Class 9 Exam  >  Class 9 Notes  >  Sample Papers For Class 9  >  Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 3 (With Solutions)

Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 3 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9 PDF Download


कक्षा 09

समय: 1:30 घण्टा

पूर्णांक: 40

सामान्य निर्देश:
(i) इस प्रश्नपत्र में तीन खंड हैं- खंड-क, खंड-ख और खंड-ग
(ii) इस प्रश्नपत्र में कुल 10 वस्तुपरक प्रश्न है। सभी प्रश्नों के उप प्रश्न दिए गए हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए प्रश्नों का उत्तर दीजिए।
(iii) खंड-क में कुल 20 प्रश्न पूछे गए हैं ।दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए केवल 10 प्रश्नों के ही उत्तर दीजिए।
(iv) खंड-ख में कुल 20 प्रश्न पूछे गए हैं ।दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए केवल 16 प्रश्नों के ही उत्तर दीजिए।
(v) खंड-ग में कुल 14 प्रश्न पूछे गए हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

खंड - क (अपठित बोध)

प्रश्न संख्या 1 से 5 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
बाढ़ की विभीषिका का दृश्य बहुत भयावह होता है। चारों ओर अफ़रा -तफ़री का माहौल होता है। लोग अपनी जान बचाने का विफल प्रयास करते नज़र आते हैं। जल-प्रवाह तेज होने या नदियों के तटबंध दूटने से आई बाढ़ में लोगों को अपनी जान बचाने का भी अवसर नहीं मिलता। मिट्टी तथा खपरैल से बने घर, ताश के पत्तों की तरह बाढ़ के पानी में बहते नजर आते हैं। लोग जान बचाने के लिए ऊँचे स्थानों की शरण लेते नजर आते हैं। ऐसी विपदा की स्थिति में नदी में जान बचाने के लिए तैरते साँप दु:ख एवं भय को और बढ़ा देते हैं। सरकार द्वारा लोगों को बचाने के लिए नावों एवं हेलीकॉप्टरों से उन तक खाद्य सामग्री पहुँचाने का प्रबंध भी किया जाता है।
लोग इन खाद्य सामग्रियों पर जानवरों की भाँति टूट पड़ते हैं। इस तरह बाढ़ की विभीषिका मानव को पशु बनने के लिए विवश कर देती है। सभी को अपनी जान प्यारी होती है। लोग अपनी जान बचाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। गंगा, गोदावरी, ब्रहमुत्र व गोमती आदि पवित्र नदियाँ एक ओर तो मनुष्य के लिए वरदान हैं वहीं दूसरी ओर कभी-कभी प्रकोप बनकर अभिशाप भी बन जाती हैं। हमारे देश में प्राय: जुलाई-अगस्त का महीना वर्षा ऋतु का है, जब तपती हुई धरती के ज्वलन को छमछमाती हुई बूँदें ठंडक प्रदान करती हैं। नदियाँ जो सूखती जा रही थीं अब उनमें जल की परिपूर्णता हो जाती है।
प्रश्न.1: बाढ़ की विभीषिका का दृश्य कैसा होता है?
(क) भयावह
(ख) आनंदपूर्ण
(ग) रोमांचक
(घ) निडर

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न.2: जल-प्रवाह तेज होने से क्या प्रभाव पड़ता है?
(क) मिट्टी तथा खपरैल के घर बह जाते हैं
(ख) सभी
(ग) लोगों को अपनी जान बचाने का अवसर नहीं मिलता
(घ) लोग जान बचाने के लिए ऊँचे स्थानों की शरण लेते हैं

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न.3: बाढ़ की स्थिति में दु:ख और भय को कौन बढ़ा देते हैं?
(क) नदी में तैरते पालतू पशु
(ख) आस-पास खड़े वृक्ष
(ग) नदी में तैरते साँप
(घ) नदी में बहते घर

सही उत्तर विकल्प है (ग)

प्रश्न.4: बाढ़ के दौरान लोगों को बचाने के लिए सरकार क्या कार्य करती है?
(क) लोगों को जगह खाली करने के लिए कहा जाता है
(ख) लोगों को उनके हाल पर ही छोड़ देती है
(ग) उन्हें बाढ़ से बचने के लिए उपाय बताए जाते हैं
(घ) नावों तथा हेलीकॉप्टरों से लोगों तक खाद्य सामग्री पहुँचाई जाती है

सही उत्तर विकल्प है (घ)

प्रश्न.5: गद्यांश के अनुसार, बाढ़ की विभीषिका मनुष्य को कैसे प्रभावित करती है?
(क) इस तरह की स्थिति मानव को पशु बनने पर विवश कर देती है
(ख) इनमें से कोई नहीं
(ग) बाढ़ की विभीषिकाएँ मनुष्य को पलायन करने पर मजबूर कर देती हैं
(घ) ऐसी स्थिति में मनुप्य निराशावादी हो जाता है

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न संख्या 6 से 10 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:

संसार में कुछ भी असाध्य नहीं है। कुछ भी असंभव नहीं है, क्योकि दृढ़ इच्छाशक्ति, परिश्रम और अभ्यास द्वारा. असंभव को भी संभव किया जा सकता है। असंभव, असाध्य आदि शब्द कायरों के लिए हैं। नेपोलियन के लिए ये शब्द उसके कोष में ही नहीं थे। नेपोलियन के कई ऐसे उदाहरण दिए जाते हैं जिनमें उसने दृढ़ इच्छाशक्ति से असंभव काम को भी संभव किया। एक बार नेपोलियन युद्ध के दौरान आल्प्स पर्वत के पास सेना सहित पहुँचे तथा मार्ग की जानकारी के लिए जब नेपोलियन पास में ही रहने वाली एक वृद्ध महिला के पास पहुँचे तो नेपोलियन की बात सुनकर उसने कहा-पहले भी कई लोग इस पहाड़ पर चढ़ने का असफल प्रयास कर चुके हैं, लेकिन उस वृद्ध महिला की बात से नेपोलियन परेशान नहीं हुआ। क्योकि उसके लिए असंभव शब्द का कोई वजूद नहीं था। वृद्ध महिला नेपोलियन के इस विश्वास को देखकर हैरान थी। उसने नेपोलियन को सफलता का आशीर्वाद दिया और नेपोलियन बोनापार्ट ने सेना सहित उस पर्वत को पार किया।
साहस के पुतले बापू ने विश्व को चकित कर दिया। क्या बापू शरीर से शक्तिशाली थे? नहीं, वे तो पतले-से, एक लँगोटी पहने लकड़ी के सहारे चलते थे, परंतु उनके विचार सशक्त थे, भावनाएँ शक्तिशाली थीं। उनके साहस को देखकर करोड़ों भारतीय उनके पीछे थे। ब्रिटिश साम्राज्य उनसे काँप गया। अहिंसा के सहारे बिना रक्तपात के उन्होने भारत को स्वतंत्र कराया। यह विश्व का अद्वितीय उदाहरण है।
जब गाँधीजी ने अहिंसा का नारा लगाया तो लोग हँसते थे। कहते थे, अहिंसा से कहीं ब्रिटिश साम्राज्य से टक्कर ली जा सकती है? परंतु वे डटे रहे, साहस नहीं छोड़ा। अंत में अहिंसा की ही विजय हुई। कहते हैं, 'अकेला चना क्या भाड़ फोड़ सकता है' हाँ, फोड़ सकता है, यदि उसमें साहस हो तो।

प्रश्न.6: संसार में सब कुछ संभव है-
(क) परिश्रम से
(ख) अभ्यास से
(ग) दृढ इच्छाशक्ति से
(घ) सभी

सही उत्तर विकल्प है (घ)

प्रश्न.7: नेपोलियन के शब्दकोश में क्या नहीं था?
(क) असंभव शब्द
(ख) संभव शब्द
(ग) साध्य शब्द
(घ) परिश्रम शब्द

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न.8: गाँधीजी ने किसका नारा लगाया था?
(क) शक्ति का
(ख) सहयोग का
(ग) हिंसा का
(घ) अहिंसा का

सही उत्तर विकल्प है (घ)

प्रश्न.9: गाँधीजी का व्यक्तित्व कैसा था?
(क) लँगोटी पहनते थे
(ख) सभी
(ग) लकड़ी के सहारे चलते थे
(घ) शरीर दुर्बल था

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न.10: गाँधीजी ने किस कहावत को गलत सिद्ध कर दिया?
(क) अधजल गगरी छलकत जाय
(ख) अकेला चना क्या भाड़ फोड़ सकता है
(ग) घर का भेदी लंका ढावे
(घ) दूर के ढोल सुहावने होते हैं

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न संख्या 11 से 15 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
कोयल सुना रही है तराने वसंत को,
भँवरे भी आ गए हैं रिझाने वसंत को।
बुलबुल चमन में देखकर तुरंत आ गया,
वसंत आ गया अहा! वसंत आ गया।
सोलह सिंगार करके खड़ी है वधू-धरा,
लेकर सुरंग हार खड़ी है वसुंधरा।
सौंदर्य गर्विता वधू का कंत आ गया।
ज्यों भूमिजा के पास उनके राम आ गए
वृषभानुजा के पास ज्यों कि श्याम आ गए
शकुंतला के पास ज्यों दुष्यंत आ गया,
वसंत आ गया अहा! वसंत आ गया।।
सर-सर हवा पुकारती वसंत आ गया,
तितली उतारे आरती वसंत आ गया।
सरसों के सर सिहर उठे वसंत आ गया,
चिड़ियों के घर सँवर उठे वसंत आ गया।
नदियों ने छलछला कहा, वसंत आ गया।
झरनों ने गीत गा कहा, वसंत आ गया।
गुलशन में देख-देख गुल अनंत आ गया
वसंत आ गया अहा! वसंत आ गया।

प्रश्न.11: बसंत को रिझाने के लिए कौन आ गया है?
(क) भँवरे
(ख) कोयल
(ग) बुलबुल
(घ) चिड़ियाँ

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न.12: प्रस्तुत काव्यांश का केंद्रीय भाव क्या है?
(क) बसंत का चित्रण
(ख) प्रकृति का चित्रण
(ग) बसंत के आने पर प्रकृति का मोहक चित्रण
(घ) इतिहास का चित्रण

सही उत्तर विकल्प है (ग)

प्रश्न.13: बसंत के आगमन पर कौन उल्लासित हो रहा है?
(क) वनस्पति
(ख) मानव
(ग) पशु-पक्षी
(घ) सभी

सही उत्तर विकल्प है (घ)

प्रश्न.14: गुलशन में देख-देख गुल अनंत आ गया पंक्ति से क्या तात्पर्य है?
(क) बगीचे में भिन्न-भिन्न प्रकार के फूल खिलने वाले हैं
(ख) फूलों को देखकर अनंत फूल मुरझाए से हुए हैं
(ग) अनगिनत फूल बसंत को देखने के साथ-साथ एक-दूसरे को देख-देखकर भी खिल उठे हैं
(घ) बगीचे में बसंत को देखने से पूर्व ही अनंत फूल खिल उठे हैं

सही उत्तर विकल्प है (ग)

प्रश्न.15: तितली बसंत का स्वागत कैसे कर रही है?
(क) आरती उतारकर
(ख) प्रसन्नतापूर्वक फूलों पर बैठकर
(ग) हवा में इधर-उघर घूमकर
(घ) मधुर गीत गाकर

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न संख्या 16 से 20 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
जिसके चरणों पर धरती
और बाँहों में गंगा-जमुना जल है,
जिसके नयनों का काजल ही
उड़कर बनता बादल-दल है, पर्वत कैसे कह दूँ इसको-
यह तो मेरा तीर्थ स्थल है।
इस तीरथ के दर्शन से ही
मानस बन जाता है दर्पण।
यों तो इसने सबकी उन्नति
अपनी ही जैसी चाही है,
सबके संग सच्चाई औ' सुंदरता की नीति निबाही है;
पर कभी किसी से झुका नहीं इसका इतिहास गवाही है,
ऐसे गर्वोन्नत प्रहरी पर
न्योछावर मेरा तन-मन-धन
प्रश्न.16: प्रस्तुत काव्यांश में कवि किसकी चर्चा कर रहा है?
(क) प्रकृति चित्रण की
(ख) काव्य रचना की
(ग) हिमालय पर्वत की
(घ) अपनी जन्म भूमि की

सही उत्तर विकल्प है (ग)

प्रश्न.17: कवि ने अपना तीर्थ स्थल किसे माना है?
(क) हिमालय के
(ख) मंदिर को
(ग) मातृभूमि का
(घ) मस्जिद को

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न.18: तीर्थ स्थल का दर्शन करने का क्या परिणाम होता है?
(क) मन का अधूरापन भर जाता है
(ख) मन दर्पण के समान स्वच्छ बन जाता है
(ग) मन में संन्यास लेने की प्रवृत्ति जागृत हो जाती है
(घ) मन शंकाओं से घिर जाता है

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न.19: काव्यांश के अनुसार, इतिहास किस बात का गवाह है?
(क) कवि का सिर कहीं झुका नहीं है
(ख) हिमालय का सिर किसी से नहीं झुका है
(ग) बादल धरती पर बरसे हैं
(घ) सुंदरता किसी के आगे नहीं झुकती है

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न.20: किसने सबकी उन्नति अपनी जैसी चाही है?
(क) गंगा ने
(ख) मातृभूमि ने
(ग) बादल ने
(घ) हिमालय ने

सही उत्तर विकल्प है (घ)

खंड - ख (व्याकरण - उपसर्ग और प्रत्यय)

Test: Class 9 Hindi A: CBSE Sample Question Paper Term I (2021-22) - 1
Start Test
Start Test

प्रश्न.21: आनंदित शब्द में किस प्रत्यय का प्रयोग हुआ है?
(क) इसलिए
(ख) दित
(ग) इत
(घ) आंटी

सही उत्तर विकल्प है (ग)

प्रश्न.22: सद्गति शब्द में किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?
(क) सः
(ख)
(ग) सद्
(घ) सत्

सही उत्तर विकल्प है (घ)

स्पष्टीकरण: सत् + गति

प्रश्न.23: संपादकीय शब्द में किस प्रत्यय का प्रयोग हुआ है?
(क) ईय
(ख) क्या?
(ग) 
(घ) किय

सही उत्तर विकल्प है (क)

स्पष्टीकरण: संपादक + ईय

प्रश्न.24: व्यवस्था से पूर्व कौन-सा उपसर्ग लगाये कि उसका अर्थ विपरीत हो जाए?
(क) 
(ख) पेरिस
(ग) अप
(घ) 

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न.25: किस शब्द में इक प्रत्यय का प्रयोग नहीं हो सकता?
(क) अर्थ
(ख) कला
(ग) नीति
(घ) अध्यात्म

सही उत्तर विकल्प है (ख)

स्पष्टीकरण: दिए गए विकल्पों में से ‘इक’ प्रत्यय का प्रयोग कला में नहीं हो सकता है। अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही विकल्प कला है।

खंड - ख (व्याकरण - समास)

प्रश्न.26: 'स्वर्ण जैसा कमल' समास विग्रह के लिए उचित समस्त पद व समास का नाम दिए गए विकल्पों में से चुनिए। 
(क) स्वर्णकमल - समस्त पद
बहुव्रीहि समास - समास का नाम
(ख) स्वर्णकमल - समस्त पद
अव्ययीभाव समास - समास का नाम
(ग) कमलास्वर्ण - समस्त पाद द्विगु समस - समी का
नाम
(घ) स्वर्णकमल - समस्त पद
कर्मधारय समास - समास का नाम 

सही उत्तर विकल्प है (घ)

स्पष्टीकरण: यहाँ पूर्वपद विशेषण और उत्तरपद विशेष्य होने के कारण कर्मधारय समास है।

प्रश्न.27: 'बंधन से मुक्त' समास विग्रह के लिए उचित समस्त पद और समास का नाम दिए गए विकल्पों में से चुनिए। 
(क) मुक्तबंधन - समस्त पद
अव्ययीभाव समास - समास  का नाम
(ख) मुक्तबंधन - समस्त पद
बहुव्रीहि समास - समास  का नाम
(ग) मुक्ति - सभी कार्यालय
द्विगु मार्जिन - मार्जिन नाम
(घ) बंधनमुक्ता -
 समस्त पद अपदन तत्पुरुष समस - समसी का नाम

सही उत्तर विकल्प है (घ)

'से'(बंधन से अलग होने का भाव)  कारक चिह्न आने के कारण यहाँ अपादान तत्पुरुष कारक है।

प्रश्न.28: विद्यार्थी में कौन-सा समास है?
(क) तत्पुरुष:
(ख) द्विगु
(ग) बहुविवाह
(घ) कर्मधारय

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न.29: निम्न में से एक शब्द में द्विगु समास है चयन कीजिए-
(क) भूदान
(ख) पुरुष सिंह
(ग) सप्ताह
(घ) आजीवन

सही उत्तर विकल्प है (ग)

प्रश्न.30: जिस समास में उत्तर पद प्रधान होने के साथ ही साथ पूर्व तथा उत्तर पद में विशेषण विशेष्य का संबंध भी होता है ________ समास कहते है।
(क) द्वंद्व
(ख) कर्मधारय
(ग) बहुविवाह
(घ) तत्पुरुष:

सही उत्तर विकल्प है (ख)

खंड - ख (व्याकरण - अर्थ की दृष्टि से वाक्य भेद)

प्रश्न.31: अर्थ की दृष्टि से वाक्य के भेदों की संख्या _________ है।
(क) आठ
(ख) दस
(ग) छह
(घ) सात
सही उत्तर विकल्प है (क)

स्पष्टीकरण: अर्थ के आधार पर वाक्य के 8 (आठ) भेद हैं ।

प्रश्न.32: अर्थ की दृष्टि  से वाक्य भेद बताइए-
संभवतः वह घर आ जाए।

(क) संदेहवाचक
(ख) विधायी
(ग) निषेधात्मक
(घ) विस्मयादिवाचक

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न.33: निम्नलिखित वाक्य को संदेहवाचक वाक्य में बदलिए-
गिरीश दसवीं में पढ़ता है।
(क) क्या गिरीश दसवीं में पढ़ता है?
(ख) काश! गिरीश दसवीं में पढ़ता।
(ग) गिरीश दसवीं में पढ़ता होगा।
(घ) गिरीश दसवीं, में नहीं पढ़ता है।

सही उत्तर विकल्प है (ग)

प्रश्न.34: जिन वाक्यों से एक क्रिया के दूसरी क्रिया पर निर्भर होने का बोध हो, उन्हें _______वाक्य कहते हैं ।
(क) विस्मयादिवाचक वाक्य
(ख) संकेतवाचक वाक्य
(ग) वास्तविकता पर नहीं आशाओं के आधार पर कामना करना
(घ) संदेहवाचक वाक्य

सही उत्तर विकल्प है (ख)

स्पष्टीकरण:इन वाक्यों में कारण , शर्त तथा एक क्रिया में दूसरी का संकेत आदि का बोध होता है ।

प्रश्न.35: अर्थ की दृष्टि  से कौन-सा वाक्य का भेद नहीं है?
(क) प्रश्नवाचक
(ख) मिश्र वाक्य
(ग) विधायी
(घ) निषेधात्मक

सही उत्तर विकल्प है ()

खंड - ख (व्याकरण - अलंकार)

Download the notes
Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 3 (With Solutions)
Download as PDF
Download as PDF

प्रश्न.36: निम्नलिखित पंक्ति में अलंकार बताइए-
सारंग लै सारंग चली कई सांरग की ओट
सारंग झीनो पाईकैं सारंग कई गई चोट
(क) श्लेष
(ख) यमक
(ग) अनुप्रास
(घ) रूपक

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न.37: निम्नलिखित पंक्ति में अलंकार बताइए-
बहुरि बदन-बिधु अंचल ढाँकी।
(क) रूपक अलंकार
(ख) अनुप्रास अलंकार
(ग) यमक अलंकार
(घ) उपमा अलंकार

सही उत्तर विकल्प है (क)

प्रश्न.38: इस पंक्ति में कौन–सा अलंकार है
‘ऊधौ जोग जोग हम नाहीं।’
(क) अनुप्रास
(ख) उत्प्रेक्षा
(ग) यमक
(घ) श्लेष

सही उत्तर विकल्प है (ग)

स्पष्टीकरण - उपर्युक्त पंक्ति में ‘जोग’ का अर्थ है- 'योग साधना' तथा 'योग्य'। ‘जोग’ शब्द की आवृत्ति एक से अधिक बार भिन्न अर्थ भिन्न हुई है।अत: यहाँ ‘यमक’ अलंकार है।

प्रश्न.39: निम्नलिखित पंक्ति में अलंकार बताइए-
सूर सूर तुलसी शशि।
(क) श्लेष
(ख) यमक
(ग) भ्रांतिमान
(घ) अनुप्रास

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न.40: निम्नलिखित पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार बताइए-
वन शारदी चन्द्रिका-चादर ओढ़े।
(क) रूपक
(ख) उपमा
(ग) उत्प्रेक्षा
(घ) श्लेष

सही उत्तर विकल्प है (क)

स्पष्टीकरण - उपर्युक्त पंक्ति में वन शारदी उपमेय में चन्द्रिका-चादर आदि उपमानों का आरोप किया गया है,अत: यहाँ ‘रूपक’ अलंकार है।

खंड - ग (पाठ्य पुस्तक)

प्रश्न संख्या 41 से 45 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:
अब हम तिड्री के विशाल मैदान में थे, जो पहाड़ों से घिरा टापू-सा मालूम होता था, जिसमें दूर एक छोटी-सी पहाड़ी मैदान के भीतर दिखाई पड़ती है। उसी पहाड़ी का नाम है तिड्री-समाधि-गिरि। आसपास के गाँव में भी सुमति के कितने ही यजमान थे, कपड़े की पतली-पतली चिरी बत्तियों के गंडे खत्म नहीं हो सकते थे, क्योंकि बोधगया से लाए कपड़े के खत्म हो जाने पर किसी कपड़े से बोधगया का गंडा बना लेते थे।
वह अपने यजमानों के पास जाना चाहते थे। मैंने सोचा, यह तो हफ़्ता-भर उधर ही लगा देंगे। मैंने उनसे कहा कि जिस गाँव में ठहरना हो, उसमें भले ही गंडे बाँट दो, मगर आसपास के गाँवों में मत जाओ; इसके लिए मैं तुम्हें ल्हासा पहुँचकर रुपये दे दूँगा। सुमति ने स्वीकार किया।
प्रश्न.41: तिड्री का विशाल मैदान कैसा था?
(क) चारों तरफ विशाल जंगलों से घिरा हुआ
(ख) पहाड़ों से घिरा हुआ टापू के समान
(ग) चारों तरफ नदियों से घिरा हुआ
(घ) शहर के बीचों-बीच घास से घिरा हुआ

सही उत्तर विकल्प है (ख)

प्रश्न.42: तिड्री-समाधि-गिरि क्या है?
(क) गाँव के उच्च व प्रतिष्ठित व्यक्तियों का समाधि-सल
(ख) इनमें से कोई नहीं
(ग) विशाल मैदान के अंदर एक छोटी-सी पहाड़ी
(घ) बौद्ध मिक्षुओं का समाधि-स्थल

सही उत्तर विकल्प है (ग)

प्रश्न.43: सुमति अपने यजमानों को क्या लाकर देता था?
(क) बोधगया से लाए गए कपड़े
(ख) बोधगया के तालाब से लाया गया जल
(ग) बोधगया से लाए गए कपड़े सें बनाए हुए गडे
(घ) बोधगया से लाई गई खाध-वस्तुएँ

सही उत्तर विकल्प है (ग)

प्रश्न.44: लेखक ने सुमति को अन्य गाँवों में जाने से क्यों मना किया?
(क) लेखक स्वयं गाँवों में जाना चाहता था
(ख) लेखक सुमति को अपने से अलग नहीं करना चाहता था

(ग) सुमति उन गाँवों से अनजान था
(घ) अत्यधिक समय लगने के कारण

सही उत्तर विकल्प है (घ)

प्रश्न.45: लेखक ने सुमति को गाँव में न जाने के लिए उससे क्या वायदा किया?
(क) वह ल्हासा में सुमति के नए यजमान बनवा देगा
(ख) इनमें से कोई नहीं
(ग) वह उरो ल्हासा पहुँचकर कुछ रुपए दे देगा
(घ) वह उसे ल्हासा पहुँचकर मुफ्त में भोजन खिलाएगा

सही उत्तर विकल्प है (ग)

प्रश्न.46: पहली बार गया के घर से भागकर दोनों बैल कहाँ गए? [दो बैलों की कथा]
(क) मटर के खेत में
(ख) नहर के किनारे
(ग) झूरी के घर
(घ) कांजीहौस में

सही उत्तर विकल्प है (ग)

पाठ के अनुसार पहली बार गया के घर से भागकर दोनों बैल झूरी के घर गए।

प्रश्न.47: हीरा और मोती मिलकर किस पशु का सामना कर उसे हरा देते हैं?
(क) गधा
(ख) हाथी
(ग) सांड
(घ) शेर

सही उत्तर विकल्प है (ग)

हीरा और मोती मिलकर सांड का सामना कर उसे हरा देते हैं। दोंनो जानते थे कि अकेले सांड से भिड़ना संभव नहीं है। वे एक साथ उस पर चोट करते हैं, एक आगे से और दूसरा पीछे से, और सांड को हरा देते हैं ।

प्रश्न संख्या 48 से 52 दिए गए पाठ पर आधारित हैं। पाठ को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:

काननि दै अँगुरी रहिबो जबहीं मुरली धुनि मंद बजैहै।
मोहिनी तानन सों रसखानि अटा चढ़ि गोधन गैहै तौ गैहै।।
टेरि कहौं सिगरे ब्रजलोगनि काल्हि कोऊ कितनो समुझैहै।
माइ री वा मुख की मुसकानि सम्हारी न जैहै, न जैहै, न जैहै।।

प्रश्न.48: गोपी कानों में अंगुली क्यों डालना चाहती है?

(क) क्योंकि वह कृष्ण की कोई बात सुनना नहीं चाहती है
(ख) क्योंकि वह कृष्ण से मिलना नहीं चाहती है।
(ग) क्योंकि वह कृष्ण की मुरली की मधुर धुन सुनना चाहती है
(घ) क्योंकि वह कृष्ण की मुरली की मधुर धुन सुनना नहीं चाहती

सही उत्तर विकल्प है (घ)

प्रश्न.49: पद्यांश के अनुसार, अटारी पर चढ़कर कृष्ण कौन-से लोकगीत की धुन बजाएँगे?

(क) सलिला
(ख) फाग
(ग) कजरी
(घ) गोधन

सही उत्तर विकल्प है (घ)

प्रश्न.50: गोपी ब्रजवासियों को जोर-जोर से पुकारकर क्या कह रही है?
(क) कृष्ण की मुरली की धुन भले ही कानों में पड़े, मैं कृष्ण के पास नहीं जाऊँगी
(ख) कृष्ण मुझे कितना भी बुलाएँ मैं उनके पास नहीं जाऊँगी
(ग) कृष्ण के बुलाने पर मैं उनके पास दौड़ी चली जाऊँगी
(घ) कृष्ण की मुरली की धुन कानों में पड़ते ही मैं कृष्ण की ओर खिंची चली जाऊँगी

सही उत्तर विकल्प है (घ)

प्रश्न.51: किसके मुख की मुस्कान गोपी से सँभाली न जाएगी?
(क) कृष्ण के
(ख) कवि के
(ग) गोकुलवासियों के
(घ) माता के

सही उत्तर विकल्प है ()

प्रश्न.52: पद्यांश के अनुसार, गोपी स्वयं को किसके सामने विवश पाती है?
(क) अपनी माता के सामने
(ख) अपनी सहेलियों के सामने
(ग) कृष्ण की मोहिनी मुस्कान के सामने
(घ) बृजवासियों के सामने

सही उत्तर विकल्प है (ग)

जेब टटोली कौड़ी न पाई,
मांझी को दूं क्या उतराई ?
प्रश्न.53: कवयित्री ललद्यद ने 'मांझी' शब्द के द्वारा किस की ओर संकेत किया है?
(क) गुरु
(ख) नाविक
(ग) ईश्वर
(घ) मार्गदर्शक

सही उत्तर विकल्प है ()

योग साधना द्वारा गुरु साधकों को संसार के पार उतारता है।

प्रश्न.54: सच्चा संत होता है-
(क) जो हिन्दू-मुस्लिम में भेद न करे
() जो ज्ञानी हो
(ग) जो बुद्धिमान हो
(घ) जो उचित है

सही उत्तर विकल्प है ()

The document Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 3 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9 is a part of the Class 9 Course Sample Papers For Class 9.
All you need of Class 9 at this link: Class 9
Are you preparing for Class 9 Exam? Then you should check out the best video lectures, notes, free mock test series, crash course and much more provided by EduRev. You also get your detailed analysis and report cards along with 24x7 doubt solving for you to excel in Class 9 exam. So join EduRev now and revolutionise the way you learn!
Sign up for Free Download App for Free
75 docs|11 tests

Up next

75 docs|11 tests
Download as PDF

Up next

Explore Courses for Class 9 exam
Related Searches

practice quizzes

,

Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 3 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9

,

Objective type Questions

,

video lectures

,

Summary

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Extra Questions

,

Important questions

,

mock tests for examination

,

Sample Paper

,

Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 3 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9

,

Free

,

MCQs

,

Class 9 Hindi A: Sample Question Paper Term I- 3 (With Solutions) | Sample Papers For Class 9

,

study material

,

Viva Questions

,

past year papers

,

shortcuts and tricks

,

Semester Notes

,

pdf

,

Exam

,

ppt

;