REET Exam  >  REET Tests  >  RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - REET MCQ

RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - REET MCQ


Test Description

30 Questions MCQ Test - RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1

RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 for REET 2025 is part of REET preparation. The RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 questions and answers have been prepared according to the REET exam syllabus.The RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 MCQs are made for REET 2025 Exam. Find important definitions, questions, notes, meanings, examples, exercises, MCQs and online tests for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 below.
Solutions of RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 questions in English are available as part of our course for REET & RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 solutions in Hindi for REET course. Download more important topics, notes, lectures and mock test series for REET Exam by signing up for free. Attempt RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 | 150 questions in 150 minutes | Mock test for REET preparation | Free important questions MCQ to study for REET Exam | Download free PDF with solutions
RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 1

निम्न में से लिंग की दृष्टि से कौन सा विकल्प गलत है ?

Detailed Solution for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 1

लिंग की दृष्टि से कौन सा विकल्प गलत है - बनिया - बनियान
प्रमुख बिंदु

  • गलत युग्म हैं - बनिया - बनियान
  • बनिया का सही स्त्रीलिंग शब्द - बनियाइन

अतिरिक्त जानकारी
कुछ महत्वपूर्ण स्त्रीलिंग तथा पुल्लिंग शब्द-

महत्वपूर्ण बिंदु

RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 2

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो शब्द युग्म के लिए सही अर्थ का विकल्प हो।
आयत - आयात

Detailed Solution for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 2

आयत - आयात शब्द युग्म के लिए सही अर्थ का विकल्प समकोण चतुर्भुज, बाहर से आना होगा।

  • युग्म का शाब्दिक अर्थ है जोड़ा
  • अर्थात् दो ऐसे शब्द जो उच्चारण और पढ़ने में लगभग एक समान प्रतीत होते हैं, परन्तु उनका अर्थ भिन्न-भिन्न होते है शब्द युग्म कहलाते है।

प्रमुख बिंदु
अन्य विकल्पों का विश्लेषण -

RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 3

दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द के लिए सही वर्तनी ज्ञात कीजिए।
यह परंपरा तो रितिकाल से चली आ रही है।

Detailed Solution for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 3

वाक्य में रेखांकित शब्द के लिए सही वर्तनी होगा - रीतिकाल
प्रमुख बिंदु

  • अशुद्ध वाक्य - यह परंपरा तो रितिकाल से चली आ रही है।
  • दिए गये वाक्य में वर्तनी प्रयोग की त्रुटि है,
  • ​यहाँ 'रितिकाल' सार्थक शब्द नहीं है और इससे सही अर्थ प्रकट नहीं हो रहा।
  • ​अत: सार्थक शब्द 'रीतिकाल' होना चाहिए।
  • शुद्ध वाक्य - यह परंपरा तो रीतिकाल से चली आ रही है।
  • वर्तनी - भाषा के किसी शब्द को को लिखने में प्रयुक्त वर्णों के सही क्रम को वर्तनी कहते हैं।

अतिरिक्त जानकारी

RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 4

'नाच न जाने, आँगन टेढ़ा' लोकोक्ति का तात्पर्य है

Detailed Solution for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 4

सही उत्तर है - “अपना दोष छिपाने के लिए औरों में कमी दिखाना”।

  • नाच न जाने आँगन टेढ़ा’ लोकोक्ति का अर्थ ‘अपना दोष छिपाने के लिए औरों में कमी दिखाना’ होगा।
  • वाक्य प्रयोग - वह सब से कहती फिरती है कि वह नृत्य में माहिर है। जब उसे नृत्य करने के लिए कहा गया तो अपने पैर में मोच बता कर बहाना बना दिया। इसे कहते हैं नाच न जाने आंगन टेढ़ा।

प्रमुख बिंदु
कुछ अन्य उदाहरण

अतिरिक्त जानकारी

  • अर्थ को पूरी तरह स्पष्ट करने वाला वाक्य लोकोक्ति कहलाता है। लोकोक्ति को कहावतें भी कहते हैं।
  • कहावतें कही हुई बातों के समर्थन में होती है। महापुरुषों, कवियों व संतों के कहे हुए ऐसे कथन जो स्वतंत्र और आम बोलचाल की भाषा में कहे गए हैं
  • जसमें उनका भाव निहित होता है तो ये लोकोक्तियाँ कहलाती है।
RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 5

तत्सम शब्द ‘सप्तशती’ के तद्भव रूप का चयन कीजिए-

Detailed Solution for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 5

तत्सम शब्द ‘सप्तशती’ के तद्भव रूप है - 'सतसई'

  • सप्तशती- सात सौ का समूह विशेषकर, '700’ की संख्या

तद्भव मूल भाषा संस्कृत के वे शब्द जिनका हिंदी में रूप परिवर्तन हो गया है उन्हें तद्भव शब्द कहते हैं।

  • जैसे - पत्थर, जेठ, कूप, वृश्चिक आदि।
गलती अंक
सत्तासी का तत्सम शब्द सप्ताशीति होता है।
  • अर्थ: अस्सी से सात अधिक, '87’ की संख्या।

सत्तरह का तत्सम शब्द सप्तदश होता है।

  • अर्थ: दस और सात, '17’ की संख्या।

सतहत्तर का तत्सम शब्द सप्तसप्तति होता है।

  • अर्थ: जो गिनती में तीन कम अस्सी हो '77’ की संख्या

प्रमुख बिंदु

महत्वपूर्ण बिंदु
तत्सम:-

  • जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं।
    • जैसे - प्रस्तर, ज्येष्ठ, कुँआ, बिच्छू आदि।
RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 6

विवरण चिह्न संबंधी कौन - सा विकल्प उचित है?

Detailed Solution for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 6

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 3 'वचन के दो भेद है :- 1. एकवचन, 2. बहुवचन। है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं।
प्रमुख बिंदु

  • वाक्यांशों के विषय में कुछ सूचना, निर्देश आदि देना हो तो विवरण चिह्न प्रयुक्त होता है।

अतिरिक्त जानकारी

RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 7

ओह! बड़ी भयानक ठंड है।- वाक्य को निषेधवाचक वाक्य में रूपांतरित करें

Detailed Solution for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 7

इसका सही उत्तर 'बहुत भयानक ठंड तो नहीं है।' है।
प्रमुख बिंदु

  • बहुत भयानक ठंड तो नहीं है।- निषेधवाचक वाक्य

अन्य विकल्प:​​​​​

  • क्या बहुत ज्यादा ठंड है?- प्रश्नवाचक वाक्य
  • शायद बहुत भयानक ठंड है।– संदेहवाचक वाक्य
  • काश! आज बहुत भयानक ठंड होती।– इच्छावाचक वाक्य

अतिरिक्त जानकारी

RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 8

निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य शुद्ध है?

Detailed Solution for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 8

वाक्य शुद्ध है - माताजी पहुँच गयी होंगी।
प्रमुख बिंदु

  • शुद्ध वाक्य - माताजी पहुँच गयी होंगी।
  • वाक्य में लिंग,वचन, पुरुष, काल, कारक आदि का क्रिया के साथ ठीक ठीक मेल हो, उसे शुद्ध वाक्य कहते है।

अन्य विकल्प -

अतिरिक्त जानकारी
क्रिया व वचन संबंधी अशुद्धियाँ -

RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 9

'सुशांत ने सेब अमरूद केले आदि खरीदे' इस वाक्य में विराम चिह्नों का प्रयोग कर वाक्य पूर्ण कीजिए

Detailed Solution for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 9

दिए गए विकल्पों में विकल्प 3 "सुशांत ने सेब​, अमरूद, केले आदि खरीदे।" सही है। अन्य विकल्प अनुचित हैं।
प्रमुख बिंदु

  • 'सुशांत ने सेब, अमरूद, केले आदि खरीदे।' इस वाक्य में सभी विराम चिन्हों का सही प्रयोग किया गया है।
  • शेष सभी वाक्यों में विराम चिह्नों त्रुटियां हैं।

अतिरिक्त जानकारी

  • हिंदी व्याकरण में विराम चिन्हों से तात्पर्य है- ठहराव, रुकना, गति में मंदता अथवा विश्राम। वाक्यों को लिखते समय उनके ठहराव को दर्शाने के लिए हम कुछ विशेष चिन्हों का प्रयोग करते है, जिन्हें विराम चिन्हों के नाम से जाना जाता है।
  • यदि विराम चिन्ह का प्रयोग सही स्थान पर ना किया जाये तो वाक्य अर्थहीन हो जाते है, उनके भाव में विपरीत अर्थ प्रयुक्त हो जाते है, वे अर्थहीन तथा अस्पष्ट प्रतीत होने लग जाते है।
  • विराम चिन्हों के प्रकार:-
    • अल्प विराम – (,)
    • अर्द्ध विराम – (;)
    • पूर्ण विराम – ( ),(.)
    • उप विराम – (:)
    • विस्मयादिबोधक चिन्ह – (!)
    • प्रश्न वाचक चिन्ह – (?)
    • कोष्ठक – ( )
    • योजक चिन्ह – (-)
    • अवतरण चिन्ह या उद्धरण चिन्ह – (” ”)
    • लाघव चिन्ह – (०)
    • आदेश चिन्ह – (:-)
    • रेखांकन चिन्ह – (_)
    • लोप चिन्ह – (………..)
    • पुनरुक्ति सूचक चिन्ह – (,,)
    • विस्मरण चिन्ह – ( )
    • दीर्घ उच्चारण चिन्ह – (s)
    • तुल्यता सूचक चिन्ह – (=)
    • निर्देशक चिन्ह – (-)
RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 10

किस विकल्प में सभी शब्द अशुद्ध प्रयुक्त हुए हैं?

Detailed Solution for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 10

सभी शब्द अशुद्ध प्रयुक्त हुए हैं- दृष्टव्य, पैत्रिक, सुश्रूषा, उछृंखल
प्रमुख बिंदु

  • दृष्टव्य का शुद्ध शब्द है- दृष्टव्य
  • पैत्रिक का शुद्ध शब्द है- पैतृक
  • सुश्रूषा का शुद्ध शब्द है- शुश्रूषा
  • उछृंखल का शुद्ध शब्द है- उच्छृंखल

अतिरिक्त जानकारी
शुद्ध शब्द-

  • जो शब्द हिंदी व्याकरण के नियमों को पूरा करते हुए वर्तनी की दृष्टि से सटीक हो, शुद्ध शब्द कहलाते है। उच्चारण से इनकी पुष्टि होती है।
RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 11

निम्नलिखित विकल्पों में से अपादान कारक का उदाहरण है-

Detailed Solution for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 11

दिए गए विकल्पों में अपादान कारक का उदाहरण लड़का पेड़ से गिरा है।
प्रमुख बिंदु

अपादान कारक- अपादान कारक का चिह्न ‘से’ है जो किसी चीज के अलग होने की क्रिया से संबन्धित है। इसलिए वाक्य ‘साँप बिल से बाहर निकला’ इसमें साँप का अलगाव बिल से होने के कारण ‘अपादान कारक’ होगा।

अन्य विकल्प:

  • राम कहानी पढ़ता है: कर्तवाच्य।
  • मोहन खाता है: कर्तवाच्य।
  • संगीता ने मिठाई बनाई: कर्ता कारक

अतिरिक्त जानकारी

RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 12

पर्यायवाची शब्द की दृष्टि से कौन-सा शब्द युग्म असंगत है :

Detailed Solution for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 12

पर्यायवाची शब्द की दृष्टि से शब्द युग्म असंगत है - पक्षी - विहग, खग, मधुप

  • पक्षी- तंग, पंछी, खग, विहग, परिन्दा, चिडिया, गगनचर, पखेरू, विहंग
  • अलि- भौंरा, मधुप,मधुकर, भ्रमर, भृंग, मिलिंद, अलिंद।

गलती अंक

  • नदी - सरिता, तटिनी, तरंगिणी, वारीश, सिंधु, रत्नाकर, नीरनिधि, तयोनिधि
  • जल - अंबु, सलिल, वारि, पानी, तोय, नीर, पेय, मेघपुष्प।
  • कमल - जलज, राजीव, पंकज, अरविन्द, शतदल, अम्बुज, सरसिज, नलिन, पुष्कर।

प्रमुख बिंदु

  • ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

महत्वपूर्ण बिंदु
कुछ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द:-

  • आकाश - व्योम, शून्य, गगन, अम्बर, आसमान, अंतरिक्ष, नभ, धौ, अनंत।
  • हवा - पवन, वायु, समीर, अनिल, वात, मरुत्, पवमान, बयार, प्रकंपन, समी
  • साँप - सर्प, नाग, विषधर, व्याल, भुजंग, उरग, अहि पन्नग।
  • जंगल - वन, कानन, बीहड़, विटप, विपिन।
  • पृथ्वी - धरा, धरती, वसुधा, भूमि, वसुंधरा, भू, इला, धरा, धरत्री, धरणी।
  • घर - गृह, सदन, आवास, आलय, गेह, निवास, निलय, मंदिर।
  • इंद्र - सुरेश, देवेंद्र, देवराज, पुरंदर, सुरपति, मघवा, वासव, महेंद्र।
  • सरस्वती - ब्राह्मी, भारती, भाषा, वाक्, गिरा, शारदा, वीणापाणि, वागीशा।
RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 13

निम्नलिखित में से किस विकल्प में अनुनासिक का प्रयोग है?

Detailed Solution for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 13

अनुनासिक का प्रयोग है- चाँद, साँस
प्रमुख बिंदु
अनुनासिक-

  • अनुनासिक वे शब्द जिनका उच्चारण नाक और मुँह दोनों से होता है, उन्हे अनुनासिक कहते हैं।
  • जिन स्वरों के उच्चारण में मुख के साथ-साथ नासिका की भी सहायता लेनी पड़ती है।
  • अर्थात् जिन स्वरों का उच्चारण मुख और नासिका दोनों से किया जाता है, वे अनुनासिक कहलाते हैं।
  • जब किसी स्वर का उच्चारण नासिका और मुख दोनों से किया जाता है, तब उसके ऊपर चंद्रबिंदु (ँ) लगा दिया जाता है।
  • जैसे- हँसना, आँख, चाँद। इनका चिह्न चन्द्रबिन्दु (ँ) है।
  • अनुनासिक - ङ, ञ, ण, न, म।

महत्वपूर्ण बिंदु

RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 14

निम्न में से कौन-सा 'आश्रित उपवाक्य' का प्रकार नहीं है?

Detailed Solution for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 14

'आश्रित उपवाक्य' का प्रकार नहीं है- प्रधान उपवाक्य
प्रमुख बिंदु
आश्रित उपवाक्य तीन प्रकार के होते हैं-

  • विशेषण उपवाक्य
  • क्रियाविशेषण उपवाक्य
  • संज्ञा उपवाक्य

महत्वपूर्ण बिंदु

RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 15

निम्नलिखित वाक्यों में से एकवचन की दृष्टि से शुद्ध वाक्य चुनिए-

Detailed Solution for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 15

एकवचन की दृष्टि से शुद्ध वाक्य होगा - यह नदी बहुत लंबी है।
प्रमुख बिंदु

  • शुद्ध वाक्य - यह नदी बहुत लंबी है।
  • वाक्य में लिंग, वचन, पुरुष, काल, कारक आदि का क्रिया के साथ ठीक-ठीक मेल हो उसे शुद्ध वाक्य कहते है।

अन्य विकल्प -

  • माँ कई साड़ियाँ लाई। (बहुवचन)
  • लताओं में फूल लगे हैं। (बहुवचन)
  • सभी गलियों में लोग घूम रहे हैं। (बहुवचन)

महत्वपूर्ण बिंदु

  • संज्ञा के जिस रूप से एक व्यक्ति या एक वस्तु होने का ज्ञान हो, उसे एकवचन कहते है।
    • जैसे - लड़का, गाय, बन्दर, मोर, बेटी, घोडा, नदी, पर्वत, रुपया, अध्यापक, केला, चिड़िया, संतरा आदि।
  • शब्द के जिस रूप से एक से अधिक व्यक्ति या वस्तु होने का ज्ञान हो, उसे बहुवचन कहते है।
    • जैसे - लड़के, कपड़े, टोपियाँ, मालाएँ, स्त्रियाँ, बेटे, बेटियाँ, केले, गमले, चूहे, तोते, घोड़े, गाड़ियाँ आदि।

अतिरिक्त जानकारी
वचन संबंधी अशुद्धियाँ -

RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 16

निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम नहीं है ?

Detailed Solution for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 16

दिए गए सभी विकल्पों में सही उत्तर 'कपूत ' है।
प्रमुख बिंदु

  • कपूत शब्द एक तत्सम शब्द नहीं हैं। कपूत एक तद्भव शब्द है, जिसका तत्सम शब्द कुपुत्र होता हैं

अन्य विकल्प:-

  • अक्षि, अग्नि, अमूल्य शब्द तत्सम शब्द हैं।
  • अक्षि का तद्भव - आँख
  • अग्नि का तद्भव - आग
  • अमूल्य का तद्भव - अमोल

अतिरिक्त जानकारी

RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 17

‘नमन पुस्तक पढ़ता है।’ इस वाक्य का कर्मवाच्य में रूपांतरण होगा-

Detailed Solution for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 17

वाक्य का कर्मवाच्य में रूपांतरण होगा- "नमन द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।" अन्य विकल्प असंगत है।
प्रमुख बिंदु

  • ‘नमन पुस्तक पढ़ता है।’ इस वाक्य का कर्मवाच्य में रूपांतरण होगा- "नमन द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।"
  • ‘नमन पुस्तक पढ़ता है।’ एवं 'नमन पुस्तक पढ़ रहा है।' दोनों ही वाक्य कर्तृवाच्य के उदाहरण है, तथा
  • 'नमन से पुस्तक पढ़ी नहीं जाती।' भाववाच्य का वाक्य है।


अतिरिक्त जानकारी

RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 18

'विशिष्ट' किसका विलोम शब्द है ?

Detailed Solution for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 18

'विशिष्ट' का विलोम शब्द है - सामान्य
प्रमुख बिंदु

  • 'विशिष्ट' शब्द का विलोम शब्द 'सामान्य' होगा।
  • 'विशिष्ट' का अर्थ - जिसमें किसी प्रकार की विशेषता हो, विशेषतायुक्त।
  • 'सामान्य' का अर्थ - मामूली, साधारण।
  • विलोम - एक-दूसरे के विपरीत या उल्टा अर्थ देने वाले शब्दों को, विलोम शब्द कहते है।

अन्य विकल्प-

अतिरिक्त जानकारी
कुछ अन्य महत्वपूर्ण विलोम शब्द -

RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 19

क्या आपकी यात्रा मंगलमय थी?- वाक्य को इच्छावाचक वाक्य में रूपांतरित करें।

Detailed Solution for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 19

इसका सही उत्तर 'आपकी यात्रा मंगलमय हो।' है।
प्रमुख बिंदु

  • आपकी यात्रा मंगलमय हो।- इच्छावाचक वाक्य

अन्य विकल्प:​​​​​

  • शायद आपकी यात्रा मंगलमय रही।– संदेहवाचक वाक्य
  • नहीं, हमारी यात्रा मंगलमय नहीं थी।– निषेधवाचक वाक्य
  • अरे वाह! आपकी यात्रा मंगलमय रही।– विस्मयादिवाचक वाक्य

अतिरिक्त जानकारी

RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 20

कविता में किन महापुरुष का उल्लेख किया गया है ?

Detailed Solution for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 20

इस प्रश्न का सही उत्तर "महात्मा गांधी" है।
प्रमुख बिंदु
कविता में उल्लेखित महापुरुष:

  • इस कविता में देश की आजादी और सत्याग्रह के आंदोलनों में महात्मा गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया गया है।
  • महात्मा गांधी ने अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलते हुए ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष किया था।
  • उनके नेतृत्व में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा मिली और अंततः भारत को आजादी प्राप्त हुई।
अतिरिक्त जानकारी
अन्य विकल्प:
चंद्रशेखर आज़ाद :
  • वो अपने बलिदान और बहादुरी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस कविता में उनका उल्लेख नहीं है।
राजगुरु:
  • वो भगत सिंह और सुखदेव के साथ स्वतंत्रता संग्राम में शामिल थे, लेकिन इस कविता में उनका भी उल्लेख नहीं है।
सुखदेव:
  • उन्हें भी महत्वपूर्ण क्रांतिकारी माना जाता है, लेकिन इस कविता में उनका भी नाम शामिल नहीं है।
RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 21

इनमें से कौन-से कवि अष्टछाप में सम्मिलित नहीं हैं?

Detailed Solution for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 21

हरिदास अष्टछाप के कवियों में सम्मिलित नहीं हैं।

  • अष्टछाप कवि -
    1. कुम्भनदास
    2. सूरदास
    3. गोविंदस्वामी
    4. नंददास
    5. छीतस्वामी
    6. परमानंद दास
    7. कृष्णदास
    8. चतुर्भुजदास
  • गोस्वामी बिट्ठलनाथ ने अपने 252 शिष्यों में से चार शिष्यों को और श्री वल्लभाचार्य के 84 शिष्यों में से चार शिष्यों को ले कर एक मंडली की स्थापना की।
  • उस मंडली का नाम 'अष्टछाप' रखा गया।
  • इसमें सारे प्रसिद्ध भक्त कवि थे।
  • अष्टछाप कवियों को अष्टसखा भी कहा जाता है।
  • 'श्री वल्लभाचार्य' गोस्वामी बिट्ठलनाथ के पिता थे।

महत्वपूर्ण बिंदु
अष्टछाप कवि -

  • वल्लभाचार्य के शिष्य -
    • कुम्भनदास
    • सूरदास
    • परमानंद दास
    • कृष्णदास
  • गोस्वामी बिट्ठलनाथ के शिष्य -
    • गोविंदस्वामी
    • नंददास
    • छीतस्वामी
    • चतुर्भुजदास
RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 22

सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Detailed Solution for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 22

सही उत्तर है - A - III, B - IV, C - II, D - I
प्रमुख बिंदु

अतिरिक्त जानकारी
भारतेन्दु हरिश्चंद्र -

  • (9 सितंबर 1850-6 जनवरी 1885)
  • आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह कहे जाते हैं।
  • वे हिन्दी में आधुनिकता के पहले रचनाकार थे।
  • इनका मूल नाम 'हरिश्चन्द्र' था, 'भारतेन्दु' उनकी उपाधि थी।
  • काव्यकृतियां -
    • भक्तसर्वस्व (1870)
    • प्रेममालिका (1871)
    • प्रेम माधुरी (1875)
    • प्रेम-तरंग (1877),
    • होली (1879),
    • वर्षा-विनोद (1880),
    • मधु मुकुल (1881)
    • फूलों का गुच्छा (1882)
    • प्रेम फुलवारी (1883)

बद्रीनारायण चौधरी प्रेमघन -

  • (जन्म, 1855 - निधन, 1923)
  • हिन्दी साहित्यकार थे।
  • काव्यकृतियां -
    • जीर्ण जनपद
    • आनंद अरुणोदय
    • हार्दिक हर्षादर्श
    • मयंक-महिमा
    • अलौकिक लीला
    • वर्षा-बिंदु
    • भारत सौभाग्य
    • प्रयाग रामागमन

प्रतापनारायण मिश्र -

  • (24 सितंबर, 1856 - 6 जुलाई, 1894)
  • भारतेन्दु मण्डल के प्रमुख लेखक, कवि और पत्रकार थे।
  • काव्य-कृतियाँ -
    • प्रेम पुष्पावली
    • मन की लहर
    • लोकोक्तिशतक
    • कानपुर महात्मय
    • ब्रेडला स्वागत
    • तारापात पचीसी
    • दीवाने बरहमन
    • बेगारी विलाप
    • प्रताप लहरी

जगन्मोहन -

  • (1857 - 1899)
  • हिन्दी के भारतेन्दुयुगीन कवि, आलोचक और उपन्यासकार थे।
  • काव्यसंग्रह -
    • प्रेम-संपत्ति-लता (1942)
    • श्यामालता
    • श्यामासरोजिनी (1943)।
RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 23

​'मो सम कौन कुटिल खल कामी।' पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?

Detailed Solution for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 23

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 2 वक्रोक्ति अलंकारहै। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।
प्रमुख बिंदु

  • ल खल कामी। ' पंक्ति में वक्रोक्ति अलंकार है।
  • वक्रोक्ति अलंकार में किसी बात का एक आशय से कहा जाता है और श्रोता उस बात को उससे भिन्न अर्थ समझता है।

अतिरिक्त जानकारी

RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 24

'पद्मावत' किसकी रचना है?

Detailed Solution for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 24

उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प 3 जायसी सही उत्तर है।
प्रमुख बिंदु

  • जायसी निर्गुण धारा की प्रेमाश्रयी(सूफी) शाखा के महत्वपूर्ण कवि है।
  • जायसी प्रसिद्ध सूफी फकीर शेख मोहिदी के शिष्य व शेरशाह के समकालीन थे।
  • पद्मावत में कुल 57 खण्ड हैं।
  • पद्मावत विषय:नागमती,पद्मावती और रत्नसेन की प्रेम कहानी पर आधारित है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • आचार्य शुक्ल: पद्मावत की कथा का पूर्वार्द्ध 'कल्पित' और उत्तरार्द्ध 'ऐतिहासिक' माना है।
  • विजयदेव नारायण साही ने 'पद्मावत' को हिंदी में अपने ढंग की अकेली ट्रेजिक कृति कहा है।
  • अन्य रचनाएँ:


अतिरिक्त जानकारी

RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 25

दुष्क्रमत्व दोष किस पंक्ति में है, चयन कीजिये-

Detailed Solution for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 25

इसका सही उत्तर विकल्प 3 है। अन्य विकल्प असंगत हैं।
प्रमुख बिंदु

  • कमल चन्द्रमा का उदय होने पर खिल उठा।- पंक्ति में दुष्क्रमत्व दोष है।
  • जहाँ शास्त्रों अथवा परम्परा में प्रसिद्ध क्रम के विपरीत किसी बात का वर्णन होता है, वहाँ दुष्क्रमत्व दोष होता है।

अन्य विकल्प:

  • ऐसे देना प्रकट दिखला नित्य आशंकिता हो।- अक्रमत्व दोष
  • अक्रमत्व दोष- जब वाक्य में शब्दों का क्रम ठीक नहीं होता वहाँ अक्रमत्व दोष होता है। यह दोष विभक्ति चिह्नों, अव्यय, उपसर्ग आदि क्रम भंग होने से होता है।
  • फूलों में लावण्यता देती है आनन्द।- च्युत संस्कृति दोष
  • च्युत संस्कृति दोष- जब किसी शब्द के प्रयोग में व्याकरण सम्बन्धी दोष होता है तब भाषा के संस्कार से गिरने के कारण वहाँ च्युत संस्कृति दोष होता है।
  • वेद नखत ग्रह जोरि अरध करि, सोइ बनत अब खात।- क्लिष्टत्व दोष
  • क्लिष्टत्व दोष- जहाँ किसी शब्द का अर्थ आसानी से समझ में न आये वहाँ किलष्टत्व दोष होता है।

अतिरिक्त जानकारी
काव्य, कविता या पद्य, साहित्य की वह विधा है जिसमें किसी कहानी या मनोभाव को कलात्मक रूप से किसी भाषा के द्वारा अभिव्यक्त किया जाता है। भारत में कविता का इतिहास और कविता का दर्शन बहुत पुराना है। इसका प्रारंभ भरतमुनि से समझा जा सकता है। कविता का शाब्दिक अर्थ है काव्यात्मक रचना या कवि की कृति, जो छन्दों की शृंखलाओं में विधिवत बांधी जाती है। काव्य वह वाक्य रचना है जिससे चित्त किसी रस या मनोवेग से पूर्ण हो अर्थात् वह जिसमें चुने हुए शब्दों के द्वारा कल्पना और मनोवेगों का प्रभाव डाला जाता है। काव्य के मुख्य दो प्रकार माने गए हैं-

  • स्वरूप के अनुसार काव्य के भेद
  • शैली के अनुसार काव्य के भेद
RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 26

अभिव्यक्ति के कितने रूप होते हैं?

Detailed Solution for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 26

अभिव्यक्ति से तात्पर्य मन के विचारों को स्वतंत्र रूप से खुल कर अभिव्यक्ति करने से है। अभिव्यक्ति के दो रूप होते हैं, लिखित तथा मौखिक

  • मौखिक अभिव्यक्ति से तात्पर्य मन के विचारों को स्वतंत्र रूप से बोल कर अभिव्यक्त करने से है तथा
  • लिखित अभिव्यक्ति के अन्तर्गत विषयानुकूल लेखन एवं अपने विचारों भावों को लिखित रूप में समझापाने का कौशल आता है।

प्रमुख बिंदु

  • भावों एवं विचारो की अभिव्यक्ति का साधारणतः साधन उच्चारित भाषा ही होती है।
  • मौखिक अभिव्यक्ति के विकास में कहने- सुनने के अवसरो की उपलब्धता महत्वपूर्ण है। ( जैसे- वार्तालाप, वाद-विवाद, सस्वर वाचन, प्रश्नोत्तर, कहानी व कविता सुनाना, चित्र वर्णन आदि)
  • हिंदी भाषा की बारीकियों पर चर्चा
  • सक्रिय और जागरूक बनाने वाली रचनाएँ, अखबार, पत्रिकाएँ, फिल्म और ऑडियो-विडियो देखने, सुनने और चर्चा करने (बोलने) के अवसरों की उपलब्धता
  • मौखिक अभिव्यक्ति के माध्यम से एक बालक अपने भाव, विषयानुकूल विचार तथा ज्ञान को अभिव्यक्त करता है, जिससे उसमें भाषा का विकास होता है।
  • पत्र लेखन, निबन्ध लेखन, गीत लेखन, नाट्य लेखन तथा किसी घटना पर विस्तार से लेखन ये सभी लिखित अभिव्यक्ति के साधन हैं, क्योंकि ये गतिविधियां बच्चों को पत्र लेखन के माध्यम से विषयानुकूल लेखन के तथा गीत लेखन व किसी घटना पर विस्तार से लेखन के माध्यम से भावों को रखने का एवसर प्रदान कर रहीं हैं।
  • किसी घटना पर चर्चा लिखित अभिव्यक्ति का साधन नहीं है क्योंकि यह एक ऐसे प्रतियोगिता से संबंधित है जिसमें बच्चे वक्ता के रूप में बोल कर अपने विचारों को प्रकट करते हैं। यह भाषा का मौखिक रूप है।

अतः हम कह सकते हैं कि अभिव्यक्ति के दो रूप होते हैं।

RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 27

व्याकरण शिक्षण के संदर्भ में कौन - सा कथन उपयुक्त नहीं है ?

Detailed Solution for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 27

व्याकरण शिक्षण में, वाचन में त्रुटियों के बारे में बातचीत करने का उद्देश्य होता है, लेकिन इसके लिए विद्यार्थियों की गलत भाषा का प्रयोग करना उचित नहीं होगा। व्याकरण शिक्षण में, सही भाषा का प्रयोग सिखाना चाहिए और त्रुटियों को सुधारने के लिए उचित मार्गदर्शन देना चाहिए।

  • व्याकरण पाठ किसी भाषा में व्याकरण के नियमों, संरचनाओं और सिद्धांतों को सिखाने और सुदृढ़ करने के लिए डिज़ाइन किए गए निर्देशात्मक सत्र या गतिविधियों को संदर्भित करता है।
  • ये पाठ आम तौर पर वाक्य निर्माण, शब्द क्रम, क्रिया काल, भाषण के भाग, वाक्यविन्यास, विराम चिह्न और अन्य व्याकरणिक तत्वों जैसे पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • "व्याकरण शिक्षण के लिए श्रवण का प्रयोग करना" एक वैध और प्रभावी दृष्टिकोण है। छात्रों को प्रामाणिक भाषा के उपयोग से परिचित कराने और वास्तविक जीवन संचार में व्याकरण संरचनाओं का उपयोग कैसे किया जाता है, यह समझने के लिए संदर्भ प्रदान करने के लिए सुनने की गतिविधियों को व्याकरण पाठों में एकीकृत किया जा सकता है।
  • "शब्दों के मध्य सम्बद्धता स्थापित करने के लिए मानसिक छवियाँ सृजित करना" शब्दावली और व्याकरण सीखने को बढ़ाने के लिए एक उपयोगी तकनीक है। मानसिक छवियों के साथ शब्दों या व्याकरण संरचनाओं की कल्पना करना और उन्हें जोड़ना स्मृति बनाए रखने और समझने में सहायता कर सकता है।
  • "शिक्षण में वाक्यों के स्थान पर अनुच्छेद का प्रयोग करना" एक वैध रणनीति है। पैराग्राफ या छोटे अनुच्छेद जैसे लंबे पाठों का उपयोग करके, अधिक संदर्भ प्रदान किया जा सकता है और प्रदर्शित किया जा सकता है कि व्यापक प्रवचन में व्याकरण संरचनाओं का उपयोग कैसे किया जाता है। यह छात्रों को व्याकरण को प्रामाणिक और सार्थक संदर्भों में देखने की अनुमति देता है।

संकेत

  • भाषा शिक्षण में, आमतौर पर बोलने में त्रुटियों को संबोधित करने के लिए गलत छात्र भाषा का उपयोग करने की अनुशंसा नहीं की जाती है। छात्रों को भाषा को सही ढंग से समझने और उपयोग करने में मदद करने के लिए सही मॉडल और स्पष्टीकरण प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। गलत भाषा के उपयोग को बढ़ावा देने की तुलना में सहायक और रचनात्मक तरीके से त्रुटियों को सुधारना अधिक प्रभावी है।

इसलिए, वाचन में त्रुटियों के बारे में बातचीत करने के लिए विद्यार्थियों की गलत भाषा का प्रयोग करना व्याकरण पाठ पढ़ाने के संबंध में गलत है।

RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 28

लिखित अभिव्यक्ति का साधन नहीं है-

Detailed Solution for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 28

अभिव्यक्ति से तात्पर्य मन के विचारों को स्वतंत्र रूप से खुल कर अभिव्यक्ति करने से है। साधारणतः अभिव्यक्ति दो प्रकार की होती है-

  • मौखिक अभिव्यक्ति- मौखिक अभिव्यक्ति से तात्पर्य मन के विचारों को स्वतंत्र रूप से बोल कर अभिव्यक्त करने से है, जैसे- वाद - विवाद।
  • लिखित अभिव्यक्ति- मौखिक अभिव्यक्ति के अन्तर्गत विषयानुकूल लेखन एवं अपने विचारों भावों को लिखित रूप में समझापाने का कौशल आता है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • पत्र लेखन, निबन्ध लेखन, गीत लेखन, नाट्य लेखन तथा किसी घटना पर विस्तार से लेखन ये सभी लिखित अभिव्यक्ति के साधन हैं, क्योंकि ये गतिविधियां बच्चों को पत्र लेखन के माध्यम से विषयानुकूल लेखन के तथा गीत लेखन व किसी घटना पर विस्तार से लेखन के माध्यम से भावों को रखने का एवसर प्रदान कर रहीं हैं।
  • किसी घटना पर चर्चा लिखित अभिव्यक्ति का साधन नहीं है क्योंकि यह एक ऐसे प्रतियोगिता से संबंधित है जिसमें बच्चे वक्ता के रूप में बोल कर अपने विचारों को प्रकट करते हैं। यह भाषा का मौखिक रूप है।

अतः निष्कर्ष निकलता है कि वाद - विवाद लिखित अभिव्यक्ति का प्रकार नहीं है।

RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 29

निम्नलिखित में से कौन से दो उपचारात्मक-शिक्षण के मुख्य उद्देश्य हैं?
a) उपचारात्मक शिक्षण शिक्षार्थियों के सीखने को बेहतर करने के लिए है।
b) उपचारात्मक शिक्षण शिक्षकों के शिक्षण में बदलाव करने के लिए है।
c) उपचारात्मक शिक्षण शिक्षकों द्वारा अपने शिक्षार्थी को समझने के लिए है।
d) उपचारात्मक शिक्षण अभिभावकों के लिए है कि वे जाने कि कुछ शिक्षार्थियों को सुधार की आवश्यकता क्यों है।

Detailed Solution for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 29

शिक्षा में कमज़ोर शिक्षार्थियों के शिक्षण अधिगम दोष प्रभावों को दूर करने की प्रक्रिया उपचारात्मक शिक्षण कहलाती है। शिक्षण या अधिगम की कठिनाइयों या त्रुटियों के कारण बच्चे कक्षा में पिछड़ जाते हैं, उपचारात्मक शिक्षण द्वारा उपयुक्त शिक्षण विधि का चयन करके उनकी कठिनाईयों को दूर करने का प्रयास किया जाता है।
महत्वपूर्ण बिंदु
उपचारात्मक शिक्षा के प्रमुख उद्देश्य:

  • कौशलों के अधिगम प्रक्रिया के दौरान त्रुटियों को सुधारना
  • छात्रों का पिछड़ापन दूर करना
  • शिक्षार्थियों के सीखने को बेहतर बनाना
  • भाषा प्रयोग संबंधी कठिनाईयों को पहचानकर उनका निदान करना
  • समुचित दिशा में विकास का मार्ग प्रशस्त करना
  • शिक्षकों के शिक्षण में आवश्यक बदलाव करना
  • समाज से स्वीकृत आदतों का परिमार्जन करना
  • विषय विशेष को सीखने में अक्षमताओं को दूर करना

अतः निष्कर्ष निकलता है a और b उपचारात्मक-शिक्षण के मुख्य उद्देश्य हैं।

RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 30

भाषा संसर्ग विधि की विशेषताओं से सम्बन्ध नहीं रखने वाले कथन को छाँटिए।

Detailed Solution for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 - Question 30

भाषा संसर्ग प्रणाली- भाषा ससर्ग प्रणाली का अर्थ है कि भाषा की कोई रचना में से व्याकरण के नियम व उदाहरण से समझाना।
प्रमुख बिंदु

  • इसमें व्याकरण के नियम रटवाने की आवश्यकता नहीं होती, न ही नियमों को अलग समय देकर समझाने की आवश्यकता होती है।
  • पाठ के दौरान, रचना, संवाद, प्रश्नोत्तर द्वारा ही अभ्यास के द्वारा व्याकरण सम्मत भाषा सिखाने पर बल देती है।
  • यह विधि व्यावहारिक ज्ञान पर आधारित है।
  • इस विधि में व्याकरण की शिक्षा दिए बिना ही भाषा का शुद्ध रूप सिखा दिया जाता है।
  • भाषा का व्याकरण अनुकरण द्वारा अपने आप आ जाता है।
  • इसमें व्याकरण की पाठ्य पुस्तक की आवश्यकता नहीं होती है।
  • यह मनोवैज्ञानिक विधि है। यह प्रणाली शिक्षण को रोचक व क्रियाशील बनाती है।
  • यह विधि विद्यार्थी केन्द्रित भी होती है और बालक भाषा को व्यवहार में लाकर उपका व्याकरण सीखते हैं।

अतः निष्कर्ष निकलता है कि भाषा-संसर्ग प्रणाली में व्याकरण का व्यावहारिक ज्ञान न दिया जाकर सैद्धांतिक ज्ञान दिया जाता है। भाषा संसर्ग विधि की विशेषताओं से संबंधित नहीं है।
अतिरिक्त जानकारी

  • सैद्धान्तिक ज्ञान देने का अर्थ है नियमों के माध्यम से भाषा शिक्षण।
View more questions
Information about RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 Page
In this test you can find the Exam questions for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1 solved & explained in the simplest way possible. Besides giving Questions and answers for RPSC Senior Grade II (Hindi) Mock Test - 1, EduRev gives you an ample number of Online tests for practice
Download as PDF