Class 9 Exam  >  Class 9 Notes  >  Hindi Class 9 (Kritika and Kshitij)  >  Very Short Question Answer: ल्हासा की ओर

Very Short Question Answer: ल्हासा की ओर | Hindi Class 9 (Kritika and Kshitij) PDF Download

प्रश्न 1: “ल्हासा की ओर” पाठ के लेखक कौन हैं?
उत्तर: 
“ल्हासा की ओर” पाठ के लेखक राहुल सांकृत्यायन जी हैं।
Very Short Question Answer: ल्हासा की ओर | Hindi Class 9 (Kritika and Kshitij)
प्रश्न 2: “ल्हासा की ओर” पाठ में लेखक ने कहाँ की यात्रा का शानदार वर्णन किया है?
उत्तर: 
लेखक ने अपनी पहली तिब्बत यात्रा का शानदार वर्णन किया है।

प्रश्न 3: लेखक ने तिब्बत की यात्रा किस रास्ते से की?
उत्तर: 
लेखक ने तिब्बत की यात्रा नेपाल के रास्ते से की।

प्रश्न 4: लेखक ने तिब्बत की यात्रा नेपाल के रास्ते क्यों की?
उत्तर:
लेखक ने तिब्बत की यात्रा नेपाल के रास्ते से की क्योंकि उस समय भारत अंग्रेजों का गुलाम था और भारतीयों को तिब्बत यात्रा में जाने की अनुमति नहीं थी।

प्रश्न 5: नेपाल के अतिरिक्त किस देश की चीजें भारत तिब्बत मार्ग से जाया करती थीं?
उत्तर: 
नेपाल के अतिरिक्त हिंदुस्तान की चीजें भारत तिब्बत मार्ग से जाया करती थीं।

प्रश्न 6: लेखक किस वेश में तिब्बत यात्रा पर गए थे?
उत्तर: 
लेखक भिखारी के वेश में तिब्बत यात्रा पर गए थे।

प्रश्न 7: लेखक ने सुमति को किस जाति से संबंधित बताया है?
उत्तर: 
लेखक ने सुमति को मंगोल जाति से संबंधित बताया है।

प्रश्न 8: तिब्बत यात्रा के दौरान सुमति का साथ लेखक के लिए क्यों फायदेमंद रहा?
उत्तर:
तिब्बत यात्रा के दौरान सुमति का साथ लेखक के लिए इसलिए फायदेमंद रहा क्योंकि सुमति उस इलाके के लोगों और भौगोलिक स्थिति से अच्छी तरह से परिचित थे।

प्रश्न 9: चीनी फौजियों द्वारा चौकियाँ और किले किसलिए बनाए गए थे?
उत्तर: 
चीनी फौजियों द्वारा चौकियाँ और किले चीनी सैनिकों के रहने के लिए बनाए गए थे।

प्रश्न 10: परित्यक्त चीनी किले में लेखक और उनके मित्र क्यों रुके?
उत्तर: 
लेखक और उनके मित्र परित्यक्त चीनी किले में चाय पीने के लिए रुके थे।

प्रश्न 11: “ल्हासा की ओर” पाठ की विधा क्या है?
उत्तर: 
“ल्हासा की ओर” पाठ एक यात्रा वृत्तांत है।

प्रश्न 12: लेखक ने तिब्बत की यात्रा कब की?
उत्तर:
लेखक ने तिब्बत की यात्रा सन् 1929 - 30 में की थी।

प्रश्न 13: लेखक ने उस समय तिब्बत जाने का मुख्य रास्ता किसे बताया था?
उत्तर: 
लेखक ने उस समय तिब्बत जाने का मुख्य रास्ता नेपाल से होकर जाने वाले रास्ते को बताया था।
Very Short Question Answer: ल्हासा की ओर | Hindi Class 9 (Kritika and Kshitij)प्रश्न 14: नेपाल तिब्बत मार्ग व्यापारिक होने के साथ-साथ कौन सा मार्ग भी था?
उत्तर:
नेपाल तिब्बत मार्ग व्यापारिक होने के साथ-साथ सैनिक मार्ग भी था।

प्रश्न 15: लेखक ने कैसा वेश धारण कर यह यात्रा की?
उत्तर:
लेखक ने छद्म वेश धारण कर (वेश बदलकर) यह यात्रा की।

प्रश्न 16: लेखक के बौद्ध भिक्षुक दोस्त का क्या नाम था?
उत्तर:
लेखक के बौद्ध भिक्षुक दोस्त का नाम सुमति था।

प्रश्न 17: मंगोलों का मुँह कैसा होता है?
उत्तर: 
मंगोलों का मुँह लाल होता है।

प्रश्न 18: लेखक के अनुसार, रास्ते में जगह-जगह पर क्या बने हुए थे?
उत्तर: 
लेखक के अनुसार, रास्ते में जगह-जगह पर चीनी फौजियों की चौकियाँ और किले बने हुए थे।

प्रश्न 19: वीरान हो चुकी चौकियों और किलों के कुछ हिस्सों को किसने अपना बसेरा बना लिया था?
उत्तर: 
वीरान हो चुकी चौकियों और किलों के कुछ हिस्सों को वहां के किसानों ने अपना बसेरा बना लिया था।

प्रश्न 20: उस समय तिब्बत के समाज में क्या नहीं था?
उत्तर: 
उस समय तिब्बत के समाज में जाति-पाति, ऊंच-नीच, छुआछूत का भेदभाव नहीं था।

The document Very Short Question Answer: ल्हासा की ओर | Hindi Class 9 (Kritika and Kshitij) is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Kritika and Kshitij).
All you need of Class 9 at this link: Class 9
16 videos|193 docs|43 tests

FAQs on Very Short Question Answer: ल्हासा की ओर - Hindi Class 9 (Kritika and Kshitij)

1. "ल्हासा" किस देश का राजधानी है ?
Ans. ल्हासा तिब्बत का राजधानी है, जो चीन के स्वायत्त क्षेत्र में स्थित है। यह एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक केंद्र है।
2. "ल्हासा की ओर" का मुख्य विषय क्या है ?
Ans. "ल्हासा की ओर" एक यात्रा वृत्तांत है, जो लेखक की ल्हासा की यात्रा और वहां के सांस्कृतिक, धार्मिक और भौगोलिक विशेषताओं के बारे में बताता है।
3. ल्हासा में कौन-से प्रमुख स्थल हैं जो देखने लायक हैं ?
Ans. ल्हासा में प्रमुख स्थलों में पोटाला पैलेस, जौखांग मंदिर, और नोरबुलिंगका शामिल हैं। ये स्थल तिब्बती संस्कृति और इतिहास को दर्शाते हैं।
4. "ल्हासा की ओर" में लेखक ने किस प्रकार की यात्रा का वर्णन किया है ?
Ans. लेखक ने अपनी यात्रा का वर्णन एक रोमांचक और अद्भुत अनुभव के रूप में किया है, जिसमें तिब्बती संस्कृति, धार्मिक स्थलों और प्राकृतिक सौंदर्य का समावेश है।
5. ल्हासा की यात्रा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?
Ans. ल्हासा की यात्रा करते समय उच्च ऊंचाई के कारण स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए, साथ ही स्थानीय संस्कृति और नियमों का सम्मान करना भी आवश्यक है।
Related Searches

study material

,

Important questions

,

Free

,

Summary

,

shortcuts and tricks

,

video lectures

,

past year papers

,

Exam

,

MCQs

,

Very Short Question Answer: ल्हासा की ओर | Hindi Class 9 (Kritika and Kshitij)

,

mock tests for examination

,

ppt

,

practice quizzes

,

Extra Questions

,

Sample Paper

,

Viva Questions

,

Very Short Question Answer: ल्हासा की ओर | Hindi Class 9 (Kritika and Kshitij)

,

pdf

,

Objective type Questions

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Semester Notes

,

Very Short Question Answer: ल्हासा की ओर | Hindi Class 9 (Kritika and Kshitij)

;