Table of contents |
|
बातचीत के लिए |
|
शब्दों का खेल |
|
चित्र और बातचीत |
|
आओं कुछ बनाएँ |
|
चित्रकारी और लेखन |
|
खेल-खेल में |
|
पढ़िए और लिखिए – |
|
प्रश्न 1: यह कविता किसके विषय में है?
उत्तर: चाँद के विषय में।
प्रश्न 2: कविता का नाम ‘चाँद का बच्चा’ क्यों रखा गया होगा?
उत्तर: क्योंकि बच्चे को चाँद छोटा दिखाई दे रहा है अतः उसने इसे चाँद का बच्चा समझ लिया।
प्रश्न 3: आप इस कविता को क्या नाम देना चाहेंगे और क्यों?
उत्तर: छोटा चाँद।
प्रश्न 4: क्या चाँद हमेशा गोल ही दिखता है?
उत्तर: नहीं, चाँद केवल पूर्णिमा के दिन पूरा बड़ा और गोल दिखता है।
प्रश्न 5: आपकी माँ आपको क्या कहकर पुकारती हैं?
उत्तर: छात्र स्वयं बताएँ कि उनकी माँ उन्हें क्या कहकर पुकारती हैं।
नीचे दी गई वस्तुएँ कैसी हैं- गोल, चौकोर, तिकोनी? रेखा खींचकर मिलाइए -उत्तर:
तुक मिलने वाले शब्दों को खोजकर लिखिए -उत्तर:
उत्तर: एक बार एक प्यासा कौआ पानी की खोज में घूम रहा था। उसने एक घड़े में पानी देखा। घड़े में पानी बहुत कम था। उसकी चोंच पानी तक नहीं पहुँच सकी। उसने कुछ कंकड़ घड़े में डाले। कंकड़ डालने से पानी ऊपर आ गया। कौए ने पानी पिया और उड़ गया।
अपने आस-पास नीचे गिरे हुए फूल, पत्ते, डंडियाँ एकत्र कीजिए। छोटे समूह में बैठकर इनसे कुछ आकृतियाँ बनाइए। आप तितली, पेड़ आदि भी बना सकते हैं। आकृतियाँ बनाने के बाद कक्षा में सभी को बताइए कि आपने ये कैसे बनाईं।
उत्तर: छात्र स्वयं करें।
![]() |
Test: चाँद का बच्चा
|
Start Test |
दिए गए चित्र में आप क्या-क्या देख पा रहे हैं? कुछ नाम लिखिए -
उत्तर: मोर
तोता
पेड़; घोंसला
फल; फूल
अब इन शब्दों से वाक्य बनाइए -
1. यह एक पेड़ है।
2. पेड़ के नीचे मोर नाच रहा है।
3. पेड़ पर कुछ फल लगे हैं।
4. पेड़ पर चिड़ियाँ का घोंसला है।
5. पेड़ पर रंग-बिरंगे फूल खिले हैं।
दो समूह बनाइए। एक समूह प्रश्न पूछेगा और दूसरा समूह उत्तर देगा।उत्तर:
कविता में आए ‘कौन’ शब्द पर घेरा लगाइए। पेड़ पर लगे अक्षरों से शब्द बनाइए –उत्तर:
![]() |
Download the notes
NCERT Solutions: चाँद का बच्चा
|
Download as PDF |
कविता को आगे बढ़ाइए –
हमने तीन चीज़ें देखीं
हमने तीन चीज़ें देखीं, बाबा तीन चीज़ें देखीं
हमने बाग में देखी मकड़ी
वह तो खा रही थी ककड़ी
उसके पास पड़ी थी लकड़ी
हमने तीन चीज़ें देखीं, बाबा तीन चीज़ें देखीं
हमने बाग में देखा भालू
वह तो खा रहा था _________
नाम था उसका _________
हमने तीन चीज़ें देखीं, बाबा तीन चीज़ें देखीं
हमने बाग में देखा बंदर
वह तो खा रहा था _________
नाम था उसका _________
उत्तर: छात्र स्वयं बताएँ ।
प्रश्न: शब्दों में आए अक्षरों के अनुसार उन्हें ‘ठ’, ‘ध’, ‘ढ’ ‘ष’ के घर में छाँटकर लिखिए -उत्तर:
33 videos|116 docs|20 tests
|