पत्र मुख्यतः दो प्रकार के होते है-
(1) औपचारिक पत्र
(2) अनौपचारिक पत्र
औपचारिक पत्र (Formal Letter)
औपचारिक पत्र की खासियत यह होती है कि, उसमें प्रार्थना-पत्र (अवकाश, शिकायत, सुधार, आवेदन के लिए लिखे गए पत्र आदि), कार्यालयी-पत्र (किसी सरकारी अधिकारी, विभाग को लिखे गए पत्र आदि), व्यवसायिक-पत्र (दुकानदार, प्रकाशक, व्यापारी, कंपनी आदि को लिखे गए पत्र आदि) शामिल होते है | औपचारिक पत्र लेखन में मुख्य रूप से संदेश, सूचना एवं तथ्यों को अधिक महत्व दिया जाता है |
अनौपचारिक पत्र (Informal Letter)
अनौपचारिक पत्र में ख़ास बात यह है कि, यह पत्र एक दूसरे के बीच प्यार बढ़ाता है, क्योंकि, इसमें पत्र लिखने वाले और पत्र को ग्रहण करने वाले व्यक्ति के बीच मधुर सम्बन्ध होते है, जिससे इसकी भाषा और शैली सम्बन्ध के आधार पर तय होती है |