CBSE Class 10  >  Class 10 Notes  >  Hindi   >  कविता का सार और व्याख्या: तोप

कविता का सार और व्याख्या: तोप

कवि परिचय

कवि वीरेन डंगवाल जी का जन्म 5 अगस्त 1947 को उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के कीर्तिनगर में हुआ था | इन्होंने अपनी आरंभिक शिक्षा नैनीताल में और उच्च शिक्षा इलाहाबाद में पूरी की | यह पेशेवर प्राध्यापक हैं, परन्तु पत्रकारिता से भी जुड़े हुए हैं | इनकी कविताओं की विशिष्टता की बात करें तो समाज के साधारण जन और हाशिए पर स्थित विलक्षण ब्योरे और दृश्य कवि की कविताओं की विशिष्टता मानी जाती है | 
कवि वीरेन डंगवाल जी का अब तक दो कविता संग्रह 'इसी दुनिया में' और 'दुष्चक्र में सृष्टा' प्रकाशित हो चुके हैं | इन्हें श्रीकांत वर्मा पुरस्कार और साहित्य अकादमी पुरस्कार के अलावा और भी अनेक पुरस्कार से नवाजा गया है| 

कवि परिचय

पाठ प्रवेश

'प्रतीक' अर्थात निशानी और 'धरोहर' अर्थात विरासत दो तरह की होती है। एक वे जिन्हें देखकर या जिनके बारे में जानकर हम अपने देश और समाज की प्राचीन उपलब्धियों के बारे में जान सकते हैं और दूसरी वे जो हमें बताती हैं कि हमारे पूर्वजों से कब क्या गलती हुई थी जिसके कारण देश की कई पीढ़ियों को गहरे दुःख और कष्टों को झेलना पड़ा।
प्रस्तुत पाठ में ऐसी ही दो निशानियों का वर्णन किया गया है। पाठ हमें याद दिलाता है कि ईस्ट इंडिया कंपनी कभी भारत में व्यापार करने आई थी। भारत में उसका स्वागत किया गया था परन्तु धीरे - धीरे वो हमारी शासक बन गई।
अगर उन्होंने कुछ बाग़ - बगीचे बनाये तो उन्होंने तोपें भी तैयार की। देश को फिर से आज़ाद करने का सपना देखने वाले वीर सपूतों को इन तोपों ने मौत के घाट उतार दिया। पर एक दिन ऐसा भी आया जब हमारे पूर्वजों ने उस सत्ता को उखाड़ फैंका। तोप को बेकार कर दिया। फिर भी हमें इन निशानियों के माध्यम से याद रखना होगा की भविष्य में कोई और इस तरह हम पर हुक्म ना जमा पाए जिसके इरादे अच्छे ना हो और यहाँ फिर से वही परिस्थितियाँ बने जिनके घाव आज तक हमारे दिलों में हरे हैं। भले ही अंत में उनकी तोप भी उसी काम क्यों ना आये जिस काम इस पाठ की तोप आ रही है।

कविता सार

प्रस्तुत पाठ हमें याद दिलाता है कि कभी ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में व्यापार करने के इरादे से आई थी। भारत में उसका स्वागत किया गया था परन्तु धीरे - धीरे वो हमारी शासक बन गई। अगर उन्होंने कुछ बाग़ - बगीचे बनाये तो उन्होंने तोपें भी तैयार की। कवि कहते हैं कि यह 1857 की तोप, जो आज कंपनी बाग़ के प्रवेश द्वार पर रखी गई है, बहुत देखभाल की जाती है। जिस तरह यह कंपनी बाग़ हमें विरासत में अंग्रेजों से मिला है उसी तरह यह तोप भी हमें अंग्रेजों से ही विरासत में मिली। सुबह और शाम को बहुत सारे व्यक्ति कंपनी के बाग़ में घूमने के लिए आते हैं। तब यह तोप उन्हें अपने बारे में कहती है कि मैं अपने ज़माने में बहुत ताकतवर थी। 
कविता सार

अब तोप की स्थिति बहुत खराब हो गई है- छोटे बच्चे इस पर बैठ कर घुड़सवारी का खेल खेलते हैं। चिड़ियाँ इस पर बैठ कर आपस में बातचीत करने लग जाती हैं। कभी - कभी शरारती चिड़ियाँ खासकर गौरैयें तोप के अंदर घुस जाती हैं। वह यह बताना चाहती है कि ताकत पर घमंड नहीं करना चाहिए, क्योंकि ताकत हमेशा नहीं रहती।

कविता की व्याख्या

काव्यांश 1

कंपनी बाग़ के मुहाने पर
धर रखी गई है यह 1857 की तोप
इसकी होती है बड़ी सम्हाल, विरासत में मिले
कंपनी बाग़ की तरह
साल में चमकाई जाती है दो बार।

व्याख्या: कवि कहते हैं कि यह जो 1857 की तोप आज कंपनी बाग़ के प्रवेश द्वार पर रखी गई है इसकी बहुत देखभाल की जाती है। जिस तरह यह कंपनी बाग़ हमें अंग्रेजों से मिली विरासत है, उसी तरह यह तोप भी हमें अंग्रेजों से ही विरासत में मिली है। जिस तरह कंपनी बाग़ की साल में दो बार अच्छी देखरेख की जाती है। उसी तरह इस तोप को भी साल में दो बार चमकाया जाता है।

काव्यांश 2

सुबह शाम आते हैं कंपनी बाग़ में बहुत से सैलानी
उन्हें बताती है यह तोप
कि मैं बड़ी जबर
उड़ा दिए थे मैंने
अच्छे - अच्छे सूरमाओं के धज्जें
अपने ज़माने में

व्याख्या: कवि कहते हैं कि सुबह और शाम को बहुत सारे व्यक्ति कंपनी के बाग़ में घूमने के लिए आते हैं। तब यह तोप उन्हें अपने बारे में बताती है कि मैं अपने ज़माने में बहुत ताकतवर थी। मैंने अच्छे अच्छे वीरों के चिथड़े उड़ा दिए थे। अर्थात, उस समय तोप का भय हर इंसान के मन में था।

काव्यांश 3

अब तो बहरहाल
छोटे बच्चों की सवारी से अगर यह फारिग हो
तो उसके ऊपर बैठकर
चिड़ियाँ ही अकसर करती है गपशप
कभी -कभी शैतानी में वे इसके भीतर भी घुस जाती हैं
खासकर गौरैयें
वे बताती हैं कि दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप
एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद।

व्याख्या: कवि कहते हैं कि अब तोप की स्थिति अब बहुत खराब हो गई है। छोटे बच्चे इस पर बैठ कर घुड़सवारी का खेल खेलते हैं। जब बच्चे इस पर नहीं खेल रहे होते, तब चिड़ियाँ इस पर बैठ कर आपस में बातचीत करने लगती हैं।। कभी-कभी शरारती चिड़ियाँ खासकर गौरैयें तोप के अंदर घुस जाती हैं। वह छोटी सी चिड़ीया हमें यह बताना चाहती है कि कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो एक ना एक दिन उसका भी अंत निश्चित होता है।

कविता का परिप्रेक्ष्य

प्रस्तुत पाठ या कविता तोप, कवि वीरेन डंगवाल जी के द्वारा रचित है | इस पाठ में दो किस्म प्रतीक और धरोहर का चित्रण करते हुए, कवि कहते हैं कि ईस्ट इंडिया कम्पनी कभी भारत में व्यापार करने आई थी और हमारा शासक बन बैठी | कवि कहते हैं कि धरोहर दोनों, अच्छी और बुरी, हो सकती है | जैसे कम्पनी बाग अंग्रेजों द्वारा दी गई विरासतों में से एक अच्छी धरोहर मानी जाती है | लेकिन वहीं, उसके मुहाने पर रखी तोप एक ऐसी विरासत है, जिसने हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को बेरहमी से मारा था।

शब्दार्थ 

  • धज्जे - नष्ट-भ्रष्ट करना
  • जबर - शक्तिशाली
  • सूरमाओं - वीरों
  • फ़ारिग - मुक्त
  • कंपनी बाग़ - ब्रिटिश जमाने में भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी द्वारा जगह-जगह बनवाए गए बाग़-बगीचों मे कानपुर में बनवाया गया एक बाग़,जिसे कंपनी बाग के नाम से जानते हैं 
  • मुहाने पर - प्रवेश द्वार पर
  • सम्हाल - देखभाल
  • विरासत - पूर्वजों से प्राप्त सम्पत्ति
  • सैलानी - यात्री
The document कविता का सार और व्याख्या: तोप is a part of the Class 10 Course Hindi Class 10.
All you need of Class 10 at this link: Class 10

FAQs on कविता का सार और व्याख्या: तोप

1. तोप कविता का मुख्य संदेश क्या है और इसमें कवि ने क्या सीख दी है?
Ans. तोप कविता में कवि धर्मवीर भारती आधुनिकता और परंपरा के बीच संघर्ष को दर्शाते हैं। कविता का सार यह है कि तोप भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक है, जो औपनिवेशिक शक्तियों के विरुद्ध संघर्ष का प्रतिनिधित्व करती है। कविता के माध्यम से कवि राष्ट्रीय गौरव और बलिदान का संदेश देते हैं।
2. तोप कविता में तोप का प्रतीकात्मक अर्थ क्या है CBSE हिंदी में?
Ans. तोप कविता में तोप शक्ति, संघर्ष और राष्ट्रीय प्रतिरोध का प्रतीक है। यह धातु की बनी वस्तु होते हुए भी मानवीय गुणों और भारतीय वीरता को दर्शाती है। कविता की व्याख्या से स्पष्ट होता है कि तोप भारतीय क्रांतिकारियों के साहस और देशभक्ति का प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व करती है।
3. तोप कविता में कवि के भाव और दृष्टिकोण को समझना क्यों महत्वपूर्ण है?
Ans. कवि धर्मवीर भारती का दृष्टिकोण समझना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कविता की गहन अर्थ को उजागर करता है। कविता में राष्ट्रभावना, सामाजिक चेतना और ऐतिहासिक संदर्भ को समझना परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक है। कवि की विचारधारा कविता के हर शब्द में परिलक्षित होती है और सार को स्पष्ट करती है।
4. तोप कविता के प्रमुख प्रतीकों और उपमाओं को कैसे समझूं?
Ans. कविता के प्रतीकों को समझने के लिए ऐतिहासिक संदर्भ जानना जरूरी है। तोप, धातु, गर्जना जैसे शब्द अलग-अलग भावनाएं व्यक्त करते हैं। कविता की व्याख्या में छिपे हुए उपमाओं को पकड़ने के लिए EduRev के विस्तृत नोट्स, mind maps और flashcards का उपयोग करें, जो प्रत्येक पंक्ति का विश्लेषण करते हैं।
5. क्या तोप कविता की भाषा-शैली Class 10 के लिए कठिन है और इसे कैसे समझा जाए?
Ans. तोप कविता की भाषा प्रतीकात्मक और भावुक है, लेकिन क्रमबद्ध पठन से सरल हो जाती है। कविता का सार समझने के लिए पंक्ति-दर-पंक्ति अध्ययन करें और ऐतिहासिक संदर्भ से जुड़ें। कविता की व्याख्या को गहराई से समझने के लिए विषय-विशेषज्ञों की व्याख्या संदर्भित करें और महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास करें।
Explore Courses for Class 10 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Previous Year Questions with Solutions, Important questions, study material, Objective type Questions, Exam, Summary, shortcuts and tricks, pdf , कविता का सार और व्याख्या: तोप, कविता का सार और व्याख्या: तोप, mock tests for examination, Extra Questions, video lectures, practice quizzes, Sample Paper, ppt, MCQs, Free, Semester Notes, Viva Questions, past year papers, कविता का सार और व्याख्या: तोप;