक बांस में टंगे ढेटों चश्मे थे।
  • वह उसका वास्तविक नाम जानना चाहते थे परन्तु पानवाले ने इससे ज्यादा बताने से मना कर दिया दो साल के भीतर हालदार साहब ने नेताजी की मूर्ति पर कई चश्मे लगते हुए देखे।
  • एक बार जब हालदार साहब कस्बे से गुजरे तो मूर्ति पर कोई चश्मा नही था।
  • पूछने पर पता चला की कैप्टन मर गया, उन्हें बहुत दुःख हुआ।
  • पंद्रह दिन बाद कस्बे से गुजरे तो सोचा की वहाँ नही रुकेंगे, पान भी नही खायेंगे, मूर्ति की ओर देखेंगे भी नहीं। परन्तु आदत से मजबूर हालदार साहब की नजर चौराहे पर आते ही आँखे मूर्ति की ओर उठ गयीं।
  • वे जीप से उतरे और मूर्ति के सामने जाकर खड़े हो गए। मूर्ति की आँखों पर सरकंडे से बना हुआ छोटा सा चश्मा रखा था, जैसा बच्चे बना लेते हैं। यह देखकर हालदार साहब की आँखे नम हो गयीं।

लेखक परिचय

स्वंय प्रकाश: इनका जन्म सन 1947 में इंदौर (मध्य प्रदेश) में हुआ। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढाई कर एक औद्योगिक प्रतिष्ठान में नौकरी करने वाले स्वंय प्रकाश का बचपन और नौकरी का बड़ा हिस्सा राजस्थान में बिता। फिलहाल वे स्वैछिक सेवानिवृत के बाद भोपाल में रहते हैं और वसुधा सम्पादन से जुड़े हैं।

प्रमुख कार्य

कहानी संग्रह - सूरज कब निकलेगा, आएँगे अच्छे दिन भी, आदमी जात का आदमी, संधान।
उपन्यास - बीच में विनय और ईंधन।

कठिन शब्दों के अर्थ

  1. कस्बा - छोटा शहर
  2. लागत - खर्च
  3. उहापोह - क्या करें, क्या ना करें की स्थिति
  4. शासनाविधि - शासन की अविधि
  5. कमसिन - कम उम्र का
  6. सराहनीय - प्रशंसा के योग्य
  7. लक्षित करना - देखना
  8. कौतुक - आश्चर्य
  9. दुर्दमनीय - जिसको दबाना मुश्किल हो
  10. गिराक - ग्राहक
  11. किदर - किधर
  12. उदर - उधर
  13. आहत - घायल
  14. दरकार - आवश्यकता
  15. द्रवित - अभिभूत होना
  16. अवाक् - चुप
  17. प्रफुल्लता - ख़ुशी
  18. हृदयस्थली - विशेष महत्व रखने वाला स्थान
The document पाठ का सार: नेताजी का चश्मा is a part of the Class 10 Course Hindi Class 10.
All you need of Class 10 at this link: Class 10

FAQs on पाठ का सार: नेताजी का चश्मा

1. नेताजी का चश्मा कहानी का मुख्य संदेश क्या है?
Ans. नेताजी का चश्मा की मुख्य थीम देशभक्ति, स्मृति और सामाजिक जिम्मेदारी है। कहानी दिखाती है कि कैसे एक सामान्य दुकानदार अपने छोटे से कार्य के माध्यम से राष्ट्रीय नायक के प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त करता है। यह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विरासत को जीवंत रखने का संदेश देती है।
2. हालदार साहब नेताजी की मूर्ति पर चश्मा क्यों लगवाते हैं?
Ans. हालदार साहब नेताजी की मूर्ति को सम्मान देने के लिए चश्मा लगवाते हैं। वह मानते हैं कि नेताजी को दूरदर्शी नायक के रूप में दर्शाया जाना चाहिए। हालदार साहब का यह कार्य एक प्रतीकात्मक इशारा है जो नेताजी की दूरदर्शिता और महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है।
3. कहानी में बिस्मिल्लाह और छोटे लड़के का क्या महत्व है?
Ans. बिस्मिल्लाह और छोटा लड़का कहानी के केंद्रीय पात्र हैं जो दुकानदारी के माध्यम से राष्ट्रीय भावना प्रदर्शित करते हैं। बिस्मिल्लाह का चश्मा लगाना नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी दर्शाता है। छोटा लड़का भविष्य की पीढ़ी के प्रतिनिधि के रूप में राष्ट्रीय चेतना को प्रतिबिंबित करता है।
4. नेताजी का चश्मा कहानी में काल्पनिकता और यथार्थवाद का कैसे मिश्रण है?
Ans. कहानी में बिस्मिल्लाह के काल्पनिक संवाद और यथार्थवादी परिवेश का सुंदर मिश्रण है। दुकान, सड़क और आसपास का वातावरण वास्तविक हैं, लेकिन बिस्मिल्लाह का नेताजी की मूर्ति से काल्पनिक वार्तालाप कहानी को आध्यात्मिक और प्रतीकात्मक आयाम देता है। यह तकनीक पाठकों को गहरे राष्ट्रीय चेतना से जोड़ती है।
5. CBSE Class 10 हिंदी में नेताजी का चश्मा के पाठ का सारांश समझने के लिए कौन सी बातें याद रखनी चाहिएं?
Ans. पाठ का सारांश समझने के लिए नेताजी की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, मूर्ति का प्रतीकार्थ और बिस्मिल्लाह की चरित्रगत विशेषताओं पर ध्यान दें। कहानी के अंत में हालदार साहब की भावुकता और सामाजिक संदेश को समझना महत्वपूर्ण है। EduRev पर उपलब्ध mind maps और विस्तृत notes से पाठ की गहरी समझ मिल सकती है।
Explore Courses for Class 10 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Previous Year Questions with Solutions, Viva Questions, Summary, pdf , MCQs, past year papers, Semester Notes, पाठ का सार: नेताजी का चश्मा, Objective type Questions, Important questions, shortcuts and tricks, video lectures, study material, पाठ का सार: नेताजी का चश्मा, ppt, Exam, Free, practice quizzes, Sample Paper, Extra Questions, पाठ का सार: नेताजी का चश्मा, mock tests for examination;