1 Crore+ students have signed up on EduRev. Have you? |
निर्देश: दिए गए विकल्पों में से सम्बंधित अक्षरों को चुनिए|ACFJ : EGJN ∷ IKNR : ?
यहाँ निम्नलिखित पैटर्न का अनुसरण किया गया है|
इसलिए सम्बंधित अक्षर MORV होगा|
निम्नलिखित प्रश्न में दिए गये विकल्पों में से संबंधित अक्षर/संख्या को चुनिए।GREAT : 25 : : NUMBER : ?
यहाँ, GREAT पांच अक्षरों का शब्द है ⇒ 5 × 5 = 25
अतः, NUMBER पांच अक्षरों का शब्द है ⇒ 6 × 6 = 36
अतः 36 उत्तर है|
निर्देश: दिए हुए विकल्पों से सम्बन्धित संख्या को चुनिए|पक्षी : पंख ∷ मछली : ?
पक्षी पंखों की सहायता से उड़ते हैं|
इसी प्रकार मछली मीनपक्ष की सहायता से तैरती है|
अतः मछली मीनपक्ष से संबंधित है|
दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षर/शब्द का चयन कीजिए ।Ctrl + X : Cut : : Ctrl + C : ?
कंप्यूटर में किसी चीज़ को cut के लिए Ctrl + X उसकी शॉर्टकट की है। इसी प्रकार, कंप्यूटर में किसी चीज़ की copy के लिए Ctrl + C उसकी शॉर्टकट की है।
दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द का चयन कीजिये।कैक्टस : कांटे : : भेड़ : ?
कांटों को कैक्टस के पत्तों से प्राप्त किया जाता है। इसी तरह, ऊन को भेड़ के बाल से निकला जाता है।
निर्देश: निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द चुनिए|Joy : Delight : : Gloomy : ?
डिलाइट, जॉय का पर्यायवाची है| इसी प्रकार, ग्लूमी का पर्यायवाची डल है|
अगर A + B का अर्थ है कि A, B का बेटा है; A – B का अर्थ है कि A, B का पति है; A × B का अर्थ है कि A, B की बहन है, निम्न में से कौनसा विकल्प दर्शाता है कि, P, Q का भतीजा है?
P + B – R × Q
P + B ⇒ P, B का बेटा है|
B - R ⇒ B, R का पति है|
R × Q ⇒ R, Q की बहन है|
इसलिए P, Q का भतीजा है|
P – B + R × Q
P - B ⇒ P, B का पति है|
B + R ⇒ B, R का बेटा है|
यह संभव नहीं है क्योंकि B, P की पत्नी है, B किसी का भी पुत्र नहीं हो सकता|
P + B × R – Q
P + B ⇒ P, B का बेटा है|
B × R ⇒ B, R की बहन है|
R + Q ⇒ R, Q का बेटा है|
यह संभव नहीं है क्योंकि Q, R की माता और पिता है, Q किसी का चाचा नहीं हो सकता|
P × B – R + Q
P × B ⇒ P, B की बहन है|
B - R ⇒ B, R का पति है|
R + Q ⇒ R, Q का बेटा है|
यह संभव नहीं है क्योंकि R, B की पत्नी है, R किसी का बेटा नहीं हो सकता|
निर्देश: संख्याओं के युग्म दिए गए हैं। वह युग्म चुनिए जो उसी संबंध को दर्शाता है, जो दिए गए युग्म में है।1984 : 4891
पैटर्न निम्न प्रकार है,
1984, 4891 का विपरीत क्रम है।
इसी प्रकार, 2874, 4782 का विपरीत क्रम है।
अत: अपेक्षित युग्म 2874 : 4782 है।
निर्देश : प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से सम्बंधित संख्या चुनें|17 : 37∷ 65 : ?
यहाँ प्रारूप है :
42+ 1 = 17, 4 + 2 = 6;
62+ 1 = 37, 6 + 2 = 8;
82+ 1 = 65, 8 + 2 = 10
अतः ,
102+ 1 = 101
अतः, अपेक्षित संख्या है 101
दिए हुए चार सेट में से उस सेट को चुनिए जो दिए हुए सेट की तरह है|
दिया हुआ सेट है (63, 54, 45)
दिए हुए सेट में, अनुगामी पदो के बीच का अंतर 9 है, अर्थात
63 – 54 = 9 & 54 – 45 = 9
उसी तरीके पर आधारित, दिए हुए विकल्पों में:
A) (36, 45, 32) ⇒ 36 – 45 = -9 & 45 – 32 = 13
B) (29, 20, 11) ⇒ 29 – 20 = 9 & 20 – 11 = 9
C) (30, 21, 11) ⇒ 30 – 21 = 9 & 21 – 11 = 10
D) (28, 17, 8) ⇒ 28 – 17 = 11 & 17 – 8 = 9
अतः सिर्फ (29, 20, 11) वही तरीका अपनाता है, जो उपरोक्त सेट में दिया हुआ है|
निर्देश: प्रश्न में, एक श्रेणी में से एक पद लुप्त है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनें जो इस श्रेणी को पूरा करे।2, 3, 10, 15, ?
निम्न नियम का अनुसरण किया गया है,
(1 × 1) + 1 = 2
(2 × 2) – 1 = 3
(3 × 3) + 1 = 10
(4 × 4) – 1 = 15
(5 × 5) + 1 = 26
अतः अगला पद 26 होगा|
दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प को चुनिए, जो इस श्रृंखला को पूरा करे।24, 29, 39, ?, 74
यहां नियम इस प्रकार है,
24 + 5 = 29
29 + 10 = 39
39 + 15 = 54
54 + 20 = 74
अत: लुप्त संख्या 54 है।
दी गयी श्रृंखला में एक पद विलुप्त है। दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन करें जो श्रृंखला को पूर्ण करेगा।दोगुना, तिगुना, चौगुना, ?
दोगुना का अर्थ 2 गुना है
तिगुना का अर्थ 3 गुना है
चौगुना का अर्थ 4 गुना है
अतः अगला शब्द Quintuple होगा, जिसका अर्थ 5 गुना है।
दी गई वर्ण श्रृंखला के रिक्त स्थानों पर किन वर्णों के समूह को क्रमिक रूप से रखने पर श्रृंखला पूर्ण होगी?c_e_cd_f_de_
→ उपर्युक्त अनुक्रम में 'cdef' का दोहराव है और अनुक्रम cdefcdefcdef की तरह है।
निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों में, शृंखला में वर्णमाला और संख्यात्मक के विभिन्न शब्द दिए हैं जिनमे एक शब्द लापता है जो (?) से दर्शाया गया है! दिए हुए विकल्पों से लापता शब्द को चुनिए!DHL, PTX, BFJ, ?
D - 4 स्थान आगे - H - 4 स्थान आगे - L - 4 स्थान आगे - P - 4 स्थान आगे....और ऐसे ही!
तो, इस तर्क पर, हमें मिला:- NRV
तो, NRV सही उत्तर है|
निम्न प्रश्न में, एक अवयव लुप्त है जिसे (?) ऐसे दिखाया गया है। लुप्त अवयव ज्ञात कीजिए।J2Z, K4X, I7V, ?, H16R, M22P
पैटर्न को देखने पर हमें मिलता है,
अतः लुप्त अवयव L11T है।
एक कूट भाषा में, BUILDER को JVCKSFE लिखा जाता है| उसी कूट भाषा में SEALING को कैसे लिखेंगे?
उसी प्रकार,
अतः SEALING को BFTKHOJ लिख सकते हैं|
यदि 1986 का कोड है और 2345 का कोड
है तो
किस संख्या का कोड है?
यहां प्रत्येक अंक को नीचे दिखाए गये तरीके से एक खास चिह्न से बदला गया है:
इसलिए,
सही उत्तर 865234 है|
किसी कोड भाषा में, ‘light lamp live’ का अर्थ है ‘drum rum sum’; ‘pole high area’ का अर्थ है ‘din pin kin’; ‘area pole mark’ का अर्थ है ‘pin din fin’; और ‘area live red’ का अर्थ है ‘pin rum disk’. उसी भाषा में, किस शब्द का अर्थ है ‘high’ और ‘red’ क्रमशः?
कोड लिखने पर,
light lamp live = drum rum sum
pole high area = din pin kin
area pole mark = pin din fin
area live red = pin rum disk
दो कथनों में मिल रहे शब्दों को चिह्नित किया गया है।
उपर्युक्त व्याख्या से यह स्पष्ट है कि ‘Red’ और ‘high’ का कोड है ‘disk’ और ‘kin’ क्रमशः
एक साइकिल चालक उत्तर दिशा में 30 किलोमीटर जाता है और फिर पूर्व की ओर मुड़कर 40 किलोमीटर चलता है। फिर वह अपने दाहिने ओर मुड़कर 20 किलोमीटर चलता है और उसके बाद वह दाहिने ओर मुड़कर 40 किलोमीटर चलता है। अब वह अपने शुरुआती बिंदु से कितनी दूरी पर है?
साइकिल चालक द्वारा लिया गया मार्ग इस तरह से होगा :
AB = 30 किलोमीटर CD = 20 किलोमीटर और BC = DE = 40 किलोमीटर
चित्र से स्पष्ट है कि CBED एक आयत बना रहा है, जिसमें BC = DE = 40 किलोमीटर और BE = CD = 20 किलोमीटर
अतः AE = AB-BE = 30-20 = 10 किलोमीटर
अतः साइकिल चालक अपने शुरुआती बिंदु से 10 किलोमीटर की दूरी पर है।
विजय सीधे पूर्व की ओर चलना शुरू करता है। 75 मीटर चलने के बाद वह बायीं ओर मुड़ता है और 25 मीटर सीधा चलता है। फिर वह बायीं ओर मुड़ता है और सीधे 40 मीटर चलता है। वह फिर बायीं ओर मुड़ता है और 25 मीटर चलता है। आरम्भ बिंदु से वह कितना दूर है?
स्पष्ट रूप से उपरोक्त चित्र में हम देखते हैं, कि विजय आरम्भ बिंदु से 75 – 40 = 35 मीटर दूर हैं।
चित्र को देखिए जहां ÷ ऊपर की ओर है। उदाहरण के लिए: चित्र 1, 3 और 4
O और × एक दूसरे के निकटवर्ती है।
चित्र 4 से,
+ और O एक दूसरे के निकटवर्ती है।
तो व्यवस्था होगी,
+ O ×
चित्र 3 से, Δ और + एक दूसरे के निकटवर्ती है।
अत: व्यवस्था होगा,
Δ + O ×
अत: O और Δ विपरित है, क्योंकि पहला और तीसरा चिह्न एक दूसरे के विपरीत होगा।
एक कागज के टुकड़े को चित्रानुसार मोड़कर काटा जाता है जैसा कि प्रश्न चित्रों में दर्शाया गया है। जब इसे खोला जाएगा, तो दिए गए उत्तर चित्रों में से किस के कैसा दिखेगा?
जब हम पहला मोड़ खोलते हैं हमें एक त्रिभुज मिलता है, जिसके शीर्ष भाग में ऊपर की ओर एक बिंदु है और आधार रेखा के साथ तीन बिंदु हैं।
जब हम दूसरा मोड़ खोलते हैं हमें निचले हिस्से में ऊपर वाले त्रिभुज का प्रतिबिम्ब मिलता है।
इसलिए अपेक्षित विकल्प 3 है।
निर्देश: इस प्रश्न में दिये गये चित्र को पूरा करने के लिए आकृतियों का कौन सा विकल्प सही है?
सही विकल्प C है क्योंकि यह दो केंद्रित डायमंड आकार को पूरा करेगा और इसमें अपने विकर्ण के सामने वाली आकृति की तरह कोई वृत्त नहीं है।
यदि एक दर्पण को XY रेखा पर रखा जाए, तो दी गई उत्तर आकृतियों में से कौन सी आकृति प्रश्न आकृति की सही छवि होगी?
जैसे कि हम ऊपर दिए गए चित्र में देख सकते हैं, प्रश्न में दी गयी आकृति की दर्पण छवि विकल्प 1) होगी।
निम्न आकृति को ध्यानपूर्वक देखिये। आकृति में कुल त्रिभुजों की संख्या क्या है?
कुल त्रिभुजों की संख्या 15 है जैसा कि उपरोक्त आरेख में दर्शाया गया है।
निम्न प्रश्न में एक कथन और उसके बाद I और II से अंकित दो अनुमान दिए गये हैं। आपको दिए गये कथन को सत्य मानना है, भले ही वे ज्ञात तथ्यों से अलग प्रतीत होते हों। सभी अनुमानों को पढ़िए और फिर निर्णय कीजिए कि दिया गया कौन सा अनुमान ज्ञात तथ्यों को नजरअंदाज करने पर कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।वाक्य: साहित्य कुरूपता का एक रूप होते हुए इतना असहनीय है कि हमें प्रत्येक छः महीनों के बाद इसे बदलना पड़ता हैIअनुमान: I. लेखक लोगों के मन को अच्छी तरह से नहीं समझते हैंIII. बहुतांश जनता नवीनता को लेके अतिसंवेदनशील हैI
वाक्य यह बताता है कि लोग किसी भी प्रवृत्ति को ज्यादा समय के लिए पसंद नहीं करते हैं और अक्सर उसे बदलना चाहते हैंI पहला अनुमान नहीं निकाला जा सकता क्योंकि लेखक के मन के बारे में कोई भी अनुमान नहीं लगाया जा सकता हैI अतः सिर्फ अनुमान II सही है क्योंकि लोग बदलाव चाहते हैं और हमेशा कुछ नया चाहते हैंI अतः, साहित्य को प्रत्येक छः महीनों के बाद बदला जाता है ताकि वह लोगों की पसंद के अनुसार होI
एक गाँव की आधी जनसँख्या खेत में कार्य करती है| आधे लोग जो खेत में कार्य नहीं करते हैं, वे कारखानों में कार्य करते हैं| उस उचित चित्र को चुनिए जिसमें रंगीन हिस्सा कारखाने में कार्य कर रहे लोगों को सबसे अच्छी तरह से दर्शाता है|
स्पष्ट रूप से, वह उचित चित्र, जिसका रंगीन हिस्सा कारखाने में कार्य कर रहे लोगों को 50% का 50% यानि एक चौथाई दर्शाता है, वह निम्न है|
एक माँ की उम्र उसकी बेटी की उम्र की तिगुनी है। छह साल पहले, मां की उम्र बेटी की उम्र की पांच गुना थी। छह साल पहले बेटी की उम्र क्या थी?
मान लीजिए 6 साल पहले बेटी की उम्र ‘y’ थी|
तो 6 साल पहले माँ की उम्र = 5 × y
बेटी की वर्तमान आयु = y + 6
माँ की वर्तमान आयु = (5 × y) + 6
प्रश्न के अनुसार, माँ की वर्तमान आयु = (5 × y) + 6 = 3 × (y + 6)
हल करने पर:
y = 6
अतः 6 साल पहले, बेटी की उम्र 6 साल थी|
निम्न में से किस संकेत के बदलाव से दिया गया समीकरण योग्य होगा?
5 + 3 × 8 – 12 ÷ 4 = 3
दिए गए समीकरण से: 5 + 3 × 8 – 12 ÷ 4
1) + और ÷ को बदलने पर ⇒ 5 ÷ 3 × 8 – 12 + 4 ⇒ 13.33 – 12 + 4 = 5.33 ≠ 3
2) + और – को बदलने पर⇒ 5 – 3 × 8 + 12 ÷ 4 ⇒ 5 – 24 + 3 = -16 ≠ 3
3) – और ÷ को बदलने पर⇒ 5 + 3 × 8 ÷ 12 – 4 ⇒ 5 + 2 – 4 = 3
4) + और × को बदलने पर⇒ 5 × 3 + 8 – 12 ÷ 4 ⇒ 15 + 8 – 3 = 23 – 3 = 20 ≠ 3
अत: – और ÷ को बदलने पर हमे सही समीकरण प्राप्त होगा|
‘*’ चिन्ह को बदलने के लिए गणितीय चिन्हों के सही संयोग चुनिए और दिए गये समीकरण को समतुल्य कीजिए|8 * 6 * 7 * 3 * 12
दिए गये चिन्हों से रिक्त स्थान की पूर्ति करते हुए प्रत्येक विकल्प को दुबारा लिखकर और सही संयोग पता लगाने पर हमें मिला,
1) 8+6 – 7÷3 = 12 यह सही नहीं है क्योंकि बाएँ तरफ का योग = 14 – 2.33=11.67
2) 8+6 – 7+3 = 12 यह सही नहीं है क्योंकि बाएँ तरफ का योग = 10.
3) 8+6+7 – 3 = 12 यह सही नहीं है क्योंकि बाएँ तरफ का योग = 18.
4) 8 – 6+7+3 = 12 यह सही है क्योंकि बाएँ तरफ का योग = दाएँ तरफ का योग = 12
अतः उत्तर '- + + =' है|
निर्देश: प्रश्न में, दिये गए विकल्पों में से लुप्त अंक को चुनिए।
2 6 18
4 10 30
3 8 ?
तर्क:-
→ (1st Column × 2) + 2 = 2nd Column; (2nd Column × 2) + 2nd Column = 3rd Column
→ (2 × 2) + 2 = 6 , (6 × 2) + 6 = 18
→ (4 × 2) + 2 = 10 , (10 × 2) + 10 = 30
→ (3 × 2) + 2 = 8 , (8 × 2) + 8 = 24
इसलिए, ? = 24.
अतः, विकल्प (A) सही उत्तर है।
निर्देश: प्रश्नवाचक चिन्ह के स्थान पर कौन सी संख्या रखी जा सकती है? (स्तम्भानुसार अध्ययन कीजिये)
वामावर्त दिशा में वैकल्पिक पदों को देखते हैं,
?, 21, 23, 25
हम देखते हैं कि दो पदों के बीच में 2 का अंतर है|
इसी तर्क से, ? = 19
इसलिए 19 सही विकल्प है|
उस चित्र की पहचान कीजिये जो दिए गए वर्गों में संबंध को अच्छी तरह दर्शाता है।
पृथ्वी, शनि, ग्रह, तारा
पृथ्वी सूर्य से तीसरा ग्रह है और शनि सूर्य से छठा ग्रह है। इसलिए, पृथ्वी और शनि के गोले ग्रह के गोले के अंदर होंगे।
लेकिन तारे ग्रहों से अलग हैं।
इसलिए, ऊपर का चित्र पृथ्वी, शनि, ग्रह, तारा के बीच के संबंध को अच्छी तरह दर्शाता है।
कथन:
1. सभी पुरुष कुंवारे हैं|
2. कुछ कुंवारे अध्यापक हैं|
निष्कर्ष:
I. सभी पुरुष अध्यापक हैं|
II. कुछ पुरुष कुंवारे हैं|
III. कुछ अध्यापक कुंवारे नहीं हैं|
I. सभी पुरुष अध्यापक हैं = संभव नहीं है क्योंकि केवल कुछ कुंवारे अध्यापक हैं|
II. कुछ पुरुष कुंवारे हैं = अनुसरण करता है क्योंकि सभी पुरुष कुंवारे हैं|
III. कुछ अध्यापक कुंवारे नहीं हैं = अनुसरण नहीं करता है क्योंकि यह संभव है किन्तु निश्चित नहीं|
इसलिए, केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है|
चित्र में अध्यापक,गायक और खिलाडी दर्शाए गए है| चित्र का अध्ययन करे और पता लगाये कि कितने अध्यापक, गायक भी है|
अत: 9 + 4 = 13
अत: 13 अध्यापक, गायक भी है|
निम्नलिखित प्रश्न में, किसी भी एक विकल्प में दिए गए अंकों का एकमात्र समुच्चय एक शब्द को दर्शाता है। विकल्पों में दिए गए अंकों के समुच्चय को दो वर्गों के वर्णों के रूप में प्रस्तुत किया गया हैं, जैसे कि नीचे दो आव्यूह दिए गए हैं। आव्यूह I के स्तम्भ एवं पंक्तियाँ 0 से 4 तक अंकित हैं, तथा आव्यूह II के 5 से 9 तक अंकित हैं| इन आव्यूह का एक वर्ण पहले इसकी पंक्ति एवं तत्पश्चात् इसके स्तम्भ द्वारा दर्शाया जा सकता है, उदहारण, ‘B’ को 21, 32 आदि द्वारा दर्शाया जा सकता है, तथा ‘W’ 97, 89 आदि द्वारा दर्शाया जा सकता है| उसी प्रकार, आपको ‘SAINT’ का समुच्चय ज्ञात करना है।
1) 00, 56, 20, 68, 76 ⇒ S, A, I, N, T
2) 11, 67, 31, 57, 12 ⇒ S, A, I, N, F
3) 22, 78, 20, 02, 44 ⇒ S, A, I, K, C
4) 33, 67, 42, 00, 99 ⇒ S, A, I, S, O
अतः शब्द ‘SAINT’ को “00, 56, 20, 68, 76” अंको के समुच्चय दर्शाते हैं।
इनमें से कौनसा विकल्प दिए गए श्रंखला का सही विकल्प है?
a) तना b) पत्तियां c) फूल d) शाखा e) फल
सही श्रंखला है:
a. तना
d. शाखा
b. पत्तियां
c. फूल
e. फल
सही श्रंखला है जिसमें वे बड़े होते हैं|
अतः, सही श्रंखला है: a, d, b, c, e.
शब्दों को शब्दकोश के अनुसार वर्णानुक्रम में क्रमित करने पर निम्नलिखित में से कौन सा शब्द ठीक मध्य में आएगा ?
1. Tennis
2. Tendon
3. Tender
4. Tempest
5. Terminal
शब्दकोश के अनुसार शब्द इस प्रकार क्रमित होंगे:
Tempest
Tender
Tendon
Tennis
Terminal
अतः Tendon शब्द मध्य में होगा|
अव्यवस्थित वर्णों को पुनर्व्यवस्थित कर अर्थपूर्ण शब्द बनायें और भिन्न शब्द चुनें|
अव्यवस्थित वर्णों को पुनर्व्यवस्थित करने पर,
SUVNE = VENUS
APTLE = PLATE
ARMS = MARS
RUJTIPE = JUPITER
इनमें से, एक को छोडकर, तीन शब्द एक ही श्रेणी के हैं| सभी ग्रह हैं|
केवल PLATE भिन्न है|
अतः, (APTLE) सत्य है|
निर्देश: दिए गए विकल्पों में से वह शब्द ढूँढिये जो दूसरों से अलग हो।
पहले 2 वर्णों को आपस में बदलने पर:
IHJ → HIJ
ONP → NOP
STR → TSR
LKM → KLM
पहले 2 वर्णों को आपस में बदलने पर STR के अलावा सभी में तीन क्रमागत वर्ण मिलते हैं|
यहाँ पर सभी स्तनधारी है, शार्क को छोरकर | शार्क एक मछली है |
निर्देश: निम्नलिखित प्रश्न में दिये गये विकल्पों में से असंबंधित शब्द चुनिए|
दिये गये विकल्पों में सजा असंबंधित शब्द है, क्योंकि इनाम, प्रशंसा, प्रोत्साहन किसी की तारीफ करने के और किसी की कार्यक्षमता को और बेहतर करने के शब्द हैं। लेकिन सजा में जुर्माना या खराब व्यवहार शामिल है।
इसलिए सजा असंबंधित शब्द है|
निर्देश: निम्न प्रश्नों में, दिए गए विकल्पों में से उसे चुनिए जो औरों से अलग हो।
Avoid: से दूर रखना
Dodge: एक त्वरित चाल से बचना
Flee: एक जगह या खतरे की स्थिति से दूर जाना
Duck: शीघ्रता से स्थान बदलकर कर बचना
उपरोक्त शब्दों के अर्थ से हम देखते हैं कि flee अलग है।
नीचे दिए गए प्रश्न में दी गई प्रतिक्रिया में विषम ज्ञात करें .
‘मुद्रा ‘, ‘आर्थिक’, ‘मेहनताना’ सारे पैसे से सम्बंधित हैं . केवल ‘सोना’ ही सम्बंधित नहीं है . ‘सोना’ एक बहुमूल्य धातु है . जहाँ सोना किसी व्यक्ति का आर्थिक मूल्य बढाता है, पर यह पैसे से प्रत्यक्ष रूप से सम्बंधित नहीं है .
निर्देश: दिए हुए विकल्पों में से बेजोड़ शब्द को चुनिए|
ईनाम और पुरस्कार : यह अच्छे प्रदर्शन या विशिष्टता के लिए दिया जाता हैI
उपहार: किसी को बिना कोई चीज को बदले में लिए दिया जाता है|
दान: एक ऐसा कार्य जोकि परोपकार के लिए किया जाता है|
इसलिए, दान सबसे अलग हैI
211, 283 और 277 एक अभाज्य संख्याएँ हैं, लेकिन 287 अभाज्य संख्या नहीं है| इस प्रकार, 287 असंगत संख्या है।
1) 1356 ⇒ 1 + 3 + 5 + 6 = 15
2) 5497 ⇒ 5 + 4 + 9 + 7 = 25
3) 8764 ⇒ 8 + 7 + 6 + 4 = 25
4) 9943 ⇒ 9 + 9 + 4 + 3 = 25
इसलिए, दिए गए विकल्पों में से 1356 बेजोड़ विकल्प है।
1. 1716 ⇒ 13 × 12 × 11 = 1716
2. 2730 ⇒ 15 × 14 × 13 = 2730
3. 3360 ⇒ 16 × 15 × 14 = 3360
4. 4086 ⇒ 17 × 16 × 15 = 4080
यहां जैसा कि हम उपरोक्त स्पष्टीकरण में देख सकते हैं, 1716, 2730 और 3360 ये
⇒ a(n) = n × (n–1) × (n–2) के रूप में हैं|
लेकिन 4086 इस समीकरण का अनुकरण नहीं करता।
इस प्रकार, 4086 असंगत संख्या है।
एक कागज के टुकड़े को नीचे दिए गए चित्र में दिखाए गए तरीके से मोड़ा एवं छेद किया जाता है। विकल्पों में से उस चित्र का चयन कीजिये जो प्रश्न में दिखाए गए चित्र को खोलने पर मिलेगा:प्रश्न चित्र:
बिना मुड़े हुए कागज की कल्पना कीजिये:स्टेप 1:
स्टेप 4: अत: उत्तर विकल्प 2) है।
सूची - I से सूची - II को मिलाएं और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन करें:
सूची - I (जीवमंडल अभ्यारण)
A. देहांग-देबंग
B. मानस
C. नोकरेक
D. सिमलीपाल
सूची - II (राज्य)
1. ओडिशा
2. मेघालय
3. असम
4. अरुणाचल प्रदेश
वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN), एक कार्यालय में या एक कंपनी आदि के उपयोगकर्ताओं की तरह, उपयोगकर्ताओं के एक खास समूह के लिए सेटअप है
इंटरनेट प्रोटोकॉल के डिजाइनरों ने आईपी एड्रेस को ____ बिट संख्या के रूप में परिभाषित किया है।
इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस (आईपी एड्रेस), एक कंप्यूटर नेटवर्क से जुड़ी प्रत्येक उपकरण को निर्दिष्ट की गई संख्यात्मक लेबल है जो संचार के लिए इंटरनेट प्रोटोकॉल का उपयोग करता है। यह 32 बिट संख्या है।
एक HTTP रिक्वेस्ट में 4 भाग होते हैंI जो कि अनुरोध विधि (रिक्वेस्ट मेथड), URL,हैडर फिल्ड, बॉडी है|
बुध एक ऐसा ग्रह है जो सूर्य के सबसे निकट है और इसलिए इसे अधिक प्रत्यक्ष ताप मिलती है, लेकिन यह भी सबसे गर्म नहीं है। शुक्र सूर्य से दूसरा ग्रह है तथा इसका तापमान 462 डिग्री सेल्सियस बना रहता है चाहे आप इस ग्रह पर किसी भी स्थान पर जाये। यह सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह है।
कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड के पतले घोल का सामान्य नाम चूने का पानी है। चूने का पानी को, शुद्ध पानी में कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड को मिलाकर और अघुलित Ca(OH)2 को छानने के द्वारा तैयार किया जाता है। यह प्रकृतिक रूप से क्षार होता है।
यदि सोडियम (Na), कॉपर (Cu) और जिंक (Zn) को अभिक्रियाशीलता के घटते क्रम में रखा जाए तो उनका क्रम क्या होगा?
अभिक्रियाशीलता को उस दर के रूप में परिभाषित किया जाता है जिस पर एक रासायनिक पदार्थ रासायनिक अभिक्रिया से गुज़रता है।
अभिक्रियाशीलता दर को अभिक्रियाशीलता श्रृंखला के रूप में जाना जाता है, जिसमें अभिक्रियाशीलता घटते क्रम में होती है।
श्रृंखला में, अर्थात् ताम्बा और सोना पीछे है और सोडियम, पोटेशियम आगे हैं।
श्रृंखला -
K > NA > Ca > Mg > Al > C > Zn > Fe > Sn > Pb > H > Cu > Ag > Au > Pt
निम्नलिखित में से जस्ते का एक महत्वपूर्ण अयस्क कौन-सा है?
कैलामाइन, जस्ता का अयस्क है। गैलेना, लेड का अयस्क है। साइडेराइट, लोहे का अयस्क है और मैलाकाइट, तांबे का अयस्क है। अयस्क एक पत्थर होता है जिसमें धातु या अधातु संसाधनों की एकाग्रता की पर्याप्त मात्रा होती है।
हीरा सबसे कठोर अधातु है। हीरा की कठोरता शुद्धता, क्रिस्टलीय संरचना में निपुणता और इसके परमाणुओं के संरेखण पर निर्भर करती है।
20 वीं शताब्दी की शुरुआत में जगदीश चंद्र बोस ने क्रेस्कोग्राफ का आविष्कार किया था। यह पौधों के विकास को मापने वाला एक उपकरण है।
निम्नलिखित में से क्या विद्युत क्षेत्र रेखाओं का गुण नहीं है?
अंतरिक्ष में प्रत्येक स्थान के विद्युत क्षेत्र की शक्ति और दिशा का अपना विशिष्ट मान होता है। यदि दो विद्युत क्षेत्र की रेखाएं एक बिंदु पर एक दूसरे को प्रतिच्छेदित करती हैं, तो इसका अर्थ होगा कि उस एकल बिंदु पर विद्युत क्षेत्र के दो अलग-अलग मान हैं, जिसमें प्रत्येक विद्युत क्षेत्र की अपनी-अपनी दिशा होती है। यह सम्भव नहीं है।
फाउंटेन पेन निम्नलिखित में से किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
फ़ाउंटेंपेन पेन एक निब पेन होता है जो निब से भरी हुई गुहिका से स्याही को खींचता है और गुरुत्वाकर्षण और कैपिलरी क्रिया के संयोजन के माध्यम से कागज पर इसे इकठ्ठा करता है।
3 डी फिल्म देखने के लिए प्रयुक्त चश्मे में कौन-से लेंस का प्रयोग किया जाता है?
एक पोलरॉइड 3 डी सिस्टम प्रत्येक आँख तक पहुंचने वाले प्रकाश को सीमित करके त्रि-आयामी छवियों का भ्रम बनाने के लिए पोलरॉइड चश्में का उपयोग karta है।
कौन से रंग का प्रकाश शून्य स्थान (vacuum) में सबसे तेजी से गुजरेगा?
प्रकाश समान गति से सभी माध्यम में और सभी प्रकारों में यात्रा करता है| सिर्फ रंग की वेवलेंथ के आधार पर दूरी भिन्न होती है|
निम्नलिखित में से किस बीमारी को varicella(वेरीसेल्ला) के नाम से भी जाना जाता है?
चेचक एक संक्रामक रोग है जिसमे हल्का बुखार और खुजली वाले दाने निकलते हैं जो बाद में फफोले बन जाते हैं| यह हेर्पेस जोस्टर नामक विषाणु की वजह से मुख्यतः बच्चों में होता है|
निम्नलिखित शासकों में से कौन पानीपत की लड़ाई में शामिल नहीं था?
बाबर पानीपत की पहली लड़ाई में शामिल था, जिसमें उसने सिकंदर लोदी को पराजित किया| दूसरी लड़ाई अकबर और हेमू के बीच लडी गयी , जिसमें हेमू पराजित हुआ| तीसरी लड़ाई में मराठों के विरुद्ध अहमद शाह अब्दाली ने जीत हासिल की|
हिंदू विवाह अधिनियम हिन्दू कोड विधेयक के रूप में 1955 में भारत की संसद का एक अधिनियम है | तीन अन्य महत्वपूर्ण नियम भी इस समय के दौरान अधिनियमित किए गए - हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम (1956), हिन्दू अल्पसंख्यक और संरक्षकता अधिनियम ( 1956), हिंदू दत्तक और रखरखाव अधिनियम (1956)
दोहा दौर निम्नलिखित में से किस समुदाय से संबंधित है ?
दोहा दौर विश्व व्यापार संगठन (WTO) का वर्तमान व्यापार वार्ता का दौर है, जो नवंबर 2001 में शुरू किया गया|
शिक्षा का अधिकार संविधान के किस अनुच्छेद के तहत निर्धारित किया है ?
आरटीई (राइट टू एजुकेशन) भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 ए के तहत भारत में 6 से 14 के बीच के बच्चों के लिए मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करता है|
निम्नलिखित में से किन देशों से ,राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों के प्रावधान(DPSP) लिए गए है ?
भारतीय संविधान के कई हिस्से विभिन्न देशों से लिए गए थे| DPSP को आयरलैंड से लिया गया था|
राष्ट्रीय बालिका दिवस प्रति वर्ष किस दिन मनाया जाता है?
राष्ट्रीय बालिका दिवस प्रति वर्ष 24 जनवरी को बालिकाओं के लिए राष्ट्रीय त्यौहार के रूप में मनाया जाता है|
मार्क्स का निम्नलिखित में से किन विचारधाराओं में विश्वास था?
मार्क्स ने एक भविष्यवाणी की, कि पूंजीवाद को दुनिया के कार्यकर्ताओं द्वारा एक क्रांति से नष्ट कर दिया जाएगा| इस प्रक्रिया में ,समाजवाद स्थापित किया जाएगा, जो साम्यवाद द्वारा सफल हो जाएगा|
रूसी क्रांति ने निम्नलिखित विचारधाराओं में से किस पर आधिपत्य स्थापित किया?
रूसी क्रांति 1917 में रूस में हुई क्रांतियों के लिए एक सामूहिक शब्द है, जिसने सरिस्ट एकतंत्र को नष्ट करके सोवियत संघ की वृद्धि के लिए नेतृत्व किया|
एनीमिया एक बीमारी है जिसमे आयरन की कमी हो जाती है जिससे पीलापन और थकावट होती है|
सिम या सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मोड्यूल एक मेमरी चिप है जो सेल फ़ोन में पाई जाती है|
बैक्टीरिया में पाई जाने वाली संश्लेषक पुटिका को क्या कहा जाता है?
वर्णधराकोशिका वर्णक युक्त और प्रकाश को दर्शाती कोशिकाओं, या कोशिकाओं का समूह है, जो जानवरों सहित उभयचर , मछली, सरीसृप, क्रसटेशियन और सेफैलोपॉड में पाए जाते हैं|
cultigen एक पौधा है जो कि जानबूझ कर बदला या मनुष्यों द्वारा चयनित किया गया है: यह कृत्रिम चयन का परिणाम है|
किस प्रकार के दर्पण का प्रयोग पीछे की वस्तुओं को देखने के लिए किया जाता है?
जब भी एक बड़े क्षेत्र को देखने के लिए एक दर्पण की जरूरत होती है, तब उत्तल दर्पण इस्तेमाल करते हैं| उदाहरण के लिए, पीछे की तरफ देखने के लिए एक कार का दर्पण उत्तल होता है|
संवेग एक वस्तु के मास और वेग का गुणनफल है|
ऑप्टिकल फाइबर आमतौर पर ________ के सिद्धांत पर काम करता है।
एक फाइबर ऑप्टिक केबल, कांच धागे का एक बंडल होता हैं, जिनमें से प्रत्येक प्रकाश तरंगों पर संग्राहक संदेशों को प्रसारित करने के लिए सक्षम है| फाइबर ऑप्टिक कुल आंतरिक प्रतिबिंब के सिद्धांत पर आधारित है।
जब प्रकाश एक चमकदार धातु पर चमकता है, शिथिल बाध्य इलेक्ट्रॉन भेजे हुए प्रकाश को प्रतिबिंबित कर, धातु को एक चमक प्रदान करते है |
सीमेंट एक बंधक पदार्थ है, जो मज़बूत होता है और अन्य सामग्री को एक साथ बाँध कर रख सकता है। यह चूना पत्थर और मिट्टी के बीच रासायनिक प्रतिक्रिया द्वारा बनाया जाता है।
आयडोफार्म, ओर्गनोआयोडीन यौगिक है जिसका सूत्र सूत्र CHI₃ है। यह एक हल्का पीला, स्फटिकीय, वाष्पशील पदार्थ है। इसकी गंध मर्मज्ञ और विशिष्ट है।
क्विपर बेल्ट निम्नलिखित में से किन ग्रहों के बीच स्थित है?
क्विपर बेल्ट नेप्च्यून की कक्षा से परे सौर प्रणाली का एक क्षेत्र है। माना जाता है कि कई धूमकेतु, क्षुद्रग्रह और अन्य छोटे पिंड जिनके अधिकांश भाग बर्फ से बने वे इसमें शामिल हैं।
निम्नलिखित में से कौन सा पोषक तत्व एक शराबी के शरीर के अंदर निर्माण नहीं होता ?
विटामिन के मानव शरीर में स्थित संरचनात्मक रूप से समान, वसा में घुलनशील विटामिन का समूह है, जिसकी मानव शरीर के कुछ प्रोटीन्स के पूर्ण संश्लेषण के लिए जरुरत होती है| शरीर की हड्डियों और अन्य ऊतकों में कैल्शियम के बंधन को नियंत्रित करने के लिए रक्त जमावट के लिए इनकी जरूरत होती है|
उपदंश(सिफलिस) एक क्रोनिक बैक्टीरियल रोग है, जोकि मुख्यतः संभोग के दौरान संक्रमण द्वारा होता है|
नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) भारत का सर्वोच्च विकास बैंक है, इसका मुख्यालय मुंबई में है और इसकी शाखाएं पूरे देश में फैली हैं| NABARD का निर्माण 1982 में हुआ|
निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद धर्म, दौड़, लिंग और जाति के आधार पर भेदभाव को रोकता है?
अनुच्छेद 16 सरकारी नौकरियों में अवसर की बराबरी प्रदान करता है| अनुच्छेद 17 अस्पृश्यता का उन्मूलन और अनुच्छेद 18 गैर सरकारी उपाधियों का उन्मूलन करते हैं|
निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद भारत के उप-राष्ट्रपति से संबंधित है?
संविधान के अनुच्छेद 63 के अनुसार भारत में एक उप-राष्ट्रपति होना चाहिए।
अगस्त 1947 में भारत की आज़ादी के बाद 1951-52 के आम चुनाव में पहली लोक सभा का चुनाव हुआ| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 489 में से 364 सीट और कुल मतों का 45% प्राप्त करके जीत दर्ज की|
भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में जम्मू कश्मीर राज्य को एक विशेष संवैधानिक महत्व दिया गया है?
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 में जम्मू कश्मीर को विशेष संवैधानिक महत्व प्रदान किया गया| इसके अनुसार भारतीय संविधान के द्वारा बनाए गए कानून जम्मू कश्मीर में तब ही लागू होंगे जब जम्मू कश्मीर की विधान सभा उसे पारित करेगी|
निम्नलिखित में से किस अधिकार को डॉ. बी. आर. अम्बेडकर द्वारा संविधान की आत्मा कहा गया है?
डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने भारतीय संविधान का अनुच्छेद 32 जो मानव अधिकारों के उल्लंघन के विरुद्ध संवैधानिक उपचार का अधिकार देता है, उसे संविधान की आत्मा कहा है|
लिगामेंट एक ऊतक है जो हड्डी को हड्डी से जोड़ता है। टेंडन मांसपेशियों को हड्डियों से और फस्सिए मांसपेशियों को मांसपेशियों से जोड़ता है।
निन्मलिखित में से किस लिपि को सबसे पहले भारतीय लेखों में देखा गया?
ब्राह्मी लिपि को उसके प्राचीन समय और प्रभाव के कारण विश्व की प्रमुख लिपि माना जाता है| यह सबसे पुराने सिन्धु कोष के लेख और भारत में पाए गए कुछ सबसे पुराने ऐतेहासिक शिलालेखों को दर्शाती है|
‘इंडिका’ पुस्तक जो भारत से सम्बंधित हैं, के लेखक कौन है?
मेगस्थेनीज ने अपनी पुस्तक ‘इंडिका’ में भारत के बारे में लिखा है|
फेथोमीटर एक यंत्र है जो गूंज की प्रणाली पर कार्य करता है और इसका उपयोग समुद्र की गहराई मापने में होता है|
निम्नलिखित में से किसे म मुख्यतः लाफिंग गैस के नाम से जाना जाता है?
नाइट्रस ऑक्साइड N2O, एक पारदर्शी गैस को लाफिंग गैस भी कहते हैं| इस गैस को अनेस्थाटिक के रूप में डब्बों और दौड़ वाली कारों में ऑक्सीकरण एजेंट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है|
ब्लू-रे डिस्क एक डिजिटल ऑप्टिकल डाटा संग्रहण यंत्र है| इसे डीवीडी प्रारूप को समाप्त करने के लिए बनाया गया| यह हाई-डेफिनिशन वीडियो रेसोलुशन का संग्रह करने में सक्षम है|
औषधि या शरीर विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार 2017 किसने जीता है?
माइकल डब्ल्यू. यॉंग, माइकल रोजबाश और जेफरी सी. हॉल ने सर्कैडियन रिदम को नियंत्रित करने वाले आणविक तंत्र की खोज के लिए चिकित्सा या शरीर विज्ञान में नोबेल पुरस्कार 2017 जीता है। औषधि में नोबेल पुरस्कार का निर्णय कैरोलिंस्का संस्थान, स्वीडन में एक मेडिकल सेंटर द्वारा लिया गया है।
प्लास्टिक विश्लेषण में, एक त्रिकोणीय भाग का आकार कारक निम्न में से क्या है:
तनाव क्षेत्र में (रिवेट)कीलक या वेल्ड के लिए अत्यधिक पिच निम्न में से क्या होगी?
IS 800: 1984 के अनुसार तनाव क्षेत्र में (रिवेट)कीलक या वेल्ड के लिए अत्यधिक पिच 16t या 200 mm, जो भी कम हो, होती है पर संपीडन क्षेत्र में 12t या 200 mm, जो भी कम हो, होगी।
एकल लेसिंग के लिए समतल लेसिंग बार की मोटाई प्रभावी लम्बाई के _____ गुना से कम नहीं होनी चाहिए।
लेसिंग बार की न्यूनतम मोटाई
tन्यूनतम = l/40 एकल लेसिंग के लिए
tअधिकतम = l/60 दोहरी लेसिंग के लिए
जहाँ l = लेसिंग मेम्बर की प्रभावी लम्बाई है
निम्नलिखित में से कौन सा कंक्रीट के लक्षित माध्य बल (fcm) के लिए सही अभिव्यक्ति को दर्शाता है, यदि अभिलाक्षणिक बल और मानक विचलन क्रमशः fck और σ हैं?
लक्षित माध्य बल प्राप्त करने के लिए IS 456 : 2000 के अनुसार सही अभिव्यक्ति है:
fcm = fck + 1.65 σ
1.65 एक जोखिम कारक है।
IS 456 : 2000 के अनुसार, स्लैब, बीम, दीवार, कॉलम में हलके प्रबलित खंड के लिए व्यवहार्यता का स्तर निम्न में से क्या है:
IS 456 : 2000 के लेख 7.1 के अनुसार:
स्लैब, बीम, दीवार इत्यादि में हलके प्रबलित खंड के निर्माण के लिए आवश्यक कार्यशीलता का स्तर कम होता है।
स्लैब, बीम इत्यादि में भारी प्रबलित खंडों के लिए आवश्यक कार्यशीलता का स्तर मध्यम होता है।
मुक्त किनारों के साथ सामान्य सहायक स्लैब के मामले में, नियम के अनुसार रुपरेखा मोमेन्ट क्या हैं?
आईएस 456 : 2000 के अनुसार रुपरेखा मोमेन्ट निम्न हैं:
चूँकि, स्लैब को कम अवधि के लिए रूपांकित किया गया है, इसलिए केवल Lx को सन्दर्भ में लिया जता है।
आरसीसी स्लैब में छड़ के लिए न्यूनतम आवरण निम्न में से ज्ञात कीजिए।
आईएस 456 : 2000 के अनुसार, आरसीसी स्लैब में छड़ के लिए न्यूनतम आवरण निम्नलिखित तक सीमित होना चाहिए:
(जो भी अधिकतम हो)
एक हुक के एंकरेज का मान छड़ के व्यास के 16 गुना माना जाएगा, यदि बंकन कोण का मान ________ होगा।
प्रत्येक 45० बंकन के लिए एंकरेज मान व्यास के 4 गुना होता है। तो व्यास के 16 गुना के लिए 180० बंकन होगा।
समतल खंड जो कि झुकाव के पहले सामान्य होते हैं, वे झुकाव के बाद भी सामान्य रहते हैं, इस अवधारणा का उपयोग निम्न में से किस में किया जाता है?
समतल खंड जो कि झुकाव के पहले सामान्य होते हैं, वे झुकाव के बाद भी सामान्य रहते हैं, इस अवधारणा का उपयोग डिजाइन की वर्किंग स्ट्रेस (कार्य तनाव) विधि और लिमिट स्टेट (सीमित अवस्था) विधि, दोनों में किया जाता है। वर्किंग स्ट्रेस (कार्य तनाव) विधि और लिमिट स्टेट (सीमित अवस्था) विधि दोनों के लिए ही विकृति आरेख रेखीय होता है।
आईएस 456 के अनुसार सर्विस भार के तहत कंक्रीट में दरार चौड़ाई, हल्के खुलेपन के साथ, _______ से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आईएस: 456-2000 के अनुसार, मृदु पर्यावरणीय स्थिति के लिए अधिकतम स्वीकार्य दरार चौड़ाई (मिमी में) 0.3 मिमी है।
कंक्रीट की वास्तविक मज़बूती, इसकी विशेष मज़बूती से कम होने की सम्भावना कितने प्रतिशत है?
विशेष मज़बूती को निम्न प्रकार से परिभाषित किया जाता है, यह कंक्रीट की वह शक्ति है, जिस से नीचे, परिक्षण के परिणामों में 5% से अधिक गिरावट होने की उम्मीद नहीं होती है।
सतत भार उठाने वाले एक सामान्य समर्थित बीम में आधार के पास लंबवत रकाबों का अंतर क्या होगा?
समर्थित बीम में आधार के नजदीक केवल अपरूपण बल अधिकतम होता है। चूँकि लंबवत अपरूपण का प्रतिरोध करने के लिए लंबवत रकाब प्रदान किए जाते हैं, आधार के पास रकाबियाँ नजदीक होती हैं।
आर.सी.सी स्लैब में सुदृढीकरण छड़ों का अधिकतम व्यास क्या है?
स्लैब में उपयोग किए जाने वाले अधिकतम व्यास के छड़ स्लैब की कुल मोटाई के 1/8 से अधिक नहीं होने चाहिए।
समर्थन स्तंभ पर एक सपाट स्लैब का मोटा हिस्सा तकनीकी रूप से ________ के रूप में जाना जाता है।
समर्थन स्तंभ पर एक सपाट स्लैब का मोटा हिस्सा तकनीकी रूप से ड्रॉप के रूप में जाना जाता है।
कंक्रीट के प्रतिबल-विकृति वक्र में 0.002 विकृति मान तक परवलयिक आकार होता है और फिर 0.0035 की सीमित स्थिति के लिए स्थिर होता है।
हालाँकि, आईएस कोड अन्य आकारों जैसे आयताकार, समलम्बाकार के का उपयोग करने से नहीं रोकता है।
एक साधारण समर्थित स्लैब में मुख्य छड़ों की पिच इसकी प्रभावी गहराई के ________ से अधिक नहीं होनी चाहिए।
एक साधारण समर्थित स्लैब में मुख्य छड़ों की पिच स्लैब की प्रभावी गहराई के तीन गुना से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विटनी के सिद्धांत के अनुसार, गहराई 'd' के एक संतुलित आरसीसी बीम खंड में कंक्रीट प्रतिबल ब्लॉक की अधिकतम गहराई ________ है।
विटनी का सिद्धांत परम भार सिद्धांत है। विटनी ने वास्तविक परवलयिक प्रतिबल आरेख को एक आयताकार प्रतिबल आरेख से प्रतिस्थापित किया है, इस प्रकार, जैसे कि दोनों आरेखों का cg एक ही बिंदु पर होता है और उनके क्षेत्रफल भी समान होते हैं। एक संतुलित आरसीसी बीम में अधिकतम गहराई 0.53 d होती है।
अवधि 4 m के एक प्रबलित केंटीलीवर बीम में 150 x 500 मिमी का अनुप्रस्थ काट होता है। यदि पार्श्व स्थिरता और विक्षेपण के लिए जाँच की जाती है, तो बीम ________ होगा।
विक्षेपण के लिए जाँच करें,
केंटीलीवर के लिए बीम अनुमत मान 7 है, इसलिए बीम विक्षेपण में सुरक्षित नहीं है।
पार्श्व स्थिरता के लिए जाँच करें,
पार्श्व स्थिरता के लिए लंबाई ≯ 3.75 मीटर
तो बीम में पार्श्व स्थिरता नहीं है।
विकल्प 3 सही है।
काॅलम में अनुदैर्ध्य सुदृढीकरण के प्रतिशत ‘पी’ की सीमाएं _______ द्वारा दी जाती है।
आईएस 456 : 2000 के अनुसार, इस्पात का न्यूनतम प्रतिशत 0.8% है और अधिकतम प्रतिशत 6% है। हालाँकि, व्यावहारिक विचार के अनुसार इस्पात का अधिकतम प्रतिशत केवल 4% तक सीमित होता है।
चूने में पानी को मिलाकर इसे हाइड्रेटेड(जलयोजित) चूने में परिवर्तित करने की प्रक्रिया ________ कहलाती है।
स्लेकिंग वह प्रक्रिया है जिसमें कलीचूना पानी के साथ परस्पर प्रतिक्रिया करता है। इस प्रतिक्रिया के दौरान चूना फुल जाता है, इसमें दरारें पड़ती है और यह कैल्शियम हाइड्रोक्साइड के रूप में निर्गत होता है
अगर समुच्चय पूरी तरह 75 मिमी की आकार की छलनी से गुजरता है और 60 मिमी आकार की छलनी पर बनाए रखा जाता है, तो समुच्चय को लम्बी समेकित के रुप में जाना जाएगा, यदि इसकी लम्बाई ________ कम नहीं होगी।
एक समुच्चय को लम्बी समेकित कहा जाता है यदि इसका सबसे बड़ा आयाम औसत व्यास से 1.8 गुना से अधिक है।
dmean=75+60 / 2=67.5mm
समुच्चय की लम्बाई ≮ 1.8 × 67.5
= 121.5 मीमी
निम्नलिखित में से कौन सा यौगिक, सीमेंट की परम शक्ति को प्रभावित करता है?
डाइकैल्शियम सिलिकेट सीमेंट में पानी के मिलाने के बाद गठित अंतिम यौगिक है जिसे गठन के लिए एक वर्ष या उससे भी अधिक समय की आवश्यकता हो सकती है। यह सीमेंट की प्रगतिशील शक्ति के लिए ज़िम्मेदार है। जबकि ट्राइकैल्शियम सिलिकेट शक्ति के शुरुआती विकास के लिए ज़िम्मेदार है। ट्राइकैल्शियम एलुमिनेट जलयोजन के ताप के अधिकतम विकास के लिए ज़िम्मेदार है।
निम्नलिखित में से कौन सा ईंट को प्रयोग करने से पहले इसको पानी में भिगोने का सही कारण है?
उपयोग से पहले ईंटों को पानी में इसलिए भिगोया जाता है क्योंकि ईंटों को गीला करने से गंदगी, रेत और धूल हट जाती है। भीगी हुयीं ईंटें गीले मोर्टार से पानी के अवशोषण को रोकती हैं। यदि शुष्क ईंटों का प्रयोग किया जाता है तो यह मोर्टार से पानी को अवशोषित कर लेंगी और मोर्टार सुखा हो जाएगा, और मजबूती प्राप्त नहीं कर पाएगा। ईंट को भिगोने का मुख्य कारण ईंटों द्वारा मोर्टार से नमी के अवशोषण को रोकना है।
शाखा काटने के बाद, आघात पर सैप लकड़ी की परतों में सूजन के कारण उत्पन्न होने वाले लकड़ी के दोष को ________ कहा जाता है।
पेड़ के कुछ हिस्सों में लकड़ी की अतिवृद्धि के परिणामस्वरूप कुछ सामान्य दोष उत्पन्न हो सकते हैं। रिंद गल एक सामान्य दोष है। पेड़ के घायल हिस्से में विकसित एक बहुत मोटे, बड़े आवरण को रिंद गल कहा जाता है। रिंद का अर्थ छाल व गल का अर्थ असामान्य विकास होता है। इसलिए पेड़ की छाल की असामान्य वृद्धि को रिंद गल कहा जाता है। शाखाओं अनुचित कटाई इस असामान्य वृद्धि का कारण है।
शेक्स ऐसे दोष हैं जो लकड़ी के आसपास बने वार्षिक छल्ले या वृद्धि छल्लों के आसपास उत्पन्न होते हैं।
ईंटों की गर्म सतहों पर बारिश के पानी के गिरने के कारण होने वाले दोष को ________ के रूप में जाना जाता है।
ईंटों के दोष निम्न प्रकार से हैं:
1. फूलना: जली हुई ईंटों की सतह पर स्पंज के सामान सूजन के रूप में दिखाई देता है, यह दोष ईंट की मिट्टी में अतिरिक्त कार्बनयुक्त पदार्थ और सल्फर की उपस्थिति के कारण होता है।
2. चफ्फ्स: गर्म ईंटों पर गिरने वाले वर्षा जल के कारण ईंटों के आकार की विकृति को चफ्फ्स के रूप में जाना जाता है।
3. परतबंदी: ये मिट्टी की खाली जगहों में फँसी हवा के कारण होती हैं। परतबंदी ईंटों पर पतली परत बनाता है जो वातावरण के संपर्क में आते ही समय के साथ कमज़ोर हो कर टूट जाता है। इस प्रकार की ईंटों की संरचना कमज़ोर होती है।
मिश्रण यंत्र में कंक्रीट को मिश्रित करने के लिए घूर्णन की इष्टतम संख्या क्या होगी?
कंक्रीट को किफ़ायती बनाने के लिए, कंक्रीट को मिश्रण यंत्र में मिश्रित किया जाता है, जिस से सीमेंट की मात्रा में 10% की बचत होती है। मिश्रण यंत्र में मिश्रित होने की कंक्रीट की इष्टतम संख्या 2.5 या 3 मिनट में 20 घूर्णन होती है।
निम्नलिखित में से रूपांतरण के कारण लकड़ी में उत्पन्न होने वाला दोष कौन सा है?
1. विकर्ण अनाज
2. वेन
3. फटा हुआ अनाज
4. नीला दाग
5. कप
6. सूखी सड़ांध
रूपांतरण के कारण निम्न दोष होते हैं: चिप चिह्न, टूटा अनाज, विकर्ण अनाज, वेन
कवक के कारण निम्न दोष होते हैं: हार्ट रोट, ब्राउन रोट, व्हाइट रोट, सूखी सड़ांध, गीली सड़ांध, सैप दाग, नीला दाग
प्राकृतिक बलों के कारण निम्न दोष होते हैं: कप शेक्स, रिंग शेक्स, हार्ट शेक्स, रेडियल शेक्स
संशोषण के कारण निम्न दोष होते हैं: बो, वार्प, कप और मोड़
ईंटों के निर्माण में मिट्टी की तैयारी के लिए निम्नलिखित में से कौन सा क्रम सही है?
मिट्टी की तैयारी में, पहले मिट्टी की सफाई होती है जिसमें ऊपर की 200 मिलीमीटर मिट्टी फेंक दी जाती है क्योंकि इसमें अधिकांश अशुद्धताएं होती हैं, फिर खुदाई होती है जिसमें मिट्टी खोदी जाती है और सफाई के अगले चरण के लिए इसे एक समतल मैदान में डाला जाता है, फिर अशुद्धियों की सफाई की जाती है, सफाई के बाद, नरम होने, पकने और मिलने आदि के लिए साफ मिट्टी को कुछ हफ्तों से कुछ महीनों तक खुले वातावरण में रखा जाता है, फिर ईंट की सामग्री को आवश्यक अनुपात में मिट्टी के ऊपर फैलाया जाता है और अंत में कारखाने में इसे नम किया जाता है।
कौन सा आई.एस. कोड सीमेंट प्लास्टर के बारे में विशेषता बतलाता है?
आई.एस. 1661: 1972 = सीमेंट और सीमेंट-चुने के प्लास्टर वाले अनुप्रयोगों के लिए प्रयुक्त कोड
आई.एस. 1261: 1956 = नरम इस्पात में जोड़ो की वेल्डिंग के लिए प्रयुक्त कोड
कंक्रीट की गुणों को व्यापक रूप से कितने भागों में विभाजित किया जा सकता है?
कंक्रीट की गुण को व्यापक रूप से दो श्रेणियों में बांटा जा सकता है:
(i) कठोर कंक्रीट के गुण
(ii) ताजा कंक्रीट के गुण
20 घन मीटर के ईंट कार्य में ईंटों की संख्या की गणना कीजिये।
1 मीटर3 के ईंट कार्य में आवश्यक ईंटों की संख्या
20 मीटर3 के ईंट कार्य में आवश्यक ईंटों की संख्या = 20 × 500 = 10000
कौन सा आई.एस. कोड कंक्रीट में पानी के उपयोग करने के बारे में जानकारी देता है?
पानी की मात्रा और पानी सीमेंट के अनुपात से सम्बंधित विनिर्देश आई.एस. 456 : 2000 में दिए गए हैं।
आई.एस. 383 → मोटे और ठीक समेकन के लिए विनिर्देश
आम तौर पर सफेद संगमरमर जबलपुर जिले (एम.पी.) में और काला संगमरमर जयपुर में मिलता है।
निम्नलिखित में से कौन सा सबसे अधिक आग प्रतिरोधी पेंट हैं?
एस्बेस्टोस(अदह) पेंट का इस्तेमाल निवास, स्कूलों और अन्य सार्वजनिक इमारतों के साथ-साथ वाणिज्यिक प्रतिष्ठान और समुद्री जहाजों में किया जाता है। एस्बेस्टोस(अदह) पेंट एक सस्ता, कुशल और अधिक अग्निरोधी पेंट है जिसे दशकों से कई अनुप्रयोगों में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।
इनेमल पेंट वह पेंट है जो हवा में सुख कर कठोर हो जाते हैं, आमतौर पर चमकदार और अत्यंत परिष्कृत सतह देते हैं। बाहरी सतहों को, या अत्यंत घिसी हुई सतहों को या तापमान में बदलाव के अधीन सतहों को आवृत्त करने के लिए इनका प्रयोग किया जाता है, इसे "चित्रित इनेमल" में सजाई गई वस्तुओं से भ्रमित नहीं किया जाना चाहिए।
निम्नलिखित पेड़ के जोड़ों में से किस विकल्प के दोनों पेड़ मुलायम लकड़ी पैदा करते हैं?
चिर और देवदार दोनों मुलायम लकड़ा पैदा करते हैं, इसलिए उन्हें शंकुधर वृक्ष कहा जाता है, क्योंकि उन में स्पष्ट वलयाकार रिंग बने होते हैं और अस्पष्ट मज्जा रेखाएँ होती हैं। जबकि साल, टीक, शिशम पर्णपाती पेड़ होते हैं जो कठोर लकड़े पैदा करते हैं।
पीथ के आस-पास एक लकड़ी के कुंदे के आंतरिक भाग को निम्न में से क्या कहा जाता है?
पीथ के आस-पास के आंतरिक वार्षिक वलय हार्टवुड के रूप में जाने जाते हैं। यह पेड़ को कठोरता प्रदान करते हैं।
सीमेंट का निम्न में से कौन सा मुख्य घटक सीमेंट की शुरुआती स्थापना के लिए जिम्मेदार है?
पोर्टलैंड सीमेंट का शुरुआती स्थापन ट्राइकैल्शियम एलुमिनेट के कारण होता है। ट्राइकैल्शियम सिलिकेट का जलयोजन बहुतजल्दी से होता है और यह शुरुआती ताकत के लिए अधिक योगदान देता है। डाइकैल्शियम सिलिकेट का योगदान 7 दिनों के बाद होता है और 1 साल तक जारी रह सकता है। ट्राइकैल्शियम एलुमिनेट बहुत जल्दी से जलयोजित होता है, बहुत गर्मी पैदा करता है और पहले 24 घंटों के भीतर ताकत में केवल एक छोटा योगदान देता है। टेट्राकैल्शियम एलुमिनो-फेराइट तुलनात्मक रूप से निष्क्रिय होता है।
मास के रूप में प्रयुक्त कंक्रीट के लिए अनुशंसित अवपात निम्न में से क्या होगा?
मास के रूप में प्रयुक्त कंक्रीट के लिए अनुशंसित अवपात लगभग 25 मिमी से 50 मिमी है।
पॉइंटिंग, इमारत अनुरक्षण में, ईंटों या अन्य चिनाई तत्वों के बीच मोर्टार जोड़ों की मरम्मत की एक तकनीक है। जब पुराने मोर्टार जोड़ों में दरार पड़ती है और वे विखंडित हो जाते हैं, तो दोषपूर्ण मोर्टार को हाथ या बिजली उपकरण से हटा दिया जाता है और ताजा मोर्टार के साथ प्रतिस्थापित किया जाता है, अधिमानतः मूल के समान संरचना के साथ। उपरोक्त सभी कथन सही हैं।
सीमेंट में प्रज्ज्वलन हानी निम्न में से किस से ज़्यादा नहीं बढ़नी चाहिए?
प्रज्ज्वलन हानी की गणना सीमेंट के नमूने को 900 – 1000°C (1650 – 1830°F) तक गर्म करके की जाती है, जब तक उसका स्थायी भार प्राप्त ना हो जाए। प्रज्ज्वलन के कारण हुई भार हानि को अवधारित किया जाता है। अधिक प्रज्ज्वलन हानि पूर्व हाइड्रेशन (जलयोजन) और कार्बोनेशन का संकेत दे सकती है, जो अनुचित और लम्बे समय तक भंडारण या परिवहन के समय हुई मिलावट के कारण हो सकते हैं। सीमेंट की प्रज्ज्वलन हानि 5% से अधिक नहीं होनी चाहिए।
हवा के संपर्क में चूना पत्थर को लाल होने तक गर्म करने की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है?
निस्तापन या कैल्सीनिंग एक तापीय अपघटन के लिए एक तापीय उपचार प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया उत्पाद के गलनांक से नीचे की जाती है। केल्सिनेशन यह नाम लैटिन शब्द 'कैल्सीनारे' से लिया गया है जिसका मतलब चूने को जलाना होता है।
एक त्वरित-जमने वाले सीमेंट के बारे में शुरुआती जमाव समय निम्न में से क्या होगा?
पेस्ट द्वारा लिया गया समय जिस में पेस्ट इस प्रकार कठोर हो जाता है की विकट की सुई पेस्ट में 25 मिमी से अधिक गहराई तक नहीं जा सकती, इस समय को शुरुआती जमाव समय के रूप में परिभाषित किया जाता है। पोर्टलैंड सीमेंट और तेजी से सख्त होने वाले सीमेंट के लिए सामान्य शुरुआती जमाव समय 30 मिनट से कम नहीं होना चाहिए और अंतिम जमाव समय 10 घंटे से अधिक नहीं होना चाहिए। त्वरित-जमने वाले सीमेंट के लिए शुरुआती जमाव समय 5 मिनट से कम नहीं होना चाहिए और अंतिम जमाव समय 30 मिनट से अधिक नहीं होना चाहिए।
एक क्षैतिज तल में सीढ़ी की कुल लंबाई को निम्न में किस रूप में जाना जाता है?
लैंडिंग समेत, एक क्षैतिज तल में सीढ़ी की कुल लंबाई को रन कहा जाता है।
फ्लाइट - यह सीढ़िओं की एक ऐसी श्रेणी है, जिसकी दिशा में कोई भी प्लेटफार्म, लैंडिंग या ब्रेक नहीं होते हैं।
राइजर- यह एक स्टेप का लंबवत हिस्सा है जो ट्रेड को समर्थन प्रदान करता है।
सामान्य स्थिरता के लिए पानी का प्रतिशत 20% से 30% है।
प्वासों अनुपात का मान क्या होगा, यदि पदार्थ का लचीलापन और कठोरता 200 जीपीए और 66.67 जीपीए है?
E = 2G (1 + μ)
200 = 2 × 66.67 (1 + μ)
μ = 0.5
द्विअक्षीय प्रतिबल (तन्यता) के लिए, अपरुपण प्रतिबल का अधिकतम मान निम्न में से किस के द्वारा दिया जाता है?
द्विअक्षीय प्रतिबल के के लिए,
अर्थात, यह 2 से विभाजित उनके प्रमुख प्रतिबल के बीच के अंतर का परिमाण है।
यदि l एक खंड का उसके अक्ष पर जड़त्वाघूर्ण है और A इसका प्रभावी अनुप्रस्थ क्षेत्रफल है, तो इस अक्ष की गायरेशन की त्रिज्या (परिवहन की त्रिज्या) r निम्न में से क्या होगी?
जड़त्वाघूर्ण = Ar2
जहाँ, A = अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल
R = गायरेशन की त्रिज्या (परिवहन की त्रिज्या)
लंबाई L और फ्लेक्सुरल कठोरता EI के कैंटिलीवर के मुक्त छोर पर भार W के कारण अधिकतम विक्षेपण निम्न में से क्या होगा?
अधिकतम विक्षेपण निम्न होगा,
प्रत्येक P के बराबर और समकोण पर लागू दो बलों का परिणाम निम्न में से क्या होगा?
20 सेमी व्यास के एक वृत्ताकार खंड के लिए जड़त्वाघूर्ण निम्न में से क्या होगा?
जब बाहरी बलों को रद्द कर दिया जाता है तो विरूपण के बाद एक पदार्थ द्वारा उसके मूल आकार को प्राप्त करने का गुण ________ कहा जाता है।
जब बाहरी बलों को रद्द कर दिया जाता है तो विरूपण के बाद एक सामग्री द्वारा उसके मूल आकार को प्राप्त करने का गुण प्रत्यास्थता होता है। सभी सामग्री कुछ हद तक प्लास्टिक हैं लेकिन उनके परिमाण भिन्न होते हैं, उदाहरण के लिए, मृदु इस्पात और रबड़ दोनों प्रत्यास्थ पदार्थ हैं लेकिन इस्पात रबड़ से अधिक प्रत्यास्थ है।
एक पदार्थ की सुनम्यता पदार्थ का वह गुण है जिस से पदार्थ में अलगाव या विफलता के बिना कुछ मात्रा तक स्थायी विरूपण से गुजरने की क्षमता होती है। यह गुण निर्माण, आकार देने, निकालने और कई अन्य गर्म और ठंडे काम करने की प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण है।
स्थायित्व को किसी उत्पाद की क्षमता के अनुरक्षण या मरम्मत पर अत्यधिक व्यय के बिना उपयोग की सामान्य स्थितियों के तहत लंबी अवधि में अपने आवश्यक कार्य करने की क्षमता के रूप में परिभाषित किया जाता है।
जब दोनों सिरे स्थिर हैं, तब स्तंभ की समतुल्य लंबाई निम्न में से क्या होगी?
एक मृदु इस्पात नमूने के प्रतिबल-विकृति वक्र के तहत कुल क्षेत्र का तनाव के तहत विफलता तक किया गया परीक्षण निम्न में से किसका परिमाण होगा?
शक्ति को, पदार्थ की, बिना टूटे, विभिन्न प्रकार के तनाव द्वरा लागु हुए बाह्य बलों का प्रतिरोध करने की क्षमता के रूप में परिभाषित किया जाता है। खिंचाव या तनन बल को सहने की पदार्थ की क्षमता को ब्रेकिंग शक्ति कहा जाता है।
फ्रैक्चर होने से पहले ऊर्जा को अवशोषित करने की पदार्थ की क्षमता को मजबूती के रूप में परिभाषित किया जाता है। दूसरे शब्दों में, फ्रैक्चर द्वारा विफलता की ऊर्जा को मजबूती कह सकते हैं। मजबूती मापने के लिए मजबूती के मापांक का उपयोग किया जाता है। मजबूती का मापांक, तनाव परीक्षण में प्रतिबल-विकृति वक्र के तहत कुल क्षेत्र है, जो नमूने के फ्रैक्चर करने के लिए किए गए कार्य का भी प्रतिनिधित्व करता है।
कठोरता को भेदन या स्थायी विरूपण के विरुद्ध पदार्थ के प्रतिरोध के रूप में परिभाषित किया जाता है। यह आमतौर पर घर्षण, खरोंच, काटने या आकार देने के विरुद्ध प्रतिरोध को इंगित करता है।
कड़ापन या सख्तपन को बाहरी भार की क्रिया के तहत विकृति का प्रतिरोध करने की पदार्थ की क्षमता के रूप में परिभाषित किया जाता है। प्रत्यास्थता का मापांक, कड़ेपन का परिमाण है।
एक बीम का तटस्थ अक्ष _______ प्रतिबल के अधीन होता है।
तटस्थ अक्ष एक बीम (एक अवयव जो बंकन का प्रतिरोध करता है) या शाफ्ट के अनुप्रस्थ-काट में एक अक्ष है जिसके साथ कोई भी अनुदैर्ध्य प्रतिबल या विकृति नहीं होती है। बंकन होने से पहले, यदि, खंड सममित, समानुवर्ती है और वक्र नहीं है, तो तटस्थ अक्ष एक ज्यामितीय केन्द्रक पर होता है। तटस्थ अक्ष के एक पक्ष में सभी फाइबर प्रतिबल की स्थिति में होते हैं, जबकि विपरीत पक्ष में फाइबर संपीड़न की स्थिति में होते हैं।
एक आयताकार बीम के अनुप्रस्थ-काट में, औसत अपरुपण प्रतिबल और अधिकतम अपरुपण प्रतिबल का अनुपात क्या होगा?
औसत अपरुपण प्रतिबल
अधिकतम अपरुपण प्रतिबल
एक शाफ्ट 100 न्यूटन मीटर के बलाघूर्ण पर 150 प्रति मिनट घूर्णन करता है। प्रेषित शक्ति निम्न में से क्या होगी?