उत्तर: चंदा
(ii) सबने देखा ___________ देखा।
उत्तर: सबने
(iii) फँसे ___________ में चंदा मामा।
उत्तर: जाल
(iv) सबने ___________ सबने देखा ।
उत्तर: देखा
(v) सबने देखा एक ___________।
उत्तर: अचंभा
(vi) ___________ ने जाल समेटा ।
उत्तर: मछुआरे
(vii) ___________ नहीं थे चंदा मामा |
उत्तर: कहीं
(viii) ___________ गए जी चंदा मामा
उत्तर: कहाँ
प्रश्न 2. दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(i) चंदा मामा कहाँ गिरे ?
उत्तर: चंदा मामा ताल में गिरे।
(ii) चंदा मामा किसमें फँसे ?
उत्तर: चंदा मामा जाल में फँसे।
(iii) जाल किसने समेटा ?
उत्तर: जाल मछुआरे ने समेटा।
(iv) कविता में अचंभा का अर्थ क्या है?
उत्तर: कविता में अचंभा का अर्थ आश्चर्य की बात या हैरानी है।
(v) कविता में ताल का अर्थ क्या है?
उत्तर: कविता में ताल का अर्थ तालाब है।
प्रश्न 3. नीचे दिए हुए किस वाक्य में ‘ अचंभा’ शब्द का सही प्रयोग हुआ है। सही कथन पर (✓) तथा गलत कथन पर (✗) का निशान लगाइए।
(i) यह देखकर अचंभा हुआ कि मुर्गा अंडा देता है।
उत्तर: ✗
(ii) यह देखकर अचंभा हुआ कि चलती ट्रेन के सामने आने पर भी व्यक्ति को बिल्कुल भी चोट नहीं आई।
उत्तर: ✓
(iii) यह देखकर अचंभा हुआ कि गाय दूध देती है।
उत्तर: ✗
(iv) यह देखकर अचंभा हुआ कि रात में तारे दिखते हैं।
उत्तर: ✗
प्रश्न 4. जो मूर्ति बनाता है उसे मूर्तिकार कहते हैं। इन्हें क्या कहते हैं? सोचकर बताइए ।
(i) जो सोने के आभूषण बनाता है।
उत्तर: सुनार
(ii) जो लोहे की चीजें बनाता है।
उत्तर: लोहार
(iii) जो मिट्टी के बर्तन बनाता है।
उत्तर: कुम्हार
(iv) जो लकड़ी के सामान बनाता है।
उत्तर: बढ़ई
(v) जो मकान बनाता है।
उत्तर: मिस्त्री
(vi) जो शिकार करता है।
उत्तर: शिकारी
91 videos|370 docs|45 tests
|
1. "गिरे ताल में चंदा मामा" कविता का मुख्य विषय क्या है? | ![]() |
2. कविता में चाँद का चित्रण किस प्रकार किया गया है? | ![]() |
3. "गिरे ताल में चंदा मामा" कविता बच्चों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है? | ![]() |
4. इस कविता में चाँद के साथ कौन-कौन से अन्य तत्वों का उल्लेख किया गया है? | ![]() |
5. "गिरे ताल में चंदा मामा" कविता को पढ़ने से बच्चों को क्या सीखने को मिलता है? | ![]() |