Class 9 Exam  >  Class 9 Notes  >  Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan)  >  Very Short Question Answer: शुक्र तारे के सामान

Very Short Question Answer: शुक्र तारे के सामान | Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan) PDF Download

प्रश्न 1: महादेव जी के सम्पर्क में आने वाले व्यक्ति उनके विषय में क्या सोचते थे?
उत्तर: 
महादेव जी के सम्पर्क में आने वाले व्यक्ति उनकी निर्मल प्रतिभा और मनोहारी स्वभाव के कायल हो जाते थे।

प्रश्न 2: महादेव भाई ने वकालत किसके साथ पढ़ी? यह पेशा उन्होंने क्यों छोड़ दिया?
उत्तर:
महादेव भाई ने अपने मित्र नरहरि भाई के साथ वकालत पढ़ी। उन्होंने यह पेशा इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि इसमें झूठ को सच बनाना होता था। जबकि उनके संस्कार साहित्यिक थे।

प्रश्न 3: महादेव जी मित्रों के बीच अपना परिचय किस प्रकार देते थे?
उत्तर:
महादेव जी अपना परिचय गांधीजी का 'हम्माल' और उनके 'पीर - बावर्ची भिश्ती - खर' के रूप में देते थे।

प्रश्न 4: महादेव को साहित्यिक लेखन का समय न मिलने का क्या कारण था?
उत्तर:
महादेव साहित्यिक लेखन के लिए समय इसलिए नहीं निकाल सके, क्योंकि वे गांधीजी के साथ स्वतंत्रता आन्दोलन में जुट गए। वे गांधीजी के लेखन कार्य को समय देने लग गए।

प्रश्न 5: लोग किन अत्याचारों की कहानियाँ किसको सुनाते थे? क्यों?
उत्तर: 
जलियाँवाला बाग कांड के बाद अंग्रेज़ों ने बेइंतहा जुल्म जनता पर किए । जनता उनके जुल्मों की कहानियाँ महात्मा गाँधी को सुनाती थी।

प्रश्न 6: महादेव भाई सबके लाड़ले किस प्रकार बन गए?
उत्तर:
गांधीजी के समुचित मार्गदर्शन, बेजोड़ लेखनकला तथा शत्रु के खिलाफ भी विनययुक्त विवाद करने की शिक्षा ने समाचार-पत्रों की दुनिया में महादेव भाई को सबका लाड़ला बना दिया।

प्रश्न 7: महादेव की डायरी में कमी क्यों नहीं मिलती थी?
उत्तर: 
महादेव को तेज गति से बिना गलती किए लंबी चर्चा को कागज पर लिखने का अभ्यास था। इसी कारण उनकी डायरी में कमी नहीं मिलती थी।

प्रश्न 8: महादेव पीड़ितों के लिए क्या कार्य करते थे?
उत्तर:
महादेव जी पीड़ितों की बातों की संक्षिप्त टिप्पणियाँ तैयार करके उन्हें गाँधीजी के समक्ष पेश करते थे तथा उनके साथ प्रत्यक्ष मुलाकात भी करवाते थे।

प्रश्न 9: हार्नीमैन कौन थे? उन्हें देश निकाले की सजा क्यों दी गई?
उत्तर:
हार्नीमैन ‘बंबई क्रॉनिकल' अखबार के संपादक थे। वे अंग्रेज़ सरकार पर तीखी टिप्पणियाँ करते थे। उनकी निडरता व कटु आलोचना के कारण उन्हें 'देश - निकाला' सजा देकर इंग्लैंड भेज दिया गया।

प्रश्न 10: आकाश में चमकता तेजस्वी तारा किसे कहा गया है?
उत्तर:
आकाश में चमकता तेजस्वी तारा शुक्रतारे को कहा गया है।

प्रश्न 11: महादेव की गाँधीजी के बिना कल्पना क्यों नहीं हो सकती ?
उत्तर:
महादेव का जीवन व उनके सारे कामकाज गांधीजी के साथ एकरूप हो गए थे। यही कारण है कि उन्हें गांधीजी से अलग करने की कल्पना नहीं की जा सकती थी।

प्रश्न 12: नक्षत्र मंडल के शुक्रतारे को 'कलगी रूप तारा' क्यों कहा गया है?
उत्तर: 
शुक्रतारे को ‘कलगी रूप तारा' कहा जाता है, क्योंकि वह कलगी के समान चमकता है।

प्रश्न 13: 'आँखों में तेल डालकर देखना' से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
इस मुहावरे का अर्थ है - पैनी दृष्टि से जाँच-पड़ताल करना, गांधीजी की हर बात पर दृष्टि रखना और उनके काम में कमियाँ खोजना।

प्रश्न 14: गांधीजी से मुलाकात करने के लिए कौन-कौन आते थे?
उत्तर:
गांधीजी से मिलने के लिए बड़े-बड़े देशी-विदेशी राजपुरुष, राजनीतिज्ञ, प्रसिद्ध समाचार-पत्रों के प्रतिनिधि, पादरी, ग्रंथकार, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के संचालक आदि आते थे।

प्रश्न 15: बिहार व उत्तर प्रदेश के मैदान किससे बने हैं?
उत्तर:
बिहार और उत्तर प्रदेश के हजारों मील लंबे मैदान गंगा, यमुना तथा अन्य दूसरी नदियों के परम उपकारी गाद से बने हैं।

The document Very Short Question Answer: शुक्र तारे के सामान | Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan) is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan).
All you need of Class 9 at this link: Class 9
60 videos|252 docs|77 tests
Related Searches

video lectures

,

practice quizzes

,

pdf

,

ppt

,

Very Short Question Answer: शुक्र तारे के सामान | Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan)

,

shortcuts and tricks

,

Sample Paper

,

study material

,

Objective type Questions

,

Important questions

,

past year papers

,

mock tests for examination

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Very Short Question Answer: शुक्र तारे के सामान | Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan)

,

MCQs

,

Summary

,

Semester Notes

,

Free

,

Very Short Question Answer: शुक्र तारे के सामान | Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan)

,

Exam

,

Viva Questions

,

Extra Questions

;