Class 8 Exam  >  Class 8 Notes  >  Hindi Class 8  >  Short Question Answer: बाज और साँप

Short Question Answer: बाज और साँप | Hindi Class 8 PDF Download

प्रश्न 1: घायल होने के बाद भी बाज ने यह क्यों कहा, “मुझे कोई शिकायत नहीं है।’’ विचार प्रकट कीजिए।
उत्तर: 
बाज अपने जीवन से संतुष्ट था। उसने जितना जीवन जिया, पूरी तरह से जिया था। उसने अपनी क्षमताओं का पूरा लाभ उठाया था और हर सुख भोग था। उसे तसल्ली थी कि उसने स्वतंत्र व आनंदपूर्ण जीवन जिया था। उसने अपने जीवन के हर पल को साहस और वीरता से व्यतीत किया था।

प्रश्न 2: साँप उड़ने की इच्छा को मूर्खतापूर्ण मानता था। फिर उसने उड़ने की कोशिश क्यों की?
उत्तर: 
सांप ने अपना जीवन उस गुफा के दुर्गन्धपूर्ण वातावरण में बिताया था। उसने कभी भी स्वछंदता का सुख नहीं भोगा था। लेकिन बाज अधमरा होते हुए भी आकाश में उड़ना चाहता था। यह देखकर सांप के मन में उथल-पुथल मच गई। उसने सोचा की आकाश में ऐसी क्या विशेषता है जो बाज घायल होने के बावजूद भी उड़ने को बेचैन था। अपनी इस दुविधा को शांत करने की लिए और आकाश का रहस्य जानने के लिए सांप ने उड़ने की कोशिश की थी।

प्रश्न 3: घायल बाज को देखकर साँप खुश क्यों हुआ होगा?
उत्तर: 
सांप एक कायर प्राणी था। वह आजीवन अपनी सुरक्षा और सुख को महत्व देता रहा। एक दिन अचानक उसकी गुफा के पास एक घायल बाज आ गिरा तो वह डर गया। उसे चिंता हुई की बाज उसे कोई हानि न पहुंचाए। परंतु जब उसने बाज को घायल और अधमरा पाया तो उसका डर निकल गया। अपने शत्रु को लाचार पाकर उसे सुरक्षित महसूस हुआ और वह खुश हो गया।

प्रश्न 4: लहरों का गीत सुनने के बाद साँप ने क्या सोचा होगा? क्या उसने फिर से उड़ने की कोशिश की होगी? अपनी कल्पना से आगे की कहानी पूरी कीजिए |
उत्तर: 
लहरों का गीत सुनने के बाद साँप ने सोचा होगा कि बाज साहसी है घायल होने के बाद भी उसने उड़ने की कोशिश की। क्योंकि बाज आकाश में उड़ने वाला प्राणी है उसके लिए आकाश ही खूबसूरत जगह है पर मै उड़ने वाला प्राणी नहीं हूँ इसलिए मै जहाँ हूँ वही मेरे लिए ठीक है बाज की बातों में आकर आकाश में उड़ने का आनंद लेने के लिए कूदा था। पर ईश्वर की कृपा से मरते-मरते बचा हूँ। मुझे दोबारा उड़ने की कोशिश करके खुद को मुसीबत में नही डालनी चाहिए।

प्रश्न 5: मानव ने भी हमेशा पक्षियों की तरह उड़ने की इच्छा की है। आज मनुष्य उड़ने की इच्छा किन साधनों से पूरी करता है।
उत्तर:
मानव ने भी हमेशा पक्षियों की तरह उड़ने की इच्छा की है। आज मनुष्य उड़ने की इच्छा वायुयान, हेलीकॉप्टर और अंतरिक्ष यान जैसी साधनों से पूरी करता है।

प्रश्न 6: बाज जिंदगी भर आकाश में ही उड़ता रहा फिर घायल होने के बाद भी वह उड़ना क्यों चाहता था?
उत्तर: 
बाज बहुत ही वीर और साहसी प्राणी था। उसने आजीवन अपनी क्षमताओं का सुख भोगा था। परन्तु अपने अंतिम समय में वह दुर्गन्धपूर्ण वातावरण में लाचार होकर अपने प्राण नहीं त्यागना चाहता था। वह एक अंतिम बार उड़ान भरकर, जीवन की अंतिम घड़ियों में आनंद उठाना चाहता था।

प्रश्न 7: बाज के लिए लहरों ने गीत क्यों गाया था?
उत्तर:
बाज बहुत ही साहसी प्राणी था। वह हर परिस्तिथि का सामना वीरता से करता था। शारीरिक रूप से अक्षम होने के बावजूद उसने हार नहीं मानी। जीवन के अंतिम पलों का आनंद उठाने के लिए उसने अपनी जान की बाज़ी लगा दी। प्रकृति ने उसकी वीरता पर श्रद्धांजलि अर्पित की। लहरों ने भी बाज की वीरतापूर्ण जीवन की प्रशंसा के गीत गाए।

प्रश्न 8: कहानी में से वे पंक्तियाँ चुनकर लिखिए जिनसे स्वतंत्रता की प्रेरणा मिलती हो।
उत्तर:

जब तक शरीर में ताकत रही, कोई सुख ऐसा नहीं बचा जिसे न भोगा हो। दूर-दूर तक उड़ाने भरी हैं, आकाश की असीम ऊँचाइयों को अपने पंखों से नाप आया हूँ।
यदि तुम्हें स्वतंत्रता इतनी प्यारी है तो इस चटृान के किनारे से ऊपर क्यों नहीं उड़ जाने की कोशिश करते। हो सकता है कि तुम्हारे पैरों में अभी इतनी ताकत बाकी हो कि तुम आकाश में उड़ सको। कोशिश करने में क्या हर्ज है?
वह दूने उत्साह से अपने घायल शरीर को घसीटता हुआ चट्टान के किनारे तक खींच लाया।
वह समय दूर नहीं है, जब तुम्हारे खून की एक-एक बूँद जिंदगी के अँधेरे में प्रकाश फैलाएगी और साहसी, बहादुर दिलों में स्वतंत्रता और प्रकाश के लिए प्रेम पैदा करेगी।

प्रश्न 9: क्या पक्षियों को उड़ते समय सचमुच आनंद का अनुभव होता होगा या स्वाभाविक कार्य में आनंद का अनुभव होता ही नहीं? विचार प्रकट कीजिए।
उत्तर:
पक्षियों को उड़ते समय आनंद का अनुभव होता होगा क्योंकि ये उनका स्वाभाविक कार्य है । उनकी प्रवृत्ति है उड़ना, इसलिए उन्हें आसमान में अपने पंख फैलाकर उड़ान भरना अच्छा लगता होगा।

प्रश्न 10: कहानी से अपनी पसंद के पाँच मुहावरे चुनकर उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
उतर:
कहानी से पाँच मुहावरे और उनका वाक्यों में प्रयोग निम्नलिखित है।

  • आँखें चमक उठना – पायल को आता देख मेरी आँखें चमक उठी।
  • भाँप लेना – दादी की धीमी साँसें चलते देखकर बुआ ने स्थिति को भाँप लिया और तुरंत डॉक्टर को फोन किया।
  • मन में आशा जागना – कर्ण की कहानी ने मेरे मन में आशा जगा दी।
  • प्राण हथेली में रखना – देश की रक्षा के लिए सिपाही अपने प्राणों को हथेली में रख देते है।
  • हिम्मत बाँधना – परीक्षा में नम्बर कम आने पर माँ ने दोबारा मेहनत करने के लिए मेरी हिम्मत बांधी।
The document Short Question Answer: बाज और साँप | Hindi Class 8 is a part of the Class 8 Course Hindi Class 8.
All you need of Class 8 at this link: Class 8
52 videos|354 docs|47 tests
Related Searches

pdf

,

shortcuts and tricks

,

Objective type Questions

,

Short Question Answer: बाज और साँप | Hindi Class 8

,

MCQs

,

Sample Paper

,

Exam

,

past year papers

,

Extra Questions

,

mock tests for examination

,

Semester Notes

,

Important questions

,

Short Question Answer: बाज और साँप | Hindi Class 8

,

Previous Year Questions with Solutions

,

practice quizzes

,

Viva Questions

,

ppt

,

study material

,

video lectures

,

Free

,

Summary

,

Short Question Answer: बाज और साँप | Hindi Class 8

;