Class 4 Exam  >  Class 4 Notes  >  Hindi Grammar (हिन्दी व्याकरण) Class 4  >  Worksheet Solutions: विलोम

Worksheet Solutions: विलोम | Hindi Grammar (हिन्दी व्याकरण) Class 4 PDF Download

1. नीचे लिखे वाक्यों में रेखांकित शब्दों के विलोम शब्द बताकर वाक्य की पूर्ति कीजिए– 

प्रश्न 1. राम धनी है और उसका भाई …………. है|
(क) अमर
(ख) निर्धन
(ग) शान्त 

उत्‍तर: (ख) निर्धन

प्रश्न 2. रामू शान्त स्वभाव का है लेकिन उसका मित्र ………. स्वभाव का है|
(क) अज्ञानी
(ख) अधर्म
(ग) अशान्त

उत्‍तर: (ग) अशान्त 

प्रश्न 3. हमें किसी से घृणा न करके सभी से …………… करना चाहिए|
(क) प्रेम
(ख) पुण्य
(ग) ये सभी 

उत्‍तर: (क) प्रेम

प्रश्न 4. कुछ राज्यों में सूखा पड़ा है परन्तु कई जगह ………. आ गई है|
(क) वर्षा
(ख) बाढ़
(ग) अकाल 

उत्‍तर: (ख) बाढ़

प्रश्न 5. राम के घर से सुगन्ध की जगह …………… आ रही थी|
(क) खुशबू
(ख) कुरूपता
(ग) दुर्गन्ध

उत्‍तर: (ग) दुर्गन्ध 

प्रश्न 6. देवी माँ ने मोहन को अभिशाप न देकर उसे ……… दिया|
(क) वरदान
(ख) श्राप
(ग) उक्त में से कोई नहीं 

उत्‍तर: (क) वरदान

प्रश्न 7. श्याम ने अपने गाँव में नि:शुल्क शिक्षा देकर सभी लोगों को शिक्षित किया अब वहाँ कोई भी ………….. नहीं था|
(क) पढ़ा लिखा
(ख) अशिक्षित
(ग) उक्त में से कोई नहीं 

उत्‍तर: (ख) अशिक्षित

प्रश्न 8. राम यदि मेहनत करता तो वह आज परीक्षा में असफल न होकर ……….. होता|
(क) शूरवीर
(ख) सफल
(ग) विजित 

उत्‍तर: (ख) सफल

प्रश्न 9. हमें दूसरों की निन्दा न करके सभी की …………… करनी चाहिए|
(क) आदर
(ख) प्रशंसा
(ग) उक्त में से कोई नहीं 

उत्‍तर: (ख) प्रशंसा

प्रश्न 10. हमारा देश 1947 में स्वतंत्र हुआ इससे पूर्व यह ………….. था|
(क) परतंत्र
(ख) आजाद
(ग) उक्त में से कोई नहीं 

उत्‍तर: (क) परतंत्र

प्रश्न 11. हमें राम के परीक्षा में सफल होने की आशा थी परन्तु सफल न होने पर …………… हुई|
(क) उदास
(ख) निराशा
(ग) उक्त में से कोई नहीं 

उत्‍तर: (ख) निराशा

प्रश्न 12. गाँधी जी ने कहा है कि हमें सदैव सत्य बोलना चाहिए …….. नहीं|
(क) अहिंसा
(ख) असत्य
(ग) ये सभी 

उत्‍तर: (ख) असत्य

प्रश्न 13. सूर्य पूर्व से उदय होता है और ……………. में अस्त होता है|
(क) दक्षिण
(ख) उत्तर
(ग) पश्चिम

उत्‍तर: (ग) पश्चिम 

प्रश्न 14. राधा के साथ न्याय न होकर ………….. हुआ|
(क) अधर्म
(ख) अन्याय
(ग) अशुभ 

उत्‍तर: (ख) अन्याय

प्रश्न 15. राम की आज मौखिक परीक्षा थी जबकि रवि की आज ………… परीक्षा थी|
(क) अलिखित
(ख) लिखित
(ग) ये सभी 

उत्‍तर: (ख) लिखित

2. नीचे लिखे विपरीतार्थक शब्दों में कुछ अक्षर छूट गए हैं | उन्हें पूरा करने के लिए उचित विकल्प चुनिए–

प्रश्न 1. आ ……………… = नि ……………..
(क) आकांक्षा = निर्यात
(ख) आयात = निरादर
(ग) आदर = निरादर

उत्‍तर: (ग) आदर = निरादर 

प्रश्न 2. आ ……………… = क ……………..
(क) आवास = कर्मण्य
(ख) आलसी = कर्मठ
(ग) आलसी = कनिष्ठ 

उत्‍तर: (ख) आलसी = कर्मठ

प्रश्न 3. पा ……………… = पु ……………..
(क) पात्र = पुरस्कार
(ख) पार = पुण्य
(ग) पाप = पुण्य

उत्‍तर: (ग) पाप = पुण्य 

प्रश्न 4. गु ……………… = दो ……………..
(क) गुण = दोष
(ख) गुप्त = दोष
(ग) गुरु = दोष 

उत्‍तर: (क) गुण = दोष

प्रश्न 5. आ ……………… = प्रा ……………..
(क) आधुनिक = प्राचीन
(ख) आगत = प्रगति
(ग) आकाश = प्रात: 

उत्‍तर: (क) आधुनिक = प्राचीन

प्रश्न 6. स ……………… = अ ……………..
(क) सबल = असत्य
(ख) सत्य = असत्य
(ग) सरला = अल्प 

उत्‍तर: (ख) सत्य = असत्य

प्रश्न 7. भ ……………… = बु ……………..
(क) भय = बहादुर
(ख) भलाई = बैर
(ग) भलाई = बुराई

उत्‍तर: (ग) भलाई = बुराई 

प्रश्न 8. स ……………… = दु ……………..
(क) सरस = दुर्जन
(ख) सज्जन = दुर्जन
(ग) सहृदय = दुर्जन 

उत्‍तर: (ख) सज्जन = दुर्जन

प्रश्न 9. अ ……………… = वि ……………..
(क) अमृत = विकल्प
(ख) अमृत = विष
(ग) अमृत = विजेता 

उत्‍तर: (ख) अमृत = विष

प्रश्न 10. उ ……………… = अ ……………..
(क) उदय = अचेत
(ख) उदय = अस्त
(ग) उदय = अचर 

उत्‍तर: (ख) उदय = अस्त

3. नीचे दिए गए शब्दों के विलोम शब्द बताने के लिए उचित विकल्प चुनिए–

प्रश्न 1. पूर्व
(क) उत्तर
(ख) पश्चिम
(ग) दक्षिण 

उत्‍तर: (ख) पश्चिम

प्रश्न 2. स्वर्ग
(क) पृथ्वी
(ख) नरक
(ग) आकाश

उत्‍तर: (ख) नरक

प्रश्न 3. कोमल
(क) आसान
(ख) सरल
(ग) कठोर

उत्‍तर: (ग) कठोर 

प्रश्न 4. आरम्भ
(क) शुरू
(ख) अन्त
(ग) प्रारम्भ 

उत्‍तर: (ख) अन्त

प्रश्न 5. प्राचीन
(क) नया
(ख) पुराना
(ग) नवीन

उत्‍तर: (ग) नवीन 

प्रश्न 6. राजा
(क) निर्धन
(ख) धनी
(ग) रंक

उत्‍तर: (ग) रंक 

प्रश्न 7. पूरा
(क) पर्याप्त
(ख) आधा
(ग) ये सभी 

उत्‍तर: (ख) आधा

प्रश्न 8. पूर्ण
(क) पूरा
(ख) आधुनिक
(ग) अपूर्ण

उत्‍तर: (ग) अपूर्ण 

प्रश्न 9. पुरुष
(क) नर
(ख) स्त्री
(ग) मनुष्य 

उत्‍तर: (ख) स्त्री

प्रश्न 10. स्वतंत्र
(क) आजाद
(ख) परतन्त्र
(ग) उक्त में से कोई नहीं 

उत्‍तर: (ख) परतन्त्र

4. नीचे दिए गए शब्दों के ‘अ’ जोड़कर विलोम शब्द बनाने के लिए उचित विकल्प चुनिए– 

प्रश्न 1. धर्म
(क) सधर्म
(ख) अधर्म
(ग) उक्त में से कोई नहीं 

उत्‍तर: (ख) अधर्म

प्रश्न 2. शान्त
(क) निर्भय
(ख) अशान्त
(ग) अशुभ 

उत्‍तर: (ख) अशान्त

प्रश्न 3. शुभ
(क) अच्छा
(ख) अशुभ
(ग) अतल 

उत्‍तर: (ख) अशुभ

प्रश्न 4. न्याय
(क) अधम
(ख) अन्याय
(ग) अपकार 

उत्‍तर: (ख) अन्याय

प्रश्न 5. घोष
(क) अघोष
(ख) सघोष
(ग) उक्त में से कोई नहीं 

उत्‍तर: (क) अघोष

5. निम्नलिखित शब्दों के सही विलोम बताने के लिए उचित विकल्प चुनिए– 

प्रश्न 1. अन्धकार
(क) रोशनी
(ख) प्रकाश
(ग) उजाला 

उत्‍तर: (ख) प्रकाश

प्रश्न 2. यश
(क) सुयश
(ख) अपयश
(ग) उक्त में से कोई नहीं 

उत्‍तर: (ख) अपयश

प्रश्न 3. आशा
(क) आनंद
(ख) निराशा
(ग) शोक 

उत्‍तर: (ख) निराशा

प्रश्न 4. जल
(क) आकाश
(ख) पाताल
(ग) थल

उत्‍तर: (ग) थल 

प्रश्न 5. सबल
(क) बलहीन
(ख) दुर्बल
(ग) कमजोर 

उत्‍तर: (ख) दुर्बल

प्रश्न 6. हिंसा
(क) असत्य
(ख) अहिंसा
(ग) ये सभी 

उत्‍तर: (ख) अहिंसा

प्रश्न 7. ज्ञान
(क) ज्ञात
(ख) अज्ञान
(ग) अज्ञात 

उत्‍तर: (ख) अज्ञान

प्रश्न 8. सुलभ
(क) कठिन
(ख) दुर्लभ
(ग) कठोर 

उत्‍तर: (ख) दुर्लभ

प्रश्न 9. शूरवीर
(क) बलवान
(ख) कायर
(ग) उक्त में से कोई नहीं 

उत्‍तर: (ख) कायर

प्रश्न 10. बहादुर
(क) डरपोक
(ख) बलहीन
(ग) ये सभी

उत्‍तर: (क) डरपोक

The document Worksheet Solutions: विलोम | Hindi Grammar (हिन्दी व्याकरण) Class 4 is a part of the Class 4 Course Hindi Grammar (हिन्दी व्याकरण) Class 4.
All you need of Class 4 at this link: Class 4
30 videos|102 docs|19 tests
Related Searches

Important questions

,

Objective type Questions

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Exam

,

Worksheet Solutions: विलोम | Hindi Grammar (हिन्दी व्याकरण) Class 4

,

Extra Questions

,

MCQs

,

Worksheet Solutions: विलोम | Hindi Grammar (हिन्दी व्याकरण) Class 4

,

Summary

,

past year papers

,

Sample Paper

,

study material

,

mock tests for examination

,

video lectures

,

Worksheet Solutions: विलोम | Hindi Grammar (हिन्दी व्याकरण) Class 4

,

shortcuts and tricks

,

Viva Questions

,

ppt

,

Semester Notes

,

Free

,

pdf

,

practice quizzes

;