Class 8 Exam  >  Class 8 Notes  >  NCERT Textbooks & Solutions for Class 8  >  NCERT Solutions: पाठ 7 - उठ किसान ओ, हिंदी, कक्षा - 8

पाठ 7 - उठ किसान ओ, हिंदी, कक्षा - 8 NCERT Solutions | NCERT Textbooks & Solutions for Class 8 PDF Download

पाठ  7 - उठ किसान ओ (कविता), हिंदी, दूर्वा भाग- III

(NCERT Solutions Chapter 7 - Uth Kisan O, Class 8, Hindi Durva)

1. कविता से
नीचे लिखी पंक्तियाँ पढ़ो। आपस में चर्चा करके इसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दो।
(क) " तेरे हरे-भरे सावन के साथी ये आए हैं "

प्रश्न - क्या बादल हरे-भरे सावन के साथी हैं अथवा किसान के? या दोनों के।

उत्तर-
बादल, सावन और किसान दोनों के साथी हैं। सावन से मौसम अच्छा रहता है। किसान के खेत लहलहाते हैं।

प्रश्न - (ख) " तेरे प्राणों में भरने को नया राग लाए हैं "

बादल ऐसा क्या लाए हैं जिससे किसान के प्राणों में नया राग भर जाएगा?

उत्तर
बादल के बरसने से भूमि को जल मिलेगा। इससे किसानों द्वारा लगाए खेतों को पानी मिलता है और उसकी मेहनत खेतों के रूप में लहलहा जाती है, जिसमें उसके प्राण बसे होते हैं। इसलिए कवि ने बादल द्वारा लाए जल से किसान के प्राणों में नया राग भरने की बात कही है।
प्रश्न - (ग) " तेरे लिए-अकेले तेरे लिए कहाँ से चलकर आई "

क्या सचमुच पुरवाई केवल किसान के लिए चलकर आई है? वह कहाँ से चलकर आई होगी?

उत्तर
'पुरवाई' सभी के लिए आई है। परन्तु किसान के लिए बहुत महत्व रखती है क्योंकि उसे लहलहाते खेत अच्छे लगते हैं। वह कहाँ से चलकर आ रही है, इसका तो पता नहीं है। परन्तु कहा जाता है, पहाड़ों से हवा चलती है।
2. कविता के आधार पर बताओ कि
प्रश्न - (क) जब हरा खेत लहराएगा तो क्या होगा?
उत्तर- जब हरा खेत लहराएगा तो वह हरी पताका फहराएगा।

प्रश्न - (ख) बादलों के घिर आने पर कवि किसान को उठने के लिए क्#2381;यों कहता है?

उत्तर- बादलों के घिर आने पर कवि किसान को उठने के लिए इसलिए कहता है क्योंकि बादल उसके साथी हैं। वह उसके खेतों में प्राण डालने आ गए हैं।

प्रश्न - (ग) रूप बदल कर बादल किसान के कौन से सपनों को साकार करेगा?

उत्तर- रूप बदल कर बादल किसान के खेत और उसकी अच्छी उपज के सपनों को साकार करेगा।

3. छिपा है कौन?
"हरा खेत जब लहराएगा

हरी पताका फहराएगा

छिपा हुआ बादल तब उसमें

रूप बदलकर मुसकाएगा"

कविता में हम पाते हैं कि सावन की हरियाली बादलों के कारण ही हुई है इसलिए कवि को उस हरियाली में मुसकराते बादल ही दिखाई देते हैं। बताओ, कवि को इन सब में कौन दिखाई दे सकता है– 

(क) गर्म हवा। लू के थपेड़े।

उत्तर- भयंकर गर्मी।

(ख) सागर में उठती ऊँची-ऊँची लहरें।

उत्तर- सागर की सुंदरता

(ग) सुगंध फैलाता हुआ फूल।

उत्तर- फूलों के गुच्छे जिसमें सुगंध हो।

(घ) चैन की नींद सोती हुई बालिका।

उत्तर- चिन्ता रहित बालिका।

8. और मुहावरे

प्रश्न - वर्षा से जुड़े या वर्षा के बारे में कुछ और मुहावरे खोजो। उनका प्रयोग करते हुए एक-एक वाक्य बनाओ।
उत्तर

1. का वर्षा जब कृषि सुखाने (फसल के सूख जाने के बाद वर्षा का कोई महत्व नहीं होता है) –उसके खेत गर्मी से सूख गए उसके बाद वर्षा हुई जिसका कोई फायदा नहीं। ठीक ही है का वर्षा जब कृषि सुखाने। 

2. जो गरजते हैं, वे बरसते नहीं (बातें करने वाले काम नहीं करते) – आजकल नेता लोग बड़े-बड़े वादे करते हैं पर करते कुछ नहीं। सही है जो गरजते हैं, वे बरसते नहीं।

3. आसमान टूटना (मुसीबत आना) – पिता की मृत्यु के बाद तो जैसे उस पर दुखों का आसमान टूट पड़ा।

The document पाठ 7 - उठ किसान ओ, हिंदी, कक्षा - 8 NCERT Solutions | NCERT Textbooks & Solutions for Class 8 is a part of the Class 8 Course NCERT Textbooks & Solutions for Class 8.
All you need of Class 8 at this link: Class 8
522 docs

FAQs on पाठ 7 - उठ किसान ओ, हिंदी, कक्षा - 8 NCERT Solutions - NCERT Textbooks & Solutions for Class 8

1. उठ किसान ओ पाठ में किसानों के लिए क्या मुख्य संकट प्रस्तुत किए गए हैं?
उठ किसान ओ पाठ में मुख्य संकट के रूप में किसानों की गरीबी, उनके पास कम जमीन होना और उनकी मजदूरी कम होना जैसी समस्याएं प्रस्तुत की गई हैं। किसानों को बढ़ते बचत और ऋण के लिए बढ़ती ब्याज दर से भी जूझना पड़ता है।
2. किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए पाठ में क्या सुझाव दिए गए हैं?
उठ किसान ओ पाठ में किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए कुछ सुझाव दिए गए हैं। इनमें से कुछ सुझाव हैं: किसानों को कृषि विकास के लिए तकनीकी ज्ञान प्राप्त करना चाहिए, किसानों को बेहतर बीज, खाद, खेती प्रणाली, और पानी के प्रबंधन की तकनीकों का उपयोग करना चाहिए, और किसानों को सरकारी योजनाओं और समर्थन कार्यक्रमों के बारे में जागरूक होना चाहिए।
3. किसानों को अपनी मजदूरी में क्या समस्याएं हो सकती हैं?
किसानों को अपनी मजदूरी में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। इनमें से कुछ समस्याएं हैं: मजदूरी में कमी, मजदूरों की उपलब्धता की कमी, मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी की अभाव, और मजदूरों के लिए अनुचित काम की अभाव।
4. किसानों को कम जमीन होने के कारण क्या समस्याएं हो सकती हैं?
किसानों को कम जमीन होने के कारण कुछ समस्याएं हो सकती हैं। इनमें से कुछ समस्याएं हैं: कम जमीन पर कीट-रोगों का प्रभाव, फसलों की कम उत्पादनता, अधिक खरीदारी और बिक्री की समस्या, और किसानों की आर्थिक स्थिति में कमी।
5. किसानों को बढ़ती बचत और ऋण के बढ़ते ब्याज दर से कैसे निपटना चाहिए?
किसानों को बढ़ती बचत और ऋण के बढ़ते ब्याज दर से निपटने के लिए कुछ उपाय हो सकते हैं। इनमें से कुछ उपाय हैं: किसानों को अच्छे बैंक खाते खोलने चाहिए ताकि उन्हें बढ़ती बचत करने और ऋण पर ब्याज देने की सुविधा मिले, किसानों को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक होना चाहिए जो उन्हें ऋण और बचत के लिए सहायता प्रदान कर सकती हैं, और किसानों को बढ़ती बचत करने के लिए अनुशासन और योजनाबद्धता बनाए रखनी चाहिए।
Related Searches

हिंदी

,

Free

,

study material

,

Important questions

,

Semester Notes

,

past year papers

,

पाठ 7 - उठ किसान ओ

,

पाठ 7 - उठ किसान ओ

,

Previous Year Questions with Solutions

,

mock tests for examination

,

Exam

,

Sample Paper

,

pdf

,

Extra Questions

,

video lectures

,

MCQs

,

Summary

,

practice quizzes

,

पाठ 7 - उठ किसान ओ

,

हिंदी

,

कक्षा - 8 NCERT Solutions | NCERT Textbooks & Solutions for Class 8

,

Objective type Questions

,

Viva Questions

,

ppt

,

हिंदी

,

कक्षा - 8 NCERT Solutions | NCERT Textbooks & Solutions for Class 8

,

कक्षा - 8 NCERT Solutions | NCERT Textbooks & Solutions for Class 8

,

shortcuts and tricks

;