CBSE Class 9  >  Class 9 Test  >  Hindi (Kritika and Kshitij)  >  Test: दो बैलों की कथा- 1 - Class 9 MCQ

दो बैलों की कथा- 1 - Class 9 Hindi Free MCQ Test with solutions


MCQ Practice Test & Solutions: Test: दो बैलों की कथा- 1 (10 Questions)

You can prepare effectively for Class 9 Hindi Class 9 (Kritika and Kshitij) with this dedicated MCQ Practice Test (available with solutions) on the important topic of "Test: दो बैलों की कथा- 1". These 10 questions have been designed by the experts with the latest curriculum of Class 9 2026, to help you master the concept.

Test Highlights:

  • - Format: Multiple Choice Questions (MCQ)
  • - Duration: 10 minutes
  • - Number of Questions: 10

Sign up on EduRev for free to attempt this test and track your preparation progress.

Test: दो बैलों की कथा- 1 - Question 1

कांजीहौस में कैद पशुओं की हाजिरी क्यों ली जाती होगी?

Detailed Solution: Question 1

कांजीहौस में कैद पशुओं की हाज़िरी इसलिए ली जाती होगी ताकि कैद पशुओं की संख्या का पता चल सके और पता लगाया जा सके कि उनमें से कोई भाग या मर गया तो नहीं है। यह प्रक्रिया पशुओं की देखभाल और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।

Test: दो बैलों की कथा- 1 - Question 2

छोटी बच्ची को बैलों के प्रति प्रेम क्यों उमड़ आया?

Detailed Solution: Question 2

छोटी बच्ची की माँ मर चुकी थी और वह माँ के बिछुड़ने का दर्द जानती थी। इसलिए जब उसने हीरा-मोती की व्यथा देखी तो उसके मन में उनके प्रति प्रेम उमड़ आया। उसे लगा कि वे भी उसी की तरह अभागे हैं और अपने मालिक से दूर हैं।

Test: दो बैलों की कथा- 1 - Question 3

कहानी में बैलों के माध्यम से कौन-कौन से नीति-विषयक मूल्य उभरकर आए हैं?

Detailed Solution: Question 3

इस कहानी के माध्यम से निम्नलिखित नीति विषयक मूल्य उभरकर सामने आए हैं: विपत्ति के समय हमेशा मित्र की सहायता करनी चाहिए, आजादी के लिए हमेशा सजग एवं संघर्षशील रहना चाहिए, अपने समुदाय के लिए अपने हितों का त्याग करने के लिए तैयार रहना चाहिए। आज़ादी बहुत बड़ा मूल्य है, इसे पाने के लिए मनुष्य को बड़े-से-बड़ा कष्ट उठाने को तैयार रहना चाहिए।

Test: दो बैलों की कथा- 1 - Question 4

प्रेमचंद ने गधे की किन स्वभावगत विशेषताओं के आधार पर उसके प्रति रूढ़ अर्थ 'मूर्ख' का प्रयोग न कर किसी नए अर्थ की ओर संकेत किया है?

Detailed Solution: Question 4

प्रेमचंद ने गधे की सहनशीलता, सीधेपन, क्रोध न करने, हानि-लाभ, सुख-दुःख में समान रहने आदि गुणों के आधार पर उसे बेवकूफ के स्थान पर संत स्वभाव का प्राणी करार दिया है जो बहुत अधिक सीधेपन के कारण समाज में आदर नहीं पाता।

Test: दो बैलों की कथा- 1 - Question 5

कहानी में किस घटना से स्पष्ट होता है कि हीरा और मोती में गहरी दोस्ती थी?

Detailed Solution: Question 5

हीरा और मोती की गहरी दोस्ती निम्नलिखित घटनाओं से स्पष्ट होती है: वे एक दूसरे को चाटकर और सूंघकर अपना प्रेम प्रकट करते थे, जब वे हल या गाड़ी में जोते जाते तो अधिक बोझ स्वयं झेलकर दूसरे को कम बोझ देने की चेष्टा करते थे, नाँद में साथ खाते थे, और एक के मुँह हटा लेने पर दूसरा भी हटा लेता था। जब हीरा ने भागने से मना किया तो मोती भी उसे छोड़कर नहीं भागा।

Test: दो बैलों की कथा- 1 - Question 6

प्रेमचंद ने बैलों के माध्यम से कौन से नीति-विषयक मूल्य उभारें हैं?

Detailed Solution: Question 6

प्रेमचंद ने बैलों के माध्यम से स्वतंत्रता के लिए संघर्ष, मित्रता की महत्ता, त्याग और बलिदान जैसे नीति-विषयक मूल्य उभारें हैं। यह कहानी सिखाती है कि विपत्ति के समय हमेशा मित्र की सहायता करनी चाहिए और स्वतंत्रता के लिए हमेशा संघर्षशील रहना चाहिए।

Test: दो बैलों की कथा- 1 - Question 7

मोती के किस कथन से उसकी आशावादी और स्वार्थहीनता की विशेषताएँ उभरकर सामने आती हैं?

Detailed Solution: Question 7

मोती के इस कथन से उसकी निम्नलिखित विशेषताएँ उभरकर सामने आती हैं: वह आशावादी है क्योंकि उसे अभी भी यह विश्वास है कि वह इस कैद से मुक्त हो सकता है, और वह स्वार्थी नहीं है। स्वयं भागने के बजाए उसने अन्य सभी जानवरों को सबसे पहले भागने का मौका दिया।

Test: दो बैलों की कथा- 1 - Question 8

हीरा ने क्यों कहा, "लेकिन औरत जात पर सींग चलाना मना है, यह भूल जाते हो"?

Detailed Solution: Question 8

हीरा के इस कथन से यह ज्ञात होता है कि समाज में स्त्रियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता था और उन्हें शारीरिक यातनाएँ दी जाती थीं। इसलिए समाज में ये नियम बनाए जाते थे कि उन्हें पुरुष समाज शारीरिक दंड न दे। हीरा और मोती भले इंसानों के प्रतीक हैं और उनके कथन सभ्य समाज पर लागू होते हैं।

Test: दो बैलों की कथा- 1 - Question 9

प्रेमचंद ने गधे को किन विशेषताओं के कारण 'संत स्वभाव का प्राणी' कहा है?

Detailed Solution: Question 9

प्रेमचंद ने गधे की सहनशीलता, सीधेपन, क्रोध न करने, और हानि-लाभ, सुख-दुःख में समान रहने के गुणों के आधार पर उसे बेवकूफ के स्थान पर संत स्वभाव का प्राणी करार दिया है। गधे की इन विशेषताओं के कारण प्रेमचंद ने उसे नया अर्थ दिया।

Test: दो बैलों की कथा- 1 - Question 10

बछिया का ताऊ' मुहावरे का अर्थ है?

Detailed Solution: Question 10

'बछिया का ताऊ' एक मुहावरा है जिसका अर्थ है मूर्ख व्यक्ति। यह शब्दप्रयोग किसी व्यक्ति की बेवकूफी को दर्शाने के लिए किया जाता है।

31 videos|197 docs|43 tests
Information about Test: दो बैलों की कथा- 1 Page
In this test you can find the Exam questions for Test: दो बैलों की कथा- 1 solved & explained in the simplest way possible. Besides giving Questions and answers for Test: दो बैलों की कथा- 1, EduRev gives you an ample number of Online tests for practice
Download as PDF