Class 6 Exam  >  Class 6 Notes  >  Sample Papers For Class 6  >  Class 6 Hindi: Sample Paper - 2

Class 6 Hindi: Sample Paper - 2 | Sample Papers For Class 6 PDF Download

कक्षा - छह

विषय - हिंदी

समय: 3 घंटे

पूर्णांक: 80

निर्देश:

  • इस प्रश्न पत्र में चार खंड हैं - क, ख, ग और घ
  • सभी खंडों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
  • प्रश्न-पत्र के उत्तर क्रमानुसार लिखने का प्रयास करें।

खण्ड 'क' (अपठित बोध)

प्रश्न 1: निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (1 × 5 = 5)
"आधुनिक युग में धन को अधिक महत्व दिया जाता है। धन, जीवन के लिए आवश्यक है — भोजन, वस्त्र, आवास, आदि के लिए। इन सबके लिए धन की आवश्यकता पड़ती है। इतना ही महत्व देना चाहिए धन को, जितना आवश्यक है। यह जीवन केवल धन कमाने और उसका संग्रह करने के लिए नहीं है। जीवन में सबसे महत्वपूर्ण है, सम्मान के साथ जीना। लालच, झूठ, भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और बेईमानी से धन का मूल्य घट जाता है। ऐसे लोगों को सम्मान-अपमान की परवाह नहीं होती। उनकी आँखों में धन की परछाईं लगी रहती है। ईमानदारी से काम करने वाले व्यक्ति को सब सम्मान देते हैं। बेईमानी से कमाया हुआ धन बुरे परिणाम देता है। ईमानदार व्यक्ति समाज का आदरणीय होता है। धन के प्रति लोभ छोड़कर, समझदारी से सम्मान के साथ जीवन जिया जा सकता है। ऐसा जीवन जीने वाले ही सच्चा जीवन जीते हैं।"

(i) आधुनिक युग में किसे अधिक महत्व दिया जाता है?
(क) 
धन को
(ख) बल को
(ग) शिक्षा को
(घ) ईमानदारी को

(ii) जीवन में सबसे महत्वपूर्ण क्या है?
(क) 
धनवान बनकर जीना
(ख) सम्मान के साथ जीना
(ग) बेईमानी से जीना
(घ) सुरक्षित जीवन जीना

(iii) किस प्रकार के लोग सम्मान-अपमान की परवाह नहीं करते?
(क) 
धनवान लोग
(ख) ईमानदार लोग
(ग) बेईमानी से धन कमाने वाले लोग
(घ) सच्चा जीवन जीने वाले लोग

(iv) किस प्रकार का धन बुरे परिणाम देता है?
(क) 
मेहनत से कमाया हुआ
(ख) बेईमानी से कमाया हुआ
(ग) ईमानदारी से कमाया हुआ
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

(v) किस प्रकार के व्यक्ति समाज के आदरणीय होते हैं?
(क)
सुंदर
(ख) बेईमान
(ग) ईमानदार
(घ) ताकतवर

प्रश्न 2: निम्नलिखित कविता को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (1 × 5 = 5)

"पश्चिम से पूर्व तक फैली, जिसकी पर्वतमाला है।
यही हिमालय हमारी उत्तरी,  सीमा का पहरेदार है।
हिम का शिखर आकाश को छूता, रोशनी से चमकता।
सूर्य की किरणों में इसका रूप झलकता है।
दिन-दिन बहता हुआ नदियों का जल, इसने अपना वरदान दिया।
यही हिमालय हमारी उत्तरी सीमा का पहरेदार है।"

(i) पश्चिम से पूर्व तक किसकी पर्वतमाला फैली है?
(क) 
आकाश की
(ख) हिमालय की
(ग) पहाड़ की

(ii) हिमालय हमारी किस सीमा का पहरेदार है?
(क) 
पश्चिमी
(ख) पूर्वी
(ग) उत्तरी

(iii) नदियों का जल किसने बहाया है?
(क) 
बारिश ने
(ख) हिमालय ने
(ग) नदी ने

(iv) हिमालय ने अपने शिखर पर किसका टोप रखा है?
(क) 
हिम का
(ख) सोने का
(ग) पत्थर का

(v) हिमालय का रूप किसमें झलकता है?
(क) 
बर्फ में
(ख) सूर्य की किरणों में
(ग) छाया में

खण्ड 'ख' (रचनात्मक लेखन)

प्रश्न 3: निम्नलिखित में से किसी एक पर पत्र लिखिए:   (10)
विद्यालय की ओर से कक्षा के विद्यार्थियों को अक्षयधाम मंदिर ले जाने के लिए आग्रह करते हुए प्रधानाचार्य को प्रार्थना-पत्र लिखिए।
अथवा
आपने पहली बार मंच पर कविता-पाठ किया। अपने उस अनुभव के बारे में बताते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए।

प्रश्न 4: निम्नलिखित में से किसी एक विषय लगभग 200 शब्दों में निबंध लिखिए – (10)

(क) पहला सुख निरोगी काया
(ख) मेरे जीवन का लक्ष्य
(ग) वर्षा ऋतु
(घ) दिन-प्रतिदिन बढ़ता प्रदूषण

खण्ड 'ग' (व्याकरण अनुभाग)

प्रश्न 5: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (2 × 5 = 10)

(i) राष्ट्रभाषा और मातृभाषा में क्या अंतर है?

(ii) संधि के कितने भेद हैं? सभी के नाम लिखिए।

(iii) शब्द किसे कहते हैं? शब्द को कितने वर्णों में बाँटा जाता है?

(iv) सर्वनाम और विशेषण के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए।

(v) निम्नलिखित उपसर्गों से दो-दो शब्द बनाइए:
(क)
अधि
(ख) नि

प्रश्न 6: निदेशानुसार उत्तर दीजिए: (2 × 5 = 10)

(i) निम्नलिखित शब्दों को उनके घटकों में विभाजित कीजिए: दीवार, किताब।

(ii) निम्नलिखित कथनों को सत्य या असत्य बताइए:
(क)
मुख से उच्चारित भाषा को लिखित भाषा कहते हैं।
(ख) रचना की दृष्टि से शब्द तीन प्रकार के होते हैं।

(iii) रिक्त स्थान को उचित शब्द से भरिए: 
(क)
जून में बहुत अधिक ______ होती है। (गर्मी, गर्म)
(ख) एगस ने पढ़ाई करके ______ छोड़ दिया। (पढ़ना, पढ़ाई)

(iv) निम्नलिखित में मूल शब्द और प्रत्यय अलग कीजिए: संगीत, विशेष।  

(v) निम्नलिखित को मिलाकर समास शब्द बनाइए:
(क) 
उत्तम + देव
(ख) नव + जीवन

खण्ड 'घ' (पठित बोध)

प्रश्न 7: निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (1 × 5 = 5)
कोई-कोई पेड़ एक वर्ष के बाद ही मर जाते हैं। सब पेड़ मरने से पहले संतान छोड़ जाने के लिए व्यग्र हैं। बीज ही उनकी संतान है। बीज की सुरक्षा व सार-सँभाल के लिए पेड़ फूल की पंखुड़ियों से घिरा एक छोटा-सा घर तैयार करता है। फूलों से आच्छादित होने पर पेड़ कितना सुंदर दिखलाई पड़ता है। जैसे फूल-फूल के बहाने वह स्वयं हँस रहा हो। फूल की तरह सुंदर चीज और क्या है? जरा सोचो तो, पेड़-पौधे तो मटमैली माटी से आहार व विषाक्त वायु से अंगारक ग्रहण करते हैं, फिर इस अपरूप उपादान से किस तरह ऐसे सुंदर फूल खिलते हैं। तुमने कथा तो सुनी होगी-स्पर्शमणि की अर्थात पारस पत्थर की, जिसके स्पर्श से लोहा सोना हो जाता है। मेरे विचार से माँ की ममता ही वह मणि है। संतान पर स्नेह न्योछावर होते ही फूल खिलखिला उठते हैं। ममता का स्पर्श पाते ही मानो माटी व अंगार के फूल बन जाते हैं।

(i) पेड़ मरने से पहले क्या कर जाते हैं?
(क) 
वे अपनी संतान तैयार कर जाते हैं।
(ख) वे व्यग्र रहते हैं।
(ग) अपनी सुरक्षा कर जाते हैं।
(घ) कुछ नहीं

(ii) पेड़ की संतान क्या है?
(क)
बीज
(ख) फल
(ग) पत्ते
(घ) तना

(iii) पेड़-पौधे कहाँ से आहार ग्रहण करते हैं?
(क) 
मटमैली मिट्टी से
(ख) विषाक्त वायु से
(ग) दोनों क-ख
(घ) भूमि से

(iv) किसके स्पर्श से लोहा सोना बन जाता है?
(क) 
पारस से
(ख) मणि से
(ग) धातु से
(घ) अंगार से

(v) पेड़-पौधे किसके बहाने हँसते प्रतीत होते हैं?

प्रश्न 8: 
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (5)
अँधेरा हो गया था। इस मैदान से जरा दूर हटकर एक नाला था। उस पर कोई पुल न था। पथिकों को नाले में से चलकर आना पड़ता था। खेल अभी बंद ही हुआ था और खिलाड़ी लोग बैठे दम ले रहे थे कि एक किसान अनाज से भरी हुई गाड़ी लिए हुए उस नाले में आया। लेकिन कुछ तो नाले में कीचड़ था और कुछ उसकी चढ़ाई इतनी ऊँची थी कि गाड़ी ऊपर न चढ़ सकती थी। वह कभी बैलों को ललकारता, कभी पहियों को हाथ से ढकेलता, लेकिन बोझ अधिक था और बैल कमजोर।
गाड़ी ऊपर को न चढ़ती और चढ़ती भी तो कुछ दूर चढ़कर फिर खिसककर नीचे पहुँच आती। किसान बार-बार जोर लगाता और बार-बार झुंझलाकर बैलों को मारता, लेकिन गाड़ी उभरने का नाम न लेती। बेचारा इधर-उधर निराश होकर ताकता मगर वहाँ कोई सहायक नजर न आता। गाड़ी को अकेले छोड़कर कहीं जा भी नहीं सकता। बड़ी आपत्ति में फैसा हुआ था। इसी बीच में खिलाड़ी हाथों में डंडे लिए घूमते-घामते उधर से निकले।

(i) खिलाड़ी क्या कर रहे थे?  (1)
(क)
घूम रहे थे
(ख) थोड़ा दम ले रहे थे
(ग) सो रहे थे
(घ) बातचीत कर रहे थे

(ii) किसान की समस्या क्या थी?  (1)
(क) 
नाले में कीचड़ थी
(ख) उसकी गाड़ी ऊँचाई पर नहीं चढ़ पा रही थी
(ग) नाले में पानी भरा था
(घ) कोई उसकी मदद नहीं कर रहा था

(iii) किसान क्या कर रहा था?  (1)
(क)
बार-बार जोर लगा रहा था
(ख) झुंझलाकर बैलों को मारता था
(ग) दोनों क-ख
(घ) कुछ नहीं

(iv) किसान क्या लेकर, कहाँ आया?  (2)

प्रश्न 9: निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (2 × 5 = 10)

(क) एलेसेंड्रा भारत क्यों आई थीं?

(ख) धरा पर अंधकार को मिटाने के लिए कवि ने क्या सुझाव दिए हैं? (जलाते चलो)

(ग) “रहिमन देखि बड़ेन को, लघु न दीजिए डारि । ” पंक्ति से क्या अभिप्राय है? (रहीम के दोहे)

(घ) ‘छटा निराली’ से क्या अभिप्राय है? (मातृभूमि)

(ङ) श्रीकृष्ण स्वयं को कैसा बालक बताते हैं? (मैया मैं नहिं माखन खायो)

(च) ‘अमराइयाँ घनी हैं’ – इस पंक्ति के माध्यम से कवि क्या बताना चाहता है? (मातृभूमि)

प्रश्न 10: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर पाठ्यपुस्तक के आधार पर दीजिए:  (2 × 5 = 10)

(क) श्रीकृष्ण अपनी माँ को ‘भोरी’ क्यों कहते हैं? (मैया मैं नहिं माखन खायो)

(ख) रामप्रसाद बिस्मिल ने अपनी माँ को देवी किस संदर्भ में कहा है?

(ग) चेतक को देख दुश्मन क्यों दंग रह गए?

(घ) जिह्वा के माध्यम से कवि क्या संदेश देना चाहते हैं? (रहीम के दोहे)

(ङ) ‘जलाते रहो’ कविता के माध्यम से कवि क्या कहना चाह रहा है?

समाधान के लिए यहाँ क्लिक करें: Sample Paper Solutions - 2

The document Class 6 Hindi: Sample Paper - 2 | Sample Papers For Class 6 is a part of the Class 6 Course Sample Papers For Class 6.
All you need of Class 6 at this link: Class 6
50 docs

FAQs on Class 6 Hindi: Sample Paper - 2 - Sample Papers For Class 6

1. खण्ड 'क' (अपठित बोध) में क्या पूछे जाने वाले प्रश्नों का स्वरूप होता है?
Ans. खण्ड 'क' में सामान्यतः एक पाठ दिया जाता है, जिसके आधार पर प्रश्न पूछे जाते हैं। ये प्रश्न पाठ की मुख्य बातें, पात्रों, घटनाओं और उनके महत्व पर आधारित होते हैं। विद्यार्थियों को पाठ को ध्यान से पढ़कर उसके अनुसार उत्तर देना होता है।
2. खण्ड 'ख' (रचनात्मक लेखन) में कौन-से प्रकार की रचनाएँ की जा सकती हैं?
Ans. खण्ड 'ख' में विद्यार्थियों को रचनात्मक लेखन के लिए कई प्रकार की रचनाएँ लिखने का अवसर मिलता है, जैसे कि कहानी, कविता, निबंध, पत्र, या संवाद। विद्यार्थियों को अपनी कल्पना और विचारों को अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित किया जाता है।
3. खण्ड 'ग' (व्याकरण अनुभाग) में कौन-से महत्वपूर्ण व्याकरण के विषय शामिल होते हैं?
Ans. खण्ड 'ग' में मुख्यत: संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, विशेषण, वाक्य गठन, और विराम चिह्न जैसे महत्वपूर्ण व्याकरण के विषय शामिल होते हैं। विद्यार्थियों को इन विषयों के नियमों और उपयोग को समझना होता है।
4. खण्ड 'घ' (पठित बोध) में पाठ के बाद कौन-कौन से प्रश्न पूछे जाते हैं?
Ans. खण्ड 'घ' में पाठ के बाद प्रश्न सामान्यतः पाठ के सारांश, पात्रों की विशेषताएँ, घटनाओं का क्रम, और पाठ के संदेश पर आधारित होते हैं। ये प्रश्न विद्यार्थियों की समझ और विचारशीलता को परखते हैं।
5. कक्षा 6 के हिंदी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए क्या सुझाव दिए जा सकते हैं?
Ans. अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को नियमित रूप से पाठ पढ़ने, व्याकरण के नियमों का अभ्यास करने, और रचनात्मक लेखन में अपनी कल्पना को शामिल करने की सलाह दी जाती है। साथ ही, पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना भी लाभकारी होता है।
Related Searches

MCQs

,

study material

,

Exam

,

Important questions

,

Sample Paper

,

pdf

,

Class 6 Hindi: Sample Paper - 2 | Sample Papers For Class 6

,

past year papers

,

Class 6 Hindi: Sample Paper - 2 | Sample Papers For Class 6

,

video lectures

,

Summary

,

practice quizzes

,

Free

,

ppt

,

Semester Notes

,

Extra Questions

,

Objective type Questions

,

Viva Questions

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Class 6 Hindi: Sample Paper - 2 | Sample Papers For Class 6

,

mock tests for examination

,

shortcuts and tricks

;