Class 8 Exam  >  Class 8 Notes  >  Hindi Class 8  >  Important Questions: अहमदनगर का किला

Important Questions: अहमदनगर का किला | Hindi Class 8 PDF Download

Important Questions: अहमदनगर का किला | Hindi Class 8

बहुविकल्पी प्रश्न

प्रश्न 1. ‘अहमदनगर का किला’ पाठ कब व किसके द्वारा लिखा गया।

  1. 14 अप्रैल 1914 में जवाहरलाल नेहरू जी द्वारा
  2. 13 अप्रैल 1944 में जवाहरलाल नेहरू जी द्वारा
  3. 13 अप्रैल 1944 में महात्मा गांधी द्वारा
  4. 14 अप्रैल 1933 सरदार बल्लभ भाई पटेल द्वारा

उत्तर: (ii) 13 अप्रैल 1944 में जवाहरलाल नेहरू जी द्वारा

प्रश्न 2. नेहरू जी ने जीवन में कितनी बार जेल की यात्रा की थी?

  1. आठ बार
  2. दो बार
  3. नौवीं बार
  4. पाँचवी बार

उत्तर: (iii) नौवीं बार

प्रश्न 3. नेहरू जी ने जेल में कैदी के रूप में कलम क्यों उठाई?

  1. पत्रकारिता के लिए
  2. आज के विचारों और क्रियाकलापों के साथ संबंध स्थापित करना  
  3.  इतिहास लिखने के लिए
  4.  राष्ट्र का गान लिखने के लिए

उत्तर: (ii) आज के विचारों और क्रियाकलापों के साथ संबंध स्थापित करना  

प्रश्न 4. मनुष्य का अतीत मनुष्य को किस प्रकार से प्रभावित करता है?

  1. अच्छे रूप में
  2. बुरे रूप में
  3. अच्छे और बुरे दोनों रूप में
  4. उपर्युक्त सभी

उत्तर: (iii) अच्छे और बुरे दोनों रूप में

प्रश्न 5. भारतीय विरासत की क्या विशेषता थी?

  1. आर्थिक संपन्नता को बढ़ाना
  2. विश्व-बंधुत्व का संदेश
  3. अलग-अलग रहने की प्रथा
  4. आत्म-निर्भरता

उत्तर: (ii) विश्व-बंधुत्व का संदेश

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. इस पाठ में किसकी कौन-सी यात्रा का वर्णन है?

उत्तर: इस पाठ में पं. जवाहर लाल नेहरू की नवीं जेल यात्रा का वर्णन किया गया है। यह जेल अहमदनगर किले में स्थित थी। इस जेल में उन्हें बीस महीने से अधिक समय बिताना पड़ा था।

प्रश्न 2. नेहरू जी ने चाँद को अपना सहचर क्यों कहा? उन्हें वह क्या सीख देता प्रतीत होता है?

उत्तर:  नेहरू जी ने चाँद को अपना सहचर इसलिए कहा क्योंकि वह दिन प्रतिदिन निश्चित समय पर आता है और एक-एक दिन का अहसास करता है। इसके साथ ही, यह अहसास दिलाता है कि अंधेरे के बाद उजाला होता है। अर्थात्, दुख के बाद सुख की उम्मीद रहती है।

प्रश्न 3. अहमदनगर किले में रहकर नेहरू जी ने क्या कार्य शुरू किया?

उत्तर: अहमदनगर के किले में नेहरू जी ने बागवानी का कार्य शुरू किया। उन्होंने खाली बैठकर व्यर्थ समय व्यतीत नहीं करना चाहा। इसके लिए, उन्होंने पथरीली और कंकरीली ज़मीन को उपजाऊ बना डाला।

प्रश्न 4. इतिहासकार गेटे ने इतिहास लेखन के बारे में क्या कहा?

उत्तर: इतिहासकार गेटे ने इतिहास लेखन के बारे में कहा कि यह अतीत के भारी बोझ से एक सीमा तक राहत दिलाता है।

प्रश्न 5. नेहरू जी ने कुदाल छोड़कर कलम क्यों उठा ली?

उत्तर: नेहरू जी ने बागवानी के लिए खुदाई का काम जारी रखने के लिए अधिकारियों की मंजूरी नहीं मिलने के कारण विवश होकर जेल में इतिहास लेखन के लिए कलम उठा ली।

प्रश्न 6. चाँद बीबी की हत्या किसने की?

उत्तर: चाँद बीबी की हत्या उसी के अपने एक साथी ने की।

प्रश्न 7. नेहरू जी ने किसके बारे में लिखने का निश्चय किया?

उत्तर:  नेहरू जी ने वर्तमान के विचारों और क्रिया-कलापों के साथ संबंध स्थापित करके, उनके बारे में लिखने का प्रयास किया।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. अतीत का दबाव कैसा होता है?

उत्तर: अतीत का दबाव चाहे अच्छा हो या बुरा, यह मनुष्य को अभिभूत करता है। मानव मस्तिष्क पर सभ्यता और संस्कृति का गहरा असर होता है। जब लोग प्राचीन सभ्यताओं से जुड़े होते हैं और उनकी सभ्यता में विकृति आती है, तो वे जल्दी ही विचलित हो जाते हैं।

प्रश्न 2. भारतवासियों की विरासत की क्या विशेषताएँ हैं?

उत्तर: भारतवासियों की विरासत की विशेषताएँ इस प्रकार हैं:

  • सामूहिकता: भारतवासी आपस में अलग रहने में विश्वास नहीं करते।
  • विश्व बंधुत्व: नेहरू जी के अनुसार, यह भावना हमारे रक्त, माँस और अस्थियों में कूट-कूट कर भरी हुई है।
  • अलगाव का अभाव: किसी व्यक्ति का अन्य लोगों से अलग होना अस्वीकार्य है।

इस प्रकार, भारतवासियों की विरासत में मिलनसारिता और एकता की भावना प्रमुख है।


प्रश्न 3. चाँद बीबी कौन थी? उनसे संबंधित कौन-सी घटना याद की जाती है?

उत्तर: चाँद बीबी अहमदनगर में रहने वाली एक महिला शासिका थीं। उन्होंने अपने किले की रक्षा के लिए अकबर की शाही सेना के खिलाफ युद्ध किया और स्वयं सेना का नेतृत्व किया। अंततः, उनकी हत्या उनके ही एक आदमी द्वारा कर दी गई।

The document Important Questions: अहमदनगर का किला | Hindi Class 8 is a part of the Class 8 Course Hindi Class 8.
All you need of Class 8 at this link: Class 8
52 videos|354 docs|47 tests

FAQs on Important Questions: अहमदनगर का किला - Hindi Class 8

1. अहमदनगर किले की स्थिति कहाँ है?
उत्तर: अहमदनगर किला महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित है।
2. अहमदनगर किले का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर: अहमदनगर किले का निर्माण निजाम शाह अहमद ने करवाया था।
3. अहमदनगर किले की मुख्य विशेषताएं क्या हैं?
उत्तर: अहमदनगर किला एक विशाल और मजबूत किला है जिसमें गणेश और हनुमान मंदिर भी हैं।
4. अहमदनगर किले का इतिहास क्या है?
उत्तर: अहमदनगर किला 15वीं सदी में बनाया गया था और मुग़ल साम्राज्य के विरुद्ध लड़ाई में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाया था।
5. अहमदनगर किले की यात्रा के लिए किस समय ठहरना उचित होगा?
उत्तर: अहमदनगर किले की यात्रा के लिए सर्दियों के महीनों या सुबह के समय का चयन करना उचित होगा।
Related Searches

Important Questions: अहमदनगर का किला | Hindi Class 8

,

pdf

,

Summary

,

Semester Notes

,

Important questions

,

video lectures

,

past year papers

,

Important Questions: अहमदनगर का किला | Hindi Class 8

,

shortcuts and tricks

,

Exam

,

Sample Paper

,

Important Questions: अहमदनगर का किला | Hindi Class 8

,

Free

,

study material

,

Extra Questions

,

Viva Questions

,

Objective type Questions

,

practice quizzes

,

ppt

,

mock tests for examination

,

MCQs

,

Previous Year Questions with Solutions

;