Class 8 Exam  >  Class 8 Notes  >  Hindi Class 8  >  Worksheet Solutions: तनाव

Worksheet Solutions: तनाव | Hindi Class 8 PDF Download

प्रश्न 1: भारत में तनाव कब बढ़ा?
उत्तर: 
भारत में तनाव सन् 1942 ई. से शुरू के दिनों में बढ़ा।

प्रश्न 2: तनाव बढ़ने का कारण क्या था?
उत्तर: वास्तव में यह समय द्वितीय विश्व युद्ध का था और भारत को इस बात का डर था कि कहीं हवाई हमले न हों और दूसरा तनाव इस बात का था कि भारत और इंग्लैंड के संबंध कैसे होंगे।

प्रश्न 3: ‘भारत छोड़ो’ प्रस्ताव कब और किसके द्वारा रखा गया?
उत्तर: ‘भारत छोड़ो’ प्रस्ताव ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध था जिसमें आम जनता ने भी यह अपील की कि अब अंग्रेज़ों को भारत छोड़ देना चाहिए।

प्रश्न 4: कांग्रेस कमेटी ने अपनी अपील किसके समक्ष की?
उत्तर: कांग्रेस कमेटी ने अपनी अपील ब्रिटेन और संयुक्त राष्ट्र संघ के समक्ष की।

प्रश्न 5: 7-8 अगस्त को बंबई में किस प्रस्ताव पर विचार किया गया?
उत्तर: 
7-8 अगस्त, 1942 को बंबई में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने खुली सभा में उस प्रस्ताव पर विचार किया और बहस की जो ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 6: ‘भारत छोड़ो’ प्रस्ताव में क्या सुझाव दिए गए थे?
उत्तर: 
इस प्रस्ताव में अंतरिम सरकार बनाने का सुझाव दिया गया था जिसमें एक मिली-जुली सरकार बने तथा सभी वर्गों के लोगों का प्रतिनिधित्व हो। इसका पहला काम होगा-मित्र-शक्तियों के सहयोग से भारत की सुरक्षा और अपनी सारी हथियारबंद और अहिंसक शक्तियों के साथ बाहरी हमलों को रोकना।

प्रश्न 7: कांग्रेस कमेटी ने क्या कहा?
उत्तर: 
कांग्रेस कमेटी ने संसार की आजादी के लिए ब्रिटेन और संयुक्त राष्ट्र से अपील की तथा इस बात को स्वीकृति देने का विचार किया गया कि गाँधी जी के नेतृत्व में अहिंसात्मक ढंग से एक जन-आंदोलन शुरू किया जाए। कमेटी कांग्रेस के लिए शक्ति हासिल करना चाहती है। ताकत जब भी आएगी तो वह भारत की सारी जनता की ताकत होगी।

प्रश्न 8: मौलाना आजाद और गाँधी जी ने क्या स्पष्ट किया?
उत्तर: 
मौलाना आजाद और गाँधी जी ने यह स्पष्ट किया कि उनका अगला कदम होगा-ब्रिटिश सरकार के प्रतिनिधि, वायसराय से मुलाकात करना और संयुक्त राष्ट्र के मुख्याधिकारियों से एक सम्मानपूर्ण समझौते के लिए अपील करना।

प्रश्न 9: नेहरू जी भारत को एक आलोचक की दृष्टि से क्यों देखना चाहते थे?
उत्तर: 
नेहरू जी भारत को एक आलोचक की दृष्टि से देखना चाहते थे क्योंकि वे अतीत के पसंद और नापसंद दोनों पक्षों का अवलोकन करना चाहते थे।

प्रश्न 10: नेहरू जी कश्मीर की ओर अधिक आकर्षित क्यों होते थे?
उत्तर: 
नेहरू जी के पूर्वज कश्मीर के रहने वाले थे। उनके जीवन का काफी समय भी कश्मीर की वादियों में बीता इसलिए वे कश्मीर की ओर अधिक आकर्षित होते थे।

The document Worksheet Solutions: तनाव | Hindi Class 8 is a part of the Class 8 Course Hindi Class 8.
All you need of Class 8 at this link: Class 8
52 videos|354 docs|47 tests
Related Searches

Exam

,

Worksheet Solutions: तनाव | Hindi Class 8

,

Free

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Extra Questions

,

Viva Questions

,

video lectures

,

mock tests for examination

,

past year papers

,

Semester Notes

,

Summary

,

Sample Paper

,

shortcuts and tricks

,

practice quizzes

,

study material

,

Important questions

,

Worksheet Solutions: तनाव | Hindi Class 8

,

Worksheet Solutions: तनाव | Hindi Class 8

,

pdf

,

Objective type Questions

,

MCQs

,

ppt

;