Class 6 Exam  >  Class 6 Notes  >  Hindi (Vasant) Class 6  >  NCERT Solutions: वन के मार्ग

वन के मार्ग NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6 PDF Download

सवैया से 

प्रश्न 1. नगर से बाहर निकलकर दो पग चलने के बाद सीता की क्या दशा हुई?
उत्तर:
नगर से बाहर निकलकर दो पग अर्थात थोड़ी दूर चलने के बाद सीता जी के माथे पर पसीने की बूंदें झलकने लगीं। उनके कोमल ओठ सूख गए। वे शीघ्र ही थक गईं। 


प्रश्न 2. ‘अब और कितनी दूर चलना है, पर्नकुटी कहाँ बनाइएगा’-किसने, किससे पूछा और क्यों ?
उत्तर:
‘अब और कितना दूर चलना है, पर्नकुटी कहाँ बनाइएगा’ ये शब्द सीता जी ने श्रीराम से पूछे क्योंकि वे बहुत अधिक थक गई थीं।


प्रश्न 3. राम ने थकी हुई सीता की क्या सहायता की?
उत्तर: 
राम ने जब देखा कि सीता थक चुकी हैं, तो वह देर तक बैठकर पैरों से काँटे निकालने का अभिनय करते रहे, जिससे सीता को कुछ देर आराम करने का मौका मिल जाए और उनकी थकान कम हो जाए।


प्रश्न 4. दोनों सवैयों के प्रसंगों में अंतर स्पष्ट करो।
उत्तर:
पहले सवैये में वन जाते समय सीता जी की व्याकुलता एवं थकान का वर्णन है। वे अपने गंतव्य के बारे में जानना चाहती हैं। पत्नी सीता की ऐसी बेहाल अवस्था देखकर रामचंद्र जी भी दुखी हो जाते हैं। जब सीता नगर से बाहर कदम रखती हैं तो कुछ दूर जाने के बाद काफ़ी थक जाती हैं। उन्हें पसीना आने लगता है और होंठ सूखने लगते हैं। वे व्याकुलता से श्रीराम से पूछती हैं कि अभी और कितना चलना है तथा पर्णकुटी कहाँ बनाना है? इस तरह सीता जी की व्याकुलता को देखकर श्रीराम की आँखों में आँसू आ जाते हैं। दूसरे सवैये में श्रीराम और सीता की दशा का मार्मिक चित्रण है। इस प्रसंग में श्रीराम व सीता जी के प्रेम को दर्शाते हुए कहा गया है कि कैसे श्रीराम सीता के थक जाने पर अपने पैरों के काँटे निकालते हैं और सीता जी श्रीराम का अपने प्रति प्रेम देखकर पुलकित हो जाती हैं।


प्रश्न 5. पाठ के आधार पर वन के मार्ग का वर्णन अपने शब्दों में करो।
उत्तर:
वन का मार्ग अत्यंत कठिन था। यह मार्ग काँटों से भरा था। उस पर बहुत सँभलकर चलना पड़ रहा था। रहने के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं था। रास्ते में खाने की वस्तुएँ नहीं थीं। पानी मिलना भी कठिन था। चारों तरफ सुनसान तथा असुरक्षा का वातावरण था।


अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1. गरमी के दिनों में कच्ची सड़क की तपती धूल में नंगे पाँव चलने पर पाँव जलते हैं। ऐसी स्थिति में पेड़ की छाया में खड़ा होने और पाँव धो लेने पर बड़ी राहत मिलती है। ठीक वैसे ही जैसे प्यास लगने पर पानी मिल जाए और भूख लगने पर भोजन। तुम्हें भी किसी वस्तु की आवश्यकता हुई होगी और कुछ समय बाद पूरी हो गई होगी। तुम सोचकर लिखो कि आवश्यकता पूरी होने के पहले तक तुम्हारे मन की दशा कैसी थी?
उत्तर:
किसी वस्तु की आवश्यकता पूरी होने से पहले मन उसके लिए बेचैन तथा व्याकुल रहता है। हम बार-बार उस वस्तु के विषय में सोचते रहते हैं तथा उसे पाने के अनेक प्रयास करते हैं। किसी दूसरे काम में मन नहीं लगता।


भाषा की बात

प्रश्न 1.
लखि-देखकर।
धरि-रखकर।
पोंछि-पोछकर।
जानि-जानकर।
ऊपर लिखे शब्दों और उनके अर्थ को ध्यान से देखो। हिंदी में जिस उद्देश्य के लिए हम क्रिया में ‘कर’ जोड़ते हैं, उसी के लिए अवधी में क्रिया में f (इ) को जोड़ा जाता है, जैसे-अवधी में बैठ + 1 = बैठि हिंदी में बैठ + कर = बैठकर। तुम्हारी भाषा या बोली में क्या होता है? अपनी भाषा के ऐसे छह शब्द लिखो। उन्हें ध्यान से देखो और कक्षा में बताओ।

उत्तर: मेरी भाषा हिंदी खड़ी बोली है पर भोजपुरी में निम्नलिखित उद्देश्य के लिए अलग क्रिया के साथ ‘के’ का प्रयोग करते हैं जैसे

  • देखकर  –  ताक के
  • बैठकर  –  बइठ के।
  • रुककर  –  ठहर के।
  • सोकर  –  सुत के
  • खाकर  –  खा के।
  • पढ़कर  –  पढ़ के।


प्रश्न 2. “मिट्टी का गहरा अंधकार, डूबा है उसमें एक बीज।’ उसमें एक बीज डूबा है। जब हम किसी बात को कविता में कहते हैं तो वाक्य के शब्दों के क्रम में बदलाव आता है; जैसे-“छाँह घरीक वै ठाढ़े” को गद्य में ऐसे लिखा जा सकता है। “छाया में एक घड़ी खड़ा होकर।” उदाहरण के आधार पर नीचे दी गई कविता की पंक्तियों को गद्य के शब्दक्रम में लिखो।
उत्तर:
पुर तें निकसी रघुबीर-बधू,
सीता जी नगर से बाहर वन जाने के लिए निकलीं।

  • पुट सूख गए मधुराधर वै॥

मधुर होठ सूख गए।

  • बैठि बिलंब लौं कंटक काढ़े।

कुछ समय तक श्रीराम ने आराम किए और अपने पैरों से देर तक काँटे निकालते रहे।

  • पर्नकुटी करिहौं कित है?
  • पत्तों की कुटिया अर्थात पर्णकुटी कहाँ बनाएँगे ?
The document वन के मार्ग NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6 is a part of the Class 6 Course Hindi (Vasant) Class 6.
All you need of Class 6 at this link: Class 6
Are you preparing for Class 6 Exam? Then you should check out the best video lectures, notes, free mock test series, crash course and much more provided by EduRev. You also get your detailed analysis and report cards along with 24x7 doubt solving for you to excel in Class 6 exam. So join EduRev now and revolutionise the way you learn!
Sign up for Free Download App for Free
28 videos|163 docs|43 tests

Up next

FAQs on वन के मार्ग NCERT Solutions - Hindi (Vasant) Class 6

1. वन के मार्ग क्या हैं?
उत्तर: वन के मार्ग वह मार्ग होता है जो वन क्षेत्रों को एक जगह से दूसरी जगह जोड़ता है। यह मार्ग वन जीवों के लिए सुरक्षित रहता है और वन उत्पादों को सुरक्षित ढंग से ले जाने में सहायता करता है।
2. वन के मार्ग क्यों महत्वपूर्ण होते हैं?
उत्तर: वन के मार्ग महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि इन्हें वन जीवों के लिए सुरक्षित रखने और वन उत्पादों को बेहतर ढंग से ले जाने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। वन के मार्ग भीषण गर्मी, ठंड, बर्फ, बाढ़, बारिश आदि के समय में वन क्षेत्रों के लिए एक सुरक्षित मार्ग प्रदान करते हैं।
3. वन के मार्ग कैसे बनाए जाते हैं?
उत्तर: वन के मार्ग बनाने के लिए सबसे पहले एक योजना तैयार की जाती है। फिर वन क्षेत्र के बारे में जानकारी जुटाई जाती है, जैसे कि कितना दूरी तय करनी है, किस तरह का मार्ग बनाया जाएगा, कितना समय लगेगा आदि। इसके बाद वन क्षेत्र में रोड बनाने के लिए उपयुक्त उपकरणों का उपयोग किया जाता है और मार्ग बनाया जाता है।
4. वन के मार्गों का उपयोग क्या हो सकता है?
उत्तर: वन के मार्गों का उपयोग वन उत्पादों जैसे लकड़ी, फल, मेडिकल पौधे आदि को सुरक्षित रूप से अन्य स्थानों तक पहुंचाने के लिए किया जाता है। इन मार्गों के माध्यम से किसान अपने फसलों को बेचने के लिए भी अलग-अलग बाजारों तक पहुंच सकते हैं।
5. वन के मार्ग बनाने के लिए कौन-कौन से उपकरण का उपयोग किया जाता है?
उत्तर: वन के मार्ग बनाने के लिए उपयोग होने वाले उपकरणों में जेस्को, बुलडोज़र, एक्सकेवेटर, ट्रैक्टर, चेन सॉ, जूनियर हैंड टूल्स आदि शामिल हो सकते हैं। ये उपकरण जलवायु के अनुकूलता के हिसाब से चुने जाते हैं ताकि मार्ग बनाने की प्रक्रिया में कोई समस्या न हो।
28 videos|163 docs|43 tests
Download as PDF

Up next

Explore Courses for Class 6 exam
Related Searches

Extra Questions

,

pdf

,

past year papers

,

Viva Questions

,

वन के मार्ग NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6

,

ppt

,

MCQs

,

वन के मार्ग NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6

,

shortcuts and tricks

,

वन के मार्ग NCERT Solutions | Hindi (Vasant) Class 6

,

Semester Notes

,

practice quizzes

,

Exam

,

mock tests for examination

,

Important questions

,

Free

,

video lectures

,

Summary

,

study material

,

Objective type Questions

,

Sample Paper

,

Previous Year Questions with Solutions

;