CBSE Class 9  >  Class 9 Test  >  Hindi (Sparsh and Sanchayan)  >  Test: स्मृति- 1 - Class 9 MCQ

स्मृति- 1 - Free MCQ Practice Test with solutions, Class 9 Hindi


MCQ Practice Test & Solutions: Test: स्मृति- 1 (10 Questions)

You can prepare effectively for Class 9 Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan) with this dedicated MCQ Practice Test (available with solutions) on the important topic of "Test: स्मृति- 1". These 10 questions have been designed by the experts with the latest curriculum of Class 9 2026, to help you master the concept.

Test Highlights:

  • - Format: Multiple Choice Questions (MCQ)
  • - Duration: 20 minutes
  • - Number of Questions: 10

Sign up on EduRev for free to attempt this test and track your preparation progress.

Test: स्मृति- 1 - Question 1

लेखक ने कुएँ में चिट्ठियाँ निकालने का निर्णय क्यों लिया?

Detailed Solution: Question 1

लेखक ने कुएँ में चिट्ठियाँ निकालने का निर्णय लिया क्योंकि उसे अपने भाई साहब से पिटने का डर था और चिट्ठियाँ बहुत जरूरी थीं। वह सच बोलकर पिटने या झूठ बोलकर जिम्मेदारी के बोझ से बचना चाहता था, इसलिए उसने दृढ़ संकल्प के साथ कुएँ में उतरने का फैसला किया।

Test: स्मृति- 1 - Question 2

लेखक ने साँप को मारने की योजना क्यों छोड़ दी?

Detailed Solution: Question 2

लेखक ने जब कुएँ में पड़े साँप को मारने के लिए डंडा चलाने की कोशिश की, तो उसे लगा कि कुआँ बहुत संकरा है और डंडा घुमाने-चलाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इस कारण वह ठीक से प्रहार नहीं कर सकता था। इसलिए उसने साँप को मारने की योजना छोड़ दी।

विकल्प (a), (b) और (d) पाठ के अनुसार सही नहीं हैं।

Test: स्मृति- 1 - Question 3

लेखक ने अपनी माँ को कुएँ की घटना कब सुनाई?

Detailed Solution: Question 3

लेखक ने "सन् 1915 में मैट्रीक्युलेशन पास करने के उपरांत" यह घटना अपनी माँ को सुनाई।

Test: स्मृति- 1 - Question 4

लेखक ने कुएँ में उतरने के लिए रस्सी कैसे बनाई?

Detailed Solution: Question 4

लेखक और उसके भाई ने "पाँच धोतियाँ और कुछ रस्सी मिलाकर" रस्सी बनाई। 

Test: स्मृति- 1 - Question 5

लेखक ने कुएँ में उतरते समय साँप को मारने का विश्वास क्यों रखा था?

Detailed Solution: Question 5

लेखक को साँप का कोई भय नहीं था क्योंकि "इससे पहले मैंने अनेक साँप मारे थे।" इसलिए वह साँप को मारना बाएँ हाथ का खेल समझता था।

Test: स्मृति- 1 - Question 6

लेखक ने कुएँ से बाहर निकलने के बाद क्या किया?

Detailed Solution: Question 6

लेखक ने "किशनपुर के लड़के को, जिसने ऊपर चढ़ने की चेष्टा को देखा था, ताकीद करके कि वह कुएँ वाली घटना किसी से न कहे" और फिर आगे बढ़े। लेखक ने माँ को यह घटना 1915 में मैट्रीक्युलेशन पास करने के बाद सुनाई, न कि तुरंत।

Test: स्मृति- 1 - Question 7

लेखक ने अपने भाई साहब से मार के डर का क्या कारण बताया?

Detailed Solution: Question 7

लेखक को डर था कि "बेर खाने के अपराध में ही कहीं उसकी खबर न ली जाए।

Test: स्मृति- 1 - Question 8

लेखक ने अपनी टोपी में चिठियाँ क्यों रखीं?

Detailed Solution: Question 8

लेखक ने "चिठियों को अपनी टोपी में रख लिया, क्योंकि कुर्ते में जेबें न थी।

Test: स्मृति- 1 - Question 9

लेखक ने अपने डंडे को "सजीव-सा" क्यों कहा?

Detailed Solution: Question 9

लेखक ने डंडे को "सजीव-सा" इसलिए कहा क्योंकि उससे कई साँप मारे गए थे और आम तोड़े गए थे और "मक्खनपुर के स्कूल और गाँव के बीच पड़ने वाले आम के पेड़ों से प्रतिवर्ष उससे आम झुरे जाते थे। इस कारण वह मूक डंडा सजीव-सा प्रतीत होता था।

Test: स्मृति- 1 - Question 10

लेखक और उसका छोटा भाई कुएँ की पाट पर क्यों रो रहे थे?

Detailed Solution: Question 10

लेखक और उसका छोटा भाई कुएँ की पाट पर इसलिए रो रहे थे  क्योंकि चिठियाँ कुएँ में गिर गई थीं, जिसके कारण लेखक और उसका छोटा भाई निराशा, थे।

59 videos|270 docs|77 tests
Information about Test: स्मृति- 1 Page
In this test you can find the Exam questions for Test: स्मृति- 1 solved & explained in the simplest way possible. Besides giving Questions and answers for Test: स्मृति- 1, EduRev gives you an ample number of Online tests for practice
Download as PDF