Class 6 Exam  >  Class 6 Notes  >  Sample Papers For Class 6  >  Class 6 Hindi: Sample Paper - 3

Class 6 Hindi: Sample Paper - 3 | Sample Papers For Class 6 PDF Download

कक्षा - छह

विषय - हिंदी

समय: 3 घंटे

पूर्णांक: 80

निर्देश:

  • इस प्रश्न पत्र में चार खंड हैं - क, ख, ग और घ
  • सभी खंडों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
  • प्रश्न-पत्र के उत्तर क्रमानुसार लिखने का प्रयास करें।

खण्ड 'क' (अपठित बोध)

प्रश्न 1: निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (1 × 5 = 5)
महान से महान संकट में भी तुमने मुझे अधीर नहीं होने दिया। सदैव मेरी प्रेमभरी वाणी को सुनते हुए सांत्वना देती रहीं। तुम्हारी दया की छाया में मैंने अपने जीवनभर में कोई कष्ट अनुभव न किया। इस संसार में मेरी किसी भी भोग विलास तथा ऐश्वर्य की इच्छा नहीं। केवल एक इच्छा है, वह यह कि एक बार श्रद्धापूर्वक तुम्हारे चरणों की सेवा करके अपने जीवन को सफल बना लेता। किंतु यह इच्छा पूर्ण होती दिखाई नहीं देती और तुम्हें मेरी मृत्यु की दुखभरी खबर सुनाई जाएगी। माँ! मुझे विश्वास है कि तुम यह समझकर धैर्य धारण करोगी कि तुम्हारा पुत्र माताओं की माता भारतमाता की सेवा में अपने जीवन की बलि-वेदी की भेंट चढ़ गया और उसने तुम्हारी कोख को कलंकित न किया, अपनी प्रतिज्ञा पर दृढ़ रहा।

(i) महान से महान संकट में भी तुमने मुझे अधीर नहीं होने दिया, यह किसने कहा और किससे कहा?
(क) 
मैंने उसको
(ख) तुमने मुझको
(ग) पिता ने उसको
(घ) बेटे ने माँ को

(ii) लेखक की एकमात्र इच्छा क्या थी?
(क)
धन कमाना
(ख) माँ के चरणों की सेवा करना
(ग) भोग विलास करना
(घ) ऐश्वर्य प्राप्त करना

(iii) लेखक को क्या विश्वास था?
(क)
माँ उसकी मृत्यु पर रोएगी
(ख) माँ धैर्य धारण करेगी
(ग) माँ उसकी इच्छा पूरी करेगी
(घ) माँ उसे याद नहीं करेगी

(iv) लेखक ने अपने जीवन को किसकी सेवा में समर्पित किया?
(क) 
माँ की
(ख) भारतमाता की
(ग) परिवार की
(घ) समाज की

(v) लेखक ने अपनी माँ की कोख को कैसा बनाए रखा?
(क) 
सम्मानित
(ख) कलंकित
(ग) दुखी
(घ) उपेक्षित

प्रश्न 2: निम्नलिखित कविता को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (1 × 5 = 5)
मैंने छुटपन में छिपकर पैसे बोए थे,
सोचा था, पैसों के प्यारे पेड़ उगेंगे,
रुपयों की कलदार मधुर फसलें खनकेंगी,
और, फूल-फल कर, मैं मोटा सेठ बनूँगा !
पर बंजर धरती में एक न अंकुर फूटा,
बंध्या मिट्टी ने न एक भी पैसा उगला !
सपने जाने कहाँ मिटे, सब धूल हो गए !
मैं हताश हो, बाट जोहता रहा दिनों तक,
बाल कल्पना के अपलक पॉवड़े बिछाकर !
मैं अबोध था, मैंने गलत बीज बोए थे,
ममता को रोपा था, तृष्णा को सींचा था।

(i) कवि ने छुटपन में क्या बोया था?
(क) 
बीज
(ख) पैसे
(ग) फूल
(घ) पौधे

(ii) कवि का सपना क्या था?
(क) 
सेठ बनना
(ख) किसान बनना
(ग) शिक्षक बनना
(घ) कवि बनना

(iii) कवि की धरती कैसी थी?
(क) 
उपजाऊ
(ख) बंजर
(ग) हरी-भरी
(घ) सुंदर

(iv) कवि के सपने का क्या हुआ?
(क)
पूरे हुए
(ख) धूल हो गए
(ग) बड़े हो गए
(घ) सच हो गए

(v) कवि ने किस अवस्था में यह कार्य किया था?
(क)
युवावस्था में
(ख) छुटपन में
(ग) वृद्धावस्था में
(घ) किशोरावस्था में

खण्ड 'ख' (रचनात्मक लेखन)

प्रश्न 3: निम्नलिखित में से किसी एक पर पत्र लिखिए: (10)
तीन दिन के अवकाश के लिए अपने विद्यालय के प्राचार्य को प्रार्थना-पत्र लिखिए।
अथवा
अपनी नई कक्षा का वर्णन करते हुए अपने दादाजी को पत्र लिखिए।

प्रश्न 4: निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 200 शब्दों में निबंध लिखिए: (10)
(क) ग्रीष्मऋतु
(ख) मेरे जीवन की यादगार घटना
(ग) पहला सुख निरोगी काया
(घ) खेलों का महत्त्व

खण्ड 'ग' (व्याकरण अनुभाग)

प्रश्न 5: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (2 × 5 = 10)

(i) सार्थक एवं निरर्थक शब्दों में अंतर को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

(ii) समास किसे कहते हैं?

(iii) संज्ञा की परिभाषा उदाहरण सहित दीजिए एवं इसके प्रमुख भेदों के नाम लिखिए।

(iv) उपसर्ग किसे कहते हैं?

(v) प्रत्यय को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 6: निर्देशानुसार उत्तर दीजिए: (2 × 5 = 10)

(i) निम्नलिखित शब्दों को उनके घटकों में विभाजित कीजिए: पुस्तक, मेज

(ii) निम्नलिखित कथनों को सत्य या असत्य बताइए:
(क) लिखित भाषा को बोलचाल की भाषा कहते हैं।
(ख) अर्थ की दृष्टि से शब्द दो प्रकार के होते हैं।

(iii) रिक्त स्थान को उचित शब्द से भरिए:
(क)
बारिश में ______ बहुत अच्छा लगता है। (ठंडक, ठंडा)
(ख) राहुल ने ______ करके समय बिताया। (खेलना, खेल)

(iv) निम्नलिखित में मूल शब्द और प्रत्यय अलग कीजिए: खिलाड़ी, सुंदरता

(v) निम्नलिखित को मिलाकर समास शब्द बनाइए:
(क) 
नीला + आकाश
(ख) शीत + ऋतु

खण्ड 'घ' (पठित बोध)

प्रश्न 7: निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (1 × 5 = 5)
मॉरिशस वह देश है, जिसका कोई भी हिस्सा समुद्र से पंद्रह मील से ज्यादा दूर नहीं है। मॉरिशस वह देश है, जहाँ की जनसंख्या के 67 प्रतिशत लोग भारतीय खानदान के हैं तथा जहाँ 53 प्रतिशत लोग हिंदू हैं। मॉरिशस वह देश है, जिसकी राजधानी पोर्टलुई की गलियों के नाम कलकत्ता, मद्रास, हैदराबाद और बम्बई हैं तथा जिसके एक पूरे मोहल्ले का नाम काशी है। मॉरिशस वह देश है, जहाँ बनारस भी है, गोकुल भी है और ब्रह्मस्थान भी। मॉरिशस वह देश है, जहाँ माध्यमिक स्कूलों को कॉलेज कहने का रिवाज़ है। 
चूँकि मॉरिशस के हिंदुओं में से अधिकांश बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग हैं, इसलिए हिंदी का मॉरिशस में व्यापक प्रचार है। मॉरिशस की राजभाषा अंग्रेज़ी, किंतु संस्कृति की भाषा फ्रेंच है। मगर जनता वहाँ क्रेयोल बोलती है।

(i) मॉरिशस समुद्र से कितने मील दूर है?
(क) 
पंद्रह मील
(ख) दस मील
(ग) आठ मील
(घ) बीस मील

(ii) मॉरिशस में भारत के लोगों की जनसंख्या कितने प्रतिशत है ?
(क) 
50 प्रतिशत
(ख) 67 प्रतिशत
(ग) 40 प्रतिशत
(घ) 65 प्रतिशत

(iii) मॉरिशस में कितने प्रतिशत हिंदू हैं ?
(क) 
70 प्रतिशत
(ख) 45 प्रतिशत
(ग) 50 प्रतिशत
(घ) 53 प्रतिशत

(iv) मॉरिशस में माध्यमिक स्कूलों को क्या कहने का रिवाज है?
(क)
स्कूल
(ख) पाठशाला
(ग) कॉलेज
(घ) विद्यालय

(v) मॉरिशस की राजभाषा क्या है?
(क) 
हिंदी
(ख) अंग्रेज़ी
(ग) फ्रेंच
(घ) क्रेयोल

प्रश्न 8: निम्नलिखित काव्यांशों को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (5)
वह पावस का प्रथम दिवस जब,
पहली बूँद धरा पर आई।
अंकुर फूट पड़ा धरती से,
नव-जीवन की ले अँगड़ाई।

(i) पहली बूँद धरा पर कब आई?
(क) 
सावन के महीने में
(ख) वर्षा ऋतु में
(ग) वर्षा ऋतु के पहले दिन
(घ) गर्मियों में

(ii) नया अंकुर कहाँ निकला?
(क)
सूखी धरती के गीली होने पर
(ख) धरती के उस भाग पर जहाँ पर वर्षा ऋतु की बूँदें गिरी
(ग) पेड़ पर
(घ) नदी में

(iii) नव-जीवन का क्या अर्थ है?
(क) 
पानी
(ख) नया जीवन
(ग) वर्षा
(घ) धरती

(iv) वर्षा की बूँद की तुलना किससे की गई है?
(क) 
पानी
(ख) नदी
(ग) सागर
(घ) अमृत

(v) अंकुर किस प्रकार धरती से बाहर आया?
(क)
अलसाय हुआ
(ख) अँगड़ाई लेकर
(ग) दुखी होकर
(घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 9: निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (2 × 5 = 10)

(क) पारस की क्या विशेषता है? (पेड़ की बात)

(ख) मॉरिशस की असली ताकत भारतीय लोगों को क्यों बताया गया है?

(ग) राणा प्रताप के घोड़े का नाम क्या था? उसकी क्या विशेषता थी?

(घ) दीवान सुजानसिंह ने राजा साहब से क्या प्रार्थना किया?

(ङ) एक हॉकी खिलाड़ी इस समय कैसी अवस्था में था?

(च) कृष्ण ने माता यशोदा को क्या चेतावनी दीया?  (मैया मैं नहिं माखन खायो)

प्रश्न 10: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर पाठ्यपुस्तक के आधार पर दीजिए:  (2 × 5 = 10)

(क) एंजेला के दोस्त क्या खेल खेलते थे?

(ख) बिस्मिल की ‘आत्मकथा’ पुस्तक के प्रकाशन ने अंग्रेजों के होश उड़ा दिए-से क्या अभिप्राय है?

(ग) रहीम जी ने ‘धागा’ और ‘गाँठ’ के माध्यम से क्या समझाने का प्रयास किया है? (रहीम के दोहे)

(घ) रेजिमेंट में हॉकी खिलाड़ियों को क्या सुविधा दी गई थी?

(ङ) चेतक के तन पर राणा प्रताप का कोड़ा क्यों नहीं पड़ पाता था?

समाधान के लिए यहाँ क्लिक करें: Sample Paper Solutions - 3

The document Class 6 Hindi: Sample Paper - 3 | Sample Papers For Class 6 is a part of the Class 6 Course Sample Papers For Class 6.
All you need of Class 6 at this link: Class 6
50 docs

FAQs on Class 6 Hindi: Sample Paper - 3 - Sample Papers For Class 6

1. खण्ड 'क' (अपठित बोध) में क्या पूछा जाता है?
Ans. खण्ड 'क' (अपठित बोध) में छात्रों को एक पाठ दिया जाता है जिसे उन्हें पढ़कर समझना होता है। इसके बाद पाठ से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनका उत्तर छात्रों को अपनी समझ के आधार पर देना होता है। यह खण्ड छात्रों की पढ़ने और समझने की क्षमता का परीक्षण करता है।
2. खण्ड 'ख' (रचनात्मक लेखन) में क्या प्रकार के प्रश्न होते हैं?
Ans. खण्ड 'ख' (रचनात्मक लेखन) में छात्रों को विभिन्न प्रकार के रचनात्मक लेखन कार्य दिए जाते हैं, जैसे कि निबंध, कहानी, पत्र या कविता लिखना। प्रश्नों में विषय दिया जाता है और छात्रों को उस विषय पर अपनी कल्पना और विचारों को व्यक्त करके लिखना होता है।
3. खण्ड 'ग' (व्याकरण अनुभाग) में कौन-कौन से विषय शामिल होते हैं?
Ans. खण्ड 'ग' (व्याकरण अनुभाग) में हिंदी व्याकरण के विभिन्न विषय शामिल होते हैं, जैसे संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, विशेषण, वाक्य संरचना आदि। छात्रों को इन विषयों पर आधारित प्रश्नों का उत्तर देना होता है, जैसे कि वाक्य में शुद्धता, शब्दों का सही प्रयोग इत्यादि।
4. खण्ड 'घ' (पठित बोध) में पाठ कैसे दिया जाता है?
Ans. खण्ड 'घ' (पठित बोध) में छात्रों को एक पाठ दिया जाता है जिसे पहले से पढ़ा गया होता है। इसके बाद पाठ से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनका उत्तर छात्रों को पाठ के आधार पर देना होता है। यह खण्ड छात्रों की पाठ समझने की क्षमता का परीक्षण करता है।
5. कक्षा 6 के हिंदी परीक्षा में तैयारी कैसे करें?
Ans. कक्षा 6 के हिंदी परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को नियमित रूप से अध्ययन करना चाहिए। पाठों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, व्याकरण के नियमों को समझें और रचनात्मक लेखन में अभ्यास करें। पुराने प्रश्न पत्रों का हल करना और मॉडल प्रश्न पत्रों का अध्ययन भी लाभकारी होता है।
Related Searches

Sample Paper

,

Semester Notes

,

pdf

,

Class 6 Hindi: Sample Paper - 3 | Sample Papers For Class 6

,

Extra Questions

,

Class 6 Hindi: Sample Paper - 3 | Sample Papers For Class 6

,

shortcuts and tricks

,

video lectures

,

past year papers

,

Exam

,

mock tests for examination

,

Free

,

ppt

,

practice quizzes

,

study material

,

Summary

,

Objective type Questions

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Important questions

,

MCQs

,

Class 6 Hindi: Sample Paper - 3 | Sample Papers For Class 6

,

Viva Questions

;