Class 7 Exam  >  Class 7 Notes  >  Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)  >  NCERT Solutions: एक तिनका

एक तिनका NCERT Solutions | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT) PDF Download

प्रश्न-अभ्यास

कविता से

प्रश्न 1: नीचे दी गई कविता की पंक्तियों को सामान्य वाक्य में बदलिए। 
जैसे-एक तिनका आँख में मेरी पड़ा – मेरी आँख में एक तिनका का पड़ा।
मुँठ देने लोग कपड़े की लगे – लोग कपड़े की मँठ देने लगे।
(क) एक दिन जब था मुंडेरे पर खड़ा - ............................
(ख) लाल होकर आँख भी दुखने लगी - ............................
(ग) ऐंठ बेचारी दबे पाँवों भगी - ............................
(घ) जब किसी ढब से निकल तिनका गया - ............................

उत्तर: (क) एक दिन जब मैं अपनी छत की मुंडेर पर खड़ा था।
(ख) आँख में तिनका चले जाने के कारण आँख लाल होकर दुखने लगी।
(ग) बेचारी ऐंठ दबे पावों भागी।
(घ) किसी तरीके से आँख से तिनका निकाला गया।

प्रश्न 2: 'एक तिनका' कविता में किस घटना की चर्चा की गई है, जिससे घमंड नहीं करने का संदेश मिलता है?
उत्तर: ‘एक तिनका’ कविता में ‘हरिऔध’ जी ने उस समय की घटना का वर्णन किया है, जब कवि अपने-आप को श्रेष्ठ समझने लगा था। उसके इस घमंड को एक छोटे से तिनके ने चूर-चूर कर दिया। उस छोटे से तिनके के कारण कवि की नाक में दम हो गया था। उस तिनके को निकालने के लिए कई प्रयास किए गए और जब किसी तरीके से वह निकल गया तो कवि को समझ आया कि उसका अभिमान तोड़ने के लिए एक छोटा तिनका भी बहुत है। अत: कवि और तिनके के उदहारण द्वारा इस कविता में हमें घमंड न करने की सीख दी गई है।

प्रश्न 3: आँख में तिनका पड़ने के बाद घमंडी की क्या दशा हुई? 
उत्तर: घमंडी की आँख में तिनका पड़ने पर उसकी आँख लाल होकर दुखने लगी। वह बेचैन हो गया और उसका सारा ऐंठ समाप्त हो गया।

प्रश्न 4: घमंडी की आँख से तिनका निकालने के लिए उसके आसपास लोगों ने क्या किया?
उत्तर: घमंडी की आँख से तिनका निकालने के लिए उसके आसपास लोगों ने कपड़े की मूँठ बनाकर उसकी आँख पर लगाकर तिनका निकालने का प्रयास किया।

प्रश्न 5: 'एक तिनका' कविता में घमंडी को उसकी 'समझ' ने चेतावनी दी -
ऐंठता तू किसलिए इतना रहा,
एक तिनका है बहुत तेरे लिए। 
इसी प्रकार की चेतावनी कबीर ने भी दी है - 
तिनका कबहूँ न निंदिए, पाँव तले जो होय।
कबहूँ उड़ि आँखिन परै, पीर घनेरी होय।।
इन दोनों में क्या समानता है और क्या अंतर? लिखिए।  

उत्तर: उपर्युक्त काव्यांशों की पंक्तियों में समानता यह है कि दोनों ही काव्यांशों में एक तिनके का महत्व बताया गया है, किसी को भी कभी-भी किसी प्रकार का अहंकार नहीं करना चाहिए। एक तिनके का उदाहरण देते हुए बताया गया है कि जब ये छोटा सा तिनका भी जब आँख में पड़ जाए तो मनुष्य को बेचैन कर देता है।
इन दोनों काव्यांशों की पंक्तियों में अंतर यह है कि ‘एक तिनका’ कविता में कवि ने दर्शाया है कि छोटे से तिनके में मनुष्य का घमंड तोड़ देने की शक्ति है।
जबकि कबीर ने कहा है कि तिनके को कभी पाँव तले मत रौंदो न जाने कब वह उड़कर आँख में पड़ जाए और बहुत दर्द सहना पड़े अर्थात् छोटा व्यक्ति भी कभी-कभी नुकसान पहुँचा सकता है।

अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1: इस कविता को कवि ने ‘मैं’ से आरंभ किया है- ‘मैं घमंडों में भरा ऐंठा हुआ’। कवि का यह ‘मैं’ कविता पढ़ने वाले व्यक्ति से भी जुड़ सकता है और तब अनुभव यह होगा कि कविता पढ़ने वाला व्यक्ति अपनी बात बता रहा है। यदि कविता में ‘मैं’ की जगह ‘वह’ या कोई नाम लिख दिया जाए, तब कविता के वाक्यों में बदलाव की जाएगा। कविता में ‘मैं’ के स्थान पर ‘वह’ या कोई नाम लिखकर वाक्यों के बदलाव को देखिए और कक्षा में पढ़कर सुनाइए।
उत्तर: 
वह घमंडों में भरा ऐंठा हुआ।
एक दिन जब था मुँडेर पर खड़ा
आ अचानक दूर से उड़ता हुआ,
एक तिनका आँख में उसकी पड़ा
वह झिझक उठा, हुआ बेचैन-सा
लाल होकर आँख भी दुखने लगी।
मूठ देने लोग कपड़े की लगे,
ऐंठ बेचारी दबे पाँवों भगी।।
जब किसी ढब से निकल तिनका गया,
तब उसकी ‘समझ’ ने यों उसे ताने दिए।
ऐंठता तू किसलिए इतना रहा,
एक तिनका है बहुत तेरे लिए।

प्रश्न 2: नीचे दी गई पंक्तियों को ध्यान से पढ़िए-
ऐंठ बेचारी दबे पाँवों भगी,
तब ‘समझ’ ने यों मुझे ताने दिए।
इन पंक्तियों में ऐंठ’ और ‘समझ’ शब्दों का प्रयोग सजीव प्राणी की भाँति हुआ है। कल्पना कीजिए, यदि ‘ऐंठ’ और ‘समझ’ किसी नाटक में दो पात्र होते तो उनको अभिनय कैसा होता?
उत्तर:
ऐंठ और समझ
समझ: 
ऐंठ! इतना ऐंठती क्यों हो?
ऐंठ: समझ! यह तेरी समझ से बाहर की बात है।
समझ: ऐसी कौन-सी बात है जो मेरी समझ में नहीं आती।
ऐंठ: समझ तेरी समझ में यह नहीं आता कि यदि मनुष्य सुंदर हो, धनवान हो, समाज में ऊँचा स्थान रखता हो तो उसे अपने ऊपर घमंड आ ही जाता है।
समझ: नहीं! ऐंठ, कभी घमंड नहीं करना चाहिए क्योंकि यह सब तो क्षणभंगुर है कभी भी नष्ट हो सकता है। लेकिन मनुष्य की विनम्रता उसकी परोपकार की भावना व हँसमुख स्वभाव कभी नष्ट नहीं होता।
(इतने में ऐंठ की आँख में एक तिनका उड़कर पड़ गया।)
समझ: ऐंठ। इतना तिलमिला क्यों रही हो?
ऐंठ: न जाने कहाँ से आँख में तिनका आकर पड़ गया है। मैं तो बहुत बेचैन हो रही हूँ ।
समझ: अब तुम्हारी घमंड कहाँ गया? एक छोटे से तिनके से तिलमिला उठीं।
ऐंठ: मुझे क्षमा करो ‘समझ’। अब मैं कभी अपने पर घमंड नहीं करूंगी।

प्रश्न 3: नीचे दी गई कबीर की पंक्तियों में तिनका शब्द का प्रयोग एक से अधिक बार किया गया है। इनके अलग-अलग अर्थों की जानकारी प्राप्त करें।
उठा बबूला प्रेम का, तिनका उड़ा अकास।
तिनका-तिनका हो गया, तिनका तिनके पास॥
उत्तर: 
जिस प्रकार के झोंके से उड़कर तिनके आसमान में चले जाते हैं और सभी तिनके बिखर जाते हैं उसी प्रकार ईश्वर के प्रेम में लीन हृदय सांसारिक मोह-माया से मुक्त होकर ऊपर उठ जाता है। वह आत्मा का परिचय प्राप्त कर परमात्मा से मिल जाता है, यानी उसे अपने अस्तित्व की पहचान हो जाती है और सभी प्रकार की बाधाओं से मुक्त होकर ईश्वर के करीब पहुँच जाता है। यानी आत्मा का परमात्मा से मिलन हो जाता है।

भाषा की बात 

प्रश्न: 'किसी ढब से निकलना' का अर्थ है किसी ढंग से निकलना। 'ढब से' जैसे कई वाक्यांशों से आप परिचित होंगे, जैसे - धम से वाक्यांश है लेकिन ध्वनियों में समानता होने के बाद भी ढब से और धम से जैसे वाक्यांशों के प्रयोग में अंतर है। 'धम से', 'छप से', इत्यादि का प्रयोग ध्वनि द्वारा क्रिया को सूचित करने के लिए किया जाता है। नीचे कुछ ध्वनि द्वारा क्रिया को सूचित करने वाले वाक्यांश और कुछ अधूरे वाक्य दिए गए हैं। 
उचित वाक्यांश चुनकर वाक्यों के खाली स्थान भरिए -  

एक तिनका NCERT Solutions | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)(क) मेढ़क पानी में......कूद गया। 
(ख) नल बंद होने के बाद पानी की एक बूँद......चू गई। 
(ग) शोर होते ही चिड़िया......उड़ी। 
(घ) ठंडी हवा.......गुजरी, मैं ठंड में..... काँप गया।  
उत्तर: (क) मेढ़क पानी में छप से कूद गया। 
(ख) 
नल बंद होने के बाद पानी की एक बूँद टप से चू गई। 
(ग) 
शोर होते ही चिड़िया फुर्र से उड़ी। 
(घ) 
ठंडी हवा सन् से गुजरी, मैं ठंड में थर्र से काँप गया।

The document एक तिनका NCERT Solutions | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT) is a part of the Class 7 Course Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT).
All you need of Class 7 at this link: Class 7
17 videos|219 docs|30 tests

FAQs on एक तिनका NCERT Solutions - Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

1. "एक तिनका" कविता का मुख्य संदेश क्या है ?
Ans. "एक तिनका" कविता का मुख्य संदेश यह है कि जीवन में छोटी-छोटी चीजें भी महत्वपूर्ण होती हैं। यह हमें बताती है कि हमें अपनी क्षमता और महत्व को समझना चाहिए, भले ही हम कितने छोटे क्यों न हों।
2. कविता में तिनके का क्या प्रतीकात्मक अर्थ है ?
Ans. कविता में तिनके का प्रतीकात्मक अर्थ यह है कि चाहे हम कितने भी कमजोर या असहाय क्यों न लगें, हम सबका एक स्थान और महत्व है। तिनका यह दर्शाता है कि छोटी चीजें भी बड़ी समस्याओं का समाधान कर सकती हैं।
3. "एक तिनका" कविता में किन भावनाओं का चित्रण किया गया है ?
Ans. "एक तिनका" कविता में आत्मविश्वास, संघर्ष और आशा की भावनाओं का चित्रण किया गया है। यह कविता हमें प्रेरित करती है कि हमें अपने छोटे-से योगदान को भी महत्व देना चाहिए।
4. इस कविता के माध्यम से लेखक ने समाज को क्या संदेश दिया है ?
Ans. लेखक ने इस कविता के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया है कि हर व्यक्ति, चाहे वह कितना भी छोटा क्यों न हो, समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। हमें सभी की क्षमता को पहचानने और सम्मान करने की आवश्यकता है।
5. "एक तिनका" कविता की रचना शैली क्या है ?
Ans. "एक तिनका" कविता की रचना शैली सरल और भावनात्मक है। इसमें कवि ने आसानी से समझ में आने वाले शब्दों का प्रयोग किया है, जिससे पाठक कविता के संदेश को अच्छे से समझ सके।
Related Searches

एक तिनका NCERT Solutions | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

Viva Questions

,

Semester Notes

,

Objective type Questions

,

Summary

,

Free

,

Previous Year Questions with Solutions

,

एक तिनका NCERT Solutions | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

study material

,

practice quizzes

,

Exam

,

ppt

,

Extra Questions

,

pdf

,

एक तिनका NCERT Solutions | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

shortcuts and tricks

,

past year papers

,

mock tests for examination

,

Important questions

,

Sample Paper

,

MCQs

,

video lectures

;