Class 8 Exam  >  Class 8 Notes  >  वाक्य - रचना की अशुद्धियाँ - व्याकरण, हिंदी, कक्षा - 8

वाक्य - रचना की अशुद्धियाँ - व्याकरण, हिंदी, कक्षा - 8 - Class 8 PDF Download

व्याकरणिक नियमों को सही-सही न जानना वाक्य-रचना की अशुद्धियों का कारण बनता है। विद्यार्थियों को इसका पर्याप्त अभ्यास करना चाहिए। 

वाक्य-रचना की अशुद्धियों का वर्गीकरण:

वाक्य-रचना की अशुद्धियों को निम्नलिखित चार प्रमुख वगाह्यह् में बाँटा जा सकता है :
     1-    पदक्रम संबंधी अशुद्धियाँ 
     2-    अन्विति संबंधी अशुद्धियाँ
     3-    रूपांतरण / रचनांतरण संबंधी अशुद्धियाँ
     4-    अन्य अशुद्धियाँ; जैसे—परसर्ग संबंधी, पुनरुक्ति आदि की अशुद्धियाँ आदि।
    

1.    पदक्रम संबंधी अशुद्धियाँ :
         नियम :

    (i)    वाक्य में पहले कर्ता, फिर कर्म तथा अंत में क्रिया आती है।
    (ii)    अकर्मक क्रिया में पहले कर्ता फिर क्रिया आती है।
    (iii)    विस्मयादिबोधक शब्द वाक्य के आरंभ में आते हैं।
    (iv)    क्रियाविशेषण क्रिया से पूर्व आते हैं।
        


उदाहरण :
    

 अशुद्ध वाक्य  

 शुद्ध वाक्य

    1.    उपन्यास क्या पढ़ेंगे आप?

    क्या आप उपन्यास पढ़ेंगे?

    2.    लेख लिखे हैं ये किसने?  

  ये लेख किसने लिखे हैं?

    3.    मरीज को शुद्ध गाय का दूध पिलाना।  

 मरीज को गाय का शुद्ध दूध पिलाना।

    4.    एक फूलों की माला चाहिए।  

फूलों की एक माला चाहिए।

    5.    एक गीतों की पुस्तक चाहिए।  

 गीतों की एक पुस्तक चाहिए।

    6.    विद्यालय जाती है यह छात्रा।  

 यह छात्रा विद्यालय जाती है।

    7.    दौड़ता है धावक।  

 धावक दौड़ता है।

    8.    जाएगा वह भी न?  

  वह भी जाएगा न?

    9.    बकरी को काटकर गाजर खिलाओ।  

  गाजर काटकर बकरी को खिलाओ।

    10.    किसने उपन्यास लिखा है यह?  

 यह उपन्यास किसने लिखा है?

    11.    खरगोश को काटकर यह फल खिलाओ।  

 यह फल काटकर खरगोश को खिलाओ।

    12.    वह गरम गाय का दूध पीना चाहता है।  

  वह गाय का गरम दूध पीना चाहता है।

    13.    महात्मा गाँधी का देश उपकार नहीं भूल सकता। 

   देश महात्मा गाँधी का उपकार नहीं भूल सकता।

    14.    एक फूलों का गुच्छा ला दीजिए।  

  फूलों का एक गुच्छा ला दीजिए।

    15.    बच्चे को प्लेट में रखकर खाना खिलाओ।    

प्लेट में खाना रखकर बच्चे को खिलाओ।


    
2.    अन्विति संबंधी अशुद्धियाँ :
  
  (अ)    कर्ता-क्रिया अन्विति संबंधी अशुद्धियों के उदाहरण :

अशुद्ध वाक्य        

         शुद्ध वाक्य

    1.    लड़कियाँ आम खाता है।  

  लड़कियाँ आम खाती हैं।

    2.    सोहन, मोहन और दीपक जा रहा है। 

  सोहन, मोहन और दीपक जा रहे हैं।

    3.    मधुर, प्रभाकर या गीता जाएँगे।  

 मधुर, प्रभाकर या गीता जाएगी।

    4.    छात्र और छात्राएँ कार्यक्रम में भाग ले रही हैं।    

छात्र और छात्राएँ कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।

    5.    वह, आप और मैं चलेंगे।  

  वह, आप और मैं चलूँगा।


    
 (ब)    विशेषण-विशेष्य अन्विति संबंधी अशुद्धियों के उदाहरण :

 

अशुद्ध वाक्य        

        शुद्ध वाक्य

    1.    मुझे यह किताब पढऩा है।  

 मुझे यह किताब पढऩी है।

    2.    तभी एक प्रलयी सुनामी उठी।  

 तभी एक प्रलयंकर सुनामी उठी।

    3.    दुर्घटनास्थल पर भारी-भरकम भीड़  जमा हो गई

 दुर्घटनास्थल पर भारी भीड़ लग गई।       

    ४-    आपका रिश्तेदार किधर गए हैं।  

आपके रिश्तेदार किधर गए हैं?

    5.    मेरे बेटा और बेटी बाजार गई हैं।  

 मेरा बेटा और बेटी बाजार गए हैं।

    ६-    यह बात रमन या सुमन बता सकते हैं।  

  यह बात रमन या सुमन बता सकती है।

    ७-    इतना मीठा चाय मैं नहीं पी सकता।  

  इतनी मीठी चाय मैं नहीं पी सकता।



 3.    रूपांतरण/रचनांतरण संबंधी अशुद्धियाँ :
   

अशुद्ध वाक्य          

      शुद्ध वाक्य

    1.    ड्राइवर सपना को कार चलाना सीख रहा है। 

 ड्राइवर सपना को कार चलाना सिखा रहा है।

    2.    उसे नौकर से बुलाओ।  

 उसे नौकर से बुलवाओ।

    3.    हम चाय पी लिए हैं।

  हमने चाय पी ली है।

    4.    हमने आगरा जाना है।  

 हमें आगरा जाना है।

    5.    आज उसने चाय नहीं पिए।  

 आज उन्होंने चाय नहीं पी।

    6.    मैंने आज किताब लाना भूल गया।  

  मैं आज किताब लाना भूल गया।

 


4.    परसर्ग संबंधी अशुद्धियाँ:
    

अशुद्ध वाक्य            

     शुद्ध वाक्य

    1.    बकरी के पास चार पैर होते हैं। 

   बकरी के चार पैर होते हैं।

    2.    पुस्तक कमरे पर पड़ी है। 

   पुस्तक कमरे में पड़ी है।

    3.    पेड़ में पत्ते झर रहे हैं।  

 पेड़ से पत्ते गिर रहे हैं।

    4.    हम सेबों को खा रहे हैं।  

  हम सेब खा रहे हैं।

    5.    मुझे यह मकान जरूरी से बनाना है।    

मुझे यह मकान जरूर बनवाना है।

    6.    हमें अधिकारी के आदेश मानना चाहिए।  

 हमें अधिकारी का आदेश मानना चाहिए।

    7.    अब परीक्षा समाप्त होनेे को है।  

 अब परीक्षा समाप्त होनेवाली है।

 


 5.    पुनरुक्ति संबंधी अशुद्धियाँ :

अशुद्ध वाक्य            

    शुद्ध वाक्य

    1.    उसने अपनी बात सप्रमाण सहित कही।  

 उसने अपनी बात सप्रमाण कही।

    2.    वे लोग वहाँ सकुशलपूर्वक थे।  

 वे लोग वहाँ सकुशल थे।

    3.    मुझे केवल मात्र पाँच सौ रुपये चाहिए।  

 मुझे केवल, पाँच सौ रुपये चाहिए।     मुझे मात्रा पाँच सौ रुपये चाहिए।

    4.    कृपया मुझे दस दिन का अवकाश देने की     

मुझे दस दिन का अवकाश देने की कृपा करें।  या    कृपा करें।    कृपया मुझे दस दिन का अवकाश प्रदान करें।

    5.    कक्षा में लगभग पचास विद्यार्थी मात्र आए हैं।  

  कक्षा में मात्र पचास विद्यार्थी आए हैं।     या       कक्षा में लगभग पचास विद्यार्थी आए थे।


  
6.        सर्वनाम संबंधी अशुद्धियाँ :

अशुद्ध वाक्य            

    शुद्ध वाक्य

    1.    मेरे को सुमन से मिलने जाना है।  

 मुझे सुमन से मिलने जाना है।

    2.    तुमने कल आगरा चलना है या नहीं?  

  तुम्हें कल आगरा चलना है या नहीं?

    3.    तेरे से उसने क्या कहा था?  

  तुमसे उसने क्या कहा था?



        अन्य अशुद्धियाँ:
               

अशुद्ध  वाक्य                           

शुद्ध वाक्य

    1.    तुमको तुम्हारा काम करना चाहिए।    

तुमको अपना काम करना चाहिए।

    2.    आप इधर बैठो।    

आप इधर बैठिए।

    3.    कोई लड़के को बुला दो।    

किसी लड़का को बुला दीजिए।

    4.    अब तू जा सकता है।    

अब तुम जा सकते हो।

    5.    मैं बुधवार के दिन फिर मिलूँगा।    

मैं बुधवार को फिर मिलूँगा।

    6.    वह शहर क्या गया उधर का ही होकर रह गया।     

वह शहर क्या गया वहीं का होकर रह गया।    

    7.    विनीता सुनीता से लघुतम है।    

विनीता सुनीता से लघुतर है।

    8.    जो करेगा सो भरेगा।    

जो करेगा वह भरेगा।

    9.    मेरे को यह दवा नहीं चाहिए।    

मुझे यह दवा नहीं चाहिए।

    10.    वे एक सप्ताह बाद जाएगा।    

वे एक सप्ताह बाद जाएँगे।

    11.    हमारे माता जी गंगा-स्नान को गई हैं।    

हमारी माता जी गंगा-स्नान को गई हैं।

    12.    क्या आप भोजन किए हैं?  

 क्या आपने भोजन कर लिया है?

    13.    गत मास अच्छी ठंडी पड़ सकती है।  

 अगले माद्य अच्छी ठंडी पड़ सकती है।

    14.    केवल यहाँ चार कुर्सियाँ है।    

यहाँ केवल चार कुर्सियाँ हैं।

    15.    जब भी आप दिल्ली आओ मुझसे मिलो।    

जब भी आप दिल्ली आएँ मुझसे मिलें। 

The document वाक्य - रचना की अशुद्धियाँ - व्याकरण, हिंदी, कक्षा - 8 - Class 8 is a part of Class 8 category.
All you need of Class 8 at this link: Class 8

FAQs on वाक्य - रचना की अशुद्धियाँ - व्याकरण, हिंदी, कक्षा - 8 - Class 8

1. वाक्य - रचना क्या होती है?
उत्तर: वाक्य-रचना वाक्य के शब्दों की व्यवस्था है जो एक समझने में सहज हो। एक वाक्य में कम से कम एक सुधार्य विषय होता है और इसमें एक या एक से अधिक कर्ता और कर्म होते हैं।
2. वाक्य-रचना में कौन-कौन से भाग होते हैं ?
उत्तर: वाक्य-रचना में दो मुख्य भाग होते हैं - कर्ता भाग और क्रिया भाग। कर्ता भाग में वाक्य का विषय होता है जबकि क्रिया भाग में वाक्य की क्रिया होती है।
3. वाक्य-रचना में क्रिया भाग के प्रकार क्या होते हैं?
उत्तर: वाक्य-रचना में क्रिया भाग के तीन प्रकार होते हैं - पूर्ण क्रिया भाग, अधि क्रिया भाग और सहायक क्रिया भाग। पूर्ण क्रिया भाग में वाक्य की मुख्य क्रिया होती है, जबकि अधि क्रिया भाग में वाक्य की सहायता करने वाली क्रिया होती है। सहायक क्रिया भाग में वाक्य में होने वाली क्रिया का समय या विभक्ति बताया जाता है।
4. वाक्य-रचना में कर्ता भाग क्या होता है?
उत्तर: वाक्य-रचना में कर्ता भाग वाक्य का विषय होता है। यह वाक्य में किसी काम करने वाले या किसी वस्तु के बारे में बताता है। वाक्य में एक से अधिक कर्ता हो सकते हैं और वे एक से अधिक वचन के हो सकते हैं।
5. वाक्य-रचना में कौन सी वस्तु का उपयोग करते हुए वाक्य बनाया जाता है?
उत्तर: वाक्य-रचना में किसी वस्तु का उपयोग करते हुए वाक्य बनाया जाता है। वाक्य में कर्ता भाग वाक्य का विषय होता है जो किसी वस्तु को बताता है। क्रिया भाग में वाक्य की क्रिया होती है जो उस वस्तु के साथ किसी काम को करती है।
Download as PDF

Top Courses for Class 8

Related Searches

past year papers

,

कक्षा - 8 - Class 8

,

practice quizzes

,

Free

,

कक्षा - 8 - Class 8

,

Extra Questions

,

study material

,

वाक्य - रचना की अशुद्धियाँ - व्याकरण

,

shortcuts and tricks

,

हिंदी

,

Viva Questions

,

हिंदी

,

वाक्य - रचना की अशुद्धियाँ - व्याकरण

,

video lectures

,

MCQs

,

वाक्य - रचना की अशुद्धियाँ - व्याकरण

,

Semester Notes

,

mock tests for examination

,

pdf

,

Sample Paper

,

Important questions

,

हिंदी

,

Objective type Questions

,

कक्षा - 8 - Class 8

,

Previous Year Questions with Solutions

,

ppt

,

Exam

,

Summary

;