CBSE Class 9  >  Class 9 Test  >  Hindi (Sparsh and Sanchayan)  >  Test: तुम कब जाओगे, अतिथि - Class 9 MCQ

तुम कब जाओगे, अतिथि - Free MCQ Practice Test with solutions, Class 9 Hindi


MCQ Practice Test & Solutions: Test: तुम कब जाओगे, अतिथि (15 Questions)

You can prepare effectively for Class 9 Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan) with this dedicated MCQ Practice Test (available with solutions) on the important topic of "Test: तुम कब जाओगे, अतिथि". These 15 questions have been designed by the experts with the latest curriculum of Class 9 2026, to help you master the concept.

Test Highlights:

  • - Format: Multiple Choice Questions (MCQ)
  • - Duration: 20 minutes
  • - Number of Questions: 15

Sign up on EduRev for free to attempt this test and track your preparation progress.

Test: तुम कब जाओगे, अतिथि - Question 1

"आज तुम्हारे आगमन के चौथे दिन पर यह प्रश्न बार-बार मन में घूम रहा है- तुम कब जाओगे, अतिथि?" इस वाक्य से क्या संकेत मिलता है?

Detailed Solution: Question 1

इस वाक्य में लेखक बार-बार यह सवाल सोच रहे हैं कि अतिथि कब जाएंगे, जो चौथे दिन उनके मन में घूम रहा है।

Test: तुम कब जाओगे, अतिथि - Question 2

कथानायक ने अतिथि के आने पर किस तरह के भोजन का आयोजन किया था?

Detailed Solution: Question 2

अतिथि के आने पर कथानायक ने उच्च-मध्यम वर्ग के डिनर का आयोजन किया था, जिसमें दो सब्जियाँ, रायता और मीठा भी शामिल था।

Test: तुम कब जाओगे, अतिथि - Question 3

कथानायक की पत्नी की आँखें क्यों बड़ी हो गई थीं?

Detailed Solution: Question 3

कथानायक की पत्नी की आँखें आशंका और भय से बड़ी हो गई थीं, क्योंकि अतिथि अधिक दिनों तक ठहरने का संकेत दे रहा था।

Test: तुम कब जाओगे, अतिथि - Question 4

अतिथि के सामीप्य की अवधि को कथानायक ने किससे तुलना की है?

Detailed Solution: Question 4

कथानायक ने अतिथि के सामीप्य की अवधि की तुलना अंतरिक्ष यात्रियों की यात्रा से की है, जो चाँद पर भी इतने समय तक नहीं रुके थे।

Test: तुम कब जाओगे, अतिथि - Question 5

कथानायक अतिथि को किस तरह के अतिथि के रूप में देखना चाहता था?

Detailed Solution: Question 5

कथानायक चाहता था कि अतिथि जल्दी जाने वाला अतिथि हो, जो एक दिन ठहरकर दूसरे दिन चला जाए।

Test: तुम कब जाओगे, अतिथि - Question 6

कथानायक ने अतिथि के कपड़े धोने का प्रबंध किससे किया?

Detailed Solution: Question 6

कथानायक ने अतिथि के कपड़े धोने का प्रबंध लॉणड्री से किया।

Test: तुम कब जाओगे, अतिथि - Question 7

अतिथि के जाने की प्रतीक्षा में कथानायक ने किस प्रकार के भोजन की योजना बनाई?

Detailed Solution: Question 7

कथानायक ने अतिथि के जाने की प्रतीक्षा में खिचड़ी बनाने की योजना बनाई, क्योंकि सत्कार की ऊष्मा समाप्त हो रही थी।

Test: तुम कब जाओगे, अतिथि - Question 8

कथानायक के अनुसार, अतिथि किस प्रकार का देवता हो सकता है?

Detailed Solution: Question 8

कथानायक के अनुसार, अतिथि सदैव देवता नहीं होता, वह थोड़े अंशों में राक्षस भी हो सकता है।

Test: तुम कब जाओगे, अतिथि - Question 9

कथानायक की सहनशीलता का अंतिम दिन कौन सा होगा?

Detailed Solution: Question 9

कथानायक की सहनशीलता का अंतिम दिन पाँचवां होगा, जब वह अतिथि को जाने के लिए अंतिम अवसर देगा।

Test: तुम कब जाओगे, अतिथि - Question 10

कथानायक अतिथि को किस रूप में देखता है?

Detailed Solution: Question 10

  • लेखक (कथानायक) शुरुआत में परंपरागत भाव से सोचता है कि “अतिथि देवो भव” — अतिथि को देवता माना जाता है।
  • अतिथि के आने पर वह पूरे स्नेह और सम्मान से उसका स्वागत करता है, डिनर और मीठे तक की व्यवस्था करता है।
  • लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतते हैं, अतिथि का न जाना लेखक को बोझिल लगने लगता है।
  • तीसरे दिन जब अतिथि कपड़े धुलवाने की बात करता है, तो पहली बार लेखक सोचता है कि अतिथि “सदैव देवता नहीं होता, वह मानव और थोड़े अंशों में राक्षस भी हो सकता है।”
  • अंत में लेखक कहता है कि अतिथि को अब लौट जाना चाहिए ताकि उसका देवत्व सुरक्षित रहे, क्योंकि आखिर लेखक भी मनुष्य है और अधिक सहन नहीं कर सकता।

इसलिए कथानायक अतिथि को मुख्य रूप से देवता के रूप में देखता है, भले ही बीच में उसे मानवीय और राक्षसी गुण भी दिखते हों।

Test: तुम कब जाओगे, अतिथि - Question 11

अतिथि के जाने की प्रतीक्षा में कथानायक की मनःस्थिति कैसी है?

Detailed Solution: Question 11

अतिथि के जाने की प्रतीक्षा में कथानायक की मनःस्थिति थकी हुई और तनावपूर्ण है।

Test: तुम कब जाओगे, अतिथि - Question 12

कथानायक ने अतिथि के आने पर किस तरह का स्वागत किया था?

Detailed Solution: Question 12

कथानायक ने अतिथि के आने पर शानदार स्वागत किया था, जिसमें विशेष भोजन और सिनेमा दिखाना शामिल था।

Test: तुम कब जाओगे, अतिथि - Question 13

कथानायक की पत्नी ने अतिथि के बारे में क्या पूछा?

Detailed Solution: Question 13

कथानायक की पत्नी ने धीरे से पूछा था कि अतिथि कब तक टिकेंगे।

Test: तुम कब जाओगे, अतिथि - Question 14

कथानायक और अतिथि के बीच के संबंध किस दौर से गुजर रहे हैं?

Detailed Solution: Question 14

कथानायक और अतिथि के बीच के संबंध संक्रमण के दौर से गुजर रहे हैं, जहाँ सौहार्द बोरियत में बदल रहा है।

Test: तुम कब जाओगे, अतिथि - Question 15

अतिथि के चलते रहने से कथानायक को कैसा लग रहा है?

Detailed Solution: Question 15

अतिथि के चलते रहने से कथानायक को बोरियत और थकावट महसूस हो रही है।

59 videos|270 docs|77 tests
Information about Test: तुम कब जाओगे, अतिथि Page
In this test you can find the Exam questions for Test: तुम कब जाओगे, अतिथि solved & explained in the simplest way possible. Besides giving Questions and answers for Test: तुम कब जाओगे, अतिथि, EduRev gives you an ample number of Online tests for practice
Download as PDF