प्रश्न 1: आप भी इस मेले में होते, तो क्या-क्या करते?
उत्तर: मैं भी अगर मेले में होता तो बच्चों की तरह ही झूले झूलता और खिलौने लेता, साथ ही गुब्बारे भी जरूर खरीदता। खाने में चाट के साथ-साथ मिठाई भी खाता।
प्रश्न 2: मेले में छोटू ने किसका हाथ पकड़ा होगा और क्यों?
उत्तर: मेले में छोटू ने गुड़िया और गुनगुन दोनों का हाथ पकड़ा हुआ था और वह दोनों के बीच में चल रहा था। उसने हाथ इसलिए पकड़ा था क्योंकि मेले में अक्सर गुम हो जाने का डर होता है और वह गुम होना नहीं चाहता था।
प्रश्न 3: चाट के अतिरिक्त ठेले पर रखकर क्या-क्या बेचा जाता है?
उत्तर: चाट के अलावा ठेले पर सब्ज़ी, फल, गोलगप्पे, सजावट का सामान और फूल आदि बेचे जाते हैं।
प्रश्न 4: आप अपने यहाँ लगने वाले मेले के विषय में बताइए।
उत्तर: मेरे यहाँ एक बड़ा मेला लगता है, जिसमें झूले, चाट और खिलौने होते हैं। वहाँ बहुत सारी रंग-बिरंगी दुकानें और खुशियाँ होती हैं।
प्रश्न 5: कविता में देखकर इन प्रश्नों के उत्तर दीजिए। छोटे समूह में अपने के साथ मिलकर लिखिए -
(i) मेला कहाँ लगा था?
उत्तर: घर के पास।
(ii) बच्चों ने मेले में क्या खाया?
उत्तर: चाट।
(iii) बच्चों ने मेले में क्या खरीदा?
उत्तर: खिलौने।
प्रश्न 1: ‘मेला-ठेला’ जैसे और शब्दों की जोड़ी बताइए और लिखिए -
उत्तर: झूले-फूले
हाट-ठाट
गुड़िया-बुढ़िया
प्रश्न 2: कविता में इन शब्दों को खोजकर घेरा लगाइए -उत्तर:
प्रश्न 3: नीचे दिए गए चित्रों के नाम बताइए और अनुमान लगाकर पढ़ने का प्रयास कीजिए -उत्तर:
प्रश्न 4: शब्द बनाइए, लिखिए और पढ़कर सुनाइए -उत्तर:
प्रश्न: मान लीजिए कि आप भी इस मेले में गए हैं। आप वहाँ क्या-क्या करेंगे? अपने मित्रों के साथ बात-चीत कीजिए।
चित्र बनाइए और कुछ शब्द भी लिखिए -उत्तर: छात्र स्वयं करें।
33 videos|116 docs|20 tests
|
1. मेला क्या होता है ? | ![]() |
2. मेले में कौन-कौन सी गतिविधियाँ होती हैं ? | ![]() |
3. बच्चों के लिए मेले का क्या महत्व है ? | ![]() |
4. मेले में कौन सी चीजें खरीद सकते हैं ? | ![]() |
5. मेला किस प्रकार आयोजित किया जाता है ? | ![]() |