Class 9 Exam  >  Class 9 Notes  >  Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan)  >  Very Short Question Answer: एवरेस्ट: मेरी शिखर यात्रा

Very Short Question Answer: एवरेस्ट: मेरी शिखर यात्रा | Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan) PDF Download

प्रश्न 1: एवरेस्ट अभियान कब और कहाँ से कहाँ तक के लिए चला?
उत्तर:
एवरेस्ट अभियान 7 मार्च को दिल्ली से काठमांडू के लिए चला।

प्रश्न 2: तीसरे दिन यात्रियों का क्या कार्यक्रम था?
उत्तर:
यात्रा दल के लिए तीसरा दिन हिमपात से कैंप तक सामान ढोकर चढ़ाई का अभ्यास करने के लिए निश्चित था।

प्रश्न 3: अग्रिम दल का नेतृत्व कौन कर रहे थे? वे कव तथा कहाँ वापस आए?
उत्तर:
अग्रिम दल का नेतृत्व प्रेमचंद कर रहे थे, वे 26 मार्च को पैरिच वापस आ गए।

प्रश्न 4: नमचे बाजार कहाँ का महत्त्वपूर्ण नगरीय क्षेत्र है? इसके आसपास क्या है?
उत्तर:
नमचे बाजार शेरपालैंड का एक सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण क्षेत्र है। इसके आसपास शेरपा लोगों के गाँव हैं।

प्रश्न 5: 'अनियमित' में प्रयुक्त उपसर्ग तथा प्रत्यय का नाम बताइए।
उत्तर:
'अनियमित' शब्द में 'इत' प्रत्यय तथा 'अ' उपसर्ग लगा हुआ है।

प्रश्न 6: लेखिका का कैंप तहस-नहस कैसे हो गया?
उत्तर:
एक लंबे बर्फ के पिंड ने लहोत्से ग्लेशियर से टूटकर ढलान से नीचे आते हुए लेखिका के कैंप को तहस-नहस कर दिया।

प्रश्न 7: लेखिका के यात्रा दल के नेता कौन थे?
उत्तर:
लेखिका के एवरेस्ट अभियान दल के नेता थे कर्नल खुल्लर |

प्रश्न 8: लेखिका के अगले दिन की महत्त्वपूर्ण चढ़ाई दल के सह सदस्य कौन थे?
उत्तर:
लेखिका के साथ अगले दिन की महत्त्वपूर्ण चढ़ाई दल के सह सदस्य थे - की, जय तथा मीनू।

प्रश्न 9: फूल (प्लूम) बनने का क्या कारण था?
उत्तर:
प्लूम पर्वत शिखर की ऊपरी सतह के आसपास 150 किलोमीटर या इससे भी अधिक गति से हवा चलने के कारण बनता था।

प्रश्न 10: लेखिका क्यों डर गई?
उत्तर:
लेखिका पर्वत शिखर पर 150 किलोमीटर या इससे भी अधिक की रफ़्तार से बहती बर्फीली आँधी तथा तूफ़ानों को देखकर अत्यंत डर गईं थी।

प्रश्न 11: की, जय और मीनू कैंप तक देर से क्यों पहुँचे?
उत्तर:
क्योंकि वे भारी बोझ लेकर एवं बिना ऑक्सीजन के यात्रा कर रहे थे।

प्रश्न 12: नमचे वाजार का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
नमचे बाजार शेरपालैंड का एक सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण नगरीय क्षेत्र है। यह बाजार नेपालियों के मध्य सागरमाथा के नाम से प्रसिद्ध है। अधिकांश शेरपा इसी के आसपास रहते हैं।

प्रश्न 13: 'की' क्यों हक्का-बक्का रह गया?
उत्तर:
'की' लेखिका को बिना कोई सावधानी लिए कैंप क्षेत्र के बाहर देखकर हक्का-बक्का रह गया।

प्रश्न 14: जय लेखिका से कहाँ मिला?
उत्तर:
जय लेखिका से जेनेवा स्पर की चोटी के ठीक नीचे मिला।

प्रश्न 15: एवरेस्ट की यात्रा पर गए यात्रियों को सबसे अधिक कष्ट कव तथा कहाँ झेलना पड़ता था?
उत्तर:
एवरेस्ट की यात्रा पर गए यात्रियों को सबसे अधिक कष्ट मौसम खराब होने पर दक्षिण-पूर्वी पहाड़ी पर तूफानों के रूप में झेलना पड़ता था।

The document Very Short Question Answer: एवरेस्ट: मेरी शिखर यात्रा | Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan) is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan).
All you need of Class 9 at this link: Class 9
15 videos|161 docs|37 tests

Top Courses for Class 9

15 videos|161 docs|37 tests
Download as PDF
Explore Courses for Class 9 exam

Top Courses for Class 9

Signup for Free!
Signup to see your scores go up within 7 days! Learn & Practice with 1000+ FREE Notes, Videos & Tests.
10M+ students study on EduRev
Related Searches

video lectures

,

Very Short Question Answer: एवरेस्ट: मेरी शिखर यात्रा | Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan)

,

Very Short Question Answer: एवरेस्ट: मेरी शिखर यात्रा | Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan)

,

Important questions

,

study material

,

MCQs

,

Exam

,

mock tests for examination

,

Semester Notes

,

Viva Questions

,

practice quizzes

,

shortcuts and tricks

,

past year papers

,

pdf

,

Summary

,

Very Short Question Answer: एवरेस्ट: मेरी शिखर यात्रा | Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan)

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Extra Questions

,

Objective type Questions

,

ppt

,

Sample Paper

,

Free

;