Class 8 Exam  >  Class 8 Notes  >  Hindi Class 8  >  Important Questions: पानी की कहानी

Important Questions: पानी की कहानी | Hindi Class 8 PDF Download

लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1: ‘पानी की कहानी’ पाठ किस शैली में लिखी गई है? इसमें बूँद किसे अपनी कहानी सुना रही है?
उत्तर: 
पानी की कहानी एक आत्मकथात्मक लेख है। इसमें बूँद लेखक को अपनी कहानी सुना रही है।

प्रश्न 2: समुद्र की तह में बूँद ने क्या-क्या देखा?
उत्तर: 
समुद्र की तह में बूँद ने धीरे-धीरे रेंगने वाले जीव, जालीदार मछलियाँ, भारी-भारी कछुए, प्रकाश देने वाली मछलियाँ, हाथों वाली मछलियाँ, पहाड़ियाँ, छोटे-मोटे पत्तों वाले पेड़, महा आलसी जीव देखे।

प्रश्न 3: बूँद ने पत्तियों तक का सफर कितने समय में कैसे तय किया?
उत्तर: 
बूँद ने पत्तियों तक का सफर तीन दिन में पूरा किया। तीन दिन तक बूँद नल में पँळसी रही। नल से निकलकर बूँद जैसे ही धरती पर पहुँची तो वह धरती में ही समा गई। घूमते-घूमते वह बेर के पेड़ के पास पहुँची। बस वहीं से निकलती हुई वह बेर के पेड़ के पत्ते पर आ टिकी।

प्रश्न 4: भाग्य ने बूँद का साथ किस तरह दिया?
उत्तर: 
बूँद नदी से नल में पहुँच गई। वह बहती जा रही थी कि एक जगह से नल टूटा हुआ था वह नल से टपक कर बाहर आ गई। इस तरह नल में कैद बूँद धरती पर घूमने के लिए स्वतन्त्र हो गई।

प्रश्न 5: बूँद के पूर्वज कौन थे और वे कहाँ थे?
उत्तर:
बूँद ने बताया कि उसके पूर्वज यानि पुरखे हद्रजन (हाइड्रोजन) और ओषन ऑक्सीजन नामक दो गैंसें थीं, जो सूर्यमंडल में लपटों के रूप में विद्यमान थीं।

प्रश्न 6: सूर्य के काँपने का कारण क्या था?
उत्तर:
एक दिन एक प्रचंड प्रकाश-पिंड बड़ी तेजी से सूर्य की ओर बढ़ा चला आ रहा था। वह सूर्य से लाखों गुना बड़ा था। उसकी तीव्र आकर्षण शक्ति से सूर्य भी काँप उठा।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1: वह कौन-सी जगह थी, जिसका आनन्द बूँद भुलाए नहीं भूल सकती?
उत्तर:
बूँद का समुद्र यात्रा का वर्णन रोचक था। जैसे-जैसे बूँद पानी की गहराई में गई वैसे-वैसे उसे नई जानकारियाँ मिलती चली गईं व कई जीव उसे देखने को मिले। कुछ दूरी तक समुद्र में पूरी तरह अंधेरा था। कुछ दूरी पर एक जीव देखा जो प्रकाश छोड़ रहा था। एक ऐसी मछली जिसमें एक प्रकार की चमक निकल रही थी। छोटी-छोटी मछलियाँ इसके पास आती, यह उन्हें खाकर अपना पेट भर लेती।

प्रश्न 2: ओस की बूँद पत्ती पर सिकुड़कर क्यों बैठी थी?
उत्तर:
ओस की बूँद वृक्ष में तीन दिन तक दुःख भुगतती रही। बड़ी मुश्किल से वह पत्तों के बारीक छिद्रों से जान बचाकर निकल सकी थी। बूँद यह सोचकर बाहर आई थी कि पत्तों से बाहर आते ही वह सूर्य से ऊष्मा ग्रहण कर वायुमण्डल में उड़ जाएगी। उस समय सूरज छिप चुका था और रात हो चुकी थी। बूँद उड़ना चाहती थी। पर उस समय वायुमण्डल में इतने जलकण थे कि वह अपना स्थान न बना सकी।

प्रश्न 3: प्रचंड प्रकाश-पिंड ने धरती के निर्माण में किस प्रकार सहायता की ?
उत्तर: 
प्रचंड प्रकाश-पिंड अत्यंत तेज गति से सूर्य की ओर बढ़ता चला आ रहा था। उसका आकार सूर्य से लाखों गुना बड़ा था। उसके प्रकाश से आँखें चौंधियाँ रही थीं। वह सूर्य से सहसों मील दूर से निकल गया, पर उसकी आकर्षण शक्ति इतनी तीव्र थी कि सूर्य का एक भाग टूटकर उसके पीछे चला। सूर्य से अलग हुआ भाग इतना खिंचाव न सह सका और कई खंडों में बँटकर नीचे गिर गया। उन्हीं में से एक टुकड़ा हमारी पृथ्वी है।

प्रश्न 4: बूँद ने समुद्र की गहराई में क्या-क्या देखा? बूँद ने विचित्र जीव की क्या विशेषता बताई?
उत्तर:
बूँद समुद्र की गहराई में समाती जा रही थी। वहाँ उसने देखा कि पानी के नीचे सूर्य का प्रकाश बहुत कम है। उसे बल लगाकर देखना पड़ रहा है, इस कारण उसे पीड़ा हो रही है। वहाँ उसने रंगीन मछली, छोटे-छोटे पेड़, पहाड़ियाँ और घाटियाँ तथा नाना प्रकार के विचित्र जीव-जंतु देखे। उनमें एक रंगीन मछली भी थी, जिससे चमक निकल रही थी। इस चमक के कारण जो भी छोटी मछली उसके निकट आती थी, वह उसे खा जाती थी।

मूल्यपरक प्रश्न
प्रश्न 1: ‘पानी की कहानी’ पाठ से आपकी जिज्ञासा किसी स्तर तक शांत हो पायी होगी। बताएँ, आपको यह पाठ कैसा लगा ?
उत्तर:
‘पानी की कहानी’ विज्ञान से संबंधित एक ऐसा लेख है जिसमें बूँद के माध्यम से पानी की उत्पत्ति एवं विभिन्न क्षेत्रों में उसके पहुँचने की कहानी से परिचित कराया गया है।
इस पाठ में बताया गया है कि ब्रह्मांड के प्रारंभ में सूर्य के एक टुकडे़ से पृथ्वी का निर्माण हुआ और इसी ग्रह में ऑक्सीजन व हाइड्रोजन के बीच रासायनिक क्रिया के बाद पानी ने जन्म लिया। फिर पानी किस प्रकार अपनी जीवन-यात्रा (जलचक्र) तय करता है। यह ज्ञानवर्धक और जिज्ञासा को शांत करने वाला निबंध है। इसका लेखन इतना रोचक और सरस है कि इसको पढ़ते हुए एक जिज्ञासा, उत्सुकता बनी रहती है कि अब आगे क्या होगा।
इस पाठ को पढ़ने से हमारे अनेक प्रश्नों के उत्तर भी मिले जो हमारे मन में तो आते थे लेकिन उसके उत्तर अभी तक समझ में नहीं आ रहे थे। इस तरह यह पाठ हमें अत्यंत रुचिपूर्ण, ज्ञानपूर्ण और प्रासंगिक लगा।

The document Important Questions: पानी की कहानी | Hindi Class 8 is a part of the Class 8 Course Hindi Class 8.
All you need of Class 8 at this link: Class 8
54 videos|354 docs|47 tests

FAQs on Important Questions: पानी की कहानी - Hindi Class 8

1. पानी की कहानी क्या है?
Ans. "पानी की कहानी" एक कक्षा 8 की किताब है जो पानी के महत्व और उसके बारे में बताती है। इसमें पानी के उपयोग, जल संरक्षण, जल संयंत्र, और पानी के संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाती है।
2. पानी की कहानी की विषयवस्तु क्या है?
Ans. "पानी की कहानी" की विषयवस्तु पानी के महत्व, पानी के उपयोग, जल संरक्षण, जल संयंत्र, और पानी के संबंधित मुद्दों पर आधारित है। यह किताब छात्रों को जल संरक्षण की महत्वपूर्ण जागरूकता प्रदान करती है।
3. पानी क्यों महत्वपूर्ण है?
Ans. पानी मनुष्यों के लिए जीवनमुखी तत्व है। हम पानी के बिना नहीं रह सकते। यह हमारे शरीर के विभिन्न कार्यों में, खाने-पीने, स्वच्छता, कृषि, और और भी कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
4. पानी का संरक्षण क्यों आवश्यक है?
Ans. पानी का संरक्षण आवश्यक है क्योंकि जलस्रोतों की कमी, जल प्रदूषण, और जल बांटने में अन्यायपूर्णता के कारण पानी की समस्याएं बढ़ रही हैं। जल संरक्षण से हम स्थायी जलस्रोतों को बचा सकते हैं, जल प्रदूषण को कम कर सकते हैं, और पानी की उपयोगिता को सुनिश्चित कर सकते हैं।
5. पानी के संबंधित जल संयंत्रों के बारे में बताएं।
Ans. पानी के संबंधित जल संयंत्रों में जल उद्योग, जल प्रायोगशाला, और जल निर्माणाधीन कार्य सम्मिलित होते हैं। जल उद्योग में पानी की उच्चतम उपयोगिता उत्पन्न की जाती है, जल प्रायोगशाला में पानी की गुणवत्ता का परीक्षण किया जाता है, और जल निर्माणाधीन कार्य में पानी का उपयोग संरचित और प्रभावी ढंग से होता है।
Related Searches

shortcuts and tricks

,

Previous Year Questions with Solutions

,

study material

,

Sample Paper

,

Viva Questions

,

Important Questions: पानी की कहानी | Hindi Class 8

,

mock tests for examination

,

video lectures

,

Free

,

Objective type Questions

,

Important Questions: पानी की कहानी | Hindi Class 8

,

past year papers

,

pdf

,

practice quizzes

,

Exam

,

Summary

,

Important Questions: पानी की कहानी | Hindi Class 8

,

ppt

,

Extra Questions

,

Semester Notes

,

MCQs

,

Important questions

;