Bihar Police SI Exam  >  Bihar Police SI Tests  >  Bihar Police SI Mock Test Series 2025  >  Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Bihar Police SI MCQ

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Bihar Police SI MCQ


Test Description

30 Questions MCQ Test Bihar Police SI Mock Test Series 2025 - Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 for Bihar Police SI 2025 is part of Bihar Police SI Mock Test Series 2025 preparation. The Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 questions and answers have been prepared according to the Bihar Police SI exam syllabus.The Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 MCQs are made for Bihar Police SI 2025 Exam. Find important definitions, questions, notes, meanings, examples, exercises, MCQs and online tests for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 below.
Solutions of Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 questions in English are available as part of our Bihar Police SI Mock Test Series 2025 for Bihar Police SI & Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 solutions in Hindi for Bihar Police SI Mock Test Series 2025 course. Download more important topics, notes, lectures and mock test series for Bihar Police SI Exam by signing up for free. Attempt Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 | 100 questions in 120 minutes | Mock test for Bihar Police SI preparation | Free important questions MCQ to study Bihar Police SI Mock Test Series 2025 for Bihar Police SI Exam | Download free PDF with solutions
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 1

गद्यांश के रिक्त स्थान (5) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा-

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 1

सही उत्तर है - ‘राज्य’।

  • गद्यांश के रिक्त स्थान (5) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा - राज्य

Key Points

संपूर्ण वाक्य:

  • अपने प्रिय जनों से रहित राज्य किस काम का?

राज्य का अर्थ :

  • राज्य उस संगठित इकाई को कहते हैं जो एक शासन (सरकार) के अधीन हो।
  • एक निश्चित भूभाग जहाँ जनता निवास करती है।

अन्य विकल्प:

  • सत्ता का अर्थ : इसे हम एक प्रकार की शक्ति या सामर्थ्य समझ सकते है।
  • धरती का अर्थ : पृथ्वी, ज़मीन।।
  • आकाश का अर्थ : इसका अभिप्राय आसमान से है।
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 2

निषिद्ध' शब्द का विलोम है-

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 2

सही उत्तर विहित है।

Key Points

  • निषिद्ध का विलोम विहित है
  • निषिद्ध का अर्थ- जिसका निषेध किया गया हो
  • विहित का अर्थ- उचित, मुनासिब।

अन्य विकल्प-

  • कठोर का अर्थ होता है - कड़ा, सख़्त
    • कठोर का विलोम कोमल
  • विहित का अर्थ होता है - उचित
    • विहित का विलोम- 'निषिद्ध
  • आदृत का अर्थ होता है - सम्मानित
    • आदृत का विलोम- निरादृत
  • सिद्ध का विलोम असिद्ध

सभी शब्दों के अर्थों से हमें ज्ञात होता है कि निषिद्ध का विलोम शब्द विहित होता है।

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 3

निम्नलिखित में 'पृथ्वी' का पर्यायवाची शब्द नहीं है-

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 3

सही उत्तर है - ‘अचल’।

  • पृथ्वी का पर्यायवाची शब्द अचल नहीं होगा।
  • अन्य विकल्प इला, अचला और अवनि पृथ्वी के पर्यायवाची शब्द है।

Key Points

  • पृथ्वी के अन्य पर्यायवाची शब्द : महि, मेदिनी, धरा, रसा, वसुन्धरा, विकेशी, क्षमा, धरती, धरणी आदि।​
  • अचल के पर्यायवाची शब्द : भूधर, महीधर, नगपति, शिखर, अद्री, तुंग, धरणीधर, पर्वत, पहाड़, गिरी आदि।

Additional Informationसमानार्थी शब्द:

  • वे शब्द जिनका अर्थ एक समान होता हैं समानार्थी शब्द कहलाते हैं।
    समानर्थी शब्द को हम पर्यायवाची शब्द भी कहते है। ‘पर्याय’ का अर्थ है ‘समान’ तथा ‘वाची’ का अर्थ है ‘बोले जाने वाले’ अर्थात
    समान बोले जाने वाले शब्दों को हम पर्यायवाची शब्द या समानार्थी शब्द कहते है।

पर्यायवाची शब्द के उदाहरण :

  • पत्नी- भार्या, दारा, अर्धांगनी, वामा, गृहिणी, बहू, वधू, कलत्र, प्राणप्रिया।
  • दोस्त- बन्धु, मित्र, साथी, यार, सखा, हितैषी, अंतरंग।
  • बसंत- ऋतुराज, ऋतुपति ,मधुमास ,कुसुमाकर।
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 4

दिए गए विकल्पों में से सही वाक्य चुनिए।

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 4

स्वभाव के अनुरूप तुम्हें यह कार्य करना चाहिए, यह विकल्प भाषा वर्तनी तथा व्याकरण की दृष्टि से उचित है। अतः सही विकल्प B "स्वभाव के अनुरूप तुम्हें यह कार्य करना चाहिए" है।

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 5

“मैं खाना खा चुका था” इस वाक्य में कौन-सा भूतकालिक भेद है?

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 5

‘भूतकाल’ का अर्थ होता है बिता हुआ। क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय का पता चले उसे ‘भूतकाल’ कहते हैं। अथार्त जिस क्रिया से कार्य के समाप्त होने का पता चले उसे ‘भूतकाल’ कहते हैं। दिए गये वाक्य में पूर्णभूत भूतकाल है। पूर्ण भूतकाल के दौरान यह पता चलता है कि कार्य हो चुका है। दिए गये वाक्य में भी उसके खाना खाने की बात स्पष्ट हो रही है। अतः सही विकल्प पूर्णभूत है।

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 6

'राधा सेब खाती है और केला खाती है' रचना के आधार पर वाक्य भेद बताइए 

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 6

यहाँ खाना क्रिया दो बार हो रहा है। सेब और केला दोनों अलग अलग है। 

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 7
निम्नलिखित में से एक 'दूध' का पर्यायवाची शब्द है
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 7

पीयूष शब्द दूध का पर्यायवाची है।

Key Points

पीयूष

  • पुल्लिंग
    • अमृत, सुधा।

दूध का पर्यायवाची शब्द-

  • दुग्ध, गोरस, क्षीर, दोहज, पय, पीयूष, स्तन्य।
Additional Information

पीयूष के पर्यायवाची-

  • अमिय, अमी, अमृत, सुधा, सोम
  • आबेहयात, देवान्न, देवाहार, जीवनोदक।

जल के पर्यायवाची-

  • वारि, पानी, नीर, सलिल, तोय, उदक
  • अंबु, जीवन, पय, अमृत, मेघपुष्प।

घृत का पर्यायवाची-

  • घी, अमृत, नवनीत।

हलाहल का पर्यायवाची

  • गरल, कालकूट, माहुर, विष, जहर
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 8

निम्नलिखित में से एक वाक्य अशुद्ध है, वह है

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 8
  • उसके घर के पास एक मिठाई की दुकान है यह वाक्य उच्चारण और व्याकरणिक दृष्टि से अशुद्ध है।
  • अत: अशुद्ध वाक्य का सही विकल्प 3 ही होगा।
  • अन्य वाक्य वर्तनी और व्याकरणिक त्रुटी रहित है।
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 9
उत्थान' का निम्न में से कौन सा सही विलोम शब्द है?
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 9

'उत्थान' का विलोम शब्द पतन है।

उत्थान का विलोम पतन होता है।

  • उत्थान का अर्थ - उठना
  • पतन का अर्थ - गिरना

Key Pointsअन्य विकल्प -

  • पातन का अर्थ होता है - नीचे ढकेलने की क्रिया या भाव
  • पाटन का अर्थ होता है - छेदने की क्रिया
  • पतान का कुछ अर्थ नहीं होता है।

Additional Informationविलोम के उदाहरण -

  • मूक - वाचाल
  • सम्पन्न - विपन्न
  • सम्मुख - विमुख
  • मितव्ययी - अपव्ययी
  • स्मरण - विस्मरण
  • नीरस - सरस
  • पक्ष - प्रतिपक्ष
  • ज्योति - तम
  • अथ - इति
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 10

दिए गए विकल्पों में से शुद्ध छाँटिए-

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 10

"भारत में अनेक दर्शनीय स्थल हैं" विकल्प भाषा वर्तनी तथा व्याकरण की दृष्टि से उचित है। अतः A "भारत में अनेक दर्शनीय स्थल हैं" सही विकल्प है।

  • "अनेक" एक शुद्ध शब्द है, जबकीं अनेको शब्द अशुद्ध है। 
  • जो देखने योग्य हो उसे- दर्शनीय कहा जाता है।  
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 11

निम्नलिखित प्रश्नो में रेखांकित पदों के सही परिचय का चयन करे।

प्रश्न. 'लाल गुलाब देखकर मन खुश हो गया।'-रेखांकित पद का परिचय है-

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 11

'लाल' गुलाब का गुण बता रहा है इसीलिए गुणवाचक विशेषण 

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 12

'यह सब तब हुआ जब मैं घर पर नहीं था' रचना के आधार पर वाक्य भेद बताइए। 

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 12

(जब - तब) मिश्र वाक्य का योजक चिन्ह है

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 13

'डाकिया' शब्द का बहुवचन बताइए?

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 13

डाकिया' शब्द का बहुवचन डाकिए

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 14

'जब तुम आओगे तब वह खाना खायेगा ' रचना के आधार पर वाक्य भेद बताइए। 

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 14

(जब - तब) मिश्र वाक्य का योजक चिन्ह है

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 15

निम्न वाक्यों में त्रुटी का चयन करें।

प्रश्न. जीवन और मरन विधाता के हाथ में है।

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 15
  • “जीवन और मरन विधाता के हाथ में है।” का शुद्ध वाक्य “जीवन और मरण विधाता के हाथ में है।” है।
  • यहाँ वर्तनीगत त्रुटि है। 
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 16

'आज धूप निकलने की संभावना है' मिश्र वाक्य में बदलिए 

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 16

(कि) का इस्तेमाल करके मिश्रा वाक्य बना सकते है। 

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 17
सही वर्तनी वाला शब्द कौन-सा है?
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 17

"अनौपचारिक" शब्द वर्तनी की दृष्टि शुद्ध शब्द है।

शेष विकल्प त्रुटिपूर्ण है।

Key Points

वर्तनी-

किसी भाषा के शब्दों को शुद्ध या अशुद्ध लिखने के ढंग को वर्तनी कहते हैं।

अंग्रेजी में वर्तनी को स्पेलिंग तथा उर्दू भाषा में हिज्जे कहा जाता है।

Additional Information

शब्दों की शुद्ध अशुद्ध वर्तनी-

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 18
निम्नलिखित में से किस शब्द के निर्माण में उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है?
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 18

सरकारी शब्द के निर्माण में उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है
'सरकार + ई = सरकारी' इसमें किसी उपसर्ग का प्रयोग नही हुआ है।Key Points

  • उपसर्ग - वे शब्द जो किसी अन्य शब्द के प्रारंभ में लगकर उसका अर्थ बदल देते है।
  • उदाहरण - हम + दर्दी, खुश + बू, बद + नाम , अध् + खिला आदि।

Additional Information

Mistake Points

  • खुशबू शब्द उर्दू उपसर्ग से निर्मित है
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 19

'माखनचोर' किस समास का उदाहरण है:

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 19

सही उत्तर है - ‘तत्पुरुष समास’।

  • माखनचोर’ शब्‍द तत्पुरुष समास का उदाहरण है।

Key Points

माखनचोर’ का समास विग्रह होगा ​‘माखन को चुराने वाला’।

  • जिस समास में उत्तर पद के अर्थ की प्रधानता हो तथा पूर्व पद में द्वितीया से सप्तमी विभक्ति तक का लोप हो,
    उसे तत्पुरूष समास कहते है।

जैसे :

  • जनप्रिय - जन को प्रिय
  • परलोकगमन - परलोक को जान

Additional Information

समास:- समास उस प्रक्रिया को कहते हैं, जिसमें दो शब्द मिलाकर उनके बीच के संबंधसूचक आदि का लोप करके नया शब्द बनाया जाता है।

  • समास से तात्पर्य ​‘संक्षिप्तीकरण’ से है। समास के माध्यम से कम शब्दों में अधिक अर्थ प्रकट किया जाता है।
    जैसे- राजा का पुत्र – राजपुत्र।

समास के छः प्रकार हैं।

  • अव्ययीभाव समास
  • तत्पुरुष समास 
  • कर्मधारय समास 
  • द्विगु समास 
  • द्वन्द समास 
  • बहुव्रीहि समास
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 20

निम्नलिखित में से गलत लोकोक्ति का चयन कीजिए-

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 20

गलत लोकोक्ति है- 'गाँठ का अंधा आँख का पूरा'

  • आँख का अंधा गाँठ का पूरा- ऐसा मुर्ख व्यक्ति जो धनवान हो। 

Mistake Points

कुछ महत्वपूर्ण लोकोक्ति और उनके अर्थ:-

  • थूक से सत्तू सानना- त्यधिक कंजूसी करना 
  • बंधी मुट्ठी सवा लाख की- भेद न खुलने पर इज्जत बनी रहती है।
  • कहे खेत की, सुने खलिहान की- कहा कुछ गया और समझा कुछ गया।

Key Points

  • जब कोई पूरा कथन किसी प्रसंग विशेष में उद्धत किया जाता है तो लोकोक्ति कहलाता है।
  • इसी को कहावत कहते है। लोकोक्ति वाक्यांश न होकर स्वतंत्र वाक्य होते हैं।

Important Points

कुछ अन्य महत्वपूर्ण लोकोक्ति और उनके अर्थ:-

  • घर का भेदी लंका ढाए - आपस की फूट से हानि होती है।
  • चमड़ी जाय, पर दमड़ी न जाय - अत्यधिक कंजूसी करना
  • अपना हाथ जगन्नाथ - स्वयं का काम स्वयं करना अच्छा होता हैं।
  • ऊँची दुकान फीके पकवान - जिसका नाम अधिक हो, पर गुण कम हो
  • एक हाथ से ताली नहीं बजती - झगड़ा एक ओर से नहीं होता।
  • ओस चाटने से प्यास नहीं बुझती - किसी को इतनी कम चीज मिलना कि उससे उसकी तृप्ति न हो।
  • मन चंगा तो कठौती में गंगा - यदि मन शुद्ध हो तो तीर्थाटन का फल घर में ही मिल सकता है।
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 21
माँ ने पिताजी से सामान मंगवाया। यहाँ क्रिया का कौन-सा रुप है।
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 21

'माँ ने पिताजी से सामान मंगवाया' में प्रेरणार्थक क्रिया है। अन्य सभी विकल्प असंगत है। अत: इसका सही उत्तर विकल्प 4 प्रेरणार्थक क्रिया है।

Key Points

  • मंगवाया  = प्रेरणार्थक क्रिया
  • जिस क्रिया से इस बात का ज्ञान हो कि कर्ता स्वयं कार्य न कर किसी अन्य को उसे करने के लिए प्रेरित करता है, उसे प्रेरणार्थक क्रिया कहते हैं । जैसे-बोलना- बोलवाना, पढ़ना- पढ़वाना, खाना- खिलवाना, इत्यादि। मूल द्वि-अक्षरी धातुओं में 'आना' तथा 'वाना' जोड़ने से प्रेरणार्थक क्रियाएँ बनती हैं ।
  • 'माँ ने पिताजी से सामान मंगवाया' वाक्य में 'माँ/पिताजी' संज्ञा है और  'मंगवाना' क्रिया शब्द है। 

Additional Information

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 22
किस वाक्य में सकर्मक क्रिया है?
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 22

श्याम खाता है,वाक्य में सकर्मक क्रिया है।

  • खाना यह क्रिया कोई पदार्थ खाए बगैर नही की जा सकती इसलिए यहाँ कर्म है अतः सकर्मक क्रिया सही उत्तर माना जायेगा। 

Key Points

  • गाय बैठती है,वाक्य में कर्मक क्रिया है।
  • साँप सरकता है,वाक्य में कर्मक क्रिया है।
  • सूरज निकलता है।,वाक्य में कर्मक क्रिया है। 

Additional Information क्रिया:-ऐसे शब्द जो हमें किसी काम के करने या होने का बोध कराते हैं,क्रिया कहलाते हैं। 

  • रचना के आधार पर क्रिया के भेद:-
  • अकर्मक क्रिया:-
    • जहाँ क्रिया का फल करता पर ही पड़ रहा है। अकर्मक क्रिया कहलाती है।
    • उदहारण:-पूजा हंसती है। 
  • सकर्मक क्रिया:-
    • जिन क्रियाओं का असर कर्ता पर न पड़कर कर्म पर पड़ता है। सकर्मक क्रिया कहलाती है।
    • उदहारण:- रमा सब्जी बनाती है। 
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 23
मेरा खिलौना टूटा है। वाक्य में सर्वनाम है
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 23

उपरोक्त विकल्पों में मेरा खिलौना टूटा है। वाक्य में पुरूषवाचक सर्वनाम है। अतः स्पष्ट है कि 'पुरूष वाचक' सर्वनाम विकल्प सटीक विकल्प हैं। अन्य विकल्प असंगत हैं।
मेरा उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम है 

Key Points

Additional Information

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 24

'मैं अपनी गाड़ी से जाऊँगी।' यह किस सर्वनाम का उदाहरण है? 

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 24

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 2 ‘निजवाचक सर्वनाम’ है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं। 

Key Points

  • 'मैं अपनी गाड़ी से जाऊँगी।' यह वाक्य निजवाचक सर्वनाम का विकल्प है। 
  • इस वाक्य में 'अपना' शब्द निजता की ओर इशारा कर रहा है। 
  • वह सार्वनामिक शब्द जो स्वयं के लिए प्रयोग करते हैं जैसे – आप , अपना आदि। 
  • जिससे स्वयं का बोध हो वह निजवाचक  कहलाते हैं।

अन्य विकल्प: 

  1. संबंधवाचक सर्वनाम - जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किसी वस्तु या व्यक्ति का सम्बन्ध बताने के लिए किया जाए वे शब्द सम्बन्धवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे- जो-सो आदि। 
  2. पुरूषवाचक सर्वनाम - जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता द्वारा स्वयं के लिए या अन्य व्यक्ति के लिए किया जाता है, पुरूषवाचक सर्वनाम होता है। जैसे- मैं, हम, मुझे आदि। 
  3. निश्चयवाचक सर्वनाम - जो सर्वनाम शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु आदि का निश्चयपूर्वक बोध कराते हैं वे निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे - वे, यह आदि। 

Additional Information

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 25

'सेवक' का विलोम शब्द है :

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 25

सही उत्तर सेव्य है। 

Key Points

  • 'सेवक' का विलोम शब्द सेव्य, स्वामी है।

अन्य विकल्प-

Additional Information

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 26

निम्नलिखित में से किस मुहावरे का अर्थ "कौड़ी कौड़ी का हिसाब" है ?  

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 26

सही उत्तर "जौ - जौ हिसाब लेना" मुहावरे का अर्थ कौड़ी-कौड़ी का ह‍िसाब है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 
Key Points

Important Pointsकुछ महत्‍वपूर्ण मुहावरे- 

Additional Information 

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 27

‘गुण संधि’ का उदाहरण कौन-सा नहीं है?

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 27

सही उत्तर 'दंतौष्ठ' है।

  • 'दंतौष्ठ' शब्द गुण-संधि का उदाहरण नहीं है।
  • 'दंतौष्ठ' का संधि विच्छेद =  दंत + ओष्ठ
  • 'दंतौष्ठशब्द में 'अ+ओ = का मेल हो रहा है इसलिए यहां वृद्धि स्वर संधि है।

Key Points 

अन्य विकल्पों का विश्लेषण

Additional Information 

  • संधि-दो शब्दों के मेल से जो विकार (परिवर्तन) होता है उसे संधि कहते हैं।

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 28

निम्नलिखित में कौन सा शब्द पुल्लिंग है?

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 28

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर 'अँधेर' है।

Key Points

  • 'अँधेर' शब्द पुल्लिंग है। 
  • 'अँधेर' शब्द का वाक्य प्रयोग - इस नेता ने समाज में अंधेर मचा रखा है।
  • 'अँधेर' से तात्पर्य यहाँ अनीति और अशांति से है।

Additional Information

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 29

“पुस्तक मेज पर है।” – इस वाक्य में कौन-सा कारक है?

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 29

सही विकल्प है:- "अधिकरण कारक।" 

  • “पुस्तक मेज पर है।” वाक्य में अधिकरण कारक है।
  • "पुस्तक मेज पर है।" वाक्य में पर शब्द अधिकरण कारक का विभक्ति चिह्न है।

Key Points

  • अधिकरण का अर्थ - आधार या आश्रय
  • संज्ञा का वह रूप जिससे क्रिया के आधार का बोध हो उसे अधिकरण कारक कहते हैं।
  • इसकी विभक्ति चिह्न में और पर होती है।

जैसे -:

  • बन्दर पेड़ पर रहता है।
  • चिड़ियाँ पेड़ों पर अपने घोंसले बनाती हैं।
  • मछलियाँ जल में रहती हैं।
  • मनुष्य अपने घर में भी सुरक्षित कहाँ रहता है।

Additional Information

कारक के भेद - कारक के 8 भेद होते है

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 30

"अतीत में भारत पर्याप्त समृद्ध था l" वाक्य में कौन सा कारक है ?

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 - Question 30

दिए गए विकल्पों में "अतीत में भारत पर्याप्त समृद्ध था l" वाक्य में अधिकरण कारक है l अन्य विकल्प असंगत है lअतः सही विकल्प2- अधिकरण कारक है।  

Additional Information

अन्य विकल्प :


Important Points

कारक का अर्थ होता है किसी कार्य को करने वाला। यानी जो भी क्रिया को करने में भूमिका निभाता है, वह कारक कहलाता है।

कारक के मुख्यतः आठ भेद होते हैं :

  1. कर्ता कारक – ने 
  2. कर्म कारक – को 
  3. करण कारक – से 
  4. सम्प्रदान कारक – के लिए 
  5. अपादान कारक – से 
  6. संबंध कारक – का, के, की 
  7. अधिकरण कारक – में, पर 
  8. संबोधन कारक – हे,हो,अरे,वाह 
View more questions
16 tests
Information about Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 Page
In this test you can find the Exam questions for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1 solved & explained in the simplest way possible. Besides giving Questions and answers for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 1, EduRev gives you an ample number of Online tests for practice
Download as PDF