Class 8 Exam  >  Class 8 Notes  >  Hindi Class 8  >  NCERT Solutions: अन्याय के खिलाफ

अन्याय के खिलाफ NCERT Solutions | Hindi Class 8 PDF Download

पाठ  13 - अन्याय के खिलाफ (कहानी) हिंदी, दूर्वा भाग- III

(NCERT Solutions - Chapter 13 - Anyaay ke Khilaf, Class 8, Hindi )
1. पाठ से
प्रश्न- (क) आंध्र के घने जंग में रहने वाले आदिवासियों के बीच अपना हक जमाने के लिए अंग्रेज़ों ने क्या किया?
उत्तर-
आंध्र के घने जंगलों में रहने वाले आदिवासियों पर अंग्रेज़ों ने हुक्म जमाने के लिए उनके राशन-पानी ले जाने वाले रास्ते की नाकेबंदी कर दी जिससे भूखे मरने की नौबत आ गयी। इस कारण कोया आदिवासियों को अंग्रेज़ों के सामने झुकना पड़ा।

श्न- (ख) श्री राम राजू कौन था? उसने अंग्रे के सामने आत्मसमर्पण क्यों किया?
उत्तर-
श्रीराम राजू हाई स्कूल पास कर 18 वर्ष की उम्र में साधू बन गए थे। उन्होंने कोया आदिवासियों को अत्याचार की खिलाफ आवाज़ उठाने की प्रेरणा दी जिस कारण वे लोग उन्हें अपना नेता मानने लगे थे।
जब अंग्रेज़ों ने कोया आदिवासियों का राशन रोक दिया तो उनपर कहर टूट पड़ा, श्रीराम राजू ने अपने लोगों की तकलीफों का अंत करने के लिए आत्मसमर्पण किया। 

श्न- (ग) अंग्रेज़ों से लड़ने के लिए कोया आदिवा क्या-क्या करते थे?
उत्तर-
अंग्रेज़ों से लड़ने के लिए कोया आदिवासी संकरी पगडंडियों के आसपास जंगलों में छिपे रहते थे। उन पगडंडियों  से जब अंग्रेज़ी सेना गुजरती थी, तो वह उनमें से भारतीयों सेना के लोगों को जाने देते थे और जैसे ही अंग्रेज़ी सारजेन्ट या कैप्टन आ रहा होता था, तो उसे मार देते थे। पुलिस चौकियों या सेना पर हमला कर देते थे और अस्त्र-शस्त्र लूट कर भाग जाते थे।
प्रश्न- (घ) कोया आदिवासियों के विद्रोह को स्वतंत्रता संग्रा क्यों कहना चाहिए?

उत्तर-
पराधीनता के विरुद्ध जब लड़ाई होती है तो उसे स्वाधीनता संग्राम कहा जाता है। यहाँ भी अंग्रेज़ों ने आदिवासियों को जबरदस्ती बिना मजदूरी के सड़क बनाने को कहा, यह अत्याचार था इसलिए इसे स्वतंत्रता संग्राम भी कह सकते हैं।


4. क्या ठीक होगा?
(i)"दो दिन में जंगल में सड़क बनाने का काम शुरू होगा। तुम सब लोगों को इस काम पर पहुँचना है। अगर नहीं पहुँचे तो ठीक नहीं होगा।"

(ii)"काम करेंगे तो बदले में क्या मिलेगा।"

ऊपर के कथनों में पहला कथन तहसीलदार बेस्टीयन का है जो आदिवासियों के गाँवों मे जाकर चिल्ला-चिल्लाकर बोला था और दूसरा कथन आदिवासियों में से किसी का है जो तहसीलदार से पूछना चाहा था। अब तुम सोचकर बताओ कि– 

प्रश्न- (क) तुम्हारे विचार से बेस्टियन का कथन ठीक होगा?

प्रश्न- (ख) आदिवासियों में से किसी के द्वारा कहा गया वह कथन कैसा है? तुम्हारे विचार से क्या ठीक होगा?

(संकेत :-तुम अपनी पसंद के कथन को अपने ढंग से लिख सकते हो)

उत्तर 

(क) नहीं, मेरे विचार से बेस्टियन का कथन अनुचित था। यह एक प्रकार से लोगों पर अत्याचार था।

(ख) आदिवासियों में से किसी के द्वारा कहा गया यह कथन बिल्कुल सही था। काम के बदल मेहनताना मिलना ज़रूरी होता है। चूँकि कोई भी व्यक्ति तभी मेहनत करेगा जब उसका पेट भरा रहे।

6. तुम्हारे विचार से

श्न- (क) राजू हाई स्कूल तक पढ़ाई करने के बाद जंगलों मे रहने क्यों आया होगा?

उत्तर- उसका मन संसार में फैले भ्रष्टाचार से दुखी हो गया होगा इसलिए वह साधू बन गया होगा। वह समाज से दूर हो गया होगा। साथ ही अंग्रेज़ों के प्रति उसके मन में विद्रोह था। वह जंगल में आ गया।

प्रश्न- (ख) राजू के शहीद होने का आदिवासियों के आंदोलन पर क्या असर हुआ होगा?

उत्तर- राजू के शहीद होने पर आदिवासियों का आन्दोलन टूट गया। वे हिम्मत हार कर अंग्रेज़ों की गुलामी करने लगे।


8. मुहावरे
प्रश्न- नीचे लिखे वाक्यों में मुहावरों का प्रयोग किया गया है। इन्हीं मुहावरों का प्रयोग करते हुए तुम कुछ नए वाक्य बनाओ।

(क) एक सिपाही ने उसका काम तमाम कर दिया।

(ख) आदिवासियों की हिम्मत जवाब देने लगी।

(ग) अंग्रेज़ों ने अपने दांतों तले उँगली दबा ली।

(घ) किसी को कानो-कान खबर न हो।

(ङ) अंग्रेज़ सरकार के छक्के छूट गए।

(च) अंग्रेज़ों के होश उड़ गए।

(छ) भारतीय सैनिकों का बाल बाँका न होने पाए।

उत्तर 

(क) युद्ध में अनेकों गद्दारों का काम तमाम हो गया।

(ख) माँ की मृत्यु के बाद वह समाज से लड़ती रही परन्तु फिर उसकी हिम्मत जवाब देने लगी।

(ग) इतनी सुन्दर कढ़ाई देखकर सबने दाँतों तले उँगली दबा ली।

(घ) राम ने इतनी सफ़ाई से घर खाली कर दिया कि किसी को कानों-कान खबर न हुई।

(ङ) चोर की इतनी मार पीट हुई कि उसके छक्के छूट गए।

(च) जैसे ही मोहन ने सेठ जी को पैसे लेने आते देखा तो उसके होश उड़ गए।

(छ) देखो ज़रा सम्भाल कर काम करना काँच की चीज़ों का बाल भी बाँका न हो।

10. वचन बदलो

(क) सिपाही ने राजू पर गोली चलाई। 

सिपाहियों ने ...................

(ख) उगी हुई फसल को जलाया जाने लगा।

....................

(ग) आदिवासी की हिम्मत जवाब दे गई।

.......................

(घ) आगे से यह सवाल मत पूछना।

......................

उत्तर 

(क) सिपाहियों ने राजू पर गोलियाँ चलाई।

(ख) उगी हुई फसलों को जलाया जाने लगा।

(ग) आदिवासियों की हिम्मत जवाब दे गई।

(घ) आगे से इन सवालों को मत पूछना।

11. समझकर रूप बदलो

भाववाचक संज्ञा से विशेषण बनाओ।

अन्याय के खिलाफ NCERT Solutions | Hindi Class 8


उत्तर
अन्याय के खिलाफ NCERT Solutions | Hindi Class 8

The document अन्याय के खिलाफ NCERT Solutions | Hindi Class 8 is a part of the Class 8 Course Hindi Class 8.
All you need of Class 8 at this link: Class 8
54 videos|354 docs|47 tests

FAQs on अन्याय के खिलाफ NCERT Solutions - Hindi Class 8

1. अन्याय क्या है और इसके प्रकार क्या हैं ?
Ans. अन्याय का अर्थ है किसी व्यक्ति या समूह के साथ नाइंसाफी या असमानता करना। इसके कई प्रकार हो सकते हैं, जैसे सामाजिक अन्याय, आर्थिक अन्याय, और राजनीतिक अन्याय। सामाजिक अन्याय में जाति, धर्म या लिंग के आधार पर भेदभाव शामिल होता है, जबकि आर्थिक अन्याय में धन और संसाधनों का असमान वितरण होता है।
2. अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं ?
Ans. अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं, जैसे जागरूकता फैलाना, शिक्षा को बढ़ावा देना, कानूनों का पालन करना और सामुदायिक संगठनों में भाग लेना। इसके अलावा, लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना और न्यायालयों में जाकर अपनी आवाज उठाना भी महत्वपूर्ण है।
3. क्या अन्याय के खिलाफ लड़ाई में युवा पीढ़ी की भूमिका महत्वपूर्ण है ?
Ans. हाँ, युवा पीढ़ी की भूमिका अन्याय के खिलाफ लड़ाई में बहुत महत्वपूर्ण है। युवा लोग न केवल नए विचारों और दृष्टिकोणों के साथ आते हैं, बल्कि वे सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रेरित होते हैं। वे सोशल मीडिया का उपयोग करके जागरूकता फैलाने और सामूहिक आंदोलनों में भाग लेने में सक्षम होते हैं।
4. अन्याय के मामलों में कौन से कानूनी उपाय उपलब्ध हैं ?
Ans. अन्याय के मामलों में विभिन्न कानूनी उपाय उपलब्ध हैं, जैसे कि शिकायत दर्ज करना, न्यायालय में अपील करना, और मानवाधिकार आयोग से संपर्क करना। नागरिकों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए विभिन्न कानूनों और नीतियों का सहारा लेना चाहिए, जैसे कि घरेलू हिंसा अधिनियम या अनुसूचित जाति और जनजाति अधिनियम।
5. अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने के लिए समाज में कौन सा योगदान दिया जा सकता है ?
Ans. समाज में अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने के लिए विभिन्न तरीकों से योगदान दिया जा सकता है। व्यक्ति स्वयं को शिक्षित कर सकते हैं, सामुदायिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं, और समाज में समानता और न्याय की बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, लोगों को एकजुट होकर आवाज उठाना और बदलाव के लिए प्रयास करना चाहिए।
Related Searches

अन्याय के खिलाफ NCERT Solutions | Hindi Class 8

,

study material

,

Previous Year Questions with Solutions

,

MCQs

,

Semester Notes

,

Viva Questions

,

past year papers

,

video lectures

,

Sample Paper

,

Summary

,

Extra Questions

,

अन्याय के खिलाफ NCERT Solutions | Hindi Class 8

,

अन्याय के खिलाफ NCERT Solutions | Hindi Class 8

,

ppt

,

mock tests for examination

,

Free

,

pdf

,

Objective type Questions

,

Exam

,

practice quizzes

,

Important questions

,

shortcuts and tricks

;