Class 2 Exam  >  Class 2 Notes  >  Hindi for Class 2 (सारंगी)  >  Worksheet: भाषा तथा व्याकरण

Worksheet: भाषा तथा व्याकरण | Hindi for Class 2 (सारंगी) PDF Download

1. दिए गए प्रश्नों के लिए सही विकल्प चुनिए|

प्रश्न 1. भाषा के मुख्य रूप से कितने भेद होते हैं-
(क)
चार
(ख) तीन
(ग) पांच
(घ) दो

प्रश्न 2. भाषा क्या है?
(क)
एक लक्ष्य है।
(ख) एक अध्याय है।
(ग) बोलचाल तथा लिखने पढ़ने का माध्यम है।
(घ) एक लिपि है |

प्रश्न 3. मध्य प्रदेश में कौन सी भाषा बोली जाती है?
(क) 
गुजराती
(ख) हिंदी
(ग) तमिल
(घ) पंजाबी

प्रश्न 4. भाषा को शुद्ध रुप में पढ़ना लिखना व बोलना सिखाता है?
(क) 
वाक्य
(ख) शब्द
(ग) लिपि
(घ) व्याकरण

प्रश्न 5. ‘अध्यापिका श्यामपट्ट पर लिख रही है’|इस वाक्य में भाषा का कौन सा रुप प्रकट हो रहा है|
(क) 
मौखिक रूप
(ख) लिखित रूप
(ग) दोनों

प्रश्न 6. भाषा का निर्माण किससे हुआ है?
(क)
वाक्यों से
(ख) मौखिक भाषा से
(ग) लिखित भाषा से
(घ) ध्वनियों से

प्रश्न 7. हिंदी भाषा किस लिपि में लिखी जाती है?
(क)
कुटिल लिपि में।
(ख) खरोष्ठी लिपि में।
(ग) रोमन लिपि में
(घ) देवनागरी लिपि में

प्रश्न 8. जिस माध्यम से हम एक दूसरे की बात सुनते और समझते हैं वह एक क्या कहलाता है?
(क)
वर्ण
(ख) शब्द
(ग) व्याकरण
(घ) भाषा

2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए

प्रश्न 1. टेलीफोन पर हम ………भाषा का प्रयोग करते हैं?
(क) 
लिखित भाषा
(ख) मौखिक भाषा
(ग) उपर्युक्त में से कोई नहीं
(घ) दोनों का

प्रश्न 2. व्याकरण हमें भाषा को शुद्ध रुप से लिखने पढ़ने के ……………ज्ञान कराती है|
(क)
शब्दों का
(ख) वाक्यों का
(ग) नियमो का
(घ) अध्यायो का

प्रश्न 3. व्याकरण के अंग होते हैं?
(क) 
शब्द भाषा वाक्य
(ख) वर्ण शब्द वाक्य
(ग) लिपि वर्ण शब्द
(घ) भाषा वर्ण वाक्य

प्रश्न 4. रेडियो पर सुना गया कार्यक्रम भाषा का ……रूप है|
(क)
लिखित
(ख) मौखिक
(ग) उपर्युक्त दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 5. हिंदी ……….हमारी है|
(क) 
अंतर्राष्ट्रीय भाषा
(ख) राष्ट्रभाषा
(ग) राजकीय भाषा
(घ) मातृभाषा

प्रश्न 6.  ……….. के द्वारा हम भाषा को शुद्ध और प्रभावशाली ढंग से लिखना एवं पढ़ना सीखते हैं|
(क) 
शब्दों के द्वारा
(ख) वर्णों के द्वारा
(ग) लिपि के द्वारा
(घ) व्याकरण के द्वारा

प्रश्न 7. भारत देश ……. एक देश है|
(क)
एकल भाषीय
(ख) बहुभाषीय
(ग) दोनों

प्रश्न 8. तमिलनाडु में ……..भाषा का प्रयोग होता है|
(क) 
कन्नड़
(ख) तेलगु
(ग) तमिल
(घ) हिंदी

प्रश्न 9. अंग्रेजी भाषा ………. में लिखी जाती है|
(क) 
देवनागरी लिपि
(ख) रोमन लिपि
(ग) फारसी लिपि
(घ) गुरमुखी लिपि

3. दिए गए वाक्यों के उत्तर हां या नहीं में दीजिए|

प्रश्न 1. उर्दू हमारी राष्ट्रभाषा है|
(क) हां
(ख) नहीं

प्रश्न 2. हिंदी भाषा फारसी लिपि में लिखी जाती है|
(क) हां
(ख) नहीं

प्रश्न 3. भाषा जिन ध्वनि चिन्हों से लिखी जाती है उसे लिपि कहते हैं|
(क) हां
(ख) नहीं

प्रश्न 4. भाषा का प्रयोग मौखिक और लिखित दो प्रकार से किया जाता है|
(क) हां
(ख) नहीं

प्रश्न 5. भाषा के द्वारा केवल लिखकर विचार प्रकट होते हैं|
(क) हां
(ख) नहीं

प्रश्न 6. भाषा द्वारा वस्तु का आदान-प्रदान होता है|
(क) हां
(ख) नहीं

प्रश्न 7. हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है|
(क) हां
(ख) नहीं

प्रश्न 8. व्याकरण भाषा को सुधारता   सँवारता  औऱ प्रभावशाली बनाता है|
(क) हां
(ख) नहीं

प्रश्न 9. संस्कृत भाषा देवनागरी लिपि में लिखी जाती है|
(क) हां
(ख) नहीं

प्रश्न 10. वर्णों से ही शब्द बनते हैं|
(क) हां
(ख) नहीं

वर्कशीट के समाधान "भाषा तथा व्याकरण"

The document Worksheet: भाषा तथा व्याकरण | Hindi for Class 2 (सारंगी) is a part of the Class 2 Course Hindi for Class 2 (सारंगी).
All you need of Class 2 at this link: Class 2
71 videos|268 docs|45 tests

FAQs on Worksheet: भाषा तथा व्याकरण - Hindi for Class 2 (सारंगी)

1. भाषा क्या होती है ?
Ans. भाषा वह माध्यम है जिसके द्वारा हम अपने विचार, भावनाएँ और जानकारी व्यक्त करते हैं। यह बोलने, लिखने और सुनने के रूप में होती है। भाषा का उपयोग संवाद करने और आपस में समझने के लिए किया जाता है।
2. व्याकरण का क्या महत्व है ?
Ans. व्याकरण का महत्व इसलिए है क्योंकि यह भाषा की संरचना और नियमों को समझने में मदद करता है। व्याकरण सही तरीके से वाक्यों का निर्माण करने, शब्दों का सही उपयोग करने और संवाद को स्पष्ट एवं प्रभावी बनाने में सहायक होता है।
3. वाक्य के प्रकार कौन-कौन से होते हैं ?
Ans. वाक्य के मुख्य दो प्रकार होते हैं: सरल वाक्य और जटिल वाक्य। सरल वाक्य में एक ही विचार व्यक्त होता है, जबकि जटिल वाक्य में एक से अधिक विचार होते हैं। इसके अलावा, वाक्य प्रश्नवाचक, आशयवाचक, और आदेशवाचक भी होते हैं।
4. संज्ञा क्या होती है ?
Ans. संज्ञा किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु या विचार के नाम को कहते हैं। संज्ञा को हम सामान्य संज्ञा (जैसे 'किताब', 'बच्चा') और विशेष संज्ञा (जैसे 'दिल्ली', 'राधिका') में विभाजित कर सकते हैं।
5. व्याकरण में काल का क्या मतलब है ?
Ans. व्याकरण में काल का मतलब होता है क्रिया के होने का समय। काल तीन प्रकार के होते हैं: वर्तमान काल, भूतकाल और भविष्य काल। ये क्रिया के समय का निर्धारण करते हैं और वाक्य के अर्थ को स्पष्ट करते हैं।
Related Searches

ppt

,

Objective type Questions

,

Extra Questions

,

practice quizzes

,

Worksheet: भाषा तथा व्याकरण | Hindi for Class 2 (सारंगी)

,

pdf

,

study material

,

Viva Questions

,

Sample Paper

,

Summary

,

shortcuts and tricks

,

Important questions

,

video lectures

,

mock tests for examination

,

past year papers

,

Semester Notes

,

Worksheet: भाषा तथा व्याकरण | Hindi for Class 2 (सारंगी)

,

Free

,

Previous Year Questions with Solutions

,

MCQs

,

Exam

,

Worksheet: भाषा तथा व्याकरण | Hindi for Class 2 (सारंगी)

;