Class 9 Exam  >  Class 9 Notes  >  सामाजिक विज्ञान (कक्षा 9) - नोट्स, वीडियोस तथा सैंपल पेपर्स  >  NCERT Solutions, पाठ - 3 संविधान निर्माण(कक्षा नवीं), सामाजिक विज्ञान

NCERT Solutions, पाठ - 3 संविधान निर्माण(कक्षा नवीं), सामाजिक विज्ञान | सामाजिक विज्ञान (कक्षा 9) - नोट्स, वीडियोस तथा सैंपल पेपर्स - Class 9 PDF Download

संविधान निर्माण

मुख्य बिंदु

प्रश्न 1: संविधान किसे कहते है ? 

उत्तर: एक ऐसे सभी बुनियादी नियमों एवं कानून की किताब जिसके द्वारा किसी देश की सरकार चलायी जाती है संविधान कहलाता है | इसका पालन सरकार एवं नागरिकों दोनों को करना होता है | 


प्रश्न 2: रंगभेद की निति से आप क्या समझते हैं ? 

उत्तर: रंगभेद की नीति नस्ली भेदभाव पर आधारित उस व्यवस्था को कहते हैं जो विशिष्ट तौर पर दक्षिणी अफ्रीका में 1948 से 1994 के बीच चलाई गई थी | 


प्रश्न 3: संविधान-संशोधन से आप क्या समझते है ? 

उत्तर: समय-समय पर संविधान में जो परिवर्तन लाया जाता है उसे संविधान-संशोधन कहते हैं |


प्रश्न 4: पंथ-निरपेक्षता या धर्म-निरपेक्षता से आपका क्या तात्पर्य है ? 

उत्तर: पंथ-निरपेक्षता या धर्म-निरपेक्षता वह विचारधारा है जिसके अंतर्गत धर्म या पंथ के आधार पर कोई राज्य किसी भी अपने नागरिक को विशेष अधिकार नहीं देती | 


प्रश्न 5: भारत एक धर्म निरपेक्ष राज्य है | कैसे ? 

उत्तर: भारत एक धर्म निरपेक्ष राज्य है | भारतीय संविधान के अनुसार यहाँ किसी भी धर्म, पंथ, जाती या जन-समूह कोई कोई विशेष अधिकार प्राप्त नहीं है | 

(i) सबको पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता और समानता प्रदान की गई है |

(ii) कोई व्यक्ति अपनी इच्छानुसार किसी भी समय पंथ बदलकर दुसरे पंथ में जा सकता है |

(iii)  कोई भी पंथ अपना धर्म स्थल, पूजा स्थल स्वतंत्र रूप से बना सकता है और उसे किसी भी तरह उपासना करने की स्वतंत्रता है | 

(iv) सरकारी नौकरियाँ योग्यता के अनुसार दी जाती है उसमें धर्म या पंथ का कोई भेदभाव नहीं है | 


प्रश्न 6: भारतीय संविधान की प्रस्तावना में कौन से चार मुख्य आदर्श दिए गए हैं ? 

उत्तर: जिस प्रकार हर पुस्तक से पहले भूमिका लिखी होती है | उसी प्रकार हर संविधान में शुरू होने से पहले प्रस्तावना होता है | इससे पता चलता है कि संविधान के निर्माता क्या चाहते हैं या उनके द्वारा बनाये गए इस संविधान का क्या उदेश्य है | 

भारतीय संविधान के आरम्भ में दी गयी प्रस्तावना में राज्य के उदेश्यों और आदर्शों पर प्रकाश डाला गया है | इसके चार प्रमुख आदर्श इस प्रकार है : 

(i) भारत को एक सार्वभौमिक या प्रभुत्व संपन्न समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य बनाना |

(ii) यहाँ समाजिक, आर्थिक एवं राजनितिक न्याय स्थापित करना | 

(iii) विचार अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रदान करना | 

(iv) प्रतिष्ठा और अवसर की क्षमता प्रदान करना | 

प्रश्न 7: हमें संविधान की आवश्यकता क्यों है ? 

अथवा 

प्रश्न 7: संविधान के द्वारा ही किसी लोकतांत्रिक देश की सरकार का निर्माण होता है | कोई तीन विन्दु देकर स्पष्ट कीजिए कि हमें संविधान की आवश्यकता क्यों है ? 

उत्तर: 

(i) सरकार के विभिन्न अंगों मí#2375;ं संविधान के कारण मतभेद नहीं होते हैं | यदि मतभेद होते भी है तो उसे संविधान के अनुसार सुलझा लिया जाता है | 

(ii) सरकार अपनी शक्तियों का दुरूपयोग नहीं कर सकती  है | 

(iii) नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा संविधान के द्वारा ही होता है | 

प्रश्न 8: भारतीय संविधान एक जीवंत दस्तावेज है ? स्पष्ट कीजिए |

अथवा 

प्रश्न 9: भारतीय संविधान एक जीवित आलेख है | कैसे ? 

उत्तर: भारतीय संविधान एक जीवंत दस्तावेज है क्योंकि इसमें समय की गति को देखते हुए इसके कुछ भागों को बदलने की प्रक्रिया है | हम जब चाहे अपने संविधान को बदल सकते है इसमें संसोधन कर सकते है | यही कारण है कि इसे एक जीवंत दस्तावेज कहा है | 


प्रश्न 10: हम जब चाहे अपने संविधान को बदल सकते हैं | इस प्रक्रिया को क्या कहते है ? 

उत्तर: संविधान-संशोधन | 


प्रश्न 11: उन तीन प्रक्रियाओं का वर्णन करो जिससे संविधान में संशोधन होता है ? 

उत्तर: 

(i) संसद में उपस्थित मतदान करने वाले सदस्यों के साधारण बहुमत से प्रस्ताव पास कर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के पश्चात् संविधान में संशोधन किया जा सकता है | 

(ii) मतदान करने वाले दो तिहाई सदस्यों का बहुमत प्राप्त  हो तथा राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से संशोशन किया जा सकता है | 

(iii) मतदान करने वाले दो तिहाई सदस्यों का बहुमत के अलावा कुल राज्यों की 50 प्रतिशत विधायिकाओं का बहुमत से संशोधन किया जा सकता है | 


प्रश्न 12: संघीय सरकार से आप क्या समझते हैं ? 

उत्तर: भारतीय संविधान में शासन चलाने के लिए दो प्रकार की सरकारों की व्यवस्था है एक केन्द्रीय सरकार और दूसरी राज्य सरकारें जो मिलकर भारत संघ का निर्म&##2366;ण करती हैं | इस प्रकार की व्यवस्था को संघीय सरकार कहते हैं |  


प्रश्न 13: राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत से आप क्या समझते हैं | 

उत्तर: भारतीय संविधान की वह सिद्धांत जो केंद्र और राज्य सरकारों के लिए पथ-प्रदर्शन का कार्य करते हैं | राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत कहलाते हैं | 


प्रश्न14 : संविधान-सभा क्या है ? 

उत्तर: जनप्रतिनिधियों की वह सभा जो संविधान लिखने का काम करती है संविधान सभा कहलाती है | 


प्रश्न 15: संविधान की प्रस्तावना या उदेश्यिका के आप क्या समझते हैं ?

उत्तर: संविधान की शुरुआत बुनियादी मूल्यों की एक छोटी-सी उदेश्यिका के साथ होती है जिसमें संविधान के उदेश्य लिखे होते हैं | इसे ही संविधान की प्रस्तावना या उदेश्यिका कहते हैं | 


प्रश्न 16: संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई ? 

उत्तर: 9 दिसंबर 1946 को |


प्रश्न 17: संविधान निर्माण के कितने दिन लगे थे ?

उत्तर: 2 वर्ष 11 महीने 28 दिन लगे थे |


प्रश्न 18: संविधान लिखने वाली सभा में कितने सदस्य थे ?

उत्तर: 299 सदस्य थे |


प्रश्न 19: संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे ? 

उत्तर: डॉ0 राजेंद्र प्रसाद | 


प्रश्न 20: प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे ? 

उत्तर: डॉ0 भीम राव अम्बेडकर | 


प्रश्न 21: संविधान सभा को मिनी भारत (लघु भारत) क्यों कहा जाता है ? 

उत्तर: संविधान सभा में भारत के सभी धर्मों तथा सभी समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया था | यही कारण है कि संविधान सभा को लघु भारत कहा जाता है | 

The document NCERT Solutions, पाठ - 3 संविधान निर्माण(कक्षा नवीं), सामाजिक विज्ञान | सामाजिक विज्ञान (कक्षा 9) - नोट्स, वीडियोस तथा सैंपल पेपर्स - Class 9 is a part of the Class 9 Course सामाजिक विज्ञान (कक्षा 9) - नोट्स, वीडियोस तथा सैंपल पेपर्स.
All you need of Class 9 at this link: Class 9

FAQs on NCERT Solutions, पाठ - 3 संविधान निर्माण(कक्षा नवीं), सामाजिक विज्ञान - सामाजिक विज्ञान (कक्षा 9) - नोट्स, वीडियोस तथा सैंपल पेपर्स - Class 9

1. संविधान निर्माण का मतलब क्या है?
उत्तर: संविधान निर्माण का मतलब होता है एक देश या संगठन के लिए मूल नियमों और व्यवस्थाओं का संचालन करने के लिए एक संविधान बनाना। संविधान निर्माण के माध्यम से एक राष्ट्र संघ की स्थापना, सरकार की संरचना, नागरिकों के अधिकार और कर्तव्यों का परिभाषण, संघीयता और आपातकालीन शक्ति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को स्पष्ट करने का कार्य किया जाता है।
2. भारतीय संविधान कब निर्मित हुआ?
उत्तर: भारतीय संविधान का निर्माण 26 नवंबर 1949 को पूर्ण हुआ और 26 जनवरी 1950 को भारतीय गणराज्य के रूप में प्रभावी हुआ। संविधान का निर्माण भारतीय संविधान सभा द्वारा किया गया था, जिसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने अध्यक्षता की थी।
3. संविधान निर्माण में किसे माना जाता है संविधान निर्माता?
उत्तर: संविधान निर्माण में संविधान निर्माता के रूप में भारतीय संविधान सभा को मान्यता प्राप्त है। संविधान निर्माता को उस संविधान की इमारत की रचना करने और निर्माण करने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है, जो देश के सभी नागरिकों के लिए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का आदर्श होता है।
4. संविधान निर्माण में शामिल नहीं होने वाले लोगों के अधिकारों का क्या होता है?
उत्तर: संविधान निर्माण में शामिल नहीं होने वाले लोगों के अधिकारों को भी संविधान से सुरक्षित किया जाता है। संविधान के माध्यम से, शामिल नहीं होने वाले लोगों के अधिकारों की सुरक्षा करने का प्रयास किया जाता है ताकि समाज के सभी वर्गों और समुदायों को न्याय और समानता की प्राप्ति हो सके।
5. संविधान निर्माण के लिए किसे जवाबदेह माना जाता है?
उत्तर: संविधान निर्माण के लिए विशेष रूप से भारतीय संविधान सभा जवाबदेह मानी जाती है। यह सभा देश के सभी नागरिकों के लिए एक संविधान तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती है और सभी अधिकारों और कर्तव्यों को स्पष्ट करती है जो भारतीय गणराज्य के आधार के रूप में कार्य करेगा।
Related Searches

MCQs

,

पाठ - 3 संविधान निर्माण(कक्षा नवीं)

,

Objective type Questions

,

Free

,

shortcuts and tricks

,

NCERT Solutions

,

वीडियोस तथा सैंपल पेपर्स - Class 9

,

Summary

,

pdf

,

Important questions

,

वीडियोस तथा सैंपल पेपर्स - Class 9

,

सामाजिक विज्ञान | सामाजिक विज्ञान (कक्षा 9) - नोट्स

,

सामाजिक विज्ञान | सामाजिक विज्ञान (कक्षा 9) - नोट्स

,

video lectures

,

Previous Year Questions with Solutions

,

वीडियोस तथा सैंपल पेपर्स - Class 9

,

ppt

,

Viva Questions

,

सामाजिक विज्ञान | सामाजिक विज्ञान (कक्षा 9) - नोट्स

,

practice quizzes

,

past year papers

,

Extra Questions

,

study material

,

पाठ - 3 संविधान निर्माण(कक्षा नवीं)

,

पाठ - 3 संविधान निर्माण(कक्षा नवीं)

,

NCERT Solutions

,

Sample Paper

,

mock tests for examination

,

NCERT Solutions

,

Semester Notes

,

Exam

;