Class 2 Exam  >  Class 2 Notes  >  Hindi for Class 2 (सारंगी)  >  Worksheet Solutions: मुहावरे

Worksheet Solutions: मुहावरे | Hindi for Class 2 (सारंगी) PDF Download

1. निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए उचित मुहावरा चुनिए– 

प्रश्न 1. होश आना
(क) अँगूठा दिखाना
(ख) आँखे खुलना
(ग) आँखे दिखाना 

उत्‍तर: (ख) आँखे खुलना

प्रश्न 2. मूर्ख बनाना
(क) उल्लू ठीक करना
(ख) उल्लू बनाना
(ग) खरी – खरी सुनाना 

उत्‍तर: (ख) उल्लू बनाना

प्रश्न 3. साफ़ मना कर देना
(क) अपनी खिचड़ी अलग पकाना
(ख) आँखे दिखाना
(ग) अँगूठा दिखाना

उत्‍तर: (ग) अँगूठा दिखाना 

प्रश्न 4. बहुत शोर करना
(क) आसमान सिर पर उठाना
(ख) उल्लू बनाना
(ग) खरी – खोटी सुनाना 

उत्‍तर: (क) आसमान सिर पर उठाना

प्रश्न 5. सबसे अलग रहकर काम करना
(क) अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना
(ख) अपनी खिचड़ी अलग पकाना
(ग) अंधे की लकड़ी 

उत्‍तर: (ख) अपनी खिचड़ी अलग पकाना

प्रश्न 6. बहुत दिनों के बाद दिखाई देना
(क) ईद का चाँद होना
(ख) आँखे खुलना
(ग) राह देखना 

उत्‍तर: (क) ईद का चाँद होना

प्रश्न 7. बहुत प्यारा होना
(क) आँखे भर आना
(ख) आँखों का तारा
(ग) अंधे की लकड़ी 

उत्‍तर: (ख) आँखों का तारा

प्रश्न 8. अपना स्वार्थ पूरा करना
(क) अपना राग अलापना
(ख) अपना उल्लू सीधा करना
(ग) आँखों में चर्बी छा जाना 

उत्‍तर: (ख) अपना उल्लू सीधा करना

प्रश्न 9. अपना नुकसान स्वयं ही करना
(क) अपने पैरों कुल्हाड़ी मारना
(ख) अंगारों पर पैर रखना
(ग) आँखें बंद होना 

उत्‍तर: (क) अपने पैरों कुल्हाड़ी मारना

प्रश्न 10. बुरा लगना
(क) आँख रखना
(ख) आँख का काँटा होना
(ग) आँख की किरकिरी 

उत्‍तर: (ख) आँख का काँटा होना

2. नीचे दिए गए रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उचित मुहावरा बताइए-

 प्रश्न 1. भारतीय सेना ने युद्.ध में दुश्मनों के …………………. कर दिए|
(क) दाँत दिखाना
(ख) दाँत खट्.टे करना
(ग) हाथ बटाना 

उत्‍तर: (ख) दाँत खट्.टे करना

प्रश्न 2. विद्यालय से घर पहुँचाते ही राम के ………………. शुरू हो गए|
(क) पेट में चूहे कूदना
(ख) टाँग अडाना
(ग) मुँह की खाना 

उत्‍तर: (क) पेट में चूहे कूदना

प्रश्न 3. अध्यापिका ने कक्षा में मोहन को ………………. पर डाँट लगाई|
(क) राह देखना
(ख) दाँत दिखाना
(ग) दाँतों तले ऊँगली दबाना 

उत्‍तर: (ख) दाँत दिखाना

प्रश्न 4. बच्चे ने रो – रो कर ……………… दिया|
(क) भीगी बिल्ली बनना
(ख) नाक में दम करना
(ग) घी के दीये जलाना 

उत्‍तर: (ख) नाक में दम करना

प्रश्न 5. रेखा घर के काम में माँ का ………… है|
(क) हाथ बँटाना
(ख) हाथ मलना
(ग) मुँह की खाना 

उत्‍तर: (क) हाथ बँटाना

प्रश्न 6. ……………. जैसे मित्र नहीं बनाने चाहिए|
(क) मुँह की खाना
(ख) बगुला भगत
(ग) भाड़ झोंकना 

उत्‍तर: (ख) बगुला भगत

प्रश्न 7. छोटे बच्चे को तबला बजाते देख सभी ……………. गए|
(क) धाक जमाना
(ख) धुप में बाल सफ़ेद न होना
(ग) दंग रह जाना

उत्‍तर: (ग) दंग रह जाना 

प्रश्न 8. कल रात देर तक पढ़ाई करने से अचानक मेरी ……………… गई|
(क) मक्खी मारना
(ख) आँख लग जाना
(ग) पैरों तले से ज़मीन खिसकना 

उत्‍तर: (ख) आँख लग जाना

प्रश्न 9. हर बच्चा अपने माता – पिता की …………….. होता है|
(क) आँखों का तारा
(ख) आँख का काँटा
(ग) आँख की किरकिरी 

उत्‍तर: (क) आँखों का तारा

प्रश्न 10. गरीब बच्चे को भीख माँगते देखकर मेरी ……………. आईं|
(क) आँखे खुलना
(ख) आँखे भर आना
(ग) आँखे चार करना 

उत्‍तर: (ख) आँखे भर आना

3. निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ के सही विकल्प को चुनिए– 

प्रश्न 1. आँखों में धूल झोकना
(क) आँखों में मिट्टी डाल देना
(ख) आँखों में गंदगी चले जाना
(ग) धोखा देना

उत्‍तर: (ग) धोखा देना 

प्रश्न 2. आडे हाथों लेना
(क) किसी की गलती पर उसकी खिंचाई करना
(ख) किसी को आडे हाथो हाथो से उठाना
(ग) घमंड होना 

उत्‍तर: (क) किसी की गलती पर उसकी खिंचाई करना

प्रश्न 3. घी के दीये जलाना
(क) बहुत प्रसन्न होना
(ख) बहुत खुशी मनाना
(ग) धनवान होना 

उत्‍तर: (ख) बहुत खुशी मनाना

प्रश्न 4. अपने मुँह मियाँ मिट्.ठू बनना
(क) मियों जी का मिट्.ठू बन जाना
(ख) अपनी बड़ाई आप करना
(ग) अपनी बात सबसे अलग रखना 

उत्‍तर: (ख) अपनी बड़ाई आप करना

प्रश्न 5. अडियल टट्.टू
(क) जिद्.दी होना
(ख) संकटपूर्ण कार्य करना
(ग) बहाना बनना 

उत्‍तर: (क) जिद्.दी होना

प्रश्न 6. हाथ पसारना
(क) बेकार बैठना
(ख) किसी से कुछ माँगना
(ग) मदद करना 

उत्‍तर: (ख) किसी से कुछ माँगना

प्रश्न 7. लाल – पीला होना
(क) गुस्से में होना
(ख) होली में लाल – पीले रंग लगाना
(ग) मुश्किल कार्य करना 

उत्‍तर: (क) गुस्से में होना

प्रश्न 8. हाथ मलना
(क) हाथों की मालिश करना
(ख) हाथ का मैल उतारना
(ग) पछताना

उत्‍तर: (ग) पछताना 

प्रश्न 9. साँप सूघना
(क) सहम जाना
(ख) विरोध करना
(ग) प्रभाव स्थापित करना 

उत्‍तर: (क) सहम जाना

प्रश्न 10. नानी याद आना
(क) नानी के चले जाने पर उनकी याद आना
(ख) मुसीबत का एहसास होना
(ग) मन ही मन खुश होना

उत्‍तर: (ख) मुसीबत का एहसास होना

The document Worksheet Solutions: मुहावरे | Hindi for Class 2 (सारंगी) is a part of the Class 2 Course Hindi for Class 2 (सारंगी).
All you need of Class 2 at this link: Class 2
91 videos|370 docs|45 tests
Related Searches

mock tests for examination

,

pdf

,

Important questions

,

Objective type Questions

,

shortcuts and tricks

,

practice quizzes

,

Sample Paper

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Summary

,

Free

,

past year papers

,

Worksheet Solutions: मुहावरे | Hindi for Class 2 (सारंगी)

,

Viva Questions

,

Worksheet Solutions: मुहावरे | Hindi for Class 2 (सारंगी)

,

Worksheet Solutions: मुहावरे | Hindi for Class 2 (सारंगी)

,

Extra Questions

,

ppt

,

video lectures

,

Semester Notes

,

Exam

,

study material

,

MCQs

;