Civil Engineering (CE) Exam  >  Civil Engineering (CE) Test  >  BPSC AE Civil Mock Test Series 2026  >  BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 - Civil Engineering (CE) MCQ

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 Free Online Test 2026


Full Mock Test & Solutions: BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 (50 Questions)

You can boost your Civil Engineering (CE) 2026 exam preparation with this BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 (available with detailed solutions).. This mock test has been designed with the analysis of important topics, recent trends of the exam, and previous year questions of the last 3-years. All the questions have been designed to mirror the official pattern of Civil Engineering (CE) 2026 exam, helping you build speed, accuracy as per the actual exam.

Mock Test Highlights:

  • - Format: Multiple Choice Questions (MCQ)
  • - Duration: 60 minutes
  • - Total Questions: 50
  • - Analysis: Detailed Solutions & Performance Insights

Sign up on EduRev for free and get access to these mock tests, get your All India Rank, and identify your weak areas to improve your marks & rank in the actual exam.

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 - Question 1

'एक हाथ से ताली नहीं बजती' का सही अर्थ क्या है?

Detailed Solution: Question 1

'एक हाथ से ताली नहीं बजती' लोकोक्ति का सही अर्थ है - 'झगड़े के लिए दोनों पक्ष जिम्मेदार होता हैं l '

  • वाक्य प्रयोग - पति - पत्नी की लड़ाई में किसी एक को दोष देना गलत है क्योंकि "एक हाथ से ताली नहीं बजती"।

Key Points

  • जब कोई पूरा कथन किसी प्रसंग विशेष में उद्धत किया जाता है तो लोकोक्ति कहलाता है।
  • इसी को कहावत कहते है। लोकोक्ति वाक्यांश न होकर स्वतंत्र वाक्य होते हैं।

Additional Information
कुछ महत्वपूर्ण लोकोक्ति, अर्थ और वाक्य प्रयोग:-

  • ईश्वर की माया, कहीं धूप कहीं छाया- संसार में कहीं समानता नहीं है

वाक्य प्रयोग- मुंबई में बाढ़ के हालात हैं और हमारे गाँव में सूखा पड़ा हुआ है. सच है- "ईश्वर की माया, कहीं धूप कहीं छाया"।

  • घर का भेदी लंका ढाए- आपसी फूट के कारण भेद खोलना

वाक्य प्रयोग- राकेश ने अपने भाई की सारी नीतियां विपक्षी नेता को बता दीं और वह जीत गया। सही ही है- "घर का भेदी लंका ढाए।"

  • ऊँची दुकान फीका पकवान- वास्तविकता से अधिक दिखावा करना

वाक्य प्रयोग- रमेश के विद्यालय में बहुत चमक-दमक है लेकिन छात्रों की पढ़ाई-लिखाई के लिए अध्यापकों की कमी है. यह तो वही बात हो गई- "ऊँची दुकान और फीका पकवान"

  • एक अनार सौ बीमार- किसी वस्तु की मांग अधिक होना और पूर्ति कम होना

वाक्य प्रयोग- रंजन के घर में कमाने वाला तो एक और खाने वाले दस हैं। सभी अपने-अपने लिए कुछ न कुछ मांगते ही रहते हैं। यह तो "एक अनार और सौ बीमार" वाली बात हो गई।

  • चमड़ी जाए पर दमड़ी न जाए- अत्यधिक कंजूस होना

वाक्य प्रयोग- रमेश जनवरी के महीने में भी वही पुराना सा एक कुर्ता पहन कर घूमता रहता है जबकि उसके पास धन की कोई कमी नहीं है। यह तो "चमड़ी जाए पर दमड़ी ना जाए" वाली बात हो गई।

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 - Question 2

"कच्ची गोली खेलना"- इसका अर्थ क्या है?

Detailed Solution: Question 2

सही उत्तर है - “अनुभवहीन होना”।

  • कच्ची गोली खेलना” लोकोक्ति का अर्थ है अनुभवहीन होना
  • वाक्य प्रयोग : रमेश के अधिकारी ने उसके काम में गलतियां निकालने की बहुत कोशिश की लेकिन उसने भी कच्ची गोलियां नहीं खेली थी।

Key Points
अन्य विकल्प:

  • हथेली पर सरसों उगाना मुहावरे का अर्थ : असंभव कार्य करना
    वाक्य प्रयोग - श्री राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष यात्रा कर हथेली पर सरसों उगा दिया।
  • तमाशा करना का हिंदी अर्थ : अनोखी और आनंददायक हरकतें करना।
    वाक्य प्रयोग - तमाशा दिखाने वाले लोग कम दिखायी देते है।

Additional Information
लोकोक्ति की परिभाषा - ‘लोक + उक्ति’ शब्दों से मिलकर बना है जिसका अर्थ है- लोक में प्रचलित उक्ति या कथन।
जब कोई पूरा कथन किसी प्रसंग विशेष में उद्धत किया जाता है तो लोकोक्ति कहलाता है। इसी को कहावत भी कहते है।
उदाहरण-

  • अंधी पीसे, कुत्ते खायें : मूर्खों को कमाई व्यर्थ नष्ट होती है।
    • वाक्य प्रयोग - राम ने उसकी मां के ना रहने पर बड़ी मुश्किल से खाना बनाया परंतु उसका पड़ोसी आकर सारा खाना खा गया, यह तो वही बात हुई अंधी पीसे कुत्ता खाए
  • अपनी पगड़ी अपने हाथ : अपनी इज्जत अपने हाथ होती है।
    • वाक्य प्रयोग - विवेक ने श्रीनाथ जी से कहा – आप यहाँ से चले जाइए, क्योंकि अपनी पगड़ी अपने हाथ होती है।

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 - Question 3

'जो काम से जी चुराता हो'

Detailed Solution: Question 3

'जो काम से जी चुराता हो'- वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा- कामचोर

  • जो व्यवहार में कुशल हो - चालाक
  • जो कोई काम न करता हो तथा बेकार बैठा हो - निकम्मा
  • जिसमें जोर या बल कम हो - कमजोर

Key Points

  • अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

Additional Information
कुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द:-

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 - Question 4

‘कुछ लाभ पाने की चाह’

Detailed Solution: Question 4

"कुछ लाभ पाने की चाह" "लिप्सा" कहलाता है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं।

Key Points

  • लिप्सा- कुछ लाभ पाने की चाह

अन्‍य व‍िकल्‍प-

Important Points

Additional Information

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 - Question 5

निम्नलिखित में से कौन सा पहलू मोबाइल फोन के उपयोग का एक नकारात्मक प्रभाव नहीं कहा जा सकता?

Detailed Solution: Question 5

इसका सही उत्तर "व्यापारिक संचार की सहजता" है।
Key Points
गद्यांश के अनुसार
,

  • मोबाइल फोन ने व्यापारिक संचार को सहज बना दिया है,
  • जो कि मोबाइल के उपयोग का एक सकारात्मक पहलू है।
  • जबकि अन्य विकल्प मोबाइल फोन के नकारात्मक प्रभावों को दर्शाते हैं।

Additional Information
अन्य विकल्प:
सोशल मीडिया पर अत्यधिक निर्भरता
-

  • यह मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से संबंधित एक नकारात्मक प्रभाव है।

आंखों की समस्याएं -

  • मोबाइल का अत्यधिक उपयोग आंखों की समस्याओं को जन्म दे सकता है।

तनाव -

  • मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से तनाव भी हो सकता है।

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 - Question 6

मोबाइल फोन किस प्रकार की तात्कालिकता को सुनिश्चित करता है?

Detailed Solution: Question 6

इसका सही उत्तर "उपरोक्त सभी" है।
Key Points
गद्यांश के अनुसार,

  • मोबाइल फोन संचार की तात्कालिकता को सुनिश्चित करता है,
  • चाहे वह पारिवारिक, व्यावसायिक, या व्यक्तिगत संचार हो।
  • इसलिए, सही उत्तर "उपरोक्त सभी" है।

Additional Information
विकल्प:
परिवार संचार तात्कालिकता -

  • मोबाइल फोन परिवार के सदस्यों के बीच तात्कालिकता को सुनिश्चित करता है।

व्यावसायिक संचार तात्कालिकता -

  • मोबाइल फोन व्यावसायिक संचार को किसी भी समय और कहीं भी संभव बनाता है।

व्यक्तिगत संचार तात्कालिकता -

  • मोबाइल फोन व्यक्तिगत संचार की तात्कालिकता को भी सुनिश्चित करता है।

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 - Question 7

ई-लर्निंग ऐप्स किसके लिए विशेष लाभप्रद हैं?

Detailed Solution: Question 7

इसका सही उत्तर "छात्रों के लिए" है।
Key Points
गद्यांश के अनुसार,

  • ई-लर्निंग ऐप्स छात्रों को कहीं भी और कभी भी पढ़ाई करने की सुविधा देती हैं,
  • जिससे यह विशेष रूप से छात्रों के लिए लाभप्रद हैं।
  • इसलिए, सही उत्तर "छात्रों के लिए" है।

Additional Information
अन्य विकल्प:
व्यापारियों के लिए -

  • हालांकि कुछ ई-लर्निंग ऐप्स व्यापारियों के लिए भी फायदेमंद हो सकते हैं, लेकिन मुख्य रूप से ये छात्रों के लिए लाभप्रद होते हैं।

शिक्षकों के लिए -

  • शिक्षक भी इन ऐप्स का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन इसका प्रमुख उद्देश्य छात्रों की सहायता करना है।

वैज्ञानिकों के लिए -

  • वैज्ञानिक भी ई-लर्निंग ऐप्स का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन मुख्य लाभार्थी छात्र होते हैं।

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 - Question 8

सिंगार

Detailed Solution: Question 8

दिए गए विकल्पों में सिंगार का तत्सम रूप शृंगार होगा।
Key Points

  • अन्य तत्सम शब्द - अमूल्य, अग्रिम , कर्पूर ,पृथ्वी आदि।

Additional Information

  • तत्सम शब्द - यह दो शब्दों से मिलकर बना है तत् + सम, तत् का अर्थ है उसके सम का अर्थ है समान, अर्थात जो शब्द संस्कृत में भी ज्यो का त्यों प्रयोग होते है तत्सम शब्द कहलाते है

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 - Question 9

आप

Detailed Solution: Question 9

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 3 'आत्मा होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।
Key Points

  • दिए गए शब्दों में 'आत्मा' शब्द तत्सम है जिसका तद्भव रूप 'आप' होगा।
  • ऐसे शब्द जो संस्कृत से ज्यों के त्यों लिए गए, तत्सम होते हैं।
  • निज का अर्थ - अपना
  • अपनापन का अर्थ - आपसी प्रेम-व्यवहार।
  • ​आत्मजा का अर्थ - बेटी

Additional Information

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 - Question 10

बाण लगते ही पक्षी फड़फड़ाने लगा।

Detailed Solution: Question 10

दिए गए विकल्पों में विकल्प 4 ‘आशुग’ इसका सही उत्तर है। अन्य विकल्प इसके सही उत्तर नहीं हैं।
Key Points

  • बाण का पर्यायवाची शब्द ‘आशुग’ होता है।
  • बाण के अन्य पर्यायवाची शब्द- तीर, शर, विशिख, शिलीमुख, इषु, नाराच इत्यादि।

अन्य विकल्प:

Additional Information

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 - Question 11

ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का देवता माना जाता है।

Detailed Solution: Question 11

दिए गए विकल्पों में विकल्प 3 ‘आदित्य’ इसका सही उत्तर है। अन्य विकल्प इसके सही उत्तर नहीं हैं।
Key Points

  • देवता का पर्यायवाची शब्द ‘आदित्य’ होता है।
  • देवता के अन्य पर्यायवाची शब्द- सुर, अमर, देव, निर्जर, त्रिदश, गीर्वाण इत्यादि।

अन्य विकल्प:

Additional Information

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 - Question 12

राम ने 'धनुष' तोड़ा

Detailed Solution: Question 12

उपर्युक्त दिए गए विकल्पों में से विकल्प 'चाप' धनुष का पर्यायवाची शब्द है। अतः विकल्प 4 चाप इसका सही उत्तर है। अन्य विकल्प इसके लिए उपयुक्त नही हैं।
Key Points

  • 'धनुष' का पर्यायवाची चाप है ।
  • 'धनुष' के अन्य पर्यायवाची - धनु, शरासन, पिनाक, कोदण्ड, कमान, विशिखासन।
  •  

अन्य विकल्प -

Additional Information

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 - Question 13

यमुना के किनारे धर्मस्थल नामक एक नगर था।

Detailed Solution: Question 13

दिए गए विकल्पों में विकल्प 2 ‘कालिंदी’ इसका सही उत्तर है। अन्य विकल्प इसके सही उत्तर नहीं हैं।
Key Points

  • यमुना का पर्यायवाची शब्द ‘कालिंदी’ होता है।
  • यमुना के अन्य पर्यायवाची शब्द- सूर्यसुता, सूर्यतनया, अर्कजा, कृष्णा इत्यादि।

अन्य विकल्प:

Additional Information

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 - Question 14

मुख्य अतिथि के आते ही कार्यक्रम आरंभ हो गया ।

Detailed Solution: Question 14

दिए गए विकल्पों में 'आरंभ' शब्द का पर्यायवाची शिलान्यास है अतः सही विकल्प 2 शिलान्यास है अन्य विकल्प अनुचित हैं
Key Points

  • शिलान्यास का अर्थ - नींव डालना (जैसे—ताजमहल का शिलान्यास)। (पुल्लिंग)
  • आरंभ का पर्यायवाची शब्द शिलान्यास है
  • शिलान्यास के अन्य पर्यायवाची - श्रीगणेश, शुभारंभ, प्रारंभ, शुरुआत, समारंभ, शुरू, सूत्रपात, शिलान्यास, उपक्रम, इब्तदा, आगाज, बिस्मिल्ला, आविर्भाव, पादुर्भाव आदि

अन्य विकल्प -

Additional Information

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 - Question 15

गद्यांश के अनुसार, ज्ञान की धारा किन सीमाओं को पार करती है?

Detailed Solution: Question 15

इसका सही उत्तर "समय, स्थान, और सभ्यताओं की सीमाएँ" है।
Key Points
गद्यांश के अनुसार
,

  • ज्ञान की धारा समय, स्थान, और सभ्यताओं की सीमाओं को पार करती हुई हमें अज्ञानता के अंधकार से निकालकर प्रकाश की ओर ले जाती है।
  • यह केवल शैक्षिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि अनुभवजन्य, ऐतिहासिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक ज्ञान का भी समागम है।
  • प्राचीन काल से ही ज्ञान का महत्व समझा गया है और इसे विभिन्न माध्यमों से संरक्षित और संवर्धित किया गया है।

Additional Information
सामाजिक और सांस्कृतिक सीमाएँ -

  • हालांकि ज्ञान सामाजिक और सांस्कृतिक सीमाओं को भी पार करता है,
    लेकिन गद्यांश में मुख्य रूप से समय, स्थान, और सभ्यताओं की सीमाओं पर जोर दिया गया है।

आर्थिक और भौगोलिक सीमाएँ -

  • गद्यांश में इस प्रकार की सीमाओं का उल्लेख नहीं किया गया है।

वैज्ञानिक और तकनीकी सीमाएँ -

  • गद्यांश में ज्ञान की धारा के विस्तार के लिए वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति का उल्लेख किया गया है,
    परंतु मुख्य सीमाएँ समय, स्थान, और सभ्यताओं की हैं।

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 - Question 16

प्राचीन भारतीय उपमहाद्वीप में ज्ञान की दीप प्रज्वलित करने वाले प्रमुख शास्त्र कौन-कौन से थे?

Detailed Solution: Question 16

इसका सही उत्तर "वेद, उपनिषद, और पुराण" है।
Key Points
गद्यांश के अनुसार
,

  • प्राचीन भारतीय उपमहाद्वीप में वेदों, उपनिषदों, और पुराणों के माध्यम से ज्ञान की दीप प्रज्वलित हुई।
  • तक्षशिला और नालंदा जैसे प्राचीन विश्वविद्यालों ने ज्ञान की धारा को विस्तार दिया और विश्वभर में प्रतिष्ठित हुए।
  • भारतीय दर्शन, गणित, खगोलशास्त्र, और आयुर्वेद ने पूरी दुनिया को समृद्ध किया है।

Additional Information
वेद, पुराण, और रामायण -

  • यह विकल्प आंशिक रूप से सही है, लेकिन इसमें उपनिषदों का उल्लेख नहीं है जो कि प्राचीन ज्ञान के प्रमुख स्रोतों में से एक हैं।

उपनिषद, गीता, और महाभारत -

  • यह विकल्प भी आंशिक रूप से सही है, लेकिन इसमें वेदों का उल्लेख नहीं है जो कि प्राचीन ज्ञान का मूल आधार हैं।

वेद, रामायण, और महाभारत -

  • यह विकल्प भी आंशिक रूप से सही है, लेकिन इसमें उपनिषदों का उल्लेख नहीं है जो कि प्राचीन ज्ञान के प्रमुख स्रोतों में से एक हैं।

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 - Question 17

गद्यांश के अनुसार, आधुनिक युग में ज्ञान तक पहुंच को किसने आसान बना दिया है?

Detailed Solution: Question 17

इसका सही उत्तर "इंटरनेट और डिजिटल सूचना प्रणालियों ने है
Key Points
गद्यांश के अनुसार
,

  • आधुनिक युग में तकनीकी उन्नति ने ज्ञान की धारा को और भी तीव्र और सुलभ बना दिया है,
  • जिसमें इंटरनेट और डिजिटल सूचना प्रणालियों ने ज्ञान अब विश्व के किसी कोने में बैठा व्यक्ति भी आसानी से प्राप्त कर सकता है।
  • इसलिए, सही उत्तर इंटरनेट और डिजिटल सूचना प्रणालियों ने है।

Additional Information
पुस्तकों और शोधपत्रों ने
-

  • यह पारंपरिक शिक्षा का एक हिस्सा हैं, लेकिन वर्तमान शिक्षा उनसे परे है।

शिक्षकों और शिक्षण संस्थानों ने -

  • शिक्षा अब पारंपरिक विधियों से आगे बढ़ चुकी है और अधिक इंटरेक्टिव एवं टेक्नोलॉजी आधारित हो गई है।

वैज्ञानिक आविष्कारों ने -

  • वैज्ञानिक आविष्कारों ने ज्ञान को विस्तृत किया है, लेकिन डिजिटल माध्यमों ने उसे अधिक सुलभ बनाया है।

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 - Question 18

गद्यांश में ज्ञान की धारा के संरक्षण और संवर्धन को किनके लिए महत्वपूर्ण बताया गया है?

Detailed Solution: Question 18

इसका सही उत्तर "व्यक्तिगत विकास और समाज की प्रगति के लिए" है।
Key Points
गद्यांश के अनुसार
,

  • ज्ञान की धारा केवल व्यक्तिगत विकास में सहायक नहीं होती, बल्कि समाज की प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
  • शिक्षा और ज्ञान समाज में जागरूकता फैलाते हैं, जिससे सामाजिक समस्याओं का विवेकपूर्ण समाधान संभव हो पाता है।
  • अतः, ज्ञान की धारा निरंतर बहती रहनी चाहिए और इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए।

Additional Information
शैक्षिक संस्थानों के लिए
-

  • ज्ञान का संरक्षण और संवर्धन शैक्षिक संस्थानों में होता है, लेकिन गद्यांश में इसका उल्लेख नहीं है।

वैज्ञानिक समुदाय के लिए -

  • वैज्ञानिक समुदाय ज्ञान के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, लेकिन गद्यांश में इसका उल्लेख नहीं है।

धार्मिक समाजों के लिए -

  • धार्मिक समाज भी ज्ञान का संरक्षण कर सकते हैं, लेकिन गद्यांश में इसका उल्लेख नहीं है।

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 - Question 19

'हंसा थे सो उड़ गए, कागा भये दीवान’

Detailed Solution: Question 19

हंसा थे सो उड़ गए, कागा भये दीवान’ - इस लोकोक्ति का अर्थ है "भले लोगों के स्थान पर बुरे लोगों के हाथ में अधिकार आना "

  • वाक्य प्रयोग - प्रकाश नौकरी लगने से पहले बड़ी ईमानदारी की बाते किया करता था , लेकिन अब मामला उल्टा है
    "हंसा थे सो उड़ गए, कागा भये दीवान" |

Important Points

  • ​लोकोक्ति का अर्थ है , लोक की उक्ति अर्थात लोगो द्वारा बनाई गयी कहावत |
  • यह कहावते जीवन की किस न किसी घटना के साथ जुडी रहती है |
  • लोकोक्ति अपने आप में पूर्ण अर्थ वाली होती है , जबकि मुहावरे अपने आप में पूर्ण अर्थ वाले नही होते |

Additional Information
अन्य दिए गये विकल्पों का वाक्य प्रयोग -

  • बड़ों के रहते छोटों को क्या पूछना - हमारे भविष्य के बारे में हमारे माता पिता से अच्छा भला और कौन सोच सकता है , भले अछे दोस्त हो या रिश्तेदार |
  • कठिनाइयाँ झेल कर ही आदमी ऊँचा पद पाता है- रमेश मजदूरी के साथ साथ पढाई करता था, और आज वो पुलिस डिपार्टमेंट में अधिकारी है |
  • गुणी व्यक्ति का गुण हर हाल में प्रकट हो जाता है - सलोनी ऑफिस से अपने घर जा रही थी तबी उसको एक बुड्डा व्यक्ति ठंड में कंपकपाते हुए दिखा , उसने अपना शाल उस व्यक्ति को दे दिया |

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 - Question 20

'अनजान सुजान, सदा कल्याण'

Detailed Solution: Question 20

'अनजान सुजान, सदा कल्याण' लोकोक्ति का सही अर्थ- 'मूर्ख और ज्ञानी सदा सुखी रहते हैं'
वाक्य प्रयोग- भोलू की बहन भोलू को बार-बार मूर्ख कह कर बुला रही थी तभी भोलू ने उसको पलटकर जबाब दिया कि, "अनजान सुजान, सदा कल्याण"।
Key Points
लोकोक्ति- 'संतोषी सदा सुखी'।
अर्थ- 'संतोष रखने वाला सदा सुखी रहता है'।

  1. सज्जन सदा कल्याण करते हैं।
  2. सज्जन अनजाने में भी कल्याण करते हैं।
  3. सज्जन सदा सुखी रहते हैं।

अन्य वाक्य 'लोकोक्ति अर्थ' की दृष्टी से अनुचित है।

Additional Information
लोकोक्ति- "लोक में प्रचलित उक्ति"। यह व्याकरण के नियमों से प्रभावित नहीं होती। लोकोक्ति को कहावत भी कहा जाता।
कुछ अन्य परीक्षा उपयोगी लोकोक्तियाँ-

Mistake Points

  • 'अनजान सुजान, सदा कल्याण' लोकोक्ति का सही अर्थ 'सज्जन अनजाने में भी कल्याण करते हैं' नहीं होगा।
  • सही अर्थ "मूर्ख और ज्ञानी सदा सुखी रहते हैं" ही होगा। क्योंकि, 'अनजान' अर्थ- 'मूर्ख या नासमझ' तथा 'सुजान' अर्थ-'ज्ञानी'।
  • लोकोक्ति का अर्थ निकालने पर 'मूर्ख और ज्ञानी सदा सुखी' यही आयेगा।

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 - Question 21

"आए थे हरि भजन को ओटन लगे कपास"

Detailed Solution: Question 21

सही उत्तर:आए थे हरि को भजने ओटन लगे कपास का अर्थ है किसी जरूरी काम को छोड़कर दूसरे काम में लग जाना
Additional Information

  • मुहावरा - कोई भी ऐसा वाक्यांश जो अपने साधारण अर्थ को छोड़कर किसी विशेष अर्थ को व्यक्त करे तो उसे मुहावरा कहते हैं। मुहावरा वाक्यांश है इसका स्वतंत्र रूप से प्रयोग नहीं किया जा सकता है।
  • जैसे - झख मारना।
  • लोकोक्ति- लोकोक्तियाँ लोक अनुभव से बनती हैं। समाज लंबे अनुभव से सीखे हुए ज्ञान को जब वाक्य में बांध देता है तो उसे लोकोक्ति, जनश्रुति या कहावत कहते हैं। लोकोक्ति सम्पूर्ण वाक्य है इसका प्रयोग स्वतंत्र रूप से किया जा सकता है।
  • जैसे-आए थे हरि को भजने ओटन लगे कपास।

Important Points
महत्वपूर्ण मुहावरे-

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 - Question 22

‘दूध का दूध, पानी का पानी’

Detailed Solution: Question 22

‘दूध का दूध, पानी का पानी’ लोकोक्ति का सही अर्थ है- निष्पक्ष न्याय करना

  • वाक्य प्रयोग - जब जज के सामने अपराधी को बुलाया गया तो ऐसे साक्ष्य पेश किए गए कि "दूध का दूध और पानी का पानी हो गया"।

Key Points

  • जब कोई पूरा कथन किसी प्रसंग विशेष में उद्धत किया जाता है तो लोकोक्ति कहलाता है।
  • इसी को कहावत कहते है। लोकोक्ति वाक्यांश न होकर स्वतंत्र वाक्य होते हैं।

Additional Information
कुछ अन्य महत्वपूर्ण लोकोक्ति, अर्थ और उनके वाक्य प्रयोग:-

  • पढ़े तो हैं, गुने नहीं - पढ़-लिख कर भी अनुभवहीन।

वाक्य प्रयोग - पुस्तक लेखन के कार्य में आपकी योग्यता "पढ़े तो हैं, गुने नहीं" के समान है।

  • अधजल गगरी छलकत जाय - जिसके पास थोड़ा ज्ञान होता हैं, वह उसका प्रदर्शन या आडम्बर करता है।

वाक्य प्रयोग- रमेश बारहवीं पास करके स्वयं को बहुत बड़ा विद्वान समझ रहा है। ये तो वही बात हुई कि "अधजल गगरी छलकत जाय"।

  • अक्ल बड़ी या भैंस - बुद्धि शारीरिक शक्ति से अधिक श्रेष्ठ होती है।

वाक्य प्रयोग- ये कहानी तो सबने पढ़ी ही होगी कि खरगोश ने अपनी अक्ल से शेर को कुएँ में कुदा दिया था। यह कहावत मशहूर है कि "अक्ल बड़ी या भैंस"।

  • इतनी-सी जान, गज भर की जुबान - बहुत बढ़-बढ़ कर बातें करना

वाक्य प्रयोग- चार साल की बच्ची जब बड़ी-बड़ी बातें करने लगी तो दादाजी बोले- "इतनी सी जान, गज भर की जुबान"।

  • ऊँची दुकान फीके पकवान - जिसका नाम अधिक हो, पर गुण कम हो

वाक्य प्रयोग- उस कंपनी का नाम ही नाम है, गुण तो कुछ भी नहीं है। बस "ऊँची दुकान फीके पकवान" है।

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 - Question 23

उन्होंने पर्वत के शिखिर पर झंडा गाड़ा l

Detailed Solution: Question 23

सही उत्तर है - "के शिखिर" l
Key Points

  • शिखिर अशुद्ध शब्द है l
    • सही शब्द है - शिखर l
  • संपूर्ण वाक्य इस प्रकार बनेगा -
    • उन्होंने पर्वत के शिखर पर झंडा गाड़ा l
  • शिखर का अर्थ है -
    • सिर, चोटी, पर्वत चोटी।
  • अतः शिखर शब्द की गलत वर्तनी होने के कारण 'शिखिर' त्रुटिपूर्ण शब्द है l
  • अन्य विकल्प :-
    • गलत उत्तर है क्योंकि वाक्य के अन्य किसी भाग में कोई त्रुटि नहीं है l

Additional Information

  • शब्द में प्रयुक्त ध्वनियों को जिस क्रम से उच्चरित किया जाता है, लिखने में भी उसी क्रम से विन्यस्त करने का नाम वर्तनी या वर्ण-विन्यास है।
  • कुछ गलत वर्तनी वाले शब्द और उनके शुद्ध रूप :-
    • अरपन - अर्पण
    • अभिसेक - अभिषेक
    • अपरान्ह - अपराह्न

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 - Question 24

हमारी कक्षा में एक सौ कुर्सी है।

Detailed Solution: Question 24

सही उत्तर है - "कुर्सी है" l
Key Points

  • हमारी कक्षा में एक सौ कुर्सी है। - प्रस्तुत वाक्य में 'कुर्सी' शब्द का प्रयोग त्रुटिपूर्ण है l
    • यहां पर एक सौ - यानी एक से अधिक वस्तुओं के विषय में बात की जा रही है l
    • इसलिए यहां पर 'कुर्सी' शब्द का बहुवचन रूप - 'कुर्सियां' प्रयोग के लिए उचित है l
    • सही वाक्य इस प्रकार बनेगा :- हमारी कक्षा में एक सौ कुर्सियां हैं l

अन्य विकल्प :-

  • गलत उत्तर है क्योंकि वाक्य के अन्य भागों में त्रुटि नहीं है l
  • 'कोई त्रुटि नहीं है' गलत उत्तर है - क्योंकि प्रश्न में दिए वाक्य में त्रुटि थी l

Additional Information

  • शब्द के जिस रूप से एक ही वस्तु का बोध हो, उसे एकवचन कहते हैं।
    • जैसे - लड़का, गाय, सिपाही, बच्चा, कपड़ा, माता, माला, पुस्तक, स्त्री, टोपी बंदर, मोर आदि।
  • शब्द के जिस रूप से अनेकता का बोध हो उसे बहुवचन कहते हैं।
    • जैसे - लड़के, गायें, कपड़े, टोपियाँ, मालाएँ, माताएँ, पुस्तकें, वधुएँ, गुरुजन, रोटियाँ, स्त्रियाँ, लताएँ, बेटे आदि।

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 - Question 25

बुद्धिमान व्यक्ति की प्रखर बुद्धि हर कार्य में परिलक्षित होती है।

Detailed Solution: Question 25

सही उत्तर है - "कोई त्रुटि नहीं है l"
Key Points

  • बुद्धिमान व्यक्ति की प्रखर बुद्धि हर कार्य में परिलक्षित होती है। - यह वाक्य शुद्ध वाक्य है l
  • यहां वर्तनी संबंधी, लिंग संबंधी, वचन संबंधी कोई त्रुटि नहीं है l
  • वाक्य का आशय है कि समझदार व्यक्ति की तेज बुद्धि हर काम में निरूपित होती है l
  • अन्य विकल्पों का विश्लेषण:-
    • हर कार्य में परिलक्षित होती है।, प्रखर बुद्धि, बुद्धिमान व्यक्ति की - यह तीनों विकल्प गलत उत्तर है क्योंकि इनमें से किसी भी भाग में कोई त्रुटि नहीं है l

Additional Information

  • बुद्धिमान शब्द के पर्यायवाची :-
    • अक्लमंद, समझदार, मनस्वी, प्रतिभावान, ज्ञानी, विवेकी, तीक्ष्णबुद्धि, कुशाग्रबुद्धि।
  • बुद्धिमान का विलोम शब्द है - मूर्ख l
  • प्रखर शब्द के पर्यायवाची :-
    • तेज, तीव्र, तीक्ष्ण, धारदार, कटु l
  • प्रखर का विलोम शब्द है - मंद l
  • परिलक्षित शब्द के पर्यायवाची :-
    • दृष्टिगोचर, स्पष्ट, देखा-भाला, निरूपित, वर्णित, कथित l
  • परिलक्षित शब्द का विलोम है - परोक्ष l

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 - Question 26

उच्च

Detailed Solution: Question 26

दिए गए विकल्पों में से विकल्प 3 ‘ऊँचा’ तद्भव रुप है।
Key Points

  • उच्च का तद्भव ऊँचा है।
  • अन्य विकल्पों का विश्लेषण –

Additional Information

  • तत्सम शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है। तत् (उसी के) + सम (सामान) = अथार्त उसी (संस्कृत) के सामान शब्द। वे शब्द जो संस्कृत के सामान ही हिन्दी में प्रचलित हैं, जिनके उच्चारण व लिखावट में कोई अंतर नहीं आया हैं, उसे तत्सम शब्द कहते है।
    • जैसे – अग्नि, आम्र, अमूल्य, चंद्र, क्षेत्र, अज्ञान, अन्धकार आदि।
  • तद्भव शब्द - तद्भव दो शब्दों के मिलकर बना है। तद् (उससे) + भव (बने हुए) शब्द है। वे शब्द जो संस्कृत के शब्दों के सरल होने से बने है। उन्हें तद्भव शब्द कहते है।
    • जैसे - मर्कटी – मकड़ी, स्वर्णकार – सुनार, कुंभकार – कुम्हार आदि।

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 - Question 27

बुभुक्षु

Detailed Solution: Question 27

भूखा शब्द यहाँ तद्भव शब्द है। अन्य विकल्प असंगत है।
Key Points

  • भूखा शब्द यहाँ तद्भव शब्द है। बुभुक्षु इसका तत्सम शब्द है
  • तत्सम शब्दों में समय और परिस्थियों के कारण कुछ परिवर्तन होने से जो शब्द बने हैं उन्हें तद्भव (तत् + भव = उससे उत्पन्न) कहते हैं।
  • भारतीय भाषाओं में तत्सम और तद्भव शब्दों का बाहुल्य है।
  • इसके अलावा इन भाषाओं के कुछ शब्द 'देशज' और अन्य कुछ 'विदेशी' हैं l

अन्य विकल्प:

Additional Information

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 - Question 28

एकादश

Detailed Solution: Question 28

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर ‘ग्यारह’ है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।
Key Points

  • एकादश का तद्भव शब्द ‘ग्यारह’ है।
  • एक और एक ग्यारह होना एकमुहावरा भी है जिसका अर्थ एकता में शक्ति होना होता है।

Additional Information

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 - Question 29

अंगरक्षक

Detailed Solution: Question 29

दिए गए विकल्पों में अंगरक्षक का तद्भव रूप अंगरखा होगा। अतिरिक्त विकल्प असंगत हैं।
अन्य विकल्प

Additional Information

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 - Question 30

रसायानीक

Detailed Solution: Question 30

रासायनिक’ शब्द शुद्ध है। अतः इसका सही उत्तर विकल्प 3 ‘रासायनिक होगा। अन्य विकल्प इसके सही उत्तर नहीं हैं क्योंकि अन्य में वर्तनीगत एवं व्याकरणिक त्रुटियाँ हैं।

Key Points

  • रासायनिक शब्द का अर्थ - जो क्रिया रसायन से सम्बंधित हो।
  • रसायन + इक = रासायनिक।

Additional Information

View more questions
15 tests
Information about BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 Page
In this test you can find the Exam questions for BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1 solved & explained in the simplest way possible. Besides giving Questions and answers for BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 1, EduRev gives you an ample number of Online tests for practice
Download as PDF