Class 9 Exam  >  Class 9 Notes  >  विज्ञान (कक्षा 9) - नोट्स, वीडियोस तथा सैंपल पेपर्स  >  NCERT Solutions पाठ - 2 क्या हमारे आस - पास के पदार्थ शुद्ध हैं, कक्षा 9, विज्ञान

NCERT Solutions पाठ - 2 क्या हमारे आस - पास के पदार्थ शुद्ध हैं, कक्षा 9, विज्ञान | विज्ञान (कक्षा 9) - नोट्स, वीडियोस तथा सैंपल पेपर्स - Class 9 PDF Download

 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है

अध्याय-समीक्षा : 

  • समान रासायनिक प्रकृति के पदार्थों को जो एक ही प्रकार के कणों से बने होते हैं, शुद्ध पदार्थ कहते है |

  • मिश्रण (Mixture) : दो या दो से अधिक शुद्ध पदार्थों के मेल से बने पदार्थ को मिश्रण कहते है |  जैसे - जल में चीनी, रक्त, वायु और बालू नमक का मिश्रण आदि | ​

  • समुद्र का जल, खनिज, मिटटी आदि सभी मिश्रण के उदाहरण हैं | 

  • किसी पदार्थ को अन्य प्रकार के तत्वों में भौतिक प्रक्रम द्वारा अलग नहीं किया जा सकता है | ये शुद्ध पदार्थ होते हैं जैसे - सोडियम क्लोराइड, चीनी आदि | 

  • तत्व (Element) : तत्व किसी पदार्थ का वह मूल रूप होता है जो एक ही प्रकार के रासायनिक प्रकृति के बने होते हैं और जिसे किसी भी भौतिक या रासायनिक प्रक्रम के द्वारा अलग नहीं किया जा सकता है | तत्व कहलाता है | जैसे - लोहा, ऑक्सीजन, सल्फर, सोना, चांदी आदि | 

  • यौगिक (Compound) : दो या दो से अधिक तत्वों के मेल से एक निश्च#2330;ित अनुपात में रासायनिक प्रक्रिया द्वारा बने पदार्थ को यौगिक कहते है | जैसे - जल, नमक, चीनी, अल्कोहल एवं कार्बन-डाइऑक्साइड आदि यौगिक है | 

  • समांगी मिश्रण: वह मिश्रण जिसकी बनावट समान हो तथा इसके कणों को अलग अलग नहीं पहचाना जा सके समांगी मिश्रण कहते है | जैसे : नमक और जल का घोल |  

  • विषमांगी मिश्रण : वह मिश्रण जिसके अंश भौतिक रूप से अलग होते है और इसके कणों को अलग-अलग पहचाना जा सकता है, विषमांगी मिश्रण कहलाता है | जैसे : लोहे के बुरादे और बालू का मिश्रण | 

  • दो या दो से अधिक पदार्थों के समांगी मिश्रण को विलयन कहते है | 

  • विलयन पदार्थ के तीनों अवस्थाओं में पाया जाता है | जैसे - ठोस - मिश्रघातु, द्रव - निम्बू पानी, गैस - वायु |  

  • विलयन के कण समान रूप से वितरित रहते है, अर्थात इसके कणों को अलग-अलग पहचाना नहीं जा सकता है | जैसे - निम्बू-चीनी पानी में एक ही स्वाद होता है ​|

पाठगत-प्रश्न: 

प्रश्न1. शुद्ध पदार्थ से आप क्या समझते हैं ? 

उत्तर: वह पदार्थ जिसमें मौजूद सभी कण समान रासायनिक प्रकृति के हैं तथा एक ही प्रकार के कणों से मिलकर बना होता है | शुद्ध पदार्थ कहलाता है | 

प्रश्न2. समांगी और विषमांगी मिश्रणों में अंतर बताएँ | 

उत्तर: 

समांगी मिश्रण

विषमांगी मिश्रण

1. इसके संघटकों की बनावट समान होती है |

2. इसके विभिन्न अवयवों के बीच स्पष्ट पृथकन सीमाएं नहीं होती है | 

3. उदाहरण - शक्कर या चीनी का विलयन |

1. इसके संघटकों की बनावट भौतिक दृष्टि से अलग होती है |

2. इसके विभिन्न अवयवों के बीच पृथकन सीमाएँ होती हैं |  

3. उदाहरण - सोडियम क्लोराइड और लोहे की छीलन | 


प्रश्न3. विलयन, निलंबन और कोलाइड एक दुसरे से किस प्रका#2352; भिन्न हैं ? 

उत्तर: 

विलयन:

(i) विलयन दो या दो से अधिक पदार्थों का समांगी मिश्रण हैं | 

(ii) इसके कणों में समांगिकता होती है | 

(iii) इसके कण इतने सूक्ष्म होते हैं कि आँख से नहीं देखे जा सकते हैं | 

(iv) विलयन में प्रकाश का मार्ग दिखाई नहीं देता | 

(v) छानने की विधि द्वारा विलेय के कणों को विलयन से पृथक नहीं किया जा सकता है | 

(vi) यह स्थाई होता है | 

निलंबन:

(i) यह एक विषमांगी मिश्रण है | 

(ii) इसके कणों में समांगिकता नहीं होती है | 

(iii) इसके कण बड़े होते है और ये आँखों से देखे जा सकते है | 

(iv) इनके निलंबित कण प्रकाश के किरण को फैला देते है |

(v) इन्हें छानने की विधि से अलग किया जा सकता है | 

(vi) ये अस्थाई होते है |

कोलाइड:

(i) यह भी एक विषमांगी मिश्रण है | 

(ii) इसके कणों में भी समांगिकता नहीं होती है | 

(iii) इनका आकार छोटा होने के कारण इन्हें आँखों से देखा नहीं जा सकता है |

(iv) ये प्रकाश के मार्ग को दृश्य बनाते है और टिंडल प्रभाव दिखाते हैं ? 

(v)  छानने की विधि से इसके कणों को पृथक नहीं किया जा सकता है |

(vi) ये भी अस्थाई होते है |

 

The document NCERT Solutions पाठ - 2 क्या हमारे आस - पास के पदार्थ शुद्ध हैं, कक्षा 9, विज्ञान | विज्ञान (कक्षा 9) - नोट्स, वीडियोस तथा सैंपल पेपर्स - Class 9 is a part of the Class 9 Course विज्ञान (कक्षा 9) - नोट्स, वीडियोस तथा सैंपल पेपर्स.
All you need of Class 9 at this link: Class 9

FAQs on NCERT Solutions पाठ - 2 क्या हमारे आस - पास के पदार्थ शुद्ध हैं, कक्षा 9, विज्ञान - विज्ञान (कक्षा 9) - नोट्स, वीडियोस तथा सैंपल पेपर्स - Class 9

1. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं?
उत्तर: नहीं, हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध नहीं होते हैं। वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण और भूमि प्रदूषण जैसी विभिन्न प्रकार की प्रदूषण की समस्याएं हमारे आस-पास मौजूद होती हैं।
2. प्रदूषण के कारण क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध नहीं होते हैं?
उत्तर: प्रदूषण के कारण हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध नहीं होते हैं। वायु प्रदूषण के कारण वायुमंडल में मिश्रित गैसें और धूल प्रदूषण होता है। जल प्रदूषण के कारण जलमार्गों और जलधाराओं में विभिन्न जहरीले पदार्थों का मिलना होता है। ध्वनि प्रदूषण के कारण अधिक शोर और उच्च स्तर पर ध्वनि प्रदूषण होता है। भूमि प्रदूषण के कारण भूमि में विभिन्न हानिकारक पदार्थों का मिलना होता है।
3. वायु प्रदूषण क्या होता है?
उत्तर: वायु प्रदूषण एक प्रकार की प्रदूषण है जो वायुमंडल में मिश्रित गैसें और धूल के कारण होता है। यह धुंधली और धूलभरी वायु के रूप में विद्यमान होता है और इसके कारण वायुमंडल की गुणवत्ता कम हो जाती है। वायु प्रदूषण के कारण हमें श्वास लेने में कठिनाई, नजला, खांसी, चक्कर आना और बुखार जैसी समस्याएं होती हैं।
4. जल प्रदूषण कैसे होता है?
उत्तर: जल प्रदूषण विभिन्न जहरीले पदार्थों के मिलने के कारण होता है जो जलमार्गों और जलधाराओं में शामिल होते हैं। यह जलमार्गों से पानी के उपयोग को अस्वीकार्य बना देता है और प्राकृतिक जीवन को प्रभावित करता है। जल प्रदूषण के कारण हमें पेट दर्द, मतली, दस्त, त्वचा संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
5. ध्वनि प्रदूषण क्या होता है?
उत्तर: ध्वनि प्रदूषण उच्च स्तर पर शोर के कारण होता है। यह विभिन्न स्रोतों से आने वाले शोर के कारण होता है, जैसे सड़कों पर ट्रैफिक शोर, उड़ानों की ध्वनि, उच्च स्तर पर संगीत प्रदर्शन और उद्योगों के शोर। ध्वनि प्रदूषण के कारण हमें निद्रा में कठिनाई, आवाज संक्रमण, सुनने की क्षमता में कमी और तनाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
Related Searches

Extra Questions

,

Objective type Questions

,

कक्षा 9

,

shortcuts and tricks

,

विज्ञान | विज्ञान (कक्षा 9) - नोट्स

,

NCERT Solutions पाठ - 2 क्या हमारे आस - पास के पदार्थ शुद्ध हैं

,

Exam

,

वीडियोस तथा सैंपल पेपर्स - Class 9

,

Free

,

Semester Notes

,

विज्ञान | विज्ञान (कक्षा 9) - नोट्स

,

Important questions

,

Viva Questions

,

विज्ञान | विज्ञान (कक्षा 9) - नोट्स

,

study material

,

कक्षा 9

,

Summary

,

कक्षा 9

,

Previous Year Questions with Solutions

,

NCERT Solutions पाठ - 2 क्या हमारे आस - पास के पदार्थ शुद्ध हैं

,

mock tests for examination

,

practice quizzes

,

pdf

,

past year papers

,

वीडियोस तथा सैंपल पेपर्स - Class 9

,

Sample Paper

,

वीडियोस तथा सैंपल पेपर्स - Class 9

,

MCQs

,

video lectures

,

NCERT Solutions पाठ - 2 क्या हमारे आस - पास के पदार्थ शुद्ध हैं

,

ppt

;