Class 5 Exam  >  Class 5 Notes  >  Hindi Class 5  >  Worksheet Solutions: संज्ञा

Worksheet Solutions: संज्ञा | Hindi Class 5 PDF Download

प्रश्न 1.  निम्नलिखित रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उचित भाववाचक संज्ञा शब्द चुनिए –

(i) प्रिया की _______ बहुत अच्छी है |
(क) मुस्काना
(ख) मुस्करा पाना
(ग) मुस्कराहट

उत्‍तर: (ग) मुस्कराहट

(ii) मोहन को  _______ आ गई |
(क) हँसना
(ख) हँसने
(ग) हँसी

उत्‍तर: (ग) हँसी

(iii) राम को ______लग रही थी |
(क) भूखा
(ख) भुख
(ग) भूख

उत्‍तर: (ग) भूख

(iv) सैनिक ________ से लड़े और जीत गए |
(क) वीर
(ख) वीरो
(ग) वीरता

उत्‍तर: (ग) वीरता 

(v) अंधेरा होने पर सीता को ________ लग रहा था |
(क) डरपोक
(ख) डरा
(ग) डर

उत्‍तर: (ग) डर

(vi) मोहन  ________ में बहुत रोता था |
(क) बच्चा
(ख) बचपन
(ग) बचपना

उत्‍तर: (ख) बचपन

(vii) इस कपड़े की ______अधिक है |
(क) चौड़ा
(ख) चौड़ाई
(ग) चौड़ाइ

उत्‍तर: (ख) चौड़ाई

(viii) आजकल खाने-पीने की चीजों में _______अधिक हो रही है |
(क) मिलाना
(ख) मीलावट
(ग) मिलावट

उत्‍तर: (ग) मिलावट

(ix) दादी को अब ________आ गया है |
(क) बूढ़ा
(ख) बुढ़ापा
(ग) बूढ़ी

उत्‍तर: (ख) बुढ़ापा

(x) राम ने अपने माता – पिता की बहुत _______ की |
(क) सैवा
(ख) सेवा
(ग) सेवक

उत्‍तर: (ख) सेवा


प्रश्न 2.  नीचे दिए गए वाक्यों में से संज्ञा शब्द बताइए-

(i) मैं अपने माता – पिता के साथ दिल्ली गया |
(क) माता–पिता
(ख) दिल्ली
(ग) मैं
(घ) क व ख दोनों

उत्‍तर: (घ) क व ख दोनों

(ii) गंगा नदी हिमालय पर्वत से निकलती है |
(क) गंगा
(ख) हिमालय
(ग) नदी
(घ) उक्त सभी

उत्‍तर: (घ) उक्त सभी

(iii) राम ने आइसक्रीम खरीदी |
(क) राम
(ख) आइसक्रीम
(ग) क व ख दोनों
(घ) खरीदी

उत्‍तर: (ग) क व ख दोनों

(iv) विराट कोहली मेरा प्रिय खिलाड़ी है |
(क) विराट कोहली
(ख) खिलाड़ी
(ग) क व ख दोनों
(घ) उक्त में से कोई नहीं

उत्‍तर: (ग) क व ख दोनों

(v) माँ ने बच्चों को चॉकलेट दी |
(क) माँ
(ख) बच्चे
(ग) चॉकलेट
(घ) उक्त सभी

उत्‍तर: (घ) उक्त सभी

(vi) कुतुबमीनार की बनावट व ऊँचाई देखकर हम दंग रह गए |
(क) कुतुबमीनार
(ख) बनावट
(ग) ऊँचाई
(घ) उक्त सभी

उत्‍तर: (घ) उक्त सभी

(vii) अध्यापिका हिंदी पढ़ा रही है |
(क) अध्यापिका
(ख) हिंदी
(ग) पढ़ा रही
(घ) क व ख दोनों

उत्‍तर: (घ) क व ख दोनों 

(viii) ताजमहल आगरा में है |
(क) ताजमहल
(ख) आगरा
(ग) क व ख दोनों
(घ) उक्त में से कोई नहीं

उत्‍तर: (घ) क व ख दोनों


प्रश्न 3. नीचे दिए गए शब्दों में संज्ञा का भेद बताइए-

(i) यमुना

(क) व्यक्तिवाचक
(ख) जातिवाचक
(ग) भाववाचक

उत्‍तर: (क) व्यक्तिवाचक

(ii) अध्यापक
(क) व्यक्तिवाचक
(ख) जातिवाचक
(ग) भाववाचक

उत्‍तर: (ख) जातिवाचक

(iii) मोहन
(क) व्यक्तिवाचक
(ख) जातिवाचक
(ग) भाववाचक

उत्‍तर: (क) व्यक्तिवाचक

(iv) शत्रुता
(क) व्यक्तिवाचक
(ख) जातिवाचक
(ग) भाववाचक

उत्‍तर: (ग) भाववाचक

(v) ताजमहल
(क) व्यक्तिवाचक
(ख) जातिवाचक
(ग) भाववाचक

उत्‍तर: (क) व्यक्तिवाचक

(vi) खुशी
(क) व्यक्तिवाचक
(ख) जातिवाचक
(ग) भाववाचक

उत्‍तर: (ग) भाववाचक

(vii) पवित्रता
(क) व्यक्तिवाचक
(ख) जातिवाचक
(ग) भाववाचक

उत्‍तर: (ग) भाववाचक

(viii) पुस्तक
(क) व्यक्तिवाचक
(ख) जातिवाचक
(ग) भाववाचक

उत्‍तर: (ख) जातिवाचक


प्रश्न 4. उचित विकल्प चुनिए –

(i) नीचे दिए गए शब्दों में बने उचित भाववाचक संज्ञा शब्द को चुनिए –
(क) मिठाई
(ख) मिठास
(ग) मीठी

उत्‍तर: (ख) मिठास

(iii) नीचे दिए गए शब्दों में बने उचित भाववाचक संज्ञा शब्द को चुनिए –

(क) दुष्ट

(ख) दुष्टों

(ग) दुष्टता

उत्‍तर: (ग) दुष्टता

(iv) नीचे दिए गए शब्दों में बने उचित भाववाचक संज्ञा शब्द को चुनिए –
(क) लिखना
(ख) लिखा
(ग) लिखाई

उत्‍तर: (ग) लिखाई

(v) नीचे दिए गए शब्दों में बने उचित भाववाचक संज्ञा शब्द को चुनिए –

(क) चलना

(ख) चलो

(ग) चाल

उत्‍तर: (ग) चाल

(vi) नीचे दिए गए शब्दों में बने उचित भाववाचक संज्ञा शब्द को चुनिए –
(क) ढाल
(ख) ढलान
(ग) ढलना

उत्‍तर: (ख) ढलान

(vii) नीचे दिए गए शब्दों में बने उचित भाववाचक संज्ञा शब्द को चुनिए –
(क) बड़ा
(ख) बड़ो
(ग) बड़प्पन

उत्‍तर: (ग) बड़प्पन


प्रश्न 5. नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर देने के लिए उचित विकल्प चुनिए –

(i) भाववाचक संज्ञाएँ व जातिवाचक संज्ञाएँ किससे बनाई जाती है ?

(क) सर्वनाम

(ख) क्रिया व अव्यय विशेषण

(ग) उक्त सभी

उत्‍तर: (ग) उक्त सभी

(ii) “अनाज, दाल” शब्द है –

(क) समूहवाचक

(ख) द्रव्यवाचक

(ग) उक्त दोनों

उत्‍तर: (ख) द्रव्यवाचक

(iii) “कंजूसी” शब्द है –

(क) व्यक्तिवाचक संज्ञा

(ख) जातिवाचक संज्ञा

(ग) भाववाचक संज्ञा

उत्‍तर: (ग) भाववाचक संज्ञा

(iv) “अक्षरधाम मंदिर” शब्द है –

(क) व्यक्तिवाचक संज्ञा

(ख) जातिवाचक संज्ञा

(ग) भाववाचक संज्ञा

उत्‍तर: (क) व्यक्तिवाचक संज्ञा

(v) जो शब्द किसी समूह का बोध कराते हैं, उन्हें कहते हैं ?

(क) समूहवाचक संज्ञा

(ख) द्रव्यवाचक संज्ञा

(ग) उक्त दोनों

उत्‍तर: (क) समूहवाचक संज्ञा

The document Worksheet Solutions: संज्ञा | Hindi Class 5 is a part of the Class 5 Course Hindi Class 5.
All you need of Class 5 at this link: Class 5
48 videos|213 docs|36 tests

FAQs on Worksheet Solutions: संज्ञा - Hindi Class 5

1. संज्ञा क्या होती है?
उत्तर: संज्ञा एक शब्द होता है जो किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, भावना या विचार का नाम देता है। संज्ञा शब्दों का उपयोग करके हम चीजों को पहचान, समझ और संवाद कर सकते हैं।
2. संज्ञा कितने प्रकार की होती हैं?
उत्तर: संज्ञा दो प्रकार की होती है - व्यक्तिवाचक संज्ञा और जातिवाचक संज्ञा। व्यक्तिवाचक संज्ञा एक व्यक्ति का नाम देती है, जैसे - राम, श्याम, मोहन। जातिवाचक संज्ञा एक जाति का नाम देती है, जैसे - कुत्ता, बिल्ली, गाय।
3. संज्ञा के उदाहरण क्या हैं?
उत्तर: कुछ संज्ञा के उदाहरण हैं - पुस्तक, माला, किताब, घर, स्कूल, खेल, नदी, पेड़, अच्छाई, दिन, रात, बाल, चांद।
4. संज्ञा के क्या गुण होते हैं?
उत्तर: संज्ञा के तीन गुण होते हैं - लिंग, वचन, विभक्ति। लिंग संज्ञाओं की पुरुष, स्त्री और नपुंसक तीनों लिंग होते हैं। वचन संज्ञाओं की एकवचन, बहुवचन और विलोमशब्द जैसे सिंगुलर, प्लुरल और अपवाद तीनों वचन होते हैं। विभक्ति संज्ञाओं की अव्ययीभाव, विभक्तिसंज्ञक और एकवचन-बहुवचन विभक्ति जैसे तीनों विभक्ति होते हैं।
5. संज्ञा क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: संज्ञा हमें चीजों को पहचानने, बोलने और समझने में मदद करती है। इसके बिना हम संवाद करने में कठिनाई महसूस करते हैं। संज्ञा के बिना हम चीजों को वर्णन नहीं कर सकते हैं और अपने विचारों को साझा नहीं कर सकते हैं।
Related Searches

Important questions

,

Free

,

video lectures

,

Viva Questions

,

Worksheet Solutions: संज्ञा | Hindi Class 5

,

Worksheet Solutions: संज्ञा | Hindi Class 5

,

MCQs

,

Summary

,

ppt

,

Extra Questions

,

Sample Paper

,

study material

,

Objective type Questions

,

practice quizzes

,

shortcuts and tricks

,

past year papers

,

mock tests for examination

,

Worksheet Solutions: संज्ञा | Hindi Class 5

,

Exam

,

Previous Year Questions with Solutions

,

pdf

,

Semester Notes

;