Class 8 Exam  >  Class 8 Notes  >  Hindi Class 8  >  Worksheet Solutions: अंतिम दौर-एक

Worksheet Solutions: अंतिम दौर-एक | Hindi Class 8 PDF Download

प्रश्न 1: अंग्रेज़ी राज्य की स्थापना के बाद भारत में कैसी व्यवस्था से बँध गया?
उत्तर: 
अंग्रेज़ी राज्य की स्थापना के बाद भारत एक ऐसी राजनीतिक और आर्थिक व्यवस्था के साथ जुड़ गया जिसका संचालन भारत देश बाहर इंग्लैंड से होने लगा।

प्रश्न 2: अंग्रेज़ों का लक्ष्य क्या था?
उत्तर: 
अंग्रेजों का लक्ष्य था – लगान के रूप में भारतीयों से अधिक मात्रा में टैक्स वसूलना और मुनाफ़ा कमाना।

प्रश्न 3: कैपिटेशन चार्ज क्या था?
उत्तर: 
इंग्लैंड में ब्रिटिश सेना के एक हिस्से का प्रशिक्षण खर्च भारत को उठाना पड़ता था। इसे कैपिटेशन चार्ज कहा जाता था

प्रश्न 4: शिक्षा का विरोध करने वाले अंग्रेजों को भारत में शिक्षित क्यों करना पड़ा?
उत्तर: 
अंग्रेज़ शिक्षा के प्रचार को नापसंद करते थे। फिर भी भारत में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना उनकी मज़बूरी रही। वे भारत में पाश्चात्य संस्कृति को फैलाना चाहते थे। इसके अतिरिक्त उन्हें अपने कार्यों के लिए क्लर्क भी तैयार करना था।

प्रश्न 5: सती प्रथा क्या था? इसे रोकने में राजा राममोहन राय ने क्या किया?
उत्तर: 
सती प्रथा एक पुराने समय की कुरीति थी। इस प्रथा में प्रति की मृत्यु होने पर स्त्री (पत्नी) को भी जिंदा जला दिया जाता था। राजा राममोहन राय ने इस प्रथा का अंत अंग्रेजों की सहायता लेकर कानून बनाकर किया। उन्हीं के प्रयासों के कारण सरकार ने सती प्रथा पर रोक लगाई।

प्रश्न 6: 1857 का विद्रोह असफल क्यों रहा?
उत्तर: 
1857 का विद्रोह असफल होने का प्रमुख कारण यह था कि उसके विद्रोह के लिए जो तिथि निश्चित की गई थी उसका खुलासा समय से पहले हो गया। इससे अंग्रेज़ सतर्क हो गए, इसके अलावे देश के ज़मीनदारों, सामंती सरदारों ने इसमें भाग नहीं लिया। इससे भी यह विद्रोह कमज़ोर पड़ गया।

प्रश्न 7: तकनीकी परिवर्तन और शिक्षा के प्रसार का समाज पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर: 
अंग्रेजों के आने से तकनीकी और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ। समाज में सोई हुई चेतना जाग उठी और नई चेतना का विकास हुआ। अंग्रेजी पढ़ने वालों का रुझान पश्चिमी वस्तुओं और पश्चिमी सभ्यता की गतिविधियों पर गया तथा लोगों में अपने देश की आजादी के प्रति लगाव पैदा हो गया।

प्रश्न 8: सर सैयद अहमद खाँ ने अलीगढ़ कॉलेज की स्थापना किस उद्देश्य से की?
उत्तर: 
सर सैयद अहमद खाँ ने अलीगढ़ कॉलेज की स्थापना अपने इस उद्देश्य से की कि भारतीय मुसलमान शिक्षा ग्रहण करके अंग्रेजी सरकार द्वारा योग्य नौकरियाँ प्राप्त कर सकें।

प्रश्न 9: तिलक और गोखले कैसे आंदोलनकारी थे?
उत्तर:
तिलक और गोखले आक्रामक व अवज्ञाकारी विचाराधारा वाले थे। गरम दल के प्रभावी आंदोलनकारी नेता थे। वे अपना मांग अनुरोध से नहीं बल्कि छीन कर लेना चाहते थे। भारतीय जनमानस का बहुत बड़ा भाग उनके समर्थन में था। सरकार भी उनकी गतिविधियों से डरती थी।

प्रश्न 10: भारत में ब्रिटिश साम्राज्य की स्थापना के साथ घटने वाली नई घटना क्या थी?
उत्तर: 
भारत में ब्रिटिश साम्राज्य की स्थापना से भारतीयों के लिए यह नई घटना थी कि पहली बार वे ऐसी शासन सत्ता में आए जिसका मूल भारतीय न था। इससे पूर्व कई बाहरी जातियों ने भारत पर आक्रमण, कर शासन सत्ता सँभाली थी। अधिकांश ने अपना भारतीयकरण किया जबकि अंग्रेजों ने भारतीय सभ्यता और संस्कृति को नहीं अपनाया। अब तो भारत ऐसे शासकीय संचालन में बँध गया जिसकी बागडोर भारतीय धरती पर न होकर लंदन के धरती पर था।

प्रश्न 11: 18वीं शताब्दी में बंगाल में किस व्यक्तित्व का उदय हुआ?
उत्तर: 
18वीं शताब्दी में जिस सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व का उदय हुआ, वे थे राजा राममोहन राय। वे एक नए सोच के व्यक्ति थे। उन्हें भारतीय विचारधारा और दर्शन की गहरी जानकारी थी। उन्हें अनेक भाषाओं का ज्ञान था। उन्होंने भारतीय समाज की पुरानी पद्धति से बाहर निकालना चाहते थे। वे एक समाज सुधारक थे। उन्हीं के प्रयास के कारण सती प्रथा पर रोक लगी।

प्रश्न 12: 19वीं शताब्दी के प्रमुख सुधारक का नाम लिखिए।
उत्तर: 
19वीं शताब्दी में स्वामी दयानंद सरस्वती रामकृष्ण परमहंस, विवेकानंद, टैगोर, महात्मा गांधी, ऐनी बेसेंट, सर सैय्यद अहमद खाँ, अबुल कलाम आजाद, गोपाल कृष्ण गोखले एवं बाल गंगाधर तिलक मुख्य सुधारक थे। ये समाज सुधारक ब्रिटिश शासन के प्रभाव के चंगुल से बाहर निकाल कर लोगों की विचारधारा को बदलना चाहा। उनमें राष्ट्रीयता की भावना भर, धार्मिक कांडों से उन्हें निकालना चाहते थे।

प्रश्न 13: दयानंद सरस्वती कौन थे? उन्होंने समाज सुधार के क्षेत्र में क्या-क्या कार्य किए?
उत्तर:
दयानंद सरस्वती 19वीं शताब्दी के जाने-माने समाज-सुधारक थे। उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि ‘वेदों की ओर लौटो’ यानी उनका मानना था कि जीवन में ही जीवन की सत्यता है। इसका प्रसार पंजाब तथा संयुक्त प्रदेश के हिंदू वर्ग में हुआ। उन्होंने लड़के-लड़कियों को बराबरी की शिक्षा देने का प्रयास किया। स्त्रियों की स्थिति में सुधार और दलित जातियों का स्तर ऊँचा उठाने के लिए महत्त्वपूर्ण कार्य किए।

प्रश्न 14: स्वामी विवेकानंद की विशेषताओं को लिखिए।
उत्तर:
स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण परम के शिष्य थे। वे बांग्ला और अंग्रेज़ी के बड़े ज्ञाता थे। 1893 ई. में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय धर्म सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने वेदांत के अद्वैत दर्शन के एकेश्वर बाद का उपदेश दिया। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। वे उदास और पतित समाज के लिए संजीवनी बनकर आए।

प्रश्न 15: तिलक और गोखले के बारे में संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर:
एक योग्य और तेजस्वी नेता के रूप में उभरे महाराष्ट्र के बाल गंगाधर तिलक मराठा के महापुरुष के रूप में थे। गोपाल कृष्ण गोखले कांग्रेस के बुजुर्ग नेता थे, वे दादा भाई नौरोजी को अपना राजनीतिक गुरु मानते थे।

The document Worksheet Solutions: अंतिम दौर-एक | Hindi Class 8 is a part of the Class 8 Course Hindi Class 8.
All you need of Class 8 at this link: Class 8
54 videos|354 docs|47 tests
Related Searches

Semester Notes

,

mock tests for examination

,

Worksheet Solutions: अंतिम दौर-एक | Hindi Class 8

,

study material

,

past year papers

,

Sample Paper

,

Viva Questions

,

Worksheet Solutions: अंतिम दौर-एक | Hindi Class 8

,

Exam

,

Important questions

,

ppt

,

Worksheet Solutions: अंतिम दौर-एक | Hindi Class 8

,

Free

,

pdf

,

Extra Questions

,

shortcuts and tricks

,

Summary

,

Objective type Questions

,

practice quizzes

,

Previous Year Questions with Solutions

,

video lectures

,

MCQs

;