प्रश्न 1. निम्नलिखित रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उचित विकल्प चुनिए –
(i) दो समान व्यंजनों के मेल से बने व्यंजन ______ कहलाते हैं |
(क) संयुक्त व्यंजन
(ख) द्वित्व व्यंजन
(ग) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (ख) द्वित्व व्यंजन
दो समान व्यंजनों के मेल से बने व्यंजन द्वित्व व्यंजन कहलाते हैं।
(ii) शब्द के वर्णों को अलग – अलग करना ______ कहलाता है |
(क) शब्द विच्छेद
(ख) वर्ण-विच्छेद
(ग) ये दोनों
उत्तर: (ख) वर्ण-विच्छेद
शब्द के वर्णों को अलग-अलग करने की प्रक्रिया वर्ण-विच्छेद कहलाती है।
(iii) क्ष, त्र, श्र ______है |
(क) वर्णमाला
(ख) अयोगवाह
(ग) संयुक्त व्यंजन
उत्तर: (ग) संयुक्त व्यंजन
क्ष, त्र, श्र जैसे वर्ण संयुक्त व्यंजन हैं क्योंकि ये एक से अधिक स्वतंत्र वर्णों के संयोजन से बनते हैं।
(iv) ______ के उच्चारण में ह्रस्व स्वरों से तीन गुना समय अधिक लगता है |
(क) दीर्घ स्वर
(ख) प्लुत स्वर
(ग) उक्त में से कोई नहीं |
उत्तर: (ख) प्लुत स्वर
प्लुत स्वर के उच्चारण में ह्रस्व स्वरों से तीन गुना समय अधिक लगता है।
(v) ______ को बोलते समय किसी अन्य वर्ण की सहायता नहीं लेनी पड़ती|
(क) स्वर
(ख) व्यंजन
(ग) ये सभी
उत्तर: (क) स्वर
स्वर को बोलते समय किसी अन्य वर्ण की सहायता की आवश्यकता नहीं होती है।
(vi) ‘र’ का प्रयोग _______ अलग – अलग रूपों में होता है |
(क) तीन
(ख) चार
(ग) पाँच
उत्तर: (ख) चार
‘र’ का प्रयोग विभिन्न रूपों में होता है, जैसे कि रेफ, रेफ़ा, और वाक्य के अंत में लघु 'र' का प्रयोग।
(vii) ‘अं’ तथा ‘अ:’ _______ कहलाते हैं |
(क) वर्णमाला
(ख) अयोगवाह
(ग) संयुक्त व्यंजन
उत्तर: (ख) अयोगवाह
‘अं’ और ‘अ:’ अयोगवाह होते हैं, जो वर्णमाला के अंत में रखे जाते हैं और उच्चारण में विशेष भूमिका निभाते हैं।
(viii) ‘कृषक’ में _______ की मात्रा लगी है |
(क) उ
(ख) ऋ
(ग) ऊ
उत्तर: (ख) ऋ
‘कृषक’ शब्द में ‘ऋ’ की मात्रा लगी होती है।
(ix) _______ का उच्चारण ‘ह्’ की तरह होता है |
(क) अनुस्वार
(ख) विसर्ग
(ग) अनुनासिक
उत्तर: (ख) विसर्ग
विसर्ग का उच्चारण ‘ह्’ की तरह होता है, जो विशेष रूप से संस्कृत और संस्कृतनिष्ठ हिंदी शब्दों में देखने को मिलता है।
(x) अ, इ, उ, ऋ _______ है |
(क) ह्रस्व स्वर
(ख) दीर्घ स्वर
(ग) प्लुत स्वर
उत्तर: (क) ह्रस्व स्वर
अ, इ, उ, ऋ ह्रस्व स्वर होते हैं क्योंकि इनके उच्चारण में कम समय लगता है।
प्रश्न 2. उचित विकल्प चुनिए –
(i) निम्नलिखित शब्दों में से संयुक्त व्यंजन वाले शब्द छाँटिए-
(क) कक्षा
(ख) कील
(ग) कोट
उत्तर: (क) कक्षा
(ii) निम्नलिखित शब्दों में से संयुक्त व्यंजन वाले शब्द छाँटिए-
(क) आम
(ख) कान
(ग) ज्ञानी
उत्तर: (ग) ज्ञानी
(iii) निम्नलिखित शब्दों में से संयुक्त व्यंजन वाले शब्द छाँटिए-
(क) क्षत्रिय
(ख) किताब
(ग) ये सभी
उत्तर: (क) क्षत्रिय
(iv) निम्नलिखित शब्दों में से संयुक्त व्यंजन वाले शब्द छाँटिए-
(क) श्रम
(ख) माला
(ग) घर
उत्तर: (क) श्रम
(v) निम्नलिखित शब्दों में से संयुक्त व्यंजन वाले शब्द छाँटिए-
(क) केला
(ख) अच्छा
(ग) बोतल
उत्तर: (ख) अच्छा
(vi) निम्नलिखित शब्दों में से संयुक्त व्यंजन वाले शब्द छाँटिए-
(क) श्रीमान
(ख) ऋषि
(ग) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (क) श्रीमान
(vii) निम्नलिखित शब्दों में से संयुक्त व्यंजन वाले शब्द छाँटिए-
(क) इमली
(ख) त्रिशूल
(ग) ईख
उत्तर: (ख) त्रिशूल
(viii) निम्नलिखित शब्दों में से संयुक्त व्यंजन वाले शब्द छाँटिए-
(क) कालू
(ख) कक्षा
(ग) कागज
उत्तर: (ख) कक्षा
(ix) निम्नलिखित शब्दों में से संयुक्त व्यंजन वाले शब्द छाँटिए-
(क) द्रव्य
(ख) दवात
(ग) फल
उत्तर: (क) द्रव्य
(x) निम्नलिखित शब्दों में से संयुक्त व्यंजन वाले शब्द छाँटिए-
(क) रात
(ख) त्यागी
(ग) कमल
उत्तर: (ख) त्यागी
(xi) निम्नलिखित शब्दों में से संयुक्त व्यंजन वाले शब्द छाँटिए-
(क) पत्थर
(ख) कैदी
(ग) किसान
उत्तर: (क) पत्थर
(xii) निम्नलिखित शब्दों में से संयुक्त व्यंजन वाले शब्द छाँटिए-
(क) कूप
(ख) प्यासा
(ग) अनार
उत्तर: (ख) प्यासा
(i)-(xii)
जिन शब्दों में दो या दो से अधिक वर्णों का संयोजन होता है, वे संयुक्त व्यंजन के उदाहरण होते हैं। उदाहरण के तौर पर, कक्षा में 'क्ष' संयुक्त व्यंजन है।
(xiii) निम्नलिखित शब्दों में से संयुक्त व्यंजन वाले शब्द छाँटिए-
(क) पुस्तक
(ख) कोट
(ग) रेखा
उत्तर: (क) पुस्तक
पुस्तक में 'स्त' संयुक्त व्यंजन का प्रयोग होता है, जिसमें 'स' और 'त' का संयोजन होता है।
प्रश्न 3. उचित विकल्प चुनिए –
(i) निम्नलिखित शब्दों में से द्वित्व व्यंजन वाले शब्द छाँटिए-
(क) मक्का
(ख) मकड़ी
(ग) मेला
उत्तर: (क) मक्का
(ii) निम्नलिखित शब्दों में से द्वित्व व्यंजन वाले शब्द छाँटिए-
(क) पुस्तक
(ख) किताब
(ग) गुब्बारा
उत्तर: (ग) गुब्बारा
(iii) निम्नलिखित शब्दों में से द्वित्व व्यंजन वाले शब्द छाँटिए-
(क) बिल्ली
(ख) चटाई
(ग) मेज
उत्तर: (क) बिल्ली
(iv) निम्नलिखित शब्दों में से द्वित्व व्यंजन वाले शब्द छाँटिए-
(क) सुबह
(ख) गद्.दा
(ग) बोतल
उत्तर: (ख) गद्.दा
(v) निम्नलिखित शब्दों में से द्वित्व व्यंजन वाले शब्द छाँटिए-
(क) फूल
(ख) अन्न
(ग) चमेली
उत्तर: (ख) अन्न
(vi) निम्नलिखित शब्दों में से द्वित्व व्यंजन वाले शब्द छाँटिए-
(क) अवश्य
(ख) ऊन
(ग) कच्चा
उत्तर: (ग) कच्चा
(vii) निम्नलिखित शब्दों में से द्वित्व व्यंजन वाले शब्द छाँटिए-
(क) बच्चा
(ख) बकरी
(ग) बचपन
उत्तर: (क) बच्चा
(viii) निम्नलिखित शब्दों में से द्वित्व व्यंजन वाले शब्द छाँटिए-
(क) पीला
(ख) पत्ता
(ग) पीतल
उत्तर: (ख) पत्ता
(ix) निम्नलिखित शब्दों में से द्वित्व व्यंजन वाले शब्द छाँटिए-
(क) चक्की
(ख) चरखा
(ग) बहन
उत्तर: (क) चक्की
(x) निम्नलिखित शब्दों में से द्वित्व व्यंजन वाले शब्द छाँटिए-
(क) चावर
(ख) हिम्मत
(ग) लड़ाई
उत्तर: (ख) हिम्मत
प्रश्न 4. नीचे दिए गए शब्दों के वर्ण – विच्छेद करने के लिए उचित विकल्प चुनिए –
(i) बादल
(क) ब् + आ + द् + अ + ल् + अ
(ख) ब् + अ + द् + आ + ल् + आ
(ग) ब् + उ + द् + ओ + ल् + अ
उत्तर: (क) ब् + आ + द् + अ + ल् + अ
(ii) कागज
(क) क् + आ + ग् + अ + ज् + अ
(ख) क् + ओ + ग् + आ + ज् + अ
(ग) क् + औ + ग् + आ + ज् + ओ
उत्तर: (क) क् + आ + ग् + अ + ज् + अ
(iii) कमल
(क) क् + अ + म् + अ + ल् + अ
(ख) क् + आ + म् + आ + ल् + अ
(ग) क् + ओ + म् + ओ + ल् + अ
उत्तर: (क) क् + अ + म् + अ + ल् + अ
(iv) ट्रक
(क) ट् + र् + आ + क् + आ
(ख) ट् + र् + अ + क् + अ
(ग) ट् + र् + ऊ + क् + आ
उत्तर: (ख) ट् + र् + अ + क् + अ
(v) पेपर
(क) प् + ऐ + प् + आ + र् + अ
(ख) प् + ए + प् + आ + र् + अ
(ग) प् + ऐ + प् + ओ + र् + आ
उत्तर: (ख) प् + ए + प् + आ + र् + अ
(vi) भक्ति
(क) भ् + आ + क् + अ + त् + ई
(ख) भ् + अ + क् + त् + इ
(ग) भ् + ओ + क् + आ + त् + इ
उत्तर: (ख) भ् + अ + क् + त् + इ
(vii) पर्वत
(क) प् + अ + र् + व् + अ + त् + अ
(ख) प् + आ + र् + व् + आ + त् + आ
(ग) प् + ओ + र् + व् + अ + व् + आ + त् + ओ
उत्तर: (क) प् + अ + र् + व् + अ + त् + अ
प्रश्न 5. उचित विकल्प चुनिए –
(i) नीचे दिए गए विकल्पों में जिस विकल्प में ‘र’ के विभिन्न रूपों का सही प्रयोग किया गया है, उसे चुनिए-
(क) धरम
(ख) धर्म
(ग) ध्रम
उत्तर: (ख) धर्म
(ii) नीचे दिए गए विकल्पों में जिस विकल्प में ‘र’ के विभिन्न रूपों का सही प्रयोग किया गया है, उसे चुनिए-
(क) पर्णाम
(ख) परणाम
(ग) प्रणाम
उत्तर: (ग) प्रणाम
(iii) नीचे दिए गए विकल्पों में जिस विकल्प में ‘र’ के विभिन्न रूपों का सही प्रयोग किया गया है, उसे चुनिए-
(क) दरव
(ख) द्रव
(ग) दृव
उत्तर: (ख) द्रव
(iv) नीचे दिए गए विकल्पों में जिस विकल्प में ‘र’ के विभिन्न रूपों का सही प्रयोग किया गया है, उसे चुनिए-
(क) कर्.म
(ख) करम
(ग) क्रम
उत्तर: (ग) क्रम
(v) नीचे दिए गए विकल्पों में जिस विकल्प में ‘र’ के विभिन्न रूपों का सही प्रयोग किया गया है, उसे चुनिए-
(क) प्रश्न
(ख) परशन
(ग) पृश्न
उत्तर: (क) प्रश्न
(vi) नीचे दिए गए विकल्पों में जिस विकल्प में ‘र’ के विभिन्न रूपों का सही प्रयोग किया गया है, उसे चुनिए-
(क) टर्.क
(ख) टरक
(ग) ट्रक
उत्तर: (ग) ट्रक
(vii) नीचे दिए गए विकल्पों में जिस विकल्प में ‘र’ के विभिन्न रूपों का सही प्रयोग किया गया है, उसे चुनिए-
(क) दर्.म
(ख) दरम
(ग) ड्रम
उत्तर: (ग) ड्रम
प्रश्न 6. नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर हाँ या नहीं में दीजिए –
(i) ‘ई’ की मात्रा व्यंजन के बाद लगती है |
(क) हाँ
(ख) नहीं
उत्तर: (क) हाँ
(ii) ‘ऐ’ की मात्रा ; ‘ै’ के रूप में लगती है |
(क) हाँ
(ख) नहीं
उत्तर: (क) हाँ
(iii) ‘ऑ, ज़, फ़’ दूसरी भाषाओं से आई ध्वनियाँ हैं |
(क) हाँ
(ख) नहीं
उत्तर: (क) हाँ
(iv) ‘वर्ण’ भाषा की सबसे छोटी इकाई है |
(क) हाँ
(ख) नहीं
उत्तर: (क) हाँ
(v) ‘अ’ की कोई मात्रा नहीं होती |
(क) हाँ
(ख) नहीं
उत्तर: (क) हाँ
(vi) “स्वामी” शब्द ‘द्वित्व व्यंजन’ है |
(क) हाँ
(ख) नहीं
उत्तर: (ख) नहीं
(vii) ‘अं’ तथा ‘अ:’ अयोगवाह कहलाते है |
(क) हाँ
(ख) नहीं
उत्तर: (क) हाँ
(viii) वर्णों के तीन मुख्य भेद होते हैं |
(क) हाँ
(ख) नहीं
उत्तर: (ख) नहीं
'ई' और 'ऐ' की मात्राएँ व्यंजन के पीछे लगती हैं और उच्चारण में उनका विशेष महत्व होता है। 'अं' और 'अ:' अयोगवाह होते हैं जो ध्वनि के अंत में विशेष प्रभाव देते हैं।
48 videos|213 docs|36 tests
|
1. वर्ण क्या है और इसके प्रकार कौन-कौन से हैं? | ![]() |
2. विचार का क्या महत्व है? | ![]() |
3. वर्ण विचार से कैसे संबंधित हैं? | ![]() |
4. बच्चों को वर्ण और विचार के बारे में कैसे सिखाया जा सकता है? | ![]() |
5. वर्ण विचार का अभ्यास कैसे किया जा सकता है? | ![]() |