Bihar Police SI Exam  >  Bihar Police SI Tests  >  Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Bihar Police SI MCQ

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Bihar Police SI MCQ


Test Description

30 Questions MCQ Test - Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 for Bihar Police SI 2025 is part of Bihar Police SI preparation. The Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 questions and answers have been prepared according to the Bihar Police SI exam syllabus.The Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 MCQs are made for Bihar Police SI 2025 Exam. Find important definitions, questions, notes, meanings, examples, exercises, MCQs and online tests for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 below.
Solutions of Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 questions in English are available as part of our course for Bihar Police SI & Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 solutions in Hindi for Bihar Police SI course. Download more important topics, notes, lectures and mock test series for Bihar Police SI Exam by signing up for free. Attempt Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 | 100 questions in 120 minutes | Mock test for Bihar Police SI preparation | Free important questions MCQ to study for Bihar Police SI Exam | Download free PDF with solutions
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 1

विज्ञान का स्वरूप मनुष्य के लिए कैसा है?

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 1

विज्ञान का स्वरूप मनुष्य के लिए "वरदानी व कल्पवृक्ष के सामान" है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • विज्ञान का स्वरूप मनुष्य के लिए "वरदानी व कल्पवृक्ष के सामान" है। 
  • गद्यांश के अनुसार- विज्ञान का वरदानी स्वरूप, मानव के लिए हर मनोकामना की पूर्ति करने वाला कल्पवृक्ष बना हुआ है।
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 2

'पुरानी चाल को नई रोशनी ने धक्का दिया है' से लेखक का क्या अभिप्राय है?

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 2

'पुरानी चाल को नई रोशनी ने धक्का दिया है' से लेखक का  अभिप्राय है पुराने मूल्यों की जगह अब नए मूल्यों ने ले ली है। 

Key Points

  • रात-बिरात आनेवाले अतिथियों की बाट जोहते रहते थे, ओसारे और भाई-भवद्द की उल्लास-मुखर उपस्थिति से समृद्ध रहते थे आँगन।
  • पुरानी चाल को नई रोशनी ने धक्का दिया है।
  • 'ड्राइंग रूम' का कपाट खास के लिए खुलता है।
  • ओसारे की उन्मुक्तता उसके स्वभाव के के विपरीत है। 

Additional Information

रोशनी

  • ​परिभाषा - वह शक्ति या तत्व जिसके योग से वस्तुओं आदि का रूप आँख को दिखाई देता है
  • वाक्य में प्रयोग - सूर्य के उगते ही चारों ओर रोशनी फैल जाती है।
  • समानार्थी शब्द - उजियाला , उँजियारा , प्रकाश , आलोक
  • विलोम शब्द - अँधेरा , अंधकार
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • संज्ञा के प्रकार - भाववाचक

चाल

  • परिभाषा - चलने का ढंग
  • वाक्य में प्रयोग - तुम यों टेढ़ी-मेढ़ी चाल से क्यों चल रहे हो?
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • संज्ञा के प्रकार - भाववाचक

रोशनी

  • परिभाषा - वह शक्ति या तत्व जिसके योग से वस्तुओं आदि का रूप आँख को दिखाई देता है
  • वाक्य में प्रयोग - सूर्य के उगते ही चारों ओर रोशनी फैल जाती है।
  • समानार्थी शब्द - उजियाला , उँजियारा , प्रकाश , आलोक
  • विलोम शब्द - अँधेरा , अंधकार
  • लिंग - स्त्रीलिंग
  • संज्ञा के प्रकार - भाववाचक
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 3

कविता का उपयुक्त शीर्षक हो सकता है -

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 3

कविता का उपयुक्त शीर्षक वसंत हो सकता है 

Key Points

  • प्रस्तुत काव्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक में संकलित कवि ‘निराला’ की कविता ‘अभी न होगा मेरा अन्त’ से लिया गया है।
  • कवि हर शिथिल और आलस में पड़े जीवन में जागरूकता और उत्साह भरने का संकल्प कर रहा है।  

Additional Information

  • इस काव्य-रचना में कवि को अनेक श्रेष्ठ और अनुकरणीय मूल्यों को अपनाते हुए देखा जा सकता है।
  • कविता का शीर्षक वसंत  प्रेरक है।
  • कवि दृढ़ता से कहता है कि अभी उसके जीवन का अंत नहीं हो सकता। आत्म-विश्वास ही मनुष्य में सार्थक और उत्साहपूर्ण जीवन जीने की इच्छा को जन्म देता है।
  • युवा कवि ने अपनी जवानी को जीवन का वसंत कहा है। वसंत प्रकृति में नवजीवन और उल्लास लेकर आता है।
  • कवि भी अपनी युवावस्था को उत्साह और उल्लास के साथ जीना चाहता है। कवि ने लोकहित, जीवन्तता और आत्मविश्वास जैसे श्रेष्ठ जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी है।
  • वह हर फूल में अपने नवजीवन का अमृत सींचे देने का संकल्प लेता है।
  • ‘अभी न होगा मेरा अंत’ कविता हमें आत्मविश्वास, उत्साह, जीवंतता, लोकमंगल, सहानुभूति आदि मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 4
‘गुणहीन' का सही समास विग्रह क्‍या है?
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 4

गुणहीन का समास विग्रह 'गुण से हीन' है। Key Points

  • गुणहीन में अपादान तत्पुरुष समास है।
  • अपादान तत्पुरुष समास- जिस समास में उत्तर पद प्रधान तथा पूर्व पद गौण हो तथा 'से' विभक्ति का लोप हो अपादान तत्पुरुष समास कहलाता है।
  • उदाहरण- भयभीत, देशनिकाला, दूरागत आदि

Additional Information

  • तत्पुरुष समास की परिभाषा- जिस समास का उत्तरपद प्रधान हो तत्पुरुष समास कहलाता है, इस समास में कारक चिह्नों का लोप होता है।
  • तत्पुरुष समास के छः भेद होते है
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 5
वाग्घरि' का सही संधि-विच्छेद है -
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 5

सही उत्तर 'वाक् + हरि' है।

  • 'वाग्घरि' का सही संधि-विच्छेद 'वाक् + हरि' है।
  • 'वाग्घरि' शब्द में 'क् + ह = ग्ह' का मेल हो रहा है इसलिए यहां व्यंजन संधि है।

Key Points

Important Points'क्' का 'ग्' होना-

  • वाक् + जाल = वाग्‍जाल
  • ऋक् + वेद + ऋग्‍वेद
  • वाक् + दान = वाग्‍दान
  • दिक् + विजय = दिग्विजय
  • वाक् + धारा = वाग्‍धारा
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 6
वह लाचार है, क्योंकि वह अंधा है।" इस वाक्य में कौन-सा अव्यय है ?
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 6

सही उत्तर 'कारणवाचक' है।

Mistake Pointsसमुच्चयबोधक के भेद-

समुच्चयबोधक अव्यय के 2 भेद होते हैं- (i) समानाधिकरण, (ii) व्यधिकरण
व्यधिकरण के भेद

व्यधिकरण के 4 भेद होते हैं-

  • (a) कारणवाचक/हेतुबोधक - क्योंकि, जोकि, इसलिए कि आदि।
  • (b) उद्देश्यवाचक- कि, जो, ताकि, इसलिए कि आदि।
  • (c) संकेतवाचक- जो-तो, यदि-तो, यद्यपि-तथापि, चाहे-परन्तु, कि आदि।
  • (d) स्वरूपवाचक- कि, जो, अर्थात, याने, मानो आदि।

Key Points

  • "वह लाचार है, क्योंकि वह अंधा है।" इस वाक्य में कारणवाचक अव्यय है।
  • प्रस्तुत वाक्य में कारण बताया जा रहा है कि वह अँधा है इसलिए लाचार है।
  • यहाँ 'क्योंकि' कारणवाचक अव्यय है।
  • ऐसे शब्द जिसमें लिंग , वचन , पुरुष , कारक आदि के कारण कोई विकार नहीं आता अव्यय कहलाते हैं। यह सदैव अपरिवर्तित , अविकारी एवं अव्यय रहते हैं। इनका मूल रूप स्थिर रहता है , वह कभी बदलता नहीं है जैसे – इधर, किंतु, क्योंकि, जब, तक, इसलिए आदि।

Additional Information

अव्यय के चार भेद माने जाते हैं-

  • क्रिया विशेषण
  • संबंधबोधक
  • समुच्चयबोधक
  • विस्मयादिबोधक

Important Pointsअन्य विकल्प -

  • संकेतवाचक - जो अव्यय संकेत या शर्त एक वाक्य में बताकर दूसरे वाक्य में उसका फल संकेतित करें, उन्हें संकेतवाचक कहते हैं।
  • उदाहरण- मैं वहाँ इसलिए गया था ताकि पुस्तक ले आऊँ।
  • परिणावाचक - ऐसे अविकारी शब्द जो हमें क्रिया के क्रिया के परिमाण या उसकी मात्र, संख्या के बारे में बताते हैं वे शब्द परिमाणवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं।
  • जैसे: तुम्हे अधिक खाना चाहिए।
  • संबंधवाचक - वे शब्द जो संज्ञा/सर्वनाम को अन्य संज्ञा/सर्वनाम के साथ संबंध का बोध कराते हैं उसे संबंधबोधक अव्यय कहते हैं।
  • जैसे- किताबें टेबल पर हैं, उसके बिना मेरा काम नहीं चलता
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 7
अरुणिमा' शब्द में प्रत्यय है :
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 7

'अरुणिमा' शब्द में प्रत्यय है - 'इमा'

  • अरुण + इमा = अरुणिमा
  • 'अरुण' मूलशब्द और 'मा' प्रत्यय
  • अर्थ: लालिमा, लाली, सुर्ख़ी।

Key Points

  • प्रत्यय शब्द के अंत में जुड़ता है।

Additional Information कुछ महत्वपूर्ण प्रत्यय शब्द:-

  • इमा - गरिमा, लघिमा, लालिमा।
  • अक - लेखक, पाठक, कारक, गायक।
  • इया - छलिया, जड़िया, बढ़िया, घटिया।
  • अन - पालन, सहन, नयन, चरण।
  • आई - लड़ाई, सिलाई, पढ़ाई, चढ़ाई।
  • इत - पठित, व्यथित, फलित, पुष्पित।
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 8
निम्नलिखित में से 'एतन्मुरारी' के सही सन्धि विच्छेद का चयन कीजिये।
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 8

दिए गए विकल्पों में से विकल्प 1 'एतत् + मुरारी' सही सन्धि विच्छेद है।

Key Points

  • एतत् + मुरारी = एतन्मुरारी
  • एतन्मुरारी में व्यंजन संधि है
  • नियम - त् का न में परिवर्तन
  • अन्य विकल्प त्रुटिपूर्ण है

Additional Information

  • जब दो वर्गों में सन्धि होती है। यदि इन दो वर्गों में से पहला वर्ण व्यञ्जन हो और दूसरा वर्ण व्यञ्जन या स्वर हो तो उससे जो विकार उत्पन्न होता है, उसे व्यञ्जन सन्धि कहते हैं। व्यञ्जन सन्धि को संस्कृत में 'हल सन्धि' कहते हैं।
  • नियम - यदि किसी वर्ग के प्रथम वर्ण के बाद कोई अनुनासिक वर्ण हो तो प्रथम वर्ण के बदले उसी वर्ग का अनुनासिक वर्ण हो जाता है।
  • उदाहरण -
  • वाक् + मात्र = वाङ्मात्र; जगत् + नाथ = जगन्नाथ
  • अप् + मय = अम्मय; षट् + मास = षण्मास
  • दिक् + मण्डल = दिमण्डल; वाक् + मय = वाङ्मय
  • एतत् + मुरारी = एतन्मुरारी; चित् + मय = चिन्मय
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 9
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प ‘सार्वनामिक विशेषण’ का उदाहरण है? पहचान कीजिए-
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 9

दिए गए विकल्पों में से विकल्प 3 "कोई नौकर" सही है। अन्य विकल्प सही नहीं हैं।

Key Points

  • ऐसे सर्वनाम शब्द जो संज्ञा से पहले प्रयोग होकर उस संज्ञा शब्द की विशेषता बतलाते है, उन शब्दों को सार्वनामिक विशेषण कहते हैं।
    • जैसे:- कोई नौकर यहाँ से नहीं जाएगा।
  • इस वाक्य से यह साफ हो जाता है कि कोई नौकर वाक्य सार्वनामिक विशेषण है।

Additional Information

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 10

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो प्रत्यय से बना है।

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 10

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 1 ‘बहता’ होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

Key Points

  • उपर्युक्त विकल्पों में ‘बहता’ शब्द ‘बह’ में ‘ता’ प्रत्यय के योग से निर्मित हुआ है।
  • वे शब्दांश, जो यौगिक शब्द बनाते समय बाद में लगते हैं। प्रत्यय कहलाते हैं।

अन्य विकल्प:

  1. अत्यंत = अति + अंत
  2. विराट = वि + राट
  3. अज्ञान = अ + ज्ञान

Additional Information

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 11
निम्नांकित में कौन-सा वाक्य ग़लत है:
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 11

'वह ग्रंथ हिंदी लिपि में है।' वाक्य ग़लत है।

  • अशुद्ध वाक्य - वह ग्रंथ हिंदी लिपि में है।
  • शुद्ध वाक्य - वह ग्रंथ देवनागरी लिपि में है।
  • हिंदी कोई लिपि नहीं है वह एक भाषा है।
  • हिंदी भाषा की लिपि देवनागरी है।

Key Pointsअन्य विकल्पों में कोई त्रुटि नहीं है -

  • अध्यक्ष महोदय मुस्कुराने लगे।
  • ईश्वर आपका भला करें।
  • ओह! तुम कल जाओगे।

Additional Informationदेवनागरी लिपि की विशेषताएँ -

  • देवनागरी लिपि के उच्चारण और प्रयोग में समानता होती है।
  • देवनागरी लिपि पूर्णतया वैज्ञानिक है।
  • देवनागरी में निश्चित मात्राएँ हैं।
  • इसमें प्रत्येक ध्वनि के लिए अलग लिपि चिह्न है।
  • इसमें वर्ण का कोई भ्रम नहीं है।
  • प्रत्येक वर्ग में अघोष फिर सघोष वर्ण हैं।
  • यह लिपि लिखाई और छपाई दोनों में समान है।
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 12
कविपुंगव' का समास विग्रह है-
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 12
कविपुंगव' का समास विग्रह है-कवि में पुंगवKey Points
  • "पुंगव" शब्द का अर्थ होता है श्रेष्ठ।
  • कविपुंगव में अधिकरण तत्पुरुष समास है।
  • अधिकरण तत्पुरुष में पहला पद प्रधान होता है।
  • वनवास – वन में वास।
  • इस समास में वास प्रधान है और ‘में’ और ‘पर’ संबंध कारक चिह्न का लोप है।

Additional Informationसमास

  • समास का शाब्दिक अर्थ छोटा रूप होता है | ​
  • दो या दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने नए व छोटे शब्द को समास कहते है |

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 13

'अनादर, उपेक्षा, निरादर' के लिए कौन सा अनेकार्थी शब्द सही है चयन कीजिए?

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 13

सही उत्तर 'अपमान' है।
Key Points

  • 'अपमान ' शब्द के अनेकार्थी शब्द - अनादर, उपेक्षा, निरादर।
  • 'अपमान' के अन्य अनेकार्थी शब्द - बेइज्जती, अवज्ञा, तिरस्कार, अवमाना।

​ अन्य विकल्प -

1. अभय- निडर, साहसी, निर्भीक, निर्भय, निश्चिन्त।

2. अभियोग- दोषारोपण, कसूर, अपराध, गलती, आक्षेप, आरोप, दोषारोपण, इल्ज़ामा।

3. अनुपम- सुन्दर, अतुल, अपूर्व, अद्वितीय, अनोखा, अप्रतिम, अद्भुत, अनूठा, विलक्षण, विचित्र।

Additional Information

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 14
निम्नलिखित में से कौन-सा उत्क्षिप्त व्यंजन है?
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 14

उपर्युक्त में से उत्क्षिप्त व्यंजन है - 'ड़, ढ़'

  • उत्क्षिप्त का अर्थ होता है फेंकना या फेंका हुआ है।
  • अतः वें व्यंजन जिनके उच्चारण में जिह्वा का अग्र भाग वेग से ऊपर उठकर मूर्धा से टकराकर तुरन्त उसी वेग से नीचे लौट आता है,
  • उन्हें उत्क्षिप्त व्यंजन के साथ ताड़नजात व्यंजन या द्विस्पृष्ट व्यंजन भी कहते हैं।
  • सिर्फ 'ड़, ढ़' ताड़नजात व्यंजन या द्विस्पृष्ट व्यंजन कहते हैं।न

Key Pointsकुछ महत्वपूर्ण वर्ण के उच्चारण-स्थान:-

  • कंठ्य (गले से) :- क, ख, ग, घ, ङ
  • तालव्य (कठोर तालु से) :- च, छ, , झ, ञ, य, श
  • मूर्धन्य (कठोर तालु के अगले भाग से) :- ट, ठ, ड, ढ, ण, ड़, ढ़, ष
  • दंत्य (दाँतों से) :- त, थ, द, ध, न
  • वर्त्स्य (दाँतों के मूल से) :- स, र, ल
  • ओष्ठय (दोनों होंठों से) :- , फ, फ़, ब, भ, म
  • दंतौष्ठय (निचले होंठ व ऊपरी दाँतों से) :-
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 15
निम्नलिखित मे द्वन्‍द्व समास है
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 15

‘देशविदेश’ में 'द्वन्‍द्व' समास है।इसका समास विग्रह होगा- देश और विदेश। अन्य विकल्प गलत हैं । अतः उत्तर सही विकल्प 3 'देशविदेश​' है।

Key Points

  • 'देशविदेश' का समास विग्रह करने पर 'देश और विदेश' होगा।
  • इसमें दो प्रमुख पदों के मध्य 'और' योजक का प्रयोग होने के कारण द्वंद्व समास है।

अन्य विकल्प -

Additional Information

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 16
इनमें से कौन सा संधि शब्द सही नहीं है?
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 16

सही उत्तर 'तत् + जन्य = तद्जन्य' है।

  • 'तत् + जन्य = तद्जन्य' शब्द का संधि-विच्छेद सही नहीं है।
  • तत् + जन्य = तज्जन्य
  • 'तज्जन्य' शब्द में व्यंजन संधि है।

Key Points

अन्य विकल्पों का विश्लेषण

Additional Information

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 17
संज्ञा या विशेषण से बनने वाली क्रिया को कहते हैं:
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 17

संज्ञा या विशेषण से बनने वाली क्रिया को 'नाम धातु' कहते हैअन्य सभी विकल्प गलत है।

Key Points

Additional Information

विशेष:

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 18

'बहूटी' में प्रत्यय होगा-

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 18

विकल्प 3 "टी" सही है।

Key Points

  • बहू + टी = बहुटी
  • अतः ‘बहुटी’ में ‘टी प्रत्यय और ‘बहू मूल शब्द है।
  • यहाँ पर मूल शब्द ‘बहू’ एक संज्ञा-विशेषण है जिसमें तद्धित प्रत्यय (ऊनवाचक तद्धितान्त संज्ञाए) ‘टी’ जुडने से बना शब्द ‘बहुटी’ ऊनवाचक संज्ञा शब्द कहा जाएगा।
  • अन्य विकल्प निरर्थक हैं।

Additional Information

  • “वे अविकारी शब्दांश जो शब्दों के अंत में जुड़कर उनमें विशेषता या परिवर्तन लाते हैं, प्रत्यय कहलाते हैं। प्रत्यय को परसर्ग भी कहा जाता है।”
    • उदाहरण - आइन (पण्डित + आइन = पण्डिताइन)।
  • 'आइन' शब्द उदाहरण का कोई ख़ास अर्थ नहीं होता है, लेकिन जब यही शब्द पण्डित शब्द के पीछे लगता है तो पण्डित शब्द का अर्थ बदल देता है।
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 19

निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो दिए गए वाक्य के अनुसार क्रिया विशेषण के भेद का सही विकल्प हैI

रामलीला का मंचन वहाँ हो रहा हैI

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 19

सही उत्तर स्थानवाचक है।

Key Points

  • रामलीला का मंचन वहाँ हो रहा हैI- वाक्य में स्थानवाचक क्रिया विशेषण हैI
  • क्रिया-विशेषण शब्द- वहाँ
  • क्रिया-विशेषण भेद- स्थानवाचक
  • रामलीला का मंचन वहाँ हो रहा हैI
  • उपर्युक्त उदाहरण में 'वहां' शब्द रामलीला का मंचन करने की क्रिया के स्थान का बोध करा रहा है।
    • अतः यह शब्द स्थानवाचक क्रियाविशेषण के अंतर्गत आएगा।
  • स्थानवाचक क्रियाविशेषण वे शब्द होते हैं जो क्रिया के होने वाली जगह का बोध कराते हैं। यानी जहां क्रिया हो रही है उस जगह का बोध कराने वाले शब्द ही स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं।
    • जैसे- यहाँ, वहाँ, कहाँ, जहाँ, तहाँ, सामने, नीचे, ऊपर, आगे, भीतर, बाहर, दूर, पास, अंदर, किधर, इस ओर, उस ओर, इधर, उधर, जिधर, दाएँ, बाएँ, दाहिने आदि सभी शब्द स्थानवाचक क्रियाविशेषण शब्द है।

Additional Information

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 20
इनमें से कौन-सा शब्द व्‍यक्तिवाचक संज्ञा नहीं है?
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 20

इनमें से व्‍यक्तिवाचक संज्ञा नहीं है - 'पहाड़'

  • यह शब्द किसी एक विशेष पहाड़ का बोध न कराकर दुनिया के सभी पहाड़ों का बोध करा रहा है। अतः पहाड़ एक जातिवाचक संज्ञा शब्द है।
    • जो शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान की संपूर्ण जाति का बोध कराते हैं, उन शब्दों को जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।
  • यानी, जातिवाचक संज्ञा शब्दों से एक जाति के अंतर्गत आने वाले सभी व्यक्तियों, वस्तुओंस्थानों का बोध होता है।
    • जैसे- आदमी, जानवर, पशु, पक्षी, गाय, लड़का, शहर, बगीचा, नदी, पुस्तक, कार, ट्रक आदि।

Key Pointsजातिवाचक संज्ञा के कुछ उदाहरण:-

  • बच्चे खिलौनों से खेल रहे हैं।
  • पेड़ों पर पक्षी बैठे हैं।
  • मनुष्य सबसे पुरानी प्रजातियों में से एक है।
  • कुत्ता एक वफादार जानवर होता है।
  • आज के समय में नदियों में बहुत अधिक प्रदुषण हो रहा है।

Additional Information

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 21
किस विकल्प में मुहावरा और उसका अर्थ सुमेलित नहीं है?
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 21

सही उत्तर है - “कलम कसाई - कलम को तोड़ने वाला”।

  • कलम कसाई - कलम को तोड़ने वाला” यहाँ मुहावरा और उसका अर्थ सुमेलित नहीं है।
  • कलम कसाई मुहावरे का सही अर्थ : कठोर लिखनेवाला
    वाक्य प्रयोग : पत्रकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कलम कसाई कर ली है।
  • इसके अतिरिक्त दिए गये विकल्प मुहावरा और उसका अर्थ सही सुमेलित है।

Additional Informationमुहावरा परिभाषा :

  • उदाहरण मुहावरा किसी भाषा में आने वाला वह वाक्यांश है, जो अपने शाब्दिक अर्थ को न बताकर किसी विशेष अर्थ को बताता है।

अन्य उदाहरण:

  • कलम तोड़ना मुहावरे का अर्थ : बढ़िया लिखना
    वाक्य प्रयोग - मुंशी प्रेमचंद्र जी ने गोदान लिखने में कलम तोड़ दी
  • चार दिन की चांदनी होना मुहावरे का अर्थ : थोड़े समय का सुख होना।
    वाक्य प्रयोग - चोरी के पैसे से तुम कुछ दिन ही सुख भोग सकते हो, पकडे जाने पर चार दिन की चाँदनी खत्म हो जाएगी।
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 22
एकवचन शब्द का चयन कीजिए।
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 22

उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प "सूरज" सही है।

Key Points
  • सूरज शब्द एकवचन शब्द है।
  • केश, नेत्र व रोम शब्द बहुवचन शब्द होते हैं।
  • सूरज के पर्याय
    • अंशुमान, सूर्य, रवि, दिनकर, दिवाकर, प्रभाकर, भास्कर।
Additional Information
  • हिन्दी में निम्न शब्द सदैव बहुवचन में ही प्रयुक्त होते हैं-
    • होश,आँसू, आदरणीय, व्यक्ति हेतु प्रयुक्त शब्द आप,दर्शन, भाग्य, दाम, हस्ताक्षर, प्राण, समाचार, बाल, लोग, होश, हाल-चाल।
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 23

'गवाछ' का शुद्ध रूप निम्न में से कौन है?

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 23

'गवाछ' का शुद्ध रूप गवाक्ष है।

  • अन्य शब्दों में वर्तनी संबंधी अशुद्धियाँ हैं वहीं गवाक्ष में कोई त्रुटि नहीं है।
    • गवाक्ष का अर्थ - खिड़की, झरोखा
    • वाक्य प्रयोग - प्राचीन भारत सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनैतिक संस्थानों का एक गवाक्ष है जो भारतीय सभ्यता को अपने आप में एक पहचान देता है।

Additional Information
अशुद्ध शब्दों के शुद्ध शब्द -

  • अशुद्ध शब्द - शुद्ध शब्द
  • प्रशन्न - प्रसन्न
  • योधा - योद्धा
  • संग्रहीत - संगृहीत
  • ग्रहीत - गृहीत
  • स्वयम्वर - स्वयंवर
  • मतेक्य - मतैक्य
  • ईच्छा - इच्छा
  • संपत्ती - संपत्ति
  • बावत - बाबत
  • अभल - अनभल
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 24
इनमें से कौन-सा शब्द बहुवचन है?
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 24

सही उत्तर है - ‘प्राण’।

  • ‘प्राण’ शब्द बहुवचन है
  • स्पष्टीकरण: प्राण कुल दस होते हैं, जिन्हें सम्मिलित रूप से संक्षेप में भी प्राण कह देते हैं। इसलिए प्राण शब्द बहुवचन है।
  • लड़का, माता और किताब शब्द एकवचन है यहाँ एक व्यक्ति और वस्तु का बोध हो रहा है, इसीलिए यह एकवचन शब्द है|

Additional Information

  • वचन : संज्ञा के जिस रुप से संख्या का बोध होता हो उसे वचन कहते हैं।
  • हिंदी व्याकरण में वचन के दो भेद होते हैं।
    • एकवचन : संज्ञा का वह रूप जिससे एक संख्या का बोध होता हो उसे एकवचन कहते हैं।
      जैसे : हाथी दौड़ रहा है।
    • बहुवचन : संज्ञा का वह रूप जिससे एक से अधिक संख्याओं का बोध होता हो उसे बहुवचन कहते हैं।
      जैसे : हाथी दौड़ रहे हैं।

अन्य उदाहरण :

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 25

विज्ञान की महिमा का गान कहाँ तक फैला है?

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 25

विज्ञान की महिमा का गान ''अन्तरिक्ष से पाताल तक'' फैला है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • विज्ञान की महिमा का गान ''अन्तरिक्ष से पाताल तक'' फैला है। 
  • गद्यांश के अनुसार- मनुष्य पर विज्ञान के अनन्त उपकार हैं। आज ऐसा शायद ही कोई क्षेत्र है, जिसे विज्ञान ने अपने उपकारों से कृतज्ञ न बनाया हो।
  • पाताल से लेकर अन्तरिक्ष तक विज्ञान की महिमा का गान हो रहा है।
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 26

इनमें विशेषण शब्द है।

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 26

दिए गए विकल्पों में चौड़ा एक विशेषण शब्द है। अतिरिक्त विकल्प असंगत हैं।

Key Points

विशेषण

  • संज्ञा तथा सर्वनाम की विशेषता (गुण, दोष, संख्या आदि) बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं। जैसे – सुन्दर, बूढ़ा, चार किलो, भारी, गोल, चौकोर, एक, दो आदि।
  • यहाँ गुणवाचक विशेषण है। गुणवाचक विशेषण अर्थात वे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम के गुण, धर्म, स्वाभाव, आकार आदि का बोध कराए। जैसे - बलशाली, पुराना, नया, तीक्ष्ण, कमजोर, मोटा, दुर्बल, पठारी आदि।

अन्य विकल्प

Additional Information

Important Points

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 27

'वह खाता है।' वाक्य का काल है:

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 27

सही उत्तर सामान्य वर्तमान है।

Key Points

  • 'वह खाता है।' सामान्य वर्तमान काल का उदाहरण है।
  • उपर्युक्त वाक्य में क्रिया 'खाता है' की पूर्णता या अपूर्णता का पता नहीं चल रहा और वाक्य के अंत में 'ता' है, अतः यह वाक्य सामान्य वर्तमान काल का उदाहरण है।
  • सामान्य वर्तमान काल- क्रिया के जिस रूप से कार्य की पूर्णता और अपूर्णता का पता न चले उसे सामान्य वर्तमान काल कहते हैं।
  • दूसरे शब्दों में – जिस क्रिया से क्रिया के सामान्य रूप का वर्तमान में होने का पता चलता है, उसे सामान्य वर्तमान काल कहते हैं।
  • जिन वाक्यों के अंत में ता है, ती है, ते है, ता हूँ, ती हूँ आदि आते हैं उसे सामान्य वर्तमान काल कहते है।
  • उदाहरण- पक्षी आसमान में उड़ते हैं।, अर्चना किताब पढ़ती है।

अन्य विकल्प-

  • संदिगध वर्तमान- क्रिया के जिस रूप से वर्तमान काल क्रिया के होने या करने पर शक हो, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते है।
    • अर्थात् जिन वाक्यों के अंत में ता होगा, ती होगी, ते होंगे आदि आते हैं, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते हैं।
    • जैसे- माँ खाना बना रही होगी। वाक्य में ‘रही होगी’ से खाना बनाने के कार्य को निश्चित रूप से नहीं कहा गया, उसमें संदेह की स्थिति बनी हुई है, अतः यहाँ संदिग्ध वर्तमान है।
  • तात्कालिक वर्तमान- क्रिया के जिस रूप से यह पता चलता हो कि कार्य वर्तमान में हो रहा है, उसे तात्कालिक वर्तमान काल कहते हैं।
    • इसमें बोलते समय क्रिया का व्यापार चलता रहता है।
    • इसमें इसकी पूर्णता का पता नहीं चलता है।
    • जैसे – मैं पढ़ रहा हूँ। वह जा रहा है।
  • पूर्ण वर्तमान- क्रिया के जिस रूप से कार्य के अभी पूरे होने का पता चलता है। उसे पूर्ण वर्तमान काल कहते है।
    • इसमें हमें कार्य की पूर्ण सिद्धि का पता चलता है।
    • जैसे – मैंने फल खाए हैं। उसने गेंद खेली है। वह आया है

Additional Information 

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 28

निम्नलिखित पर्यायवाची शब्दों के लिए सही विकल्प चुनें।

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 28

सही उत्तर है - 'स्तन्य' l 'दूध' के लिए सही पर्यायवाची शब्द है - 'स्तन्य' l
Key Points

  • पर्यायवाची का मतलब होता है - समान अर्थ वाला, यानि कि ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हो l इन्हें समानार्थी शब्द भी कहा जाता है।
  • पर्याय का अर्थ होता है - 'समान' तथा वाची का अर्थ होता है 'बोले जाने वाले'। 
    • दूध के लिए सभी पर्यायवाची शब्द :- दुग्ध, पय, गोरस, क्षीर, दोहज, पीयूष, स्तन्य l
  • अन्य विकल्पों का विश्लेषण :-
    • खीर - क्षीर, पायस, तसमई l
    • नवनीत - मक्खन, क्षीरज, मसका, नैनू, सखरस, अर्थ, बल l
    • पेय - पानी, दूध, शराब l

Additional Information

परीक्षा की दृष्टि से कुछ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द इस प्रकार है :-

  • दुःख - व्यथा, क्लेश, पीड़ा, कष्ट, संताप, वेदना । 
  • देवता - वृंदारक, अजर, निर्जर, अमर्त्य, अमर, देव, सुर, विबुध, आदित्य।
  • चाँदनी - चंद्रिका, कौमुदी, हिमकर, अमृतद्रव, उजियारी, ज्योत्स्न्ना, चन्द्रमरीचि, कलानिधि।
  • इंद्र - पुरंदर, शक्र,  शचिपति, सुरपति, देवराज
  • कुबेर - धनद, यक्षराज, धनाधिप, यक्षपति, किन्नरेश, राजराज, धनेश।
  • यमराज - अंतक, धर्मराज, कृतान्त।
  • मोर - शिखी, शिव-सुत-वाहन, कलाजी, सारंग, नीलकंठ, केकी, मयूर।
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 29

मकान में आँगन-ओसारे का होना किसका परिचायक होता था?

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 29

मकान में आँगन-ओसारे का होना समृद्धि का परिचायक होता था ।

Key Points

अमंगल

  • परिभाषा - वह जिससे किसी का कल्याण, मंगल या हित न हो
  • वाक्य में प्रयोग - आप ही इस अमंगल को रोकने का कोई उपाय बताइए ।
  • समानार्थी शब्द - अमङ्गल , अहित , अनहित , अशुभ।
  • विलोम शब्द - कल्याण , कल्याण , मंगल।
  • लिंग - पुल्लिंग।

दरिद्रता

  • परिभाषा - गरीब या निर्धन होने की अवस्था या भाव।
  • वाक्य में प्रयोग - गरीबी सबको सालती है । / गरीबी का यह आलम है कि रातें खुले आसमान के नीचे तारों को गिन-गिनकर काटनी पड़ती हैं ।
  • समानार्थी शब्द - गरीबी , निर्धनता , दीनता , दैन्य।
  • लिंग - स्त्रीलिंग।

समृद्धि 

  • परिभाषा - समृद्ध या संपन्न होने की अवस्था या भाव।
  • वाक्य में प्रयोग - युगों युगों से ही विदेशियों ने भारत की संपन्नता का लाभ उठाया है ।
  • समानार्थी शब्द - समृद्धता , समृद्धिपूर्णता।
  • लिंग - स्त्रीलिंग।

शत्रुता 

  • परिभाषा - दुश्मन या शत्रु होने की अवस्था या भाव।
  • वाक्य में प्रयोग - आपसी दुश्मनी को मिटाकर प्रेम से रहें ।
  • समानार्थी शब्द - दुश्मनी , बैर।
  • विलोम शब्द - मेल , दोस्ती , मित्रता।
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 30

लेखक के अनुसार आदमी को 'समष्टि' से विलग कौनकर रहा है?

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 - Question 30

लेखक के अनुसार आदमी को 'समष्टि' से विलग व्यक्ति का सिर्फ अपने लिए सोचना कर रहा है।

Key Points

  •  समझ में आता है कि कम जगह में उपयोगी और सुंदर घर बनाना समय का तकाजा है 
  • और बात स्पष्ट होती है कि हर प्रकार की लघुता ही युग धर्म की पहचान या लाचारी बन गई है,जो आदमी को समष्टि से विलग कर रही है।
  • संयुक्त परिवार का बोध और आग्रह था, तब आपस में लड़ते-झगड़ते, एक-दूसरे के दुख-सुख में शरीक होते पूरा गाँव एक परिवार था।  

Additional Information'

समष्टि'

  • परिभाषा - एक जगह एकत्रित बहुत सी वस्तुएँ जो एक इकाई के रूप में हों।
  • वाक्य में प्रयोग - सुरेश ने लकड़ी के समूह में आग लगा दी ।
  • समानार्थी शब्द - समूह , ढेर , अंबार , अंबर।
  • लिंग - स्त्रीलिंग

अशुभ

  • परिभाषा - जो शुभ न हो
  • वाक्य में प्रयोग - बिल्ली के द्वारा रास्ता काटा जाना अशुभ माना जाता है ।
  • विलोम शब्द - शुभ
  • एक तरह का - नाटिका

संयुक्त परिवार

  • परिभाषा - वह परिवार जिसमें भाई-भतीजे आदि सब मिलकर एक साथ रहते हैं।
  • वाक्य में प्रयोग - संयुक्त परिवार का अस्तित्व धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा है ।
  • लिंग - पुल्लिंग
View more questions
Information about Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 Page
In this test you can find the Exam questions for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2 solved & explained in the simplest way possible. Besides giving Questions and answers for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 2, EduRev gives you an ample number of Online tests for practice
Download as PDF