Class 6 Exam  >  Class 6 Notes  >  Worksheets with Solutions for Class 6  >  Worksheet Solutions - झांसी की रानी

Worksheet Solutions - झांसी की रानी | Worksheets with Solutions for Class 6 PDF Download

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1. रानी लक्ष्मीबाई को किस देवी का अवतार माना गया है?
(i) वैष्णों देवी का
(ii) दुर्गा के रण-चंडी रूप का
(iii) पार्वती का
(iv) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (ii) दुर्गा के रण-चंडी रूप का


प्रश्न 2. लक्ष्मीबाई के बचपन का नाम क्या था?
(i) छबीली
(ii) लक्ष्मी
(iii) वीरांगना
(iii) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (i) छबीली


प्रश्न 3. रानी लक्ष्मीबाई अपनी सहेली किन्हें मानती थी?
(i) बरछी, ढाल, कृपाण को
(ii) खिलौनों को
(iii) जो उन्हें प्यार करता था
(iv) झाँसीवासियों को

उत्तर: (i) बरछी, ढाल, कृपाण को


प्रश्न 4. इस कविता व कवयित्री का निम्नलिखित में से कौन-सा नाम है?
(i) झाँसी की रानी-मन्नू भण्डारी
(ii) झाँसी की रानी-सुन्दरा कुमारी
(iii) झाँसी की रानी-सुभद्रा कुमारी चौहान
(iv) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (iii) झाँसी की रानी-सुभद्रा कुमारी चौहान


प्रश्न 5. झाँसी की रानी की गाथा कवयित्री ने किनके मुँह से सुनी हुई है?
(i) झाँसी के वासियों द्वारा
(ii) बुंदेले हरबोलों के मुँह
(iii) बच्चों से
(iv) कवयित्री से

उत्तर: (ii) बुंदेले हरबोलों के मुँह


लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 6. अंग्रेज़ों के कुचक्र के विरुद्ध रानी ने अपनी वीरता का परिचय किस प्रकार दिया?

अंग्रेजों के कुचक्र के विरुद्ध रानी ने अपनी वीरता का परिचय उसके साथ घमासान युद्ध करके दिया।


प्रश्न 7. झाँसी की रानी कौन थी और उनका विवाह किसके साथ हुआ था?

झाँसी की रानी थी-रानी लक्ष्मीबाई। उनका विवाह गंगाधर राव से हुआ था जो उस समय झाँसी के राजा थे।


प्रश्न 8. 1857 के स्वतंत्रता महायज्ञ में किन-किन वीरों ने अपनी कुर्बानी दी?

1857 के स्वतंत्रता-महायज्ञ में नाना धुधूपंत, ताँतिया टोपे, अजीमुल्ला, अहमदशाह मौलवी, ठाकुर कुँवर सिंह आदि वीरों ने अपनी कुर्बानी दी।


प्रश्न 9. रानी के विधवा होने पर डलहौजी क्यों प्रसन्न हुआ?

रानी के नि:संतान विधवा होने पर डलहौजी इसलिए प्रसन्न हुआ, क्योंकि अब वह लावारिस राज्य झाँसी को अंग्रेज़ी साम्राज्य में मिला लेगा। इसके लिए उसने अपनी फौंजे भेजकर झाँसी के किले पर झंडा फहरा दिया।


प्रश्न 10. भारतवासी झाँसी की रानी के कृतज्ञ क्यों हैं?

भारतवासी झाँसी की रानी की वीरतापूर्ण लड़ाई और बलिदान को सदा याद रखेंगे। उनका यह बलिदान हमें कभी न नष्ट होने वाली आज़ादी के प्रति सचेत करता रहेगा। अतः हम उसके कृतज्ञ हैं।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 11. कवयित्री ने लक्ष्मीबाई को साक्षात् वीरता का अवतार क्यों कहा है?

लक्ष्मीबाई अद्भुत वीरांगना थीं और दुर्गा का अवतार थीं। उसकी तलवारों की चोटें देखकर मराठे प्रसन्न होते थे। नकली युद्ध करना, व्यूह बनाना, शत्रु की सेना को घेरना, शत्रु के किले तोड़ना और खूब शिकार खेलना, उसके प्रिय खेल थे।


प्रश्न 12. 1857 के स्वाधीनता संग्राम में अंग्रेजों ने किन राज्यों पर अपना अधिकार कर लिया?

1857 के स्वाधीनता संग्राम में अंग्रेजों ने दिल्ली, लखनऊ, उदयपुर, तंजौर, सतारा, कर्नाटक, बंगाल, मद्रास, सिंध, पंजाब, बर्मा आदि राज्यों पर अपना अधिकार कर लिया। बिठूर के पेशवा को केद कर लिया तथा रामपुर पर आक्रमण कर दिया।

The document Worksheet Solutions - झांसी की रानी | Worksheets with Solutions for Class 6 is a part of the Class 6 Course Worksheets with Solutions for Class 6.
All you need of Class 6 at this link: Class 6
357 docs

FAQs on Worksheet Solutions - झांसी की रानी - Worksheets with Solutions for Class 6

1. झांसी की रानी कौन थी?
उत्तर. झांसी की रानी रानी लक्ष्मीबाई थी, जो भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और झांसी के राजमाता थी।
2. झांसी की रानी के बारे में कुछ रोचक तथ्य क्या हैं?
उत्तर. झांसी की रानी ने अंग्रेजों के खिलाफ बड़ी साहसिकता से लड़ाई लड़ी। उन्होंने अपनी सेना के साथ झांसी के किले की रक्षा की और अंग्रेजों को हराने का प्रयास किया। वे एक महिला सेनानी के रूप में मशहूर हुईं और उनकी बहादुरी को सराहा गया।
3. झांसी की रानी के जीवन की कहानी क्या हैं?
उत्तर. झांसी की रानी का जन्म 19 नवंबर 1828 में हुआ था। उनके पिता का नाम मोरोपंत था और माता का नाम भागीरथी बाई था। उनके बचपन में ही उनके पिता ने उन्हें संस्कृत, देवनागरी लिपि, पठन-पाठन की शिक्षा दी। झांसी की रानी का विवाह राजा गङ्गाधर राव के साथ हुआ।
4. झांसी की रानी ने किसे लड़ाई लड़ी थी?
उत्तर. झांसी की रानी ने 1857 में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने अपनी सेना के साथ झांसी के किले की रक्षा की और अंग्रेजों को हराने का प्रयास किया।
5. झांसी की रानी की मृत्यु कैसे हुई?
उत्तर. झांसी की रानी की मृत्यु 18 जून 1858 को हुई। वह ग्वालियर के मोरार गढ़ में लड़ रही थीं जब उन्हें एक गोली लगी और उन्होंने अपनी जान गँवा दी।
Related Searches

Worksheet Solutions - झांसी की रानी | Worksheets with Solutions for Class 6

,

Objective type Questions

,

Extra Questions

,

Sample Paper

,

Important questions

,

MCQs

,

Previous Year Questions with Solutions

,

study material

,

Summary

,

Viva Questions

,

Exam

,

Worksheet Solutions - झांसी की रानी | Worksheets with Solutions for Class 6

,

Free

,

pdf

,

Semester Notes

,

video lectures

,

mock tests for examination

,

shortcuts and tricks

,

practice quizzes

,

ppt

,

Worksheet Solutions - झांसी की रानी | Worksheets with Solutions for Class 6

,

past year papers

;