Police SI Exams Exam  >  Police SI Exams Notes  >  General Awareness/सामान्य जागरूकता  >  Short Notes: Australia's Geography (ऑस्ट्रेलिया का भूगोल)

Short Notes: Australia's Geography (ऑस्ट्रेलिया का भूगोल) | General Awareness/सामान्य जागरूकता - Police SI Exams PDF Download

ऑस्ट्रेलिया का भूगोल


ऑस्ट्रेलिया को द्वीपीय महाद्वीप भी कहा जाता है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर ग्रेट डिवाइडिंग पर्वत फैला है। इस पर्वत माला को ऑस्ट्रेलियाई आल्प्स भी कहा जाता है ये विश्व में चौथी सबसे बड़ी पर्वत श्रेणी है।

  • इस पर्वत श्रेणी से 2 नदियां “मर्रे” एवं “डार्लिंग” निकलती हैं। आगे चलकर ये दोनों नदियाँ मिल जाती है और संयुक्त रूप से “मर्रे डार्लिंग” नदी कहलाती है और आगे जाकर एडिलेड के पास दक्षिणी महासागर में गिर जाती है।
  • “मर्रे डार्लिंग” नदी की उपजाऊ घाटी को रेवेरिना नाम से जाना जाता है। यहां पर गेहूं की खेती की जाती है।
  • ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर ही सभी प्रमुख शहर बसे है।
  • ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा मुख्य भूमि पर स्थित है।
  • ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का पश्चिमी हिस्सा काफी सूखा है। जिस कारण से यहां कई मरुस्थल पाये जाते है। मुख्य मरुस्थलों का विवरण निम्नवत है-
    • ग्रेट विक्टोरिया मरुस्थल
    • ग्रेट सैंडी मरुस्थल
    • गिब्सन मरुस्थल
    • सिम्पसन मरुस्थल
  • ग्रेट डिवाइडिंग रेंज एवं ग्रेट विक्टोरिया डैर्स्ट के बीच का भाग नीचे बैठा हुआ है ये मध्यवर्ती बेसिन नाम से जाना जाता है। यहां पर कुआं खोद कर खेती की जाती है। तथा इस प्रकार के कुओं को “उत्स्रुत कूप” कहा जाता है। भूमि के नीचे होने के कारण यहां पानी अपने आप निकल आता है।
  • आयरे झील मध्यवर्ती बेसिन में ऑस्ट्रेलिया का सबसे गहरा भाग है। इसके आस पास के क्षेत्र को डाउन्स लैंड कहा जाता है। यहां पर शीतोष्ण घास के मैदान भी पाया जाते है। जिन्हे डाउन्स कहा जाता है।
  • ऑस्ट्रेलिया में क्रिसमस पर्व के समय गर्मी का मौसम होता है।
  • ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी भाग को तीन प्रमुख राज्यों में बाँटा गया है-
    • क्वीन्सलैण्ड राज्य (उत्तरी)
    • न्यू साउथ वेल्स (मध्य)
    • विक्टोरिया (दक्षिण)
  • न्यू साउथ वेल्स राज्य में शीतोष्ण जल वायु पायी जाती है। शीतोष्ण जलवायु को प्रेयरी जलवायु भी कहा जाता है। ऑस्ट्रेलिया में इसे डाउन्स कहा जाता है।
  • ग्रेट विक्टोरिया रेगिस्तान के दक्षिणी क्षेत्र में सोने की 2 खाने है-
    • कालगुर्ली की खान
    • कूलगार्डी की खान
  • सोना उत्पादन में ऑस्ट्रेलिया द्वितीय स्थान पर है । इस सूची में प्रथम देश चीन है।
  • ऑस्ट्रेलिया के उत्तर कारपेंटरिया की खाड़ी है तथा इसके पूर्व में चाकू के आकार का ऊपर की ओर निकला हुआ केपयार्क प्रायद्वीप है। यहां वाइपा की खान है से बाक्साइट निकाला जाता है। बाक्साइट के उत्पादन में विश्व में प्रथम चीन तथा ऑस्ट्रेलिया द्वितीय स्थान पर आता है।
  • कारपेंटरिया की खाड़ी के दक्षिण में आनेहेम लैण्ड खनिज क्षेत्र है यहां पर भी बॉक्साइट पाया जाता है।
  • पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में स्थित पिलबारा की खान में लौह अयस्क पाया जाता है।
  • क्वीन्सलैण्ड ऑस्ट्रेलिया में माउंट ईसा स्थित है। यहां पर सीसा, जस्ता, तांबा और चाँदी पाया जाता है।
  • न्यू साउथ वेल्स ऑस्ट्रेलिया में माउंट ब्रोकन हिल में सीसा एवं जस्ता पाया जाता है।
  • ऑस्ट्रेलिया का एक महत्वपूर्ण शहर पर्थ सुदूर पश्चिमी तट पर स्थित है। इसे ट्रांस आस्ट्रेलियन रेल मार्ग द्वारा सिडनी से जोड़ा गया है। इसका रेल पथ निम्नवत है-
    पर्थ→कूलगार्डी→कालगुर्ली→ब्रोकन हिल→सिडनी।
  • ऑस्ट्रेलिया में 2 प्रमुख पठार हैं-
    • आनेहेम लैण्ड का पठार
    • किम्बरले का पठार -इस नाम का एक पठार एवं खान दक्षिण अफ्रीका में भी है।
The document Short Notes: Australia's Geography (ऑस्ट्रेलिया का भूगोल) | General Awareness/सामान्य जागरूकता - Police SI Exams is a part of the Police SI Exams Course General Awareness/सामान्य जागरूकता.
All you need of Police SI Exams at this link: Police SI Exams
203 videos|273 docs|23 tests
Related Searches

Short Notes: Australia's Geography (ऑस्ट्रेलिया का भूगोल) | General Awareness/सामान्य जागरूकता - Police SI Exams

,

Extra Questions

,

mock tests for examination

,

Short Notes: Australia's Geography (ऑस्ट्रेलिया का भूगोल) | General Awareness/सामान्य जागरूकता - Police SI Exams

,

Sample Paper

,

shortcuts and tricks

,

Summary

,

video lectures

,

Semester Notes

,

Short Notes: Australia's Geography (ऑस्ट्रेलिया का भूगोल) | General Awareness/सामान्य जागरूकता - Police SI Exams

,

Viva Questions

,

Exam

,

ppt

,

practice quizzes

,

Important questions

,

Previous Year Questions with Solutions

,

study material

,

Objective type Questions

,

MCQs

,

past year papers

,

pdf

,

Free

;