Civil Engineering (CE) Exam  >  Civil Engineering (CE) Test  >  BPSC AE Civil Mock Test Series 2026  >  BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 - Civil Engineering (CE) MCQ

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 Free Online Test 2026


Full Mock Test & Solutions: BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 (50 Questions)

You can boost your Civil Engineering (CE) 2026 exam preparation with this BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 (available with detailed solutions).. This mock test has been designed with the analysis of important topics, recent trends of the exam, and previous year questions of the last 3-years. All the questions have been designed to mirror the official pattern of Civil Engineering (CE) 2026 exam, helping you build speed, accuracy as per the actual exam.

Mock Test Highlights:

  • - Format: Multiple Choice Questions (MCQ)
  • - Duration: 60 minutes
  • - Total Questions: 50
  • - Analysis: Detailed Solutions & Performance Insights

Sign up on EduRev for free and get access to these mock tests, get your All India Rank, and identify your weak areas to improve your marks & rank in the actual exam.

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 - Question 1

विभिषीका

Detailed Solution: Question 1

'विभीषिका' शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है।

  • अन्य शब्दों में वर्तनी संबंधी अशुद्धियाँ हैं वहीं विभीषिका में कोई त्रुटि नहीं है।
  • विभीषिका का अर्थ - भीषण या भयानक
  • वाक्य प्रयोग - ग्रामवासी बाढ़ की विभीषिका से डरे हुए थे।

Additional Information
अशुद्ध शब्दों के शुद्ध शब्द -

  • उपर - ऊपर
  • कोटी - कोटि
  • अंतर्ध्यान - अन्तर्धान
  • तत्मय - तन्मय
  • सशंकित - सशंक
  • पतीत - पतित
  • प्रशन्न - प्रसन्न
  • एश्वर्य - ऐश्वर्य
  • सम्राज्य - साम्राज्य
  • निर्दयी - निर्दय

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 - Question 2

अधिन्न

Detailed Solution: Question 2

सही उत्तर है - ‘अधीन’।

  • अधीन’ शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है।
  • अन्य विकल्प सही नहीं शब्द है।

Key Points

  • अधीन का अर्थ : प्रमाण द्वारा सिद्ध।
  • वाक्य: यह सामग्री जिला प्रशासन के अधीन है।

Additional Information
वर्तनी:-

  • ​लिखने की रीति को वर्तनी कहते हैं।
  • वर्तनी’ शब्द का अर्थ ‘पीछे चलना’ है। अर्थात उच्चारित होने वाले शब्द के लेखन में प्रयोग होने वाले लिपि चिह्नों के व्यवस्थित रूप को वर्तनी कहा जाता है।

शब्दों की शुद्ध अशुद्ध वर्तनी:-

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 - Question 3

परिच्छा

Detailed Solution: Question 3

वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द है- 'परीक्षा'

  • परीक्षा - योग्यता, क्षमता आदि को परखना
  • अन्य सभी विकल्प वर्तनी की दृष्टि से गलत है।

Mistake Points

  • परिच्छा - ( की मात्रा व क्ष वर्ण से सम्बन्धित त्रुटि)
  • परीच्छा - (क्ष वर्ण से सम्बन्धित त्रुटि)
  • परिक्षा - ( की मात्रा से सम्बन्धित त्रुटि)

Key Points

  • किसी शब्द में आये हुए अक्षरों को मात्राओं सहित कहने या लिखने की रीति को वर्तनी कहते हैं। वर्तनी का सीधा सम्बन्ध उच्चारण से होता है।
  • यदि उच्चारण शुद्ध होगा तो वर्तनी शुद्ध होगी और यदि उच्चारण अशुद्ध होगा तो वर्तनी भी अशुद्ध होगी।

Additional Information
कुछ अशुद्ध से शुद्ध शब्द:-

  • शुद्ध - शुद्ध
  • क्षत्रीय - क्षत्रिय
  • गृहणी - गृहिणी
  • ज्योत्सना - ज्योत्स्ना
  • त्यौहार - त्योहार
  • दायित्त्व - दायित्व
  • कार्यवाई - कार्यवाही

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 - Question 4

मैं उपेक्षा करता हूँ (A)/ कि तुम यह काम (B)/ कर लोगे(C)/ कोई त्रुटि नहीं(D) ।

Detailed Solution: Question 4

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर (A) ‘मैं उपेक्षा करता हूँ।’ होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।
Key Points

  • दिए गए वाक्य के प्रथम भाग में त्रुटि है। 'मैं उपेक्षा करता हूँ' के स्थाना पर 'मैं अपेक्षा करता हूँ' होगा।
  • पूर्ण शुद्ध वाक्य है - मैं अपेक्षा करता हूँ हूँ कि तुम यह कम कर लोगे।
  • अपेक्षा का अर्थ चाह होता है जबकि उपेक्षा शब्द का अर्थ तिरस्कार या निंदा होगा।

Additional Information

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 - Question 5

​प्रत्येक भारतवासी को (A)\ हिंदी का व्यावहारिक (B)\ ज्ञान होनी चाहिए। (C)\ कोई त्रुटि नहीं है (D)

Detailed Solution: Question 5

सही उत्तर है - ' (C)' l यहां पर लिंग संबंधी त्रुटि है l
Key Points
वाक्य के भाग (C) में त्रुटि है l

  • सही वाक्य इस प्रकार बनेगा :- प्रत्येक भारतवासी को हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए l
  • यहां पर 'ज्ञान' शब्द के साथ प्रयोग के लिए 'होना' शब्द उपयुक्त है l

'ज्ञान' एक पुल्लिंग शब्द है l

  • अन्य विकल्प :- गलत उत्तर है क्योंकि वाक्य के अन्य भागों में त्रुटि नहीं है l

Additional Information
'ज्ञान' शब्द का वाक्य प्रयोग जिससे पता चलता है कि लक्ष्य एक पुल्लिंग शब्द है :-

  • मुझे शास्त्र का ज्ञान नहीं है।

दूसरे लोगों का उसे कुछ भी ज्ञान नहीं हो सकता था

  • लिंग का शाब्दिक अर्थ है - निशान के साथ पहचान का साधन, शब्द के जिस रूप से यह जाना जाय कि वर्णित वस्तु या व्यक्ति पुरूष् जाति का है, या स्त्री जाति का,उसे लिंग कहते है।
  • जो संज्ञापद पुरुष वर्ग के वाचक होते हैं, अथवा जो शब्द पुरुष जाति के अंतर्गत माने जाते हैं वे पुल्लिंग कहलाते हैं। जैसे - लड़का, आदमी, घोड़ा, शेर, बकरा, राजा, कुत्ता, पेड़, सिंह, बैल, घर आदि।
  • जिन संज्ञा शब्दों से स्त्री जाति का बोध हो अथवा जो शब्द स्त्री जाति के अन्तर्गत माने जाते हैं, वे स्त्रीलिंग हैं। कुत्तिया, हथनी, शेरनी स्त्रीलिंग हैं।

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 - Question 6

अनेकों बार (A)/ देख /(B) चुका हूं। (C)/ कोई त्रुटि नहीं है (D)

Detailed Solution: Question 6

सही उत्तर है - ‘ (A)’।

  • अनेकों बार देख चुका हूं। प्रस्तुत वाक्य में त्रुटि हैl
  • वाक्य के भाग (1) अनेकों बार में त्रुटि है।
  • वाक्य की वचन संबंधी अशुद्धि है।

Key Points

  • सही वाक्य:- अनेक बार देख चुका हूं ।
  • अन्य सभी विकल्प गलत उत्तर है, क्योंकि वाक्य के किसी और भाग में कोई भी त्रुटि नहीं है l

Additional Information

  • जब वाक्यों में वचन संबंधी गलत प्रयोग भी किए जाते हैं तो इन्हें वाक्य की वचन संबंधी अशुद्धि कहा जाता है।
  • जैसे :
    • अशुद्ध वाक्य : पेड़ों पर तोता बैठा है।
      शुद्ध वाक्य : पेड़ पर तोता बैठा है।

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 - Question 7

पृथ्वी चारो तरफ सूर्य के घूमती है।

Detailed Solution: Question 7

उपर्युक्त विकल्पों में 'पृथ्वी सूर्य के चारो ओर परिक्रमा लगाती है', शुद्ध है, क्योंकि यह भाषा तथा व्याकरण की दृष्टि से यह सबसे शुद्ध वाक्य है। अन्य विकल्पों में भाषा सबंधित त्रुटियां है। अतः 'पृथ्वी सूर्य के चारो ओर परिक्रमा लगाती है' सही विकल्प है।
अन्य महत्वपूर्ण शुद्ध- अशुद्ध वाक्य

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 - Question 8

उसने संतोष से सांस लिए।

Detailed Solution: Question 8

दिये गए विकल्पों में से ‘उसने संतोष की साँस ली।' शुद्ध वाक्यरूप है। अतः इसका सही उत्तर विकल्प 4 'उसने संतोष की साँस ली।​' सही उत्तर है। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।
Key Points

  • 'उसने संतोष का साँस ली।' वाक्य में 'संतोष का' शब्द में कारक संबंधी अशुद्धि है, उसके स्थान पर 'संतोष की' शब्द का प्रयोग होना चाहिए।
  • अत: ‘उसने संतोष की साँस ली।इसका शुद्ध वाक्य रूप है क्योंकि इसमें कोई त्रुटि नहीं है।

Additional Information
वाक्य सम्प्रेषण की सबसे महत्वपूर्ण और सार्थक इकाई होती है। अतः वाक्यगत अशुद्धियाँ को शुद्ध रूप में लिखना सम्प्रेषण को अधिक सरल बनाता है। वाक्य में, संज्ञा, सर्वनाम, लिंग, वचन, क्रिया-विशेषण, क्रिया, विशेषण आदि संबंधी अशुद्धियाँ हो सकती हैं।

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 - Question 9

आयात-निर्यात हमारा देश में होता है।

Detailed Solution: Question 9

शुद्ध वाक्य है- ​"हमारे देश में आयात-निर्यात काफी होता है"। अन्य विकल्प असंगत है।
Key Points

  • वाक्य- हमारे देश से आयात-निर्यात काफी होती है।
  • इस वाक्य में वचन संबंधी अशुद्धि है।
  • होती है शब्द के स्थान पर होता है शब्द होगा।
  • शुद्ध वाक्य- हमारे देश में आयात-निर्यात काफी होता है।

Important Points

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 - Question 10

जिसका दूसरा उपाय न हो

Detailed Solution: Question 10

वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा - अनन्योपाय

  • अन्य सभी विकल्प असंगत है

Key Points

  • जिसका दूसरा उपाय न हो- अनन्योपाय

अन्य विकल्प-

Additional Information
कुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द:-

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 - Question 11

'जो शोक करने योग्य न हो'

Detailed Solution: Question 11

जो शोक करने योग्य ना हो वाक्य के लिए एक शब्द अशोच्य है।
Confusion Points

  • जिसे शोक न हो - अशोक

Key Points

  • जब अनेक शब्दों के स्थान पर केवल एक शब्द का प्रयोग भी किया जाता है तो उसे वाक्यांश के लिए एक शब्द कहा जाता है
  • जिसके विषय में शोक करना उचित न हो - अशोच्य

Important Points
वाक्यांश के लिए एक शब्द-

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 - Question 12

'सेना के रहने का स्थान'

Detailed Solution: Question 12

'सेना के रहने का स्थान' के लिए एक शब्द छावनी है
Key Points

  • किसी स्थान के चारों ओर की सीमा- चाैहद्दी
  • छात्रों के रहने का स्थान- छात्रावास
  • वह स्थान जहाँ सिक्के बनाये या ढाले जाते हैं- टकसाल

Additional Information
किसी वाक्य का कोई ऐसा अंश जिसका एक स्वतंत्र अर्थ निकलता हो वाक्यांश कहलाता है।
कुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द:-

  • जिस पुस्तक में आठ अध्याय हो- अष्टाध्यायी
  • जिसका भाषा द्वारा वर्णन असंभव हो- अनिर्वचनीय
  • अत्यधिक बढ़ा–चढ़ा कर कही गई बात- अतिशयोक्ति
  • सबसे आगे रहने वाला- अग्रणी
  • जो इंद्रियों द्वारा न जाना जा सके- अगोचर
  • जो धन को व्यर्थ ही खर्च करता हो- अपव्ययी
  • पहाड़ के ऊपर की समतल जमीन- अधित्यका
  • ऊपर की ओर जाने वाली- उर्ध्वगामी

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 - Question 13

परिवार में बच्चा सबसे पहले क्या सीखता है?

Detailed Solution: Question 13

इसका सही उत्तर "सही और गलत का भेद" है
Key Points
गद्यांश के अनुसार
,

  • परिवार हमारे सामाजिक और नैतिक मूल्यों का शिक्षा केंद्र होता है,
  • जहाँ बच्चा अपने माता-पिता और अन्य परिजनों से सही और गलत का भेद सीखता है।
  • इसलिए, सही उत्तर सही और गलत का भेद है।

Additional Information
विज्ञान और तकनीकि से संबंधित ज्ञान -

  • यह पारंपरिक शिक्षा का एक हिस्सा हो सकता है, लेकिन सबसे पहले बच्चा सही और गलत का भेद परिवार में सीखता है।

अत्याधुनिक जीवनशैली के तरीके -

  • यह परिवार के माध्यम से नहीं, बल्कि समाज और परिवेश से अधिक सीखा जाता है।

दूसरों से प्रतियोगिता करना -

  • यह बच्चा विद्यालय और बाहरी समाज में अधिक सीखता है।

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 - Question 14

संयुक्त परिवार का मुख्य लाभ क्या है?

Detailed Solution: Question 14

इसका सही उत्तर "इसमें बच्चों को बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य और अनुभव मिलता है" है।
Key Points
गद्यांश के अनुसार,

  • संयुक्त परिवार में बच्चों को बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य और अनुभव मिलता है।
  • यह बच्चों के लिए न केवल ज्ञान का स्रोत होता है, बल्कि उनके विकास में भी सहायक होता है।
  • बुजुर्गों का अनुभव और ज्ञान बच्चों को सही मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान करता है।

अन्य विकल्प:
अलग-अलग दिनचर्या
-

  • संयुक्त परिवार में लोग अपनी दिनचर्या में व्यस्त हो सकते हैं,
    लेकिन इसका मुख्य लाभ बच्चों को बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य और अनुभव मिलना है।

आर्थिक स्वतंत्रता -

  • संयुक्त परिवार में आर्थिक स्वतंत्रता मिल सकती है,
    लेकिन गद्यांश में इसका मुख्य लाभ बच्चों को बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य और अनुभव मिलना बताया गया है।

छोटी खुशियाँ -

  • संयुक्त परिवार में छोटी खुशियाँ भी मिल सकती हैं,
    लेकिन इसका मुख्य लाभ बच्चों को बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य और अनुभव मिलना है।

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 - Question 15

हरख

Detailed Solution: Question 15

हरख का तत्सम है हर्ष ।
Key Points

  • हर्ष यहाँ सही विकल्प है, अन्य विकल्प असंगत है।
  • हर्ष एक तत्सम शब्द है,
  • अत: सही विकल्प हर्ष ही होगा।

Additional Information

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 - Question 16

होंठ

Detailed Solution: Question 16

  • ओष्ठ यहाँ सही विकल्प है, क्योंकि ओष्ठ शब्द तत्सम शब्द है।
  • ओष्ठ का तद्भव - होंठ होगा।

Additional Information

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 - Question 17

अचरज

Detailed Solution: Question 17

अचरज शब्द का तत्सम शब्द आश्चर्य है। अन्य विकल्प असंगत है, अत: सही विकल्प 2 आश्चर्य सही होगा।
Key Points

  • अचरज शब्द का तत्सम शब्द आश्चर्य होता है।
  • तत्सम शब्दों में समय और परिस्थियों के कारण कुछ परिवर्तन होने से जो शब्द बने हैं उन्हें तद्भव (तत् + भव = उससे उत्पन्न) कहते हैं।
  • भारतीय भाषाओं में तत्सम और तद्भव शब्दों का बाहुल्य है।
  • इसके अलावा इन भाषाओं के कुछ शब्द 'देशज' और अन्य कुछ 'विदेशी' हैं

Additional Information

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 - Question 18

साखी

Detailed Solution: Question 18

निम्न विकल्पों में से ‘साखी’ शब्द का तत्सम रूप है ‘साक्षी’। अतः सही विकल्प साक्षी है।
Key Points

Additional Information

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 - Question 19

चना

Detailed Solution: Question 19

'चना' का तत्सम रूप है- 'चणक'।

  • 'चना' का तद्भव रूप है।
  • शेष विकल्प अनुचित है।

Key Points
तत्सम शब्द:

  • तत्सम (तत् + सम = उसके समान) आधुनिक भारतीय भाषाओं में प्रयुक्त ऐसे शब्द जिनको संस्कृत से बिना कोई रूप बदले ले लिया गया है।
  • उदाहरण: आश्चर्य, अमूल्य, अन्धकार, अगम्य, अकस्मात, अच्छर आदि।

तद्भव शब्द:

  • तद्भव शब्द दो शब्दों तत् + भव से मिलकर बना है। जिसका अर्थ है – उससे उत्पन्न। संस्कृत भाषा के वे शब्द जो कुछ परिवर्तन के साथ हिंदी शब्दावली में आ गए हैं, उसे तद्भव शब्द कहा जाता है।
  • उदाहरण: अकाज, कचौड़ी, काजल, चाम, चमड़ा, चितेरा, कौड़ी, गहरा आदि।

Important Points
महत्वपूर्ण तत्सम-तद्भव शब्द:

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 - Question 20

(1) उसने (2) कपड़े सीने में (3) दक्ष है (4) कोई त्रुटि नहीं है।

Detailed Solution: Question 20

सही उत्तर है - ‘उसने’।

  • उसने कपड़े सीने में दक्ष है। प्रस्तुत वाक्य में त्रुटि हैl
  • वाक्य के भाग (1) उसने में त्रुटि हैl
  • इसमें सर्वनाम सम्बन्धी अशुद्धियाँ हैl

Key Points

  • सही वाक्य:- वह कपड़े सीने में दक्ष हैl
  • अन्य सभी विकल्प गलत उत्तर है, क्योंकि वाक्य के किसी और भाग में कोई भी त्रुटि नहीं हैl

Additional Information

  • संज्ञा में जो लिंग, वचन व पुरुष होता है उसके सर्वनाम में भी वही लिंग वचन व पुरुष प्रयुक्त होना चाहिए,
    लेकिन व्यवहार में इस विधान की अपेक्षा से भाषा में अशुद्धियाँ हो जाती हैl

जैसे:-

  • अशुद्ध वाक्य : वह लोग जा रहे हैं
    शुद्ध वाक्य : वे लोग जा रहे हैं

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 - Question 21

(1) ​पक्षीराज गरुण, भगवान् विष्णु के वाहन हैं (2) और लक्ष्मी जी का (3) वाहन उल्लू है (4) कोई त्रुटि नहीं है।

Detailed Solution: Question 21

सही उत्तर है - ‘पक्षिराज गरुण, भगवान् विष्णु के वाहन हैं’।

  • पक्षीराज गरुण, भगवान् विष्णु के वाहन हैं और लक्ष्मी जी का वाहन उल्लू है। प्रस्तुत वाक्य त्रुटि हैl
  • वाक्य के भाग ‘पक्षिराज गरुण, भगवान् विष्णु के वाहन हैं’ में त्रुटि हैl

Key Points

  • इस वाक्य में ‘गरुण’ के स्थान पर ‘गरुड़’ प्रयोग किया जाएगा।
  • अत: वाक्य में वर्तनी संबंधी अशुद्धियाँ हैl
  • सही वाक्य:- पक्षीराज गरुड़, भगवान् विष्णु के वाहन हैं और लक्ष्मी जी का वाहन उल्लू है।
  • अन्य सभी विकल्प गलत उत्तर है, क्योंकि वाक्य के किसी और भाग में कोई भी त्रुटि नहीं हैl

Additional Information
वर्तनी संबंधी अशुद्धि:-

  • यह शब्द से सम्बंधित अशुद्धियाँ होती हैं।
  • जब वाक्य में कोई शब्द अशुद्ध लिख देते हैं तो वहाँ उस वाक्य में वर्तनी संबंधी अशुद्धि हो जाती हैl

जैसे :

  • अशुद्ध वाक्य : मुझे जरुरी काम हैl
    शुद्ध वाक्य : मुझे जरूरी काम हैl

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 - Question 22

'सात सौ पद्यों की पुस्तक'

Detailed Solution: Question 22

'सात सौ पद्यों की पुस्तक' के लिए सार्थक शब्द सतसई है।
Key Points
सतसई:-

  • सात सौ का समाहार (सात सौ पद्यों का समूह) ।
  • सतसई शब्द में द्विगु समास है l

अन्य विकल्प:

Additional Information
वाक्यांश- भाषा को सुंदर, आकर्षक और प्रभावशाली बनाने के लिए अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग किया जाता है तो वह वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 - Question 23

वह कवि जो तुरंत कविता कर डालता हो

Detailed Solution: Question 23

'वह कवि जो तत्काल कविता कर सके' के लिए उपयुक्त एक शब्द 'आशुकवि' है। शेष विकल्प त्रुटिपूर्ण हैं। अतः सही विकल्प 'आशुकवि' है।
अन्य विकल्प –

Additional Information

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 - Question 24

जिसे विश्वास या दिलासा दिलाया गया हो

Detailed Solution: Question 24

सही उत्तर 'आश्वस्त' होगा।
Key Points

  • दिए गए विकल्पों में 'आश्वस्त' सही उत्तर है।
  • 'जिसे विश्वास या दिलासा दिलाया गया हो' के लिए एक शब्द 'आश्वस्त' होगा।
  • आश्वस्ति अर्थात आश्वस्त होने की क्रिया।
  • आश्वासन अर्थात दिलासा।
  • आश्विन अर्थात हिन्दी का एक महीना।

Additional Information

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 - Question 25

लापरवाह

Detailed Solution: Question 25

‘लापरवाह’ का विलोम शब्द है - 'सावधान'

  • लापरवाह - जिसे किसी बात की चिंता न हो; बेफ़िक्र; बेपरवाह।
  • सावधान - ध्यानपूर्वक काम करने वाला, सचेत, सतर्क।

Mistake Points

  • विश्राम - आराम, चैन, विराम, ठहराव।
  • ​विलोम शब्द - 'परिश्रम'
    • अर्थ: ​श्रम, मेहनत, मशक्कत
  • उदय - प्रकट होना, प्रादुर्भाव, उद्गम स्थान।
  • विलोम शब्द - 'अस्त' 
    • अर्थ:​ ओझल, अदृश्य।

Key Points

  • एक-दूसरे के विपरीत या उल्टा अर्थ देने वाले शब्दों को, विलोम शब्द कहते है।

Additional Information
कुछ महत्वपूर्ण विलोम शब्द:-

  • शब्द - विलोम
  • प्रत्यक्ष - परोक्ष
  • संक्षेप - विस्तार
  • घात - प्रतिघात
  • निंदा - स्तुति
  • सरस - नीरस
  • सौभाग्य - दुर्भाग्य
  • कृतज्ञ - कृतघ्न
  • दुर्लभ - सुलभ
  • निरक्षर - साक्षर
  • नूतन - पुरातन

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 - Question 26

मुक्त

Detailed Solution: Question 26

सही उत्तर बद्ध है।
Key Points

  • मुक्त का अर्थ होता है स्वतंत्र तथा बद्ध का अर्थ होता है बँधा हुआ
  • इस प्रकार मुक्त और बद्ध परस्पर विपरीतार्थक शब्द हैं।

अन्य विकल्प-

  • मन्द का अर्थ होता है - धीमा
    • मंद का विलोम- तेज
  • रिक्त का अर्थ होता है - शून्य
    • रिक्त का विलोम- पूर्ण
  • दोष का अर्थ होता है - अपराध
    • दोष का विलोम- गुण

सभी शब्दों के अर्थों से हमें ज्ञात होता है कि बद्ध ही मुक्त का सही विलोम शब्द है।

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 - Question 27

आदर

Detailed Solution: Question 27

'आदर' का सही विलोम शब्द है- निरादर
आदर का अर्थ- सम्मान, इज़्ज़त
निरादर का अर्थ- अपमान
Key Points


Additional Information
कुछ अन्य विलोम शब्द -

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 - Question 28

जीवन के संघर्ष हमें धैर्य और ____ का मूल्य सिखाते हैं।

Detailed Solution: Question 28

इसका सही उत्तर "सहिष्णुता" है
Key Points
गद्यांश के अनुसार,

  • जीवन के संघर्ष हमें धैर्य और सहिष्णुता का मूल्य सिखाते हैं।
  • ये हमें अपनी और दूसरों की सीमाओं को समझने, विभिन्न परिस्थितियों और विचारों को स्वीकार करने

अन्य विकल्पों के संदर्भ में संक्षेप में:
अवसाद
:

  • गद्यांश से पता चलता है कि संघर्ष हमें छलावा नहीं सिखाते हैं, बल्कि वे हमें मजबूत बनाते हैं।
  • अवसाद एक मनोवैज्ञानिक स्थिति है और संघर्षों का सामना करने का सीधा परिणाम नहीं होता,
  • खासकर जब चुनौतियों से सीखे गए पाठों पर ध्यान दिया जाता है।

असंतोष:

  • जीवन के संघर्ष संतोष की भावना का विकास नहीं करते,
  • इसके विपरीत वे हमें जीवन की वास्तविकताओं को स्वीकार करने और समाधानों की खोज में दृढ़ रहने के महत्व को समझाते हैं।

भ्रम:

  • संघर्षों के माध्यम से, हम भ्रम के बजाय स्पष्टता प्राप्त करते हैं।
  • संघर्ष हमें अनिश्चितताओं को समझने और उनका सामना करने की क्षमता विकसित करने में सहायता करते हैं, न कि हमें भ्रमित करते हैं।

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 - Question 29

असफलता को गद्यांश में कैसे वर्णित किया गया है?

Detailed Solution: Question 29

इसका सही उत्तर "सफलता की ओर एक कदम" है
Key Points

गद्यांश के अनुसार ,

  • असफलता को सफलता की ओर एक कदम के रूप में वर्णित किया गया है,
  • इस दृष्टिकोण में, असफलता को अनुभव और सीखने के मूल्यवान स्रोत के रूप में देखा जाता है, जो भविष्य में सफलता की ओर उन्मुख होते हैं।

अन्य विकल्प:
जीवन का अंत
यह दृष्टिकोण असफलता को एक निर्णायक घटना के रूप में मानता है, जिसके बाद कोई रिकवरी या सुधार संभव नहीं है।

  • गद्यांश में इस अवधारणा का समर्थन नहीं किया गया है।

महत्वहीन:

  • यह विचार असफलता को कोई महत्व न देने की बात करता है।
  • हालांकि, गद्यांश में असफलता को महत्वपूर्ण सीख और विकास के अवसर के रूप में माना गया है, इसलिए यह विकल्प इस संदर्भ में सही नहीं होता।

अविष्कार का परिणाम:

  • यह विकल्प असफलता को एक रचनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा मानता है, जो अविष्कारों या नवाचारों की ओर ले जा सकती है।
  • हालांकि यह विचार सकारात्मक है, गद्यांश स्पष्ट रूप से असफलता को सफलता की ओर एक कदम के रूप में वर्णन करने पर ध्यान केंद्रित करता है।

BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 - Question 30

'गहराई' शब्द है-

Detailed Solution: Question 30

'गहराई' शब्द है- 'भाववाचक संज्ञा'

  • 'गहरा' शब्द में 'आई' प्रत्यय के जुड़ने से भाववाचक संज्ञा 'गहराई' बनता है।
  • गहराई का अर्थ- गहरे होने की अवस्था या भाव, गहरापन, गंभीरता या गहनता।

Key Points
भाववाचक संज्ञा:-

  • जिन संज्ञा शब्दों से हमें किसी भाव, दशा या अवस्था का पता चले, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं।
    • जैसे- खटास, मिठास, नीचता, अपनापन, क्रोध, चापलूस, लम्बाई, बचपन, प्रेम, थकावट इत्यादि।
    • राहुल से मिलकर मुझे अपनापन लगता है।

Additional Information
क्रिया विशेषण:-

  • वह शब्द जो हमें क्रिया की विशेषता के बारे में बताते हैं, वे शब्द क्रिया विशेषण कहलाते हैं।
  • पहचान- सचमुच, ठीक, अवश्य, कदाचित, ऐसे, वैसे, सहसा, तेज, सच, झूठ, धीरे, ध्यानपूर्वक, हंसते हुए, तेजी से, फटाफट आदि।

जैसे- 

  • हिरण तेज़ भागता है। 
  • (इस वाक्य में भागना क्रिया है। तेज़ शब्द हमें क्रिया की विशेषता बता रहा है)

परसर्ग:-

  • व्याकरण में वे अक्षर जो किसी धातु या मूल शब्द के अंत में लग कर उसके अर्थ में कोई विशेषता लाते हैं, उसे परसर्ग कहते है।
  • ये कारक चिह्न ‘ने ’, ‘को’, ‘में’, ‘पर’, ‘के लिए’ आदि।  

जैसे- 

  • अध्यापक ने बालको को पाठ पढ़ाया।  

गुणवाचक विशेषण:-

  • जो शब्द, किसी व्यक्ति या वस्तु के गुण, दोष, रंग, आकार, अवस्था, स्थिति, स्वभाव, दशा, दिशा, स्पर्श, गंध, स्वाद आदि का बोध कराए, ‘गुणवाचक विशेषण‘ कहलाते हैं।

जैसे- 

  • कुत्ता पालतू जानवर है।
  • रमेश एक बलवान युवक है।

View more questions
15 tests
Information about BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 Page
In this test you can find the Exam questions for BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3 solved & explained in the simplest way possible. Besides giving Questions and answers for BPSC AE Civil Paper 2 (General Hindi) Mock Test - 3, EduRev gives you an ample number of Online tests for practice
Download as PDF