Class 7 Exam  >  Class 7 Notes  >  Chapter Notes For Class 7  >  Chapter Notes: स्वावलम्बनम्

स्वावलम्बनम् Chapter Notes | Chapter Notes For Class 7 PDF Download

कृष्णमूर्ति तथा श्रीकण्ठ दो मित्र थे। श्रीकण्ठ का पिता समृद्ध था। उसके घर में सब प्रकार के सुख साधन थे। उसके विशाल भवन में चालीस खम्बे थे। अठारह कमरों में पचास खिड़कियाँ थीं। कृष्णमूर्ति के माता-पिता साधारण कृषक थे। उनका घर आडम्बर शून्य तथा अत्यधिक साधारण था। एक बार श्रीकण्ठ उसके घर आया। उसके घर में नौकर को न देखकर श्रीकण्ठ ने कहा–’तुम्हारे घर में एक भी नौकर नहीं है। मेरे यहाँ तो अनेक नौकर हैं।’

स्वावलम्बी कृष्णमूर्ति कहने लगा-‘मेरे आठ नौकर हैं। यथा-दो पैर, दो हाथ, दो आँख तथा दो कान। ये प्रतिपल मेरे अधीन रहते हैं। परन्तु तुम्हारे नौकर दिन-रात कार्य नहीं कर सकते।’ अतः तुम नौकरों के अधीन हो। अपना कार्य स्वयं करने से सुख ही प्राप्त होता है। यह सुनकर श्रीकण्ठ अत्यधिक प्रसन्न हुआ और कहने लगा’आज से मैं भी अपना कार्य स्वयं करूँगा।’

Word Meanings 


(क) कृष्णमूर्तिः श्रीकण्ठश्च मित्रे आस्ताम्। श्रीकण्ठस्य पिता समृद्धः आसीत्।अतः तस्य भवने सर्वविधानि सुख-साधनानि आसन्। तस्मिन् विशाले भवने चत्वारिंशत् स्तम्भाः आसन्। तस्य अष्टादश-प्रकोष्ठे षु पञ्चाशत् गवाक्षाः, चतुश्चत्वारिंशत् द्वाराणि षट्त्रिंशत् विद्युत्-व्यजनानि च आसन्। तत्र दश सेवकाः निरन्तरं कार्यं कुर्वन्ति स्म। परं कृष्णमूर्तेः माता पिता च निर्धनौ कृषकदम्पती। तस्य गृहम् आडम्बरविहीनं साधारणञ्च आसीत्।


शब्दार्थाः (Word Meanings) :

  • समृद्धः-धनवान् 
  • चत्वारिंशत्-चालीस 
  • स्तम्भाः खम्भे
  • अष्टादश-अठारह 
  • प्रकोष्ठेषु-कमरों में 
  • पञ्चाशत्-पचास 
  • गवाक्षाः-खिड़कियाँ 
  • चतुश्चत्वारिंशत्-चवालीस 
  • द्वाराणि-दरवाज़े 
  • षट्त्रिंशत्-छत्तीस 
  • गृहम्-घर 
  • कृषकदम्पती-किसान पति-पत्नी 
  • आडम्बरविहीनं-दिखावा रहित 

(ख) एकदा श्रीकण्ठः तेन सह प्रात: नववादने तस्य गृहम् अगच्छत्। तत्र कृष्णमूर्तिः तस्य
माता पिता च स्वशक्त्या श्रीकण्ठस्य आतिथ्यम् अकुर्वन्। एतत् दृष्ट्वा श्रीकण्ठः

अकथयत्-

“मित्र! अहं भवतां सत्कारेण सन्तुष्टोऽस्मि। केवलम् इदमेव मम दुःखं यत् तव गृहे एकोऽपि भृत्यः नास्ति। मम सत्काराय भवतां बहु कष्टं जातम्। मम गृहे तु बहवः कर्मकराः सन्ति।”

शब्दार्थाः (Word Meanings) :

  • आतिथ्यम्-अतिथि-सत्कार 
  • कर्मकरा:-काम करने वाले 
  • सन्तुष्टः-सन्तोष करनेवाला 
  • भवताम्-आपके
  • बहवः-बहुत से 
  • भृत्यः-नौकर 

(ग) तदा कृष्णमूर्तिः अवदत्-“मित्र! ममापि अष्टौ कर्मकराः सन्ति। ते च द्वौ पादौ, द्वौ हस्तौ, द्वे नेत्रे, द्वे श्रोत्रे इति। एते प्रतिक्षणं मम सहायकाः। किन्तु तव भृत्याः सदैव सर्वत्र च उपस्थिताः भवितुं न शक्नुवन्ति। त्वं तु स्वकार्याय भृत्याधीनः। यदा यदा ते अनुपस्थिताः, तदा तदा त्वं कष्टम् अनुभवसि। स्वावलम्बने तु सर्वदा सुखमेव, न कदापि कष्टं भवति।”


शब्दार्थाः ( Word Meanings):

  • स्वावलम्बने-आत्मनिर्भरता में 
  • प्रतिक्षणं-हरपल 
  • अनुपस्थिताः-उपस्थित नहीं हैं (ब०व०)
  • अधीन:-निर्भर
  • स्वकार्याय-अपने काम के लिए 
  • अनुभवसि-अनुभव करते हो 

सरलार्थ :

तब कृष्णमूर्ति बोला- “मित्र! मेरे भी आठ नौकर हैं। और वे दो पैर, दो हाथ, दो आँखें और दो कान हैं। ये हर पल मेरे सहायक हैं। परन्तु तुम्हारे नौकर सदा सब जगह उपस्थित नहीं हो सकते। तुम तो अपने कार्य के लिए अपने सेवकों के अधीन हो। जब-जब वे अनुपस्थित होते हैं, तब-तब तुम कष्ट का अनुभव करते हो। स्वावलम्बन में तो हमेशा सुख ही है, कभी कष्ट नहीं होता है।”

(घ) श्रीकण्ठः अवदत्-“मित्र! तव वचनानि श्रुत्वा मम मनसि महती प्रसन्नता जाता। अधुना अहमपि स्वकार्याणि स्वयमेव कर्तुम् इच्छामि।” भवतु, सार्धद्वादशवादनमिदम्। साम्प्रतं गृह चलामि।


शब्दार्थाः (Word Meanings) :

  • अवदत्-कहा, बोला
  • मनसि-मन (हृदय) में 
  • अधुना-अब 
  • स्वयमेव-अपने आप ही 
  • भवतु-ठीक है 
  • सार्धद्वादशवादनम्-साढ़े बारह बजे 
  • साम्प्रतं-अब इस समय 

सरलार्थ :

श्रीकण्ठ बोला-“मित्र! तुम्हारे वचनों को सुनकर मेरे मन में बहुत प्रसन्नता हुई। अब मैं भी अपना काम स्वयं ही करूँगा।” ठीक है। अब साढ़े बारह बजे हैं। मैं अब घर चलता हूँ।

The document स्वावलम्बनम् Chapter Notes | Chapter Notes For Class 7 is a part of the Class 7 Course Chapter Notes For Class 7.
All you need of Class 7 at this link: Class 7
121 docs

Top Courses for Class 7

121 docs
Download as PDF
Explore Courses for Class 7 exam

Top Courses for Class 7

Signup for Free!
Signup to see your scores go up within 7 days! Learn & Practice with 1000+ FREE Notes, Videos & Tests.
10M+ students study on EduRev
Related Searches

shortcuts and tricks

,

MCQs

,

past year papers

,

Free

,

स्वावलम्बनम् Chapter Notes | Chapter Notes For Class 7

,

video lectures

,

Objective type Questions

,

study material

,

ppt

,

Viva Questions

,

practice quizzes

,

Exam

,

mock tests for examination

,

स्वावलम्बनम् Chapter Notes | Chapter Notes For Class 7

,

Important questions

,

Semester Notes

,

Previous Year Questions with Solutions

,

pdf

,

स्वावलम्बनम् Chapter Notes | Chapter Notes For Class 7

,

Summary

,

Extra Questions

,

Sample Paper

;